Reality Of Sports

Thursday, 13 August 2020

"Always Special": Mumbai Indians Recall Hardik Pandya's Maiden Test Hundred

Mumbai Indians posted a throwback picture on social media remembering Hardik Pandya's maiden Test hundred.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/3ivo8am

ISL : ओडिशा एफसी ने स्टीवन डायस को बनाया सहायक कोच

ISL : ओडिशा एफसी ने स्टीवन डायस को बनाया सहायक कोच Image Source : GETTY IMAGES

भुवनेश्वर। ओडिशा एफसी ने पूर्व भारतीय अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर स्टीवन डायस को इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सत्र से पहले नया सहायक कोच नियुक्त किया है। क्लब ने बयान में कहा कि छत्तीस साल के पूर्व मिडफील्डर ने ओडिशा एफसी से एक साल का करार किया है।

राष्ट्रीय टीम के अलावा कई मशहूर क्लब जैसे एयर इंडिया, महिंद्रा यूनाईटेड, चर्चिल ब्रदर्स, दिल्ली डायनामोस और मुंबई एफसी के लिये खेलने वाले डायस पिछले साल सहायक कोच के तौर पर जमशेदपुर एफसी से जुड़ गये थे। 

ओडिशा एफसी ने उनके अलावा स्पेन के ‘स्ट्रेंथ एवं कंडिशनिंग’ कोच जोआन कैसानोवा को भी आगामी सत्र के लिये वापस शामिल किया है। ओडिशा एफसी के मुख्य कोच स्टुअर्ट बैक्सटर ने कहा, ‘‘स्टीवन का करियर बतौर फुटबॉलर सफल रहा और खिलाड़ी उनसे प्रेरणा लते हैं। वह हमारे लिये काफी अहम होंगे। ’’



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/31IhNBI

अमेरिका की कोको गॉफ ने टॉप सीड ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहली बार बनाई जगह

Coco Gauff Image Source : GETTY IMAGES

लेक्सिंगटन| युवा महिला टेनिस खिलाड़ी अमेरिका की कोको गॉफ ने एक बार फिर से शानदार प्रदर्शन करते हुए यहां जारी टॉप सीड ओपन के अगले दौर में प्रवेश कर लिया। गॉफ ने दूसरी सीड आर्यन सबालेंका को हराकर पहली बार डब्ल्यूटीए क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। गॉफ ने बुधवार को यहां दो घंटे 48 मिनट तक चले मुकाबले में सबालेंका को 7-6(4), 2-6, 6-4 से मात दी।

गॉफ ने मैच के बाद कहा, "मैच में तीन घंटों तक अपना सर्वश्रेष्ठ टेनिस खेलना असंभव है। पूरे मैच के दौरान अपना स्तर ऊंचा रखना काफी कठिन था। लेकिन यही टेनिस है, जोकि विभिन्न परिस्थितियों में खेला जा रहा है और फिर से टूर की वापसी हो रही है।"

सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए अब गॉफ का सामना ट्यूनिशिया कर उभरती हुई खिलाड़ी ओनस जेबुर से होगा। जेबुर ने एक अन्य मुकाबले में क्वालीफायर ओल्गा गोर्वोत्सोवा को 3-6, 6-2, 6-4 से हराया।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2FhGXQ1

चेन्नई सुपर किंग्स के कंडीशनिंग कैंप का हिस्सा नहीं होंगे रवींद्र जडेजा, सामने आई ये वजह

चेन्नई सुपर किंग्स के कंडीशनिंग कैंप का हिस्सा नहीं होंगे रवींद्र जडेजा, सामने आई ये वजह Image Source : TWITTER/CHENNAIIPL

ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा चेन्नई सुपर किंग्स के 6 दिवसीय प्री सीजन आईपीएल कंडीशनिंग कैंप का हिस्सा नहीं होंगे। इस कैंप का आयोजन चेन्नई में 15 से 20 अगस्त तक होगा।

रवींद्र जडेजा एकमात्र प्रमुख भारतीय खिलाड़ी होंगे जो चेन्नई सुपर किंग्स के कैंप का हिस्सा नहीं होगे। वहीं, दूसरी ओर सीएसके के कप्तान एमएस धोनी, सुरेश रैना, हरभजन सिंह और अंबाती रायुडू इस कैंप में भाग लेंगे।

CSK के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) कासी विश्वनाथन ने पुष्टि करते हुए कहा, "रवींद्र जडेजा की कुछ व्यक्तिगत प्रतिबद्धताएँ हैं और इसलिए वे प्री-सीज़न कंडीशनिंग कैंप से चूक जाएंगे। इस कंडीशनिंग कैंप का फोकस फिटनेस होगा और इसमें कुछ क्रिकेट प्रशिक्षण भी शामिल होंगे।"

