रणजी ट्रॉफी 2018-19 के बेहद रोमांचक फाइनल में विदर्भ की टीम ने सौराष्ट्र को हराकर अपने खिताब की रक्षा कर ली और लगातार दूसरी बार रणजी चैंपियन बन गई। बेहद रोमांचक फाइनल मुकाबले में विदर्भ ने सौराष्ट्र को 78 रनों से हराकर खिताब जीत लिया। ये लगातार दूसरी बार है जब विदर्भ ने रणजी ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है। फाइनल मैच बेहद रोमांचक रहा और मैच का पासा कभी विदर्भ तो कभी सौराष्ट्र की तरफ पलटता दिखा लेकिन आखिर में विदर्भ की टीम ने दबाव में शानदार खेल दिखाते हुए फाइनल मैच जीतकर इतिहास रच दिया। चौथी पारी में सौराष्ट्र को जीत के लिए 206 रन बनाने थे लेकिन पूरी टीम सिर्फ 127 रनों पर सिमट गई और मुकाबले को हार गई।from India TV: sports Feed http://bit.ly/2GrJtlj
No comments:
Post a Comment