नमस्कार! इंडिया टीवी के लाइव क्रिकेट ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज के दिन का दूसरा मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच ईडर्न गार्डन्स के मैदान पर खेला जाना है। इस मुकाबले में जहां मेहमान टीम प्लेऑफ में जगह पक्की करने का लक्ष्य लेकर उतरेगी तो दूसरी तरफ नाइट राइर्डस के सामने खुद को इस दौड़ में शामिल करने की चुनौती होगी। तीन बार की विजेता मुंबई इस समय अंकतालिका में 11 मैचों में 14 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। मुंबई ने शुक्रवार रात को ही चेन्नई सुपर किंग्स को मात दी थी। इससे वह प्लेऑफ में जाने के काफी करीब पहुंच गई है। अभी उसे हालांकि तीन मैच और खेलने हैं। from India TV: sports Feed http://bit.ly/2DB3qDS
No comments:
Post a Comment