Reality Of Sports: जॉन कैंपबेल और शाही होप ने आयरलैंड के खिलाफ वनडे मैच में लगा दी रिकॉर्ड की झड़ी

Sunday, 5 May 2019

जॉन कैंपबेल और शाही होप ने आयरलैंड के खिलाफ वनडे मैच में लगा दी रिकॉर्ड की झड़ी

डब्लिन। सलामी बल्लेबाज जॉन कैम्पबेल और शाई होप की शतकीय पारियों तथा पहले विकेट के लिए 365 रन की रिकॉर्ड साझेदारी से वेस्टइंडीज ने रविवार को यहां त्रिकोणीय एकदिवसीय श्रृंखला के पहले मैच में आयरलैड के खिलाफ तीन विकेट पर 381 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। कैम्पबेल (179) और होप (170) महज सात रन से एकदिवसीय क्रिकेट में किसी भी विकेट के लिए रिकॉर्ड साझेदारी करने से चूक गये। यह रिकॉर्ड भी वेस्टइंडीज के ही क्रिस गेल और मार्लन सैमुअल्स के नाम है जिन्होंने 24 फरवरी 2015 को जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे विकेट के लिए 372 रन की साझेदारी की थी। 

from India TV: sports Feed http://bit.ly/2H3f8tc

No comments:

Post a Comment

दासुन शनाका ने MLC में गेंद से बरपाया कहर, 4 गेंद में 4 विकेट लेकर टीम को दिलाई रोमांचक जीत

मेजर लीग क्रिकेट 2026 में टेक्सास सुपर किंग्स को आखिरी ओवर में जीत के लिए 15 रनों की जरूरत थी। लेकिन सिएटल ऑर्कस के गेंदबाज दासुन शनाका...