Reality Of Sports

Monday, 10 August 2020

इंजमाम उल हक ने माना, इंग्लैंड से बेहतर है पाकिस्तान की टीम पलटवार करने में सक्षम

Inzamam Ul Haq Image Source : TWITTER

नयी दिल्ली| पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक ने पाकिस्तान को इंग्लैंड से बेहतर टीम बताते हुए कहा है कि अजहर अली की टीम में पहले टेस्ट में हार से उबरकर वापसी करते हुए तीन मैचों की सीरीज जीतने की क्षमता है। पाकिस्तान की टीम ओल्ड ट्रैफर्ड में पहले टेस्ट के अंतिम दिन मजबूत स्थिति में थी लेकिन जो बटलर और क्रिस वोक्स की उम्दा पारियों से टीम को तीन विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

पाकिस्तान के लिए 120 टेस्ट में 8830 रन और 378 वनडे मैचों में 11739 रन बनाने वाले 50 साल के इंजमाम ने कहा कि जीत की स्थिति में होने के बावजूद पाकिस्तान को हारते हुए देखना निराशाजनक था लेकिन उन्होंने दूसरे टेस्ट में मजबूत वापसी के लिए अपने देश की टीम का समर्थन किया।

इंजमाम ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘‘मुझे लगता है कि पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड से बेहतर है और हमें पहला टेस्ट जीतना चाहिए था। यह काफी निराशाजनक है लेकिन मेरा मानना है कि पाकिस्तान अब भी सीरीज जीत सकता है।’’

पाकिस्तान ने पहली पारी में 107 रन की बढ़त हासिल की थी लेकिन दूसरी पारी में टीम 169 रन पर ढेर हो गई थी जिससे इंग्लैंड को 277 रन का लक्ष्य मिला। लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड का स्कोर पांच विकेट पर 117 रन हो गया था लेकिन बटलर और वोक्स ने 139 रन की साझेदारी करके अपनी टीम को जीत दिला दी।

इंजमाम ने कहा कि टीम प्रबंधन को खिलाड़ियों को प्रेरित करना चाहिए था जो दूसरी पारी में बल्लेबाजी क्रम ध्वस्त होने के बाद निराश लग रहे थे। दूसरा टेस्ट साउथम्पटन में 13 अगस्त से खेला जाएगा। 



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/31CJPP6

Superstars In The Team Keeping Chris Woakes Out: Nasser Hussain

Nasser Hussain said the pair of James Anderson and Stuart Broad had been keeping Chris Woakes out of the England side.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2Duns6x

IPL 2021 के लिए नहीं होगा क्रिकेटर्स का मेगा ऑक्शन, बीसीसीआई ने सामने रखी ये समस्याएं

IPL Auction Image Source : IPLT20.COM

कोरोन महामारी के बीच जहां इस साल आईपीएल के आगामी 13वें सीजन को बीसीसीआई ने देश से बाहर यूएई में कराने का ऐलान कर दिया है। वहीं इसी महामारी के चलते अब रिपोर्ट आ रही है कि आईपीएल के अगले साल के सीजन यानि 2021 के लिए कोई भी नीलामी नहीं होगी। जिसके पीछे का कारण आइपीएल 2020 का 29 मार्च से स्थगित होकर सितंबर से नवंबर के बीच होना बना है, यही कारण है कि अब आईपीएल के अगले साल का मेगा ऑक्शन होना असंभव सा माना जा रहा है। 

गौरतलब है कि आईपीएल 2020 के बाद आईपीएल 2021 के लिए मेगा नीलामी होनी थी। जिसमें सभी फ्रेंचाईजी को अपनी टीमें नए सिरे से बनानी थी। ऐसे में बीसीसीआई ने आने वाले समय तमाम तरह की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए इसे अगले साल ना कराने के बारे में बताया है। टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार खिलाड़ी अगले साल भी आइपीएल में इन्हीं खिलाड़ियों के साथ उतरेंगी। जरूरत पड़ने पर खिलाड़ी बदले जा सकते हैं।

