राजस्थान रॉयल्स ने शनिवार 27 अप्रैल को जयपुर में खेले गए आईपीएल 2019 के 45वें मैच में मेहमान सनराइजर्स हैदराबाद पर 7 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही राजस्थान ने प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा है। राजस्थान की इस जीत में जयदेव उनादकट (2 विकेट), लॉयम लिविंगस्टोन (44) और संजू सैमसन (48) ने अहम भूमिका निभाई। इन तीनों के अलावा राजस्थान का एक खिलाड़ी और भी था जो 3 रन बनाने के बावजूद मैच में चर्चा का विषय रहा। ये खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि एश्टन टर्नर थे जिनके खाता खोलने पर मैदान में मौजूद गेंदबाज और डग आउट में बैठे साथी खिलाड़ियों के चेहरे पर मुस्कान छा गई और तालियां बजने लगी।from India TV: sports Feed http://bit.ly/2GPGKSx
No comments:
Post a Comment