पेरिस। स्पेन की महिला टेनिस खिलाड़ी गार्बिने मुगुरूजा ने रविवार को यहां जारी साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन के दूसरे दौर में जगह बना ली है। मुगुरूजा ने तीन सेट तक चले एकल वर्ग के मैच में अमेरिका की टेलर टाउन्सेंड को 5-7, 6-2, 6-2 से मात दी। स्पेनिश खिलाड़ी ने पहले सेट में खराब शुरुआत की लेकिन अगले दो सेट में जीत दर्ज करने में उसे कोई खास पेरशानी नहीं हुई। मुगुरूजा ने पहले सर्व पर 73 जबकि दूसरे सर्व पर 72 प्रतिशत अंक अर्जित किए। उन्होंने कुल 37 विनर भी दागे। from India TV: sports Feed http://bit.ly/2K5GdOg
No comments:
Post a Comment