नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के महान तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा ने आगामी विश्व कप में मेजबान इंग्लैंड को खिताब का प्रबल दावेदार बताया लेकिन साथ ही कहा कि मौजूदा फार्म को देखते हुए भारत और ऑस्ट्रेलिया का दावा भी मजबूत है। ऑस्ट्रेलिया की 2007 में खिताब जीत के दौरान टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले मैकग्रा ने कहा कि हाल में एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों के प्रदर्शन को देखते हुए ब्रिटेन में 30 मई से शुरू हो रहे विश्व कप में इंग्लैंड को हराना आसान नहीं होगा। from India TV: sports Feed http://bit.ly/2JKliRA
No comments:
Post a Comment