रिपोर्ट में बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा, "अब मेगा ऑक्शन करने का क्या मतलब है, क्योंकि इसके लिए ठीक से प्लान करने के लिए पर्याप्त समय नहीं है। टूर्नामेंट 2021 संस्करण के साथ समाप्त किया जा सकता है और फिर देखा जाए कि आगे क्या करना है।" इस बारे में कोलकाता की टीम के सह-मालिक शाहरुख खान समेत कई और टीमों के मालिकों का भी यही सोचना है। जबकि बीसीसीआई को भी इसके अलावा आइपीएल 2021 के आयोजन के लिए भी भबीसीसीआई को टीम इंडिया की भी सीरेजों में बदलाव करना पड़ेगा।

बता दें कि आईपीएल के एक सीजन के लिए नीलामी की अधिकतम वैल्यू 85 करोड़ रुपये मिलती है, लेकिन इस समय टीमों के पास उतना पैसा नहीं होगा, क्योंकि 2020 के आइपीएल से टीमें उतना नहीं कमा पाएंगी। जबकि दूसरी तरफ देशी और विदेशी खिलाड़ियों से बात करना और उनके साथ नीलामी कराना एक बहुत लम्बी प्रक्रिया होती है। जिसमे कम से कम 4 से 6 महीने का समय लगता है। जिसके चलते बीसीसीआई अब इसे स्थगित करने का प्लान बना रहा है। 



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3fCQuOc

Sunday, 9 August 2020

Mandeep Singh Becomes 6th Indian Hockey Player To Test Positive For Coronavirus

Mandeep Singh is asymptomatic and is being treated along with the other five players by doctors in Bengaluru.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2XMdsMB

भारतीय हॉकी खिलाड़ी मनदीप सिंह पाए गए कोरोना वायरस पॉजिटिव

Mandeep Singh Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली| भारतीय हॉकी टीम के फारवर्ड मनदीप सिंह कोविड-19 के लिए पॉजिटिव पाए गए हैं। वह इस घातक बीमारी से संक्रमित होने वाले छठे राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी हैं। भारतीय खेल प्राधिरकण (साइ) ने सोमवार को यह जानकारी दी। 

जालंधर के 25 साल के मनदीप में इस बीमारी के लक्षण नहीं दिखाई दे रहे हैं और बेंगलुरू में पांच अन्य खिलाड़ियों के साथ डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। बेंगलुरू के साइ केंद्र में 20 अगस्त से राष्ट्रीय शिविर शुरू होना है। 

साइ ने बयान में कहा, ‘‘भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सदस्य मनदीप सिंह का बेंगलुरू में साइ के नेशनल सेंटर आफ एक्सीलेंस में राष्ट्रीय शिविर से पहले 20 अन्य खिलाड़ियों के साथ कोविड परीक्षण (आरटी पीसीआर) किया गया और यह पॉजिटिव आया है। लेकिन उसमें लक्षण नहीं दिख रहे हैं।’’ 

भारतीय कप्तान मनप्रीत सिंह और चार अन्य खिलाड़ी एक महीने के ब्रेक के बाद साइ केंद्र लौटने पर पिछले हफ्ते कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए थे। डिफेंडर सुरेंदर कुमार, जसकरन सिंह, ड्रैगफ्लिकर वरूण कुमार और गोलकीपर कृष्ण बहादुर पाठक अन्य चार खिलाड़ी हैं जो पॉजिटिव पाए गए हैं। साइ के डॉक्टरों के अनुसार सभी खिलाड़ियों में मामूली लक्षण दिखाई दे रहे हैं और वे ठीक हैं। इन्हें बेंगलुरू के नेशनल सेंटर आफ एक्सीलेंस में रखा गया है। 

इससे पहले खिलाड़ी कोरोना वायरस के चलते राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के कारण केंद्र में दो महीने से अधिक समय तक फंसे रहे। ब्रेक से वापस लौटने पर खिलाड़ियों को केंद्र पर ट्रेनिंग दोबारा शुरू करने से पहले अनिवार्य पृथकवास से गुजरना था। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 22 लाख से अधिक मामले सामने आ चुके हैं जबकि 45 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। 



