Reality Of Sports

Sunday, 26 July 2020

टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रचने से बस एक कदम दूर हैं स्टुअर्ट ब्रॉड, इस खास क्लब में हो सकते हैं शामिल

Stuart Broad Image Source : GETTY IMAGES

इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में वेस्टइंडीज पर अपना शिकंजा कस लिया है। मैच के तीसरे दिन इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी 226 रनों पर घोषित कर वेस्टइंडीज को 399 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। तीसरे दिन के आखिरी सेशन में वेस्टइंडीज की टीम ने 6 ओवर के खेल में महज 10 रन पर अपने 2 विकेट गंवा दिए हैं।

वहीं इंग्लैंड के लिए शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के साथ टीम के गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। इंग्लैंड के लिए स्टुअर्ट ब्रॉड ने पहली पारी में 6 और दुसरी में पारी में 2 विकेट ले चुके हैं। इसके साथ ही ब्रॉड टेस्ट क्रिकेट में एक बड़े रिकॉर्ड से सिर्फ एक विकेट दूर खड़े हैं।

टेस्ट क्रिकेट में ब्रॉड के 499 विकेट पूरे हो चुके हैं। ऐसे में 500 विकेट लेने वाले गेंदबाजों के क्लब में शामिल होने से ब्रॉड सिर्फ एक कदम दूर हैं। ब्रॉड मैच के चौथे दिन अगर एक विकेट लेते हैं तो वह अपनी साथी गेंदबाज जेम्स एंडरसन के बाद ऐसा करने वाले इंग्लैंड के दूसरे गेंदबाज बनेंगे।

हालांकि ब्रॉड अपने नाम यह रिकॉर्ड 140वें टेस्ट मैच में पूरा करेंगे। इस तरह टेस्ट क्रिकेट में 500 विकेट के आंकड़े छूने वाले वह सबसे धीमे गेंदबाज बनेंगे। वहीं इस फॉर्मेट में सबसे तेज 500 विकेट लेने का रिकॉर्ड मुथैया मुरलीधरन के नाम है।

मुरलीधरन ने अपने 87वें मैच में आंकड़े को छूआ था। वहीं इस मामले में भारत के अनिल कुंबले ने अपने 105वें टेस्ट में यह कारनामा किया जबकि शेन वार्न ने अपने 108वें टेस्ट में 500 विकेट पूरे किए थे।

इलके अलावा ब्रॉड एंडरसन, ग्लेन मैक्ग्रा और कर्टनी वाल्स के बाद सिर्फ दुनिया के चौथे तेज गेंदबाज होंगे जो कि टेस्ट फॉर्मेट में 500 विकेट के जादूई आंकड़े तक पहुंच सकते हैं। 



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3f4swv0

Champions League: Pep Guardiola Expects Sergio Aguero To Miss Real Madrid Clash

Manchester City star Sergio Aguero has been sidelined since June 22 with a knee injury that required surgery in Barcelona.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/3g4yj4O

"Ridiculous Achievement": Rory Burns Hails Stuart Broad

Stuart Broad took all the West Indies wickets to fall on Sunday that took him to 499 wickets in Test cricket.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/302fwle

Serie A: Maurizio Sarri Savours "Sweet" First Title With Juventus After Difficult Debut Season

Maurizio Sarri, whose only previous trophy was the Europa League last year with Chelsea, guided Juventus to their ninth straight Serie A title.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/330fNXI

Eng vs WI : तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज पर कसा शिकंजा, आइए जानते हैं मैच में जुड़ी ये 5 बड़ी बातें

England vs West Indies Image Source : GETTY IMAGES

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन मेजबान इंग्लैंड की टीम ने मुकाबले पर अपना दबदबा बना लिया है। इंग्लैंड ने पहली में 172 रनों की बढ़त के साथ दूसरी पारी में 226 रनों का स्कोर खड़ा किया जिसकी बदौलत वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के सामने उन्होंने 399 रनों का विशाल लक्ष्य रखा।

वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। तीसरे दिन के आखिरी सेशन में वेस्टइंडीज की टीम ने 6 ओवर के खेल में महज 10 रन पर अपने 2 विकेट गंवा दिए हैं।

