नई दिल्ली। भारत के युवा निशानेबाज सौरभ चौधरी ने अपेक्षानुरूप प्रदर्शन करते हुए जर्मनी के म्यूनिख में चल रहे आईएसएसएफ विश्व कप में पुरूषों के दस मीटर एयर पिस्टल में सोमवार को नये विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता। मेरठ के रहने वाले 17 वर्षीय चौधरी ने फाइनल में 246.3 का स्कोर बनाया और इस तरह से फरवरी में नयी दिल्ली विश्व कप में बनाये गये 245 अंक के अपने ही पिछले रिकॉर्ड में सुधार किया। चौधरी पहले ही तोक्यो ओलंपिक के लिये कोटा हासिल कर चुके हैं। from India TV: sports Feed http://bit.ly/2VU9opU
No comments:
Post a Comment