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2PCDgWW

शोएब अख्तर ने बताया, बाबर आजम को बनना है महान खिलाड़ी तो करना होगा ये काम

Babar Azam Image Source : GETTY IMAGES

मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में पाकिस्तान 107 रनों की बढ़त के बावजूद मैच 3 विकेट से हार गया था। इंग्लैंड की इस जीत में अहम भूमिका जोस बटलर (75) और क्रिस वोक्स (84) ने निभाई। दोनों खिलाड़ियों ने 6ठें विकेट के लिए 139 रन की साझेदारी की। जबकि पाकिस्तान ने पहली पारी में 300 से अधिक रन बनाने के बावजूद मैच में अपना मोमेंटम खो दिया और हार का सामना करना पड़ा। इस तरह पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान की हार का जिम्मेदार उसके पूर्व खिलाड़ी शोएब अख्तर बल्लेबाजों को मानते हैं। 

शोएब ने यूट्यूब चैनल पर कहा, "पाकिस्तान को बड़ा स्कोर बनाने का मौका मिला लेकिन उन्होंने वही गलती की जो वे देश के विभाजन के बाद से करते आ रहे हैं। बल्लेबाजी हमेशा हमें नीचे गिराती आई है।"

अख्तर ने आगे कहा, "हमें साझेदारियों और ढीली गेंद पर स्ट्रोक-लगाने की जरूरत थी। पाकिस्तान के लिए स्कोर बोर्ड पर 350-400 रन बनाने का यह एक बड़ा मौका था।"

अख्तर यही नहीं रुके उन्होंने आगे बताया कि अगर आपके बल्लेबाज 107 रन की लीड का फायदा नहीं उठा पा रहे हैं तो उनका टीम में क्या फायदा है। 

अख्तर ने कहा, " एक बार फिर पाकिस्तान का कोई भी बल्लेबाज स्कोर नहीं कर सका। अगर आपपको बड़ा बल्लेबाज बनना है और नाम बनाना है तो इस तरह के मौके आपको भुनाने होंगे। लेकिन अगर आप 107 रन की लीद का फायदा नहीं उठाएंगे तो आपकी टीम में स्टार बल्लेबाज के होना का क्या फायदा है।"

गौरतलब है कि मैच में इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में बाबर आजम ने बेहतरीन अर्धशतक मारा था। जिसके बाद दूसरे दिन के खेल में वो बड़ी पारी खेलने की बजाय सिर्फ 5 रन ही जोड़ सके और चलते बने। इस तरह बाबर के बारे में अख्तर का मानना है कि अगर उन्हें अपना नाम बनाना है तो मैच विनर खिलाड़ी बनना होगा। 

ये भी पढ़ें - सचिन की इस अनोखी खूबी से मेल खाती है बाबर और कोहली की बैटिंग : इयान बिशप

अख्तर ने कहा, "शान मसूद बदकिस्मत थे लेकिन उन्होंने अपना काम अच्छे से निभाया था। असद शफीक रन आउट हो गए, यह उनकी गलती है। लेकिन बाबर आज़म को कुछ अच्छा करना होगा, क्योंकि आप इस तरह का नाम नहीं बना सकते। आप एक अच्छे खिलाड़ी हो सकते हैं, लेकिन आपको खुद को एक मैच-विजेता के रूप में स्थापित करना होगा।"

बता दें कि तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में अब इंग्लैंड 1-0 से आगे चल रही है। जबकि दूसरा टेस्ट मैच 13 अगस्त से खेला जाएगा।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3krssJz

France's Fiona Ferro Triumphs In Post-Coronavirus Palermo WTA Open

Fiona Ferro beat fourth-seed Anett Kontaveit of Estonia 6-2, 7-5 to win the Palermo Ladies Open.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/3kx8Ljt

T20 World Cup: वॉर्म-अप मैच क्यों खेल रही इंडिया A और श्रीलंका A? इन 2 टीमों ने बनाई दूरी

T20 वर्ल्ड कप 2026 में शिरकत करने वाली 20 टीमों में से 18 टीमें वॉर्म-अप मैचों में हिस्सा ले रही हैं। इंग्लैंड और श्रीलंका 2 ऐसी टीमें हैं, ...