Reality Of Sports

Saturday, 25 July 2020

एफ-1 की 24 साल बाद होगी पुर्तगाल में वापसी

Formula one Image Source : AP

अंतर्राष्ट्रीय ऑटोमोबाइल महासंघ (एफआईए) ने कहा है कि पोर्टिमाओं स्थित ऑटोड्रोमो इंटरनेशनल डो अल्ग्रेवे (एआए) 25 अक्टूबर को फॉर्मूला-1 ग्रां प्री की मेजबानी करेगा। समाचार एजेंसी सिन्हुआ मुताबिक, इस घोषणा के बाद पुर्तगाल में एफ-1 की 24 साल बाद वापसी होगी। राजधानी लिस्बन में आखिरी रेस 1996 में हुई थी।

पुर्तगाल ऑटोमोबाइल एंड काटिर्ंग (एफपीएके) के अध्यक्ष नी अमोरिम ने शुक्रवार को हुई घोषणा को अपने लिए ऐतिहासिक बताया है।

उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "इस खबर का लंबे समय से इंतजार था क्योंकि मार्च से हमने इसे संभव बनाने के लिए काफी कुछ किया है, एफआई से बात करने के अलावा सरकार से चर्चा तक।"

एफ-1 2020 सीजन की शुरुआत आस्ट्रेलिया में 15 मार्च से होनी थी, लेकिन कोविड-19 के कारण वह स्थगित कर दी गई। इसी बीमारी के कारण एफ-1 कैलेंडर को काफी नुकसान उठाना पड़ा और कई रेसों को स्थगित तथा रद्द कर दिया गया।

पुर्तगाल में होने वाली रेस के साथ ही जर्मनी और इटली में रेसों की मेजबानी की घोषणा की गई। यह तीनों जगहें पहले 2020 कैलेंडर का हिस्सा नहीं थीं।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3hAmjsq

विश्वनाथन आनंद को लीजैंड्स ऑफ चेस टूर्नामेंट में मिली लगातार चौथी हार

Viswanathan Anand Image Source : GETTY IMAGES

भारतीय ग्रैडमास्टर विश्वनाथन आनंद को लीजैंड्स आफ चेस आनलाइन शतरंज टूर्नामेंट में लगातार चौथी शिकस्त सामना करना पड़ा। उन्हें नीदरलैंड के अनीश गिरी ने 3-2 से मात दी। पूर्व विश्व चैम्पियन भारतीय खिलाड़ी और गिरी ने पहले चार गेम ड्रॉ खेले, लेकिन नीदरलैंड के खिलाड़ी ने शुक्रवार को आर्मागेडोन गेम (टाई ब्रेक) में जीत हासिल की। 

आनंद ने हालांकि 150000 डॉलर ईनामी राशि के इस टूर्नामेंट का अपना पहला अंक हासिल किया लेकिन वह अंकतालिका में सबसे नीचे बने हुए हैं। इससे पहले वह पीटर स्विडलेर, मैग्नस कार्लसन और ब्लादीमिर क्रामनिक से हार गये थे। 

आनंद मैग्नस कार्लसन शतरंज टूर में पहली बार खेल रहे हैं, उन्होंने ‘बेस्ट ऑफ फोर’ मुकाबले के शुरूआती गेम में 82 चाल में ड्रॉ खेला। दूसरा गेम 49 चाल का रहा जबकि तीसरे और चौथे गेम ड्रॉ रहे जिससे यह आर्मागेडोन चरण में चला गया। 

गिरी ने काले मोहरों से खेलते हुए आर्मागेडोन के निर्णायक गेम में जीत हासिल की और दो अंक अपनी झोली में डाले। अब शनिवार को पांचवें दौर में आनंद हंगरी के पीटर लेको से खेलेंगे। 



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3eZys8n

साउथ अफ्रीका महिला टीम के तीन सदस्य पाई गईं कोविड-19 से संक्रमित

Cricket South Africa Image Source : GETTY IMAGES

साउथ अफ्रीकी महिला क्रिकेट टीम के इंग्लैंड के प्रस्तावित दौरे के लिए अभ्यास शिविर से पहले जांच के दौरान तीन सदस्यों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने एक सहयोगी सदस्य सहित तीनों को शिविर से अलग कर दिया है। शिविर प्रिटोरिया में 27 जुलाई से शुरू होगा। 

सीएसए से जारी बयान के मुताबिक, ‘‘ हम पुष्टि कर सकते हैं कि जांच में तीन लोगों को संक्रमित गया है। पॉजिटिव पाये गये खिलाड़ी और सहयोगी सदस्य अब 10 दिनों के लिए पृथकवास में रहेंगे और अभ्यास शिविर में भाग नहीं लेंगे।’’ 

टीम के खिलाड़ियों और सहयोगी सदस्यों को एक और जांच से गुजरना होगा। दक्षिण अफ्रीका महिला टीम का इंग्लैंड दौरा सितंबर में प्रस्तावित है। 

More to follow...



