आईपीएल के 12वें संस्करण में सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर का शानदार प्रदर्शन जारी है। आईपीएल के मौजूदा सत्र में 27 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में डेविड वॉर्नर लगातार छठा अर्धशतक जड़ने से चूक गए। इसके बावजूद वॉर्नर ने आईपीएल में इतिहास रच दिया। डेविड वॉर्नर ने मेजबान राजस्थान के खिलाफ 32 गेंदों में 37 रन की पारी खेली और आईपीएल के इतिहास में लगातार 3 सीजन 600 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे क्रिकेटर बन गए। इससे पहले वॉर्नर हैदराबाद की ओर से 2016 और 2017 में भी ये कमाल दिखा चुके हैं।from India TV: sports Feed http://bit.ly/2XVFanX
No comments:
Post a Comment