Reality Of Sports: ISL : ओडिशा एफसी ने स्टीवन डायस को बनाया सहायक कोच

Thursday, 13 August 2020

ISL : ओडिशा एफसी ने स्टीवन डायस को बनाया सहायक कोच

ISL : ओडिशा एफसी ने स्टीवन डायस को बनाया सहायक कोच Image Source : GETTY IMAGES

भुवनेश्वर। ओडिशा एफसी ने पूर्व भारतीय अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर स्टीवन डायस को इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सत्र से पहले नया सहायक कोच नियुक्त किया है। क्लब ने बयान में कहा कि छत्तीस साल के पूर्व मिडफील्डर ने ओडिशा एफसी से एक साल का करार किया है।

राष्ट्रीय टीम के अलावा कई मशहूर क्लब जैसे एयर इंडिया, महिंद्रा यूनाईटेड, चर्चिल ब्रदर्स, दिल्ली डायनामोस और मुंबई एफसी के लिये खेलने वाले डायस पिछले साल सहायक कोच के तौर पर जमशेदपुर एफसी से जुड़ गये थे। 

ओडिशा एफसी ने उनके अलावा स्पेन के ‘स्ट्रेंथ एवं कंडिशनिंग’ कोच जोआन कैसानोवा को भी आगामी सत्र के लिये वापस शामिल किया है। ओडिशा एफसी के मुख्य कोच स्टुअर्ट बैक्सटर ने कहा, ‘‘स्टीवन का करियर बतौर फुटबॉलर सफल रहा और खिलाड़ी उनसे प्रेरणा लते हैं। वह हमारे लिये काफी अहम होंगे। ’’



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/31IhNBI

No comments:

Post a Comment

भारतीय महिला धावकों का चीन में दिखा कमाल, एशियन रिले चैंपियनशिप 2026 में 4x100 में जीता गोल्ड मेडल

एशियन रिले चैंपियनशिप में भारतीय महिला धावकों का 4x100 मीटर रिले टीम का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है जिसमें उन्होंने सिर्फ 43.85 से...