Reality Of Sports: लाइव क्रिकेट स्कोर, किंग्स इलेवन पंजाब बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स IPL 2019 Live: किंग्स इलेवन पंजाब ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला

Sunday, 5 May 2019

लाइव क्रिकेट स्कोर, किंग्स इलेवन पंजाब बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स IPL 2019 Live: किंग्स इलेवन पंजाब ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला

लाइव क्रिकेट स्कोर, आईपीएल 2019 किंग्स इलेवन पंजाब बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स मैच स्कोर Punjab Cricket Association IS Bindra Stadium,Mohali  इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण में आज यहां आईएस बिंद्रा स्टेडियम में किंग्स इलेवन पंजाब का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। चेन्नई इस सीजन में प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम है। उसके बाद दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में पहुंच चुके हैं और अब केवल एक स्थान को लेकर ही कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद में मुकाबला है। चेन्नई ने अपने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 80 रन से हराकर 18 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और वह 11 मैचों में अब तक 358 रन बना चुके हैं। गेंदबाजी में टीम के पास इमरान ताहिर, हरभजन सिंह और रवींद्र जडेजा की तिकड़ी कमाल का प्रदर्शन कर रही है। दूसरी तरफ कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों सात विकेट से हारने के बाद पंजाब की टॉप-4 में पहुंचने की उम्मीदें समाप्त हो गई है। इस हार के साथ ही पंजाब प्लेऑफ से लगभग बाहर हो चुकी है। 

from India TV: sports Feed http://bit.ly/2H4eWZI

No comments:

Post a Comment

मैनचेस्टर में बल्लेबाज या गेंदबाज किसका रहेगा बोलबाला? पिच को लेकर टिकी सभी की नजरें

भारत और इंग्लैंड के बीच में खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला मैनचेस्टर के स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां की पिच को लेक...