अपने पहले वॉर्म-अप मैच में न्यूजीलैंड के हाथों करारी हार झेलने वाली भारतीय टीम विश्व कप में अपने अभियान से पूर्व मंगलवार को यहां बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले अपने दूसरे और अंतिम अभ्यास मैच में वापसी करके अपने हर विभाग को चाक चौबंद करने की कोशिश करेगी। खिताब के प्रबल दावेदार भारत की इंग्लैंड पहुंचने पर शुरुआत अनुकूल नहीं रही और उसे ओवल में पहले अभ्यास मैच में न्यूजीलैंड से छह विकेट से हार झेलनी पड़ी। आलराउंडर रविंद्र जडेजा ने भले ही कहा है कि यह हार चिंता का विषय नहीं है लेकिन फिर भी टीम विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच जून को होने वाले पहले मैच से पूर्व अपना मनोबल बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। भारत बल्लेबाजी में अपने शीर्ष क्रम के तीन बल्लेबाजों रोहित शर्मा, शिखर धवन और कप्तान विराट कोहली पर बहुत निर्भर है लेकिन ये तीनों मिलकर 22 रन ही बना पाये। ट्रेंट बोल्ट की स्विंग लेती गेंदों के सामने शीर्ष क्रम लड़खड़ाने के बाद भारतीय टीम उबर नहीं पायी जिससे साफ हो गया कि टूर्नामेंट के दौरान इन तीनों की असफलता भारत को कितनी भारी पड़ सकती है। from India TV: sports Feed http://bit.ly/2VPlYqx
No comments:
Post a Comment