Reality Of Sports: मेस्सी की कप्तानी में बार्सीलोना ने पहली बार जीता ला लीगा का खिताब

Sunday, 28 April 2019

मेस्सी की कप्तानी में बार्सीलोना ने पहली बार जीता ला लीगा का खिताब

मैड्रिड। दिग्गज फुटबालर लियोनेल मेस्सी के एकमात्र गोल से बार्सीलोना ने शनिवार को यहां लेवांटे को 1-0 से हराकर तीन मैच बाकी रहते ही ला लीगा का खिताब पक्का कर लिया। इस जीत से बार्सीलोना ने दूसरे स्थान पर काबिज एटलेटिको मैड्रिड पर नौ अंकों की विजयी बढ़त हासिल कर ली है। अर्जेंटीना के इस खिलाड़ी के 62वें मिनट में किये गये गोल से बार्सीलोना की टीम 11 साल में आठवीं बार स्पेन की घरेलू लीग की चैम्पियन बनीं। बार्सिलोना का यह 26वां ला लीगा खिताब है जिससे वह इस खिताब को रिकार्ड 33 बार जीतने वाले रीयाल मैड्रिड के और करीब पहुंच गया। 

from India TV: sports Feed http://bit.ly/2GNmHUG

No comments:

Post a Comment

वैभव सूर्यवंशी को लेकर इंग्लिश कप्तान ब्रूक ने किया बड़ा ऐलान, कहा - हमने उनके लिए बनाया है खास प्लान

भारतीय टीम एक जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी, जिसका पहला मैच चेस्टर ली स्ट्रीट के स्टेडियम में खेला जाएगा। इस ...