मुंबई| भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने मंगलवार को कहा कि 30 मई से इंग्लैंड एंड वेल्स में शुरू होने वाला विश्व कप उनके तथा टीम के लिए अभी तक का सबसे चुनौतीपूर्ण विश्व कप है। विराट ने टीम के रवाना होने से पहले संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इस साल सभी टीमें बेहतरीन हैं और ऐसे में हर मैच जीतने के लिए काफी मेहनत करनी होगी। साथ ही कोहली ने यह भी कहा कि व्यक्तिगत तौर पर भी उन्हें टीम को योगदान देना होगा और इसके लिए उन्हें भी इस चुनौती का सामना करना है।from India TV: sports Feed http://bit.ly/2whrIi9
No comments:
Post a Comment