आक्रामक अर्धशतक के साथ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में भारतीय गेंदबाजी की धज्जियां उड़ाने वाले सलामी बल्लेबाज टिम सीफर्ट ने कहा है कि वह विश्व कप टीम में जगह बनाने की अपनी संभावनाओं के बारे में सोचकर अपनी नींद नहीं गंवाने वाले। इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने 43 गेंद में 84 रन की पारी खेली जिससे न्यूजीलैंड ने वेस्टपैक स्टेडियम में छह विकेट पर 219 रन का स्कोर खड़ा किया। उनके इस प्रदर्शन से विश्व कप के लिए न्यूजीलैंड के पास विशेषज्ञ बैकअप विकेटकीपर के रूप में एक और विकल्प आ गया है।from India TV: sports Feed http://bit.ly/2DXJD2o
No comments:
Post a Comment