Reality Of Sports: इंग्लिश क्रिकेटर को फैन के साथ फोटो खिंचवाना पड़ा भारी, अगले मैच से हुआ बाहर

Wednesday, 12 August 2020

इंग्लिश क्रिकेटर को फैन के साथ फोटो खिंचवाना पड़ा भारी, अगले मैच से हुआ बाहर

इंग्लिश क्रिकेटर को फैन के साथ फोटो खिंचवाना पड़ा भारी, अगले मैच से हुआ बाहर Image Source : GETTY IMAGES

केंट की ओर से खेलने वाले इंग्लिश काउंटी क्रिकेटर जॉर्डन कॉक्स को COVID-19 सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन करना भारी पड़ गया है। जॉर्डन कॉक्स को युवा फैंस के साथ फोटो खिंचवाने के बाद अगले प्रथम श्रेणी मैच से हटा दिया गया है।

19 वर्षीय कॉक्स ने सोमवार को बॉब विलिस ट्रॉफी में ससेक्स के खिलाफ चार दिवसीय मैच में जैक लीनिंग के साथ 423 रन की अटूट साझेदारी में 237 रनों की नाबाद पारी खेली थी।ससेक्स के खिलाफ जीत के बाद कॉक्स एक युवा फैन के साथ फोटो खिंचवाते नजर आए थे। इस तरह कॉक्स ने बॉयो सिक्योर और सोशल डिस्टेसिंग प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया। कॉक्स ने अपनी इस गैर-जिम्मेदाराना हरकत के लिए माफी मांगी है।

कॉक्स ने कहा, "मुझे बहुत खेद है कि ऐसा हुआ। मैं इस चीज को पूरी तरह से समझता हूं और मैं सभी से माफी मांगना चाहता हूं। मैं अगला मैच मिस कर रहा हूं और मुझे लग रहा है कि मैंने टीम को निराश किया है।"

कॉक्स को अब सेल्फ आइसोलेशन में रहना होगा और फिर से टीम से जुड़ने के लिए COVID-19 टेस्ट पास करना होगा। केंट के निदेशक पॉल डाउटन ने कहा कि कॉक्स का उल्लंघन दुर्भाग्यपूर्ण था। उन्होंने कहा, "यह जॉर्डन के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है कि उन्होंने एक उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद हमारी टीम के मेडिकल प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया।"



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3iBQEY7

No comments:

Post a Comment

भारतीय महिला धावकों का चीन में दिखा कमाल, एशियन रिले चैंपियनशिप 2026 में 4x100 में जीता गोल्ड मेडल

एशियन रिले चैंपियनशिप में भारतीय महिला धावकों का 4x100 मीटर रिले टीम का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है जिसमें उन्होंने सिर्फ 43.85 से...