नई दिल्ली। राही सरनोबट ने म्यूनिख में चल रहे सत्र के तीसरे आईएसएसएफ विश्व कप में सोमवार को महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल का स्वर्ण पदक जीतकर ओलंपिक कोटा हासिल किया जबकि किशोर निशानेबाज सौरभ चौधरी ने पुरूषों के दस मीटर एयर पिस्टल में नये विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता। मेरठ के रहने वाले 17 वर्षीय चौधरी ने फाइनल में 246.3 का स्कोर बनाया और इस तरह से फरवरी में नयी दिल्ली विश्व कप में बनाये गये 245 अंक के अपने ही पिछले रिकॉर्ड में सुधार किया। उन्होंने इस तरह से सीनियर और जूनियर दोनों वर्गों में विश्व रिकॉर्ड बनाया। from India TV: sports Feed http://bit.ly/2VSe8wb
No comments:
Post a Comment