बेंगलुरू। रायल चैलेंजर्स बेंगलोर का मौजूदा आईपीएल में प्रदर्शन निराशाजनक रहा लेकिन कप्तान विराट कोहली ने कहा कि टूर्नामेंट के दूसरे हाफ के प्रदर्शन ने उन्हें कुछ हद तक गर्व करने का मौका दिया। पहले छह मैच गंवाने के बाद आरसीबी की टीम ने अपने आठ में से पांच मैच जीते जबकि एक मैच बेनतीजा रहा जिससे टीम ने 11 अंक हासिल किए। शनिवार को आरसीबी के सनराइजर्स हैदराबाद को चार विकेट से हराने के बाद कोहली ने कहा, ‘‘अगर हम दूसरे हाफ पर ध्यान लगाएं तो हम पहले हाफ में भी इसी तरह का प्रदर्शन चाहते थे। अपने पहले छह मैच गंवाने के बाद आईपीएल जैसे टूर्नामेंट में वापसी करना बेहद मुश्किल होता है। इस सत्र से हमें काफी कुछ सीखना होगा।’’from India TV: sports Feed http://bit.ly/2ZWUDpn
No comments:
Post a Comment