सीएसके के सीईओ ने कहा कि एमए चिदंबरम स्टेडियम में कैंप आयोजित करने के लिए तमिलनाडु सरकार से लिखित अनुमति ले ली गई है। कैंप के दौरान स्टेडियम में कर्मचारियों और खिलाड़ियों के अलावा किसी को भी जाने की अनुमति नहीं होगी।

गेंदबाजी कोच लक्ष्मीपति बालाजी के कैंप में मौजूद कोचिंग स्टाफ के एकमात्र सदस्य होने की संभावना है। मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग और सहायक कोच माइकल हसी सहित स्टाफ के अन्य सदस्यों के 22 अगस्त को दुबई में टीम के साथ जुड़ने की संभावना है। रवींद्र जडेजा 21 अगस्त को दुबई जाने वाली फ्लाइट में अपने साथियों के साथ जुड़ने के लिए चेन्नई पहुंचेंगे।

विदेशी खिलाड़ियों के बारे में बात करते हुए सीएसके के सीईओ ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि दक्षिण अफ्रीका से लुंगी एनगिडी और फाफ डु प्लेसिस दोनों 1 सितंबर के बाद यूएई पहुंचेंगे।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/30Rwlj9

ग्लेन मैक्सवेल ने चुनी अपनी ऑल टाइम IPL XI, इन भारतीय खिलाड़ियों को किया शामिल

Glenn Maxwell Image Source : GETTY IMAGES

भारत में कोरोना महामारी चरम पर होने के कारण बीसीसीआई ने अब इंडियन प्रीमीयर लीग को यूएई में कराने की तैयारियों को अंजाम दे दिया है। जिसके चलते आईपीएल का 13वां सीजन 19 सितंबर से यूएई में खेला जाएगा। ऐसे में माना जा रहा है कि दुनिया की सबसे बड़ी इस लीग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी थोडा देर से जुड़ पाएंगे। जिसके पीछे का कारण उनका इंग्लैंड दौरा है। इसी बीच ऑस्ट्रेलिया के तूफानी हरफनमौला खिलाड़ी और आईपीएल में अपनी चमक बिखेर चुके ग्लेन मैक्सवेल ने अपनी ऑल टाइम आईपीएल इलेवन को चुना है। जिसमें सबसे हैरान कर देने वाली बात ये है कि इस खिलाड़ी ने 4 बार अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को आईपीएल खिताब जिताने वाले रोहित शर्मा को नहीं शामिल किया है। 

मैक्सवेल ने अपनी टीम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के कप्तान विराट कोहली को ओपनिंग बल्लेबाज जबकि उनके साथ अपने ही देश के सलामी बल्लेबाज और आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए ओपनिग करने वाले डेविड वॉर्नर को चुना है। जबकि तीन नम्बर पर उन्होंने एक बार आरसीबी के मिस्टर 360 डिग्री कहे जाने वाले एबी डिविलियर्स को चुना है।

इस तरह के खतरनाक टॉप आर्डर के बाद मध्यक्रम में उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के सुरेश रैना और उसके बाद खुद को शामिल किया है। जबकि विकेटकीपर और कप्तान के तौर पर उन्होंने सीएसके के महेंद्र सिंह धोनी को चुना है। 

इसके बाद तेज गेंदबाजी के ऑलराउंडर के तौर पर उन्होंने आंद्रे रसेल को चुना है। जो अपनी गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजी से कभी भी मैच को पलट सकने का दमखम रखते हैं। 

इसके बाद स्पिन गेंदबाजी के रूप में उन्होंने सीएसके के ही हरभजन सिंह को चुना है। जबकि तेज गेंदबाजी के रूप में मैक्सवेल ने मोहित शर्मा, भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह को अपनी टीम में जगह दी है। 

मैक्सवेल की आईपीएल XI कुछ इस तरह है:- डेविड वॉर्नर, विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, सुरेश रैना, ग्लेन मैक्सवेल, आंद्रे रसेल, एमएस धोनी, हरभजन सिंह, मोहित शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2DEaMdj

जमैका तालावाह के सहायक कोच रामनरेश सरवन कैरेबियन प्रीमियर लीग से हुए बाहर

जमैका तालावाह के सहायक कोच रामनरेश सरवन कैरेबियन प्रीमियर लीग से हुए बाहर Image Source : GETTY IMAGES

जमैका तालावाह के सहायक कोच रामनरेश सरवन व्यक्तिगत कारणों से कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) के आगामी संस्करण से बाहर हो गए हैं। तालावाह ने सरवन की जगह वेस्टइंडीज के पूर्व स्पिनर रयान ऑस्टिन और विनोद महाराज को हेड कोच फ्लॉयड राइफर के सपोर्ट स्टाफ में शामिल किया है। तालावाह19 अगस्त को सेंट लूसिया जूक्स के खिलाफ अपने 2020 सीपीएल अभियान की शुरुआत करेगा।

