Wednesday, 12 August 2020
Champions League: Eric Choupo-Moting Stars As PSG Stun Atalanta To Reach Semis
from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2PR8ABm
MS Dhoni Will Play For Chennai Super Kings Probably Till 2022: CSK CEO Kasi Viswanathan
from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/3gRnB1Z
इंग्लिश क्रिकेटर को फैन के साथ फोटो खिंचवाना पड़ा भारी, अगले मैच से हुआ बाहर
केंट की ओर से खेलने वाले इंग्लिश काउंटी क्रिकेटर जॉर्डन कॉक्स को COVID-19 सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन करना भारी पड़ गया है। जॉर्डन कॉक्स को युवा फैंस के साथ फोटो खिंचवाने के बाद अगले प्रथम श्रेणी मैच से हटा दिया गया है।
19 वर्षीय कॉक्स ने सोमवार को बॉब विलिस ट्रॉफी में ससेक्स के खिलाफ चार दिवसीय मैच में जैक लीनिंग के साथ 423 रन की अटूट साझेदारी में 237 रनों की नाबाद पारी खेली थी।ससेक्स के खिलाफ जीत के बाद कॉक्स एक युवा फैन के साथ फोटो खिंचवाते नजर आए थे। इस तरह कॉक्स ने बॉयो सिक्योर और सोशल डिस्टेसिंग प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया। कॉक्स ने अपनी इस गैर-जिम्मेदाराना हरकत के लिए माफी मांगी है।
कॉक्स ने कहा, "मुझे बहुत खेद है कि ऐसा हुआ। मैं इस चीज को पूरी तरह से समझता हूं और मैं सभी से माफी मांगना चाहता हूं। मैं अगला मैच मिस कर रहा हूं और मुझे लग रहा है कि मैंने टीम को निराश किया है।"
कॉक्स को अब सेल्फ आइसोलेशन में रहना होगा और फिर से टीम से जुड़ने के लिए COVID-19 टेस्ट पास करना होगा। केंट के निदेशक पॉल डाउटन ने कहा कि कॉक्स का उल्लंघन दुर्भाग्यपूर्ण था। उन्होंने कहा, "यह जॉर्डन के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है कि उन्होंने एक उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद हमारी टीम के मेडिकल प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया।"
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3iBQEY7
कोरोना पॉजिटिव पाए गए सभी 6 हॉकी खिलाड़ी बेंगलुरू के अस्पताल में भर्ती
नई दिल्ली| भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कोविड-19 पॉजिटिव निकले सभी छह खिलाड़ियों को बेंगलुरू के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने बुधवार सुबह इस बात की जानकारी दी। इससे पहले, मनदीप को सोमवार रात को ऑक्सीजन स्तर में कमी होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
साई ने सावधानी के लिहाज से कप्तान मनप्रीत सिंह, जसकरण सिंह, सुरेंद्र कुमार, वरुण कुमार और कृष्णा बी पाठक को एसएस स्पर्श में भर्ती कराया गया है। यहीं मनदीप भर्ती हैं। साई ने कहा, "खिलाड़ियों को अस्पताल में भर्ती कराने का फैसला इसलिए लिया गया है ताकि खिलाड़ियों की पूरे समय देखभाल की जा सके और अच्छे से अच्छे ईलाज किया जा सके।"
साई ने बताया कि सभी खिलाड़ियों का स्वास्थ अच्छा है और सभी अच्छी तरह से ठीक हो रहे हैं। साई के बेंगलुरू केंद्र में चार अगस्त को राष्ट्रीय शिविर के लिए एकत्रित हुए खिलाड़ियों का कोविड-19 पॉजिटिव टेस्ट कराया गया था जिसमें यह खिलाड़ी पॉजिटिव पाए गए।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3afXPSR
IPL 2020 से पहले राजस्थान रॉयल्स को लगा करारा झटका, फील्डिंग कोच पाए गए कोरोना पॉजिटिव
कोरोना महामारी के बीच इंडियन प्रीमीयर लीग ( आईपीएल ) के आगाज का ऐलान हो चुका है। जिसके चलते ये लीग देश से बाहर यूएई में 19 सितंबर से खेली जाएगी। ऐसे में आईपीएल खेलने के लिए दुबई जाने से पहले उसकी फ्रेंचाईजी राजस्थान रॉयल्स को एक करारा झटका लगा है। उनके फील्डिंग कोच दिशांत यागनिक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसकी जानकारी उन्होंने ट्वीटर के जरिये खुद दी है।
राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ियों को फील्डिंग की बारीकियां समझाने वाले कोच दिशांत ने ट्विटर पर अपने कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की जानकारी देते हुए लिखा, "मैंने COVID 19 का टेस्ट किया और मेरा रिजल्ट पॉजिटिव आया है। यदि आप पिछले 10 दिनों में मेरे साथ संपर्क में रहे हैं तो कृपया अपना टेस्ट जरूर करवाए। अब मैं बीसीसीआई की प्रोटोकॉल को फ़ॉलो करूंगा और 14 दिनों के लिए आईसोलेशन में जाऊँगा उसके बाद मेरा दो बार और कोरोना टेस्ट होगा। अगर उसमें मेरी रिपोर्ट नेगेटिव आती है तो मैं राजस्थान रॉयल्स टीम के साथ फिर से जुड़ जाऊंगा।"
Hi all, I hv tested COVID +. Pls get tested if you hv been in contact with me in the last 10 days. In line wd BCCI protocols I will be now quarantining for 14 days. I will then need 2 ngtv tests b4 joining the team @rajasthanroyals in UAE. Thx 4 yr blessings & good wishes!