इससे पहले इंग्लैंड की टीम ने अपनी पहली पारी में 369 रनों का स्कोर खड़ा किया था, जिसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 197 रन ही बना पाई थी। ऐसे में आइए जानते हैं तीसरे दिन के खेल की पांच बड़ी बातें-

1- तीसरे और निर्णायक मुकाबले में अबतक खेले गिए तीन दिनों में इंग्लैंड के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज और गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इंग्लैंड के लिए गेंदबाजी में स्टुअर्ट ब्रॉड ने पहली और दूसरी पारी को मिलाकर अबतक कुल 8 विकेट ले चुके हैं। वहीं दूसरी पारी में शीर्ष क्रम के तीनों ही बल्लेबाजों ने अर्द्धशतकीय पारी खेली।

2- पहले मुकाबले में शानदार जीत के साथ आगाज करने वाली वेस्टइंडीज की टीम ने अपने लय में नजर रही है। दूसरे और तीसरे टेस्ट मैच में टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुए हैं। वहीं टीम के गेंदबाज भी पूरी तरह से संघर्ष करते हुए नजर आ रहे हैं।

3-हालांकि तीसरे टेस्ट में वेस्टइंडीज की टीम का प्रदर्शन लचर रहा है लेकिन कप्तान जेसन होल्डर ने मैच ने तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। होल्डर टेस्ट और वनडे फॉर्मेट में बातौर कप्तान 100 विकेट लेने वाले दुनिया के तीसरे खिलाड़ी बने हैं। होल्डर से पहले पाकिस्तान के इमरान खान (187 टेस्ट,131 वनडे), वसीम अकरम (107 टेस्ट, 158 वनडे) और शॉन पोलाक (103 टेस्ट, 134 वनडे) ने कप्तान के तौर दोनों फॉर्मेट में 100 विकेट लेने का कारनामा कर चुके हैं।

4- इसके अलावा इंग्लैंड के ओपनर बल्लेबाज रोरी बर्न्स और डोमिनिक सिबली के बीच दूसरी पारी में शानदार शकतीय साझेदारी हुई। साल 2016 के बाद यह पहली बार है जब मेजबान टीम के ओपनर बल्लेबाजों ने अपनी सरजमीं पर शतकीय साझेदारी की है।

5- वहीं मैच के तीसरे दिन वेस्टइंडीज की टीम को उस समय बड़ा झटका लगा जब विकेटकीपर शेन डॉरिच चोटिल होकर पवेलियन वापस लौट गए। डॉरिच को शैनन गैबरियल की गेंद पर विकेटकीपिंग के दौरान चोट लगी। इसके बाद जोशुआ डि सिल्वा ने डॉरिच की जगह विकेटकीपिंग की।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2OXIzA5

स्पेनिश लीग ने कोरोना वायरस से प्रभावित क्लब के मैच को किया रद्द

Football Image Source : GETTY IMAGES

स्पेनिश लीग ने रविवार को कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के कारण रद्द हुए दूसरे डिवीजन का मैच नहीं खेला जाएगा। फुएंलब्रादा की टीम से जुड़े 28 खिलाड़ी और सहयोगी सदस्यों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये है। 

गत सोमवार को टीम को लीग के आखिरी मुकाबले में डेपोर्टिवो ला कोरुना के खिलाफ भिड़ना था लेकिन मैच शुरू होने से पहले छह खिलाड़ियों को कोविड-19 पॉजिटिव पाये जाने के बाद इसे स्थगित कर दिया गया था। 

मैच के रद्द होने से फुएंलब्रादा के पास शीर्ष लीग में क्वालीफाई करने का मौका नहीं होगा। 

लीग ने इस नतीजे को स्वीकार करने के लिए फुएंलब्रादा का शुक्रिया करते हुए कहा, ‘‘ फुएंलब्रादा का यह त्याग बाकी क्लबों को अपना सत्र आसानी से पूरा करने का मौका देगा।’’



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2OWg5qf

Cristiano Ronaldo Powers Juventus To Ninth Straight Serie A Title

Cristiano Ronaldo opened the scoring deep into first half stoppage time in Turin and then had a hand in Federico Bernardeschi netting the second after 66 minutes.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/3hJYjmN

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया का हुआ बंटाधार, 5 साल बाद लगातार तीन मैचों में मिली हार

भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में जो ओल्ड ट्रैफर्ड के स्टेडियम में खेला गया उसमें 4 विकेट स...