Reality Of Sports: करिश्माई कप्तान सरदार सिंह ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी से संन्यास लिया, कहा- युवाओं को मौका देने का वक्त

Wednesday, 12 September 2018

करिश्माई कप्तान सरदार सिंह ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी से संन्यास लिया, कहा- युवाओं को मौका देने का वक्त

पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान सरदार सिंह ने बुधवार को अपने चमकदार करियर को अलविदा कहने का फैसला किया और कहा कि पिछले 12 साल में वो काफी हॉकी खेल चुके हैं और अब युवाओं के लिए जिम्मेदारी लेने का समय आ गया है। सरदार ने कहा कि उन्होंने एशियाई खेलों में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद ये फैसला किया जिसमें भारत अपने खिताब का बचाव करने में असफल रहा और उसे कांस्य पदक के साथ संतोष करना पड़ा। सरदार की उम्र भी बढ़ रही है और अब उनके खेल में पहले जैसी फुर्ती देखने को नहीं मिलती जिससे एशियाई खेलों के दौरान उनके प्रदर्शन की काफी आलोचना हुई। 

from Khabar IndiaTV: sports Feed https://ift.tt/2x9eYKM

No comments:

Post a Comment

मुरली श्रीशंकर ने लगातार दूसरी बार CWG में जीता सिल्वर मेडल, फाइनल इवेंट में 8.09 मीटर की लगाई छलांग

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के स्टार लॉन्ग जम्पर एथलीट मुरली श्रीशंकर का कमाल एकबार फिर से देखने को मिला जिसमें वह CWG के इतिहास में ...