— Dishant Yagnik (@Dishantyagnik77) August 12, 2020
गौरलतब है कि बीसीसीआई ने पहले ही अपनी प्रोटोकॉल में इस बात का ऐलान कर दिया था कि हर खिलाड़ी समेत टीम मैनेजमेंट के सभी सदस्यों का जुड़ने से पहले दो बार कोरोना टेस्ट कराया जाएगा। जिसके बाद ही वो टीम से जुड़ पाएंगे।
बता दें कि आईपीएल के 13वें सीजन का आगाज 29 मार्च से होना था, मगर देश में लगातार बढती कोरोना माहामारी के चलते बीसीसीआई ने इसे पहले 15 अप्रैल उसके बाद अनिश्च्तिकाल तक के लिए स्थगित कर दिया था। हलांकि उसके बाद भी सुधार ना होने और आईसीसी द्वारा इस साल अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्वकप के स्थगन के कारण बीसीसीआई ने आईपीएल को देश से बाहर यूएई में कराने का फैसला किया है। जो 19 सितंबर से 10 नवंबर तक खेला जाएगा।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2XVVBTI
1 साल का बैन झेल रहे शाकिब अल हसन इस दौरे से कर सकते हैं वापसी
IPL के दौरान सट्टेबाज के संपर्क करने की जानकारी ICC को नहीं देने के चलते 1 साल का बैन झेल रहे बांग्लादेश के स्टार हरफनमौला खिलाड़ी शाकिब अल हसन इस साल के अंत में श्रीलंका दौरे से क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं।
ICC ने शाकिब को दो साल के लिए बैन किया गया था जिसमें एक साल का निलंबित बैन है। उनका बैन इस साल 29 अक्टूबर को खत्म होगा। बांग्लादेश का श्रीलंका दौरा कमोबेश पक्का है और शेड्यूल को देखते हुए शाकिब प्रस्तावित तीन मैचों की T20 सीरीज़ में खेलने उतर सकते हैं।
ईएसपीएनक्रिकइन्फो ने बांग्लादेश के मुख्य कोच रसेल डोमिंगो के हवाले से बताया, ‘‘शाकिब का एक साल तक बाहर रहना टीम के बाकी खिलाड़ियों से अधिक अलग नहीं है जो छह से सात महीने से क्रिकेट से दूर हैं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘हम उम्मीद कर रहे हैं कि सभी खिलाड़ी फिट होंगे। बेशक फिटनेस स्तर को लेकर मानक मौजूद हैं जिन्हें उन्हें हासिल करना होगा। हमें शाकिब और अन्य खिलाड़ियों को मैच खेलने का मौका देना होगा।’’
शाकिब के चयन से पहले हालांकि उनकी फिटनेस पर विचार किया जाएगा। कोच ने कहा, ‘‘किसी भी तरह का क्रिकेट खेले बिना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलना काफी मुश्किल है। मुझे लगता है कि हमें उसे कुछ मैच खेलने का मौका देना होगा। वह विश्व स्तरीय खिलाड़ी है इसलिए मुझे यकीन है कि वह जल्द ही लय हासिल कर लेगा लेकिन फिटनेस सबसे महत्वपूर्ण चीज है।’’
खबरों के अनुसार श्रीलंका के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहन डि सिल्वा ने कहा है कि दोनों बोर्ड के बीच बांग्लादेश के रवाना होने की तारीख पर सहमति बन गई है जो 24 सितंबर तय की गई है। दोनों बोर्ड हालांकि अब भी दो या तीन मैचों की टेस्ट सीरीज को लेकर चर्चा कर रहे हैं क्योंकि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने शुरुआती कार्यक्रम में तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज को शामिल करने का आग्रह किया था।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2DRXzxh
Rajasthan Royals Fielding Coach Dishant Yagnik Tests Positive For COVID-19
from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/3iz33Mh
WPL 2026 के लिए दोनों फाइनलिस्ट टीमों के नाम हुए तय, इस दिन खेला जाएगा खिताबी मुकाबला
महिला प्रीमियर लीग 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात जायंट्स को 7 विकेट से शिकस्त दी। इसके सा...
-
Suryakumar Yadav's special hundred after a disciplined bowling effort set up Mumbai Indians' seven-wicket win over Sunrisers Hyderab...
-
टीम इंडिया के बल्लेबाजों का आईपीएल 2024 में अचानक से प्रदर्शन काफी खराब हो गया है। वर्ल्ड कप स्क्वाड के ऐलान होते ही ऐसा देखा गया है। from...
-
1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के खिलाड़ियों की मैच फीस जान चौंक जाएंगे आप Image Source : TWITTER/RAVISHASTRIOFC भारत में क्रिकेट स...