Reality Of Sports: एशिया कप के जरिये विश्व कप से पहले टीम संयोजन दुरूस्त करेंगे: रोहित शर्मा

Saturday, 15 September 2018

एशिया कप के जरिये विश्व कप से पहले टीम संयोजन दुरूस्त करेंगे: रोहित शर्मा

दुबई: विश्व कप अभी आठ महीने दूर है लेकिन भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का मानना है कि शनिवार से शुरू हो रहे छह देशों के एशिया कप के जरिये उन्हें टीम संयोजन दुरूस्त करने का मौका मिलेगा। भारत को वनडे में अभी भी मध्यक्रम में सही संयोजन की जरूरत है। यह पूछने पर कि क्या अगले साल इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप की तैयारी के लिये एशिया कप अहम होगा, रोहित ने कहा,‘‘आप ऐसा कह सकते हैं। हर टीम विश्व कप में सकारात्मक सोच के साथ उतरना चाहती है लेकिन हमें इतना आगे के बारे में नहीं सोचना चाहिये। एशिया कप हर टीम को विश्व कप से पहले संयोजन ठीक करने का मौका देता है।’’ 

from India TV: sports Feed https://ift.tt/2NLY2UQ

No comments:

Post a Comment

T20 वर्ल्ड कप मैच में हुआ बड़ा विवाद, थर्ड अंपायर से हो गई बहुत बड़ी गलती? VIDEO हो रहा वायरल

इंग्लैंड-वेस्टइंडीज वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप मैच में हेली मैथ्यूज को कैच आउट दिए जाने पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। अल्ट्राएज में स्पाइक दिखा...