तालावाह के सीईओ जेफ मिलर ने त्रिनिदाद और टोबैगो न्यूजडे को बताया, "सरवन ने निजी कारणों से छुट्टी का अनुरोध किया और वह मंजूर हो गया।" उन्होंने कहा, "यह एक बड़ा नुकसान है। सरस (सरवन) खेल में बहुत योगदान देते हैं। उनका ज्ञान और अनुभव खिलाड़ियों की काफी मदद करता है, इसलिए यह एक बहुत बड़ा नुकसान है।"

कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) का आगाज 18 अगस्त से शुरू होगा। इस टूर्नामेंट में कुल 33 मैच खेले जाएंगे जिनका आयोजन  त्रिनिदाद और टोबैगो में सिर्फ दो स्टेडियम में होगा।

मिलर ने कहा, "हम आगे बढ़ने की ओर देख रहे हैं। यह हमारे लिए एक पुनर्निर्माण वर्ष है, (लेकिन) मैं सिर्फ पुनर्निर्माण नहीं कहना चाहता हूं। हम टूर्नामेंट जीतने के लिए यहां हैं। मुझे लगता है कि हमारे पास एक शानदार टीम और लोग हैं। देखते हैं कि आखिर क्या होता है, लेकिन हम निश्चित रूप से इस साल एक शानदार टूर्नामेंट होने की उम्मीद कर रहे हैं।"

गौरतलब है कि इस साल मई में क्रिस गेल ने रामनरेश सरवन पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। गेल ने कहा था कि सीपीएल फ्रेंचाइजी जमैका तालावाह से बाहर निकलवाने में सरवन ने अहम भूमिका निभाई थी।

 

 



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2XVio1T

पहले टेस्ट में हार के बावजूद पाक कप्तान के समर्थन में उतरें वकार, दिया बड़ा बयान

पहले टेस्ट में हार के बावजूद पाक कप्तान के समर्थन में उतरें वकार, दिया बड़ा बयान Image Source : GETTY IMAGES

इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट हारने के बावजूद पाकिस्तान के तेज गेंदबाज वकार यूनुस ने टीम के कप्तान अजहर अली का समर्थन किया है और उन्हें उम्मीद है कि वह बाकी दो टेस्ट में अच्छी कप्तानी करेंगे।

ईएसपीएनक्रिकइंफो ने यूनुस के हवाले से बताया, "कप्तान होना और शीर्ष क्रम में खेलना आसान नहीं है। वह पहले भी कप्तान रहे हैं, इसलिए वह यह समझेंगे। जब आप खराब फॉर्म में होते हैं या आपका खेल खराब होता है, तो हर चीज की जांच हो जाती है। मैं खुद कप्तान रहा हूं इसलिए मुझे पता है कि वह क्या कर रहा है। आपकी कई और ज़िम्मेदारियाँ हैं और इन सबसे ऊपर आपको अपनी बल्लेबाजी पर भी ध्यान देना होगा।"

वकार ने कहा, "जैसा मैंने कहा, अगर हम इस मैच को जीत लेते, तो उसे बहुत अधिक प्रोत्साहन और आत्मविश्वास मिलता। लेकिन वह एक अनुभवी खिलाड़ी है, जिसने 80 टेस्ट खेले हैं और इंग्लैंड में पहले भी रन बनाए हैं। वह जानता है कि इन स्थितियों से कैसे उबरना है। मुझे उम्मीद है कि वह आगामी दो टेस्ट मैचों में अच्छी कप्तानी करेंगे।”

इंग्लैंड ने पाकिस्तान को पहले टेस्ट में तीन विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। अली ने पहले टेस्ट की पहली पारी में 0 और दूसरी पारी में 18 रन बनाए थे। वकार ने यह भी कहा कि चूंकि टीम एक-दो महीने बाद टेस्ट क्रिकेट में लिए लौट रही है, इसलिए तेज गेंदबाजों के लिए थकावट कोई समस्या नहीं होगी। उन्होंने कहा, "हमने तय नहीं किया है कि हम इस समय किसके साथ खेलने जा रहे हैं, लेकिन हमने लंबे समय तक कोई क्रिकेट नहीं खेला है।" दूसरा टेस्ट 13 अगस्त से साउथैम्पटन में खेला जाएगा।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3amJiF2

भारतीय महिला धावकों का चीन में दिखा कमाल, एशियन रिले चैंपियनशिप 2026 में 4x100 में जीता गोल्ड मेडल

एशियन रिले चैंपियनशिप में भारतीय महिला धावकों का 4x100 मीटर रिले टीम का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है जिसमें उन्होंने सिर्फ 43.85 से...