Reality Of Sports: IPL 2019: धोनी और जडेजा अभी भी है बीमार उन्हें आराम करना होगा : स्टीफेन फ्लेमिंग

Saturday, 27 April 2019

IPL 2019: धोनी और जडेजा अभी भी है बीमार उन्हें आराम करना होगा : स्टीफेन फ्लेमिंग

चेन्नई। चेन्नई सुपरकिंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा कि कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और हरफनमौला रविंद्र जडेजा बीमार हैं। यह खबर विश्व कप का इंतजार कर रहे भारतीय प्रशंसकों को मायूस कर सकती है। धोनी और जडेजा के बिना शुक्रवार को सुरेश रैना की अगुवाई में चेन्नई की टीम घरेलू मुकाबले में मुंबई इंडियन्स से 46 रन से हार गयी थी। बुखार के कारण धोनी मैदान में नहीं उतर सके थे।  धोनी और जडेजा की बीमारी के बारे में फ्लेमिंग ने कहा, "वे (धोनी और जडेजा) दोनों ही काफी बीमार हैं। दोनों अस्वस्थ है, विषाणु और जीवाणु की चपेट में है। बहुत सारी टीमें इस समय ऐसी स्थिति से संघर्ष कर रही हैं।  टूर्नामेंट के इस सत्र में धोनी सात पारियों में 100 से अधिक के औसत से 314 रन के साथ चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।  विश्व कप इंग्लैंड में 30 मई से शुरू हो रहा है जिसमें धोनी और जडेजा दोनों भारतीय टीम का हिस्सा हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया पांच जून को अपने अभियान की शुरूआत करेगी। प्लेऑफ में जगह पक्की कर चुकी चेन्नई की टीम का अगला मुकाबला एक मई को दिल्ली कैपिटल्स से होगा।  फ्लेमिंग ने कहा कि पिछले दो सप्ताह में टीम ने छह मैच खेले हैं और चार के विश्राम से खिलाड़ियों को फायदा होगा।  न्यूजीलैंड के इस पूर्व कोच ने कहा, ‘‘ हम चार दिन के विश्राम का इंतजार कर रहे थे। मुझे लगता है कि मुंबई (पांच दिन का विश्राम) को इसका फायदा मिला है। हम भी वही करेंगे।’’

from India TV: sports Feed http://bit.ly/2ZC1xjQ

No comments:

Post a Comment

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया का हुआ बंटाधार, 5 साल बाद लगातार तीन मैचों में मिली हार

भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में जो ओल्ड ट्रैफर्ड के स्टेडियम में खेला गया उसमें 4 विकेट स...