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3fZ4e71

Anil Kumble Puzzled By Comparisons With "Really Different" Shane Warne

Anil Kumble, in an interaction with Pommie Mbangwa, said that he could never understand why people compared him to Shane Warne.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2CF1sW6

शेन वार्न के साथ तुलना पर अनिल कुंबले ने तोड़ी चुप्पी, दिया यह जवाब

Anil Kumble Image Source : GETTY IMAGES

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और कोच रह चुके दिग्गज स्पिन गेंदबाज अनिल कुंबले ने पहली बार शेन वार्न के साथ तुलना पर अपनी बात रखी है। कुंबले ने जिम्बाब्वे के पूर्व खिलाड़ी पॉमी एमबनग्वा के साथ इंस्टाग्राम लाइव चैट में कहा की उन्हें यह बिल्कुल समझ नहीं आता है की लोग शेन वार्न की साथ उनकी तुलना क्यों करते हैं।

शेन वार्न और मुथैया मुरलीधरन के बाद टेस्ट क्रिकेट में अनिल कुंबले तीसरे सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं और यह तीनों ही खिलाड़ी लगभग एक ही दौर में इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना कदम रखा था।

इस बातचीत के दौरान कुंबले ने कहा, ''मुझे बहुत अच्छा लगता है की मैंने टेस्ट क्रिकेट में इतने सारे विकेट के साथ अपने करियर का अंत किया। मैंने कभी अपने रिकॉर्ड और औसत को लेकर चिंता नहीं करनी चाही। मैं बस दिन भर गेंदबाजी करना चाहता था और विकेट लेना चाहता था। टेस्ट क्रिकेट में मुरली और वार्न के बाद सबसे अधिक विकेट लेना मेरे लिए किसी उपलब्धि से कम नहीं है।'' 

उन्होंने कहा, ''हम तीनों एक ही दौर में खेले हैं ऐसे में बहुत बार एक दूसरे के साथ तुलना किया जाता रहा है। मुझे कभी समझ नहीं आया लोग मेरी वार्न के साथ मेरी तुलना क्यों कर करते हैं। वॉर्न बिल्कुल ही एक अलग तरह के गेंदबाज रहे हैं।'' 

कुंबले ने कहा, ''मुरली और वार्न दुनिया के किसी भी मैदान पर गेंद को स्पिन करा सकते थे लेकिन मेरे लिए यह मुश्किल काम था। मैंने उन्हें देखकर काफी कुछ सीखा है। वह दोनों बिल्कुल ही अलग तरह के गेंदबाज रहे हैं।''

आपको बता दें कि अनिल ने कुंबले ने भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में कुल 619 विकेट लिए हैं और साल 2008 में उन्होंने इस खेल को अलविदा कह दिया था। वहीं मुलरी ने टेस्ट में 800 और शेन वार्न ने 708 विकेट अपने नाम किया है।

वहीं कुंबले दुनिया के दूसरे ऐसे गेंदबाज हैं जिन्होंने टेस्ट मैच की एक पारी में सभी 10 विकेट लेने का कारनामा किया है। उन्होंने साल 1999 में पाकिस्तान के खिलाफ फिरोज शाह कोटला मैदान पर 74 रन खर्च कर 10 विकेट लिए थे। 

वहीं मौजूदा समय में अनिल कुंबले इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी किंग्स इलेवन पंजाब के मुख्य कोच की भूमिका निभा रहे हैं।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3jAfMj8

Friday, 24 July 2020

Watch: Horror Tackle On Kylian Mbappe Sparks Mass On-Field Brawl During French Cup Final

Kylian Mbappe was hacked down by Saint-Etienne captain Loic Perrin in the first half of the French Cup final which resulted in a mass brawl on the field.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/3jFt5yI

आयरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए जो डेनली को इंग्लैंड के टेस्ट टीम से किया गया रिलीज

Joe Denly Image Source : GETTY

आयरलैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज को ध्यान में रखते हुए इंग्लैंड क्रिकेट टीम जोए डेनली को टेस्ट टीम से रिलीज कर दिया है। डेनली को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम में चुना गया था लेकिन उन्हें तीनों मैच के प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका मिला। ऐसे में वह अब बायो सुरक्षा के घेरे में ट्रेनिंग कर रही वनडे टीम के साथ जुड़ेंगे।

डेनली के अलावा चार और खिलाड़ियों को भी टीम से रिलीज किया गया है जो कि अब अपने-अपने काउंटी टीम के साथ ट्रेनिंग करेंगे। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने अपने एक बयान में कहा है कि इस खिलाड़ियों को इसलिए टेस्ट टीम से रिलीज किया गया है क्योंकि देश में 1 अगस्त से घरेलू क्रिकेट को बहाल किया जाएगा जिससे की उसमें मदद मिल सके। इन चार खिलाड़ियों में डेन लॉरेंस, क्रेग ओवरटर्न, ओली रॉबिंसन और ओली स्टोन शामिल है। 

जोए डेनली सोमवार से वनडे टीम के साथ जुड़ जाएंगे। वनडे टीम का कैंप एगस बाउल स्टेडियम में चल रहा है जहां आयरलैंड के खिलाफ रॉयल लंदन कप की तैयारी चल रही है।

इससे पहले इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने मोइन अली को टीम का उपकप्तान नियुक्त किया था। इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच वनडे सीरीज इसी महीने 30 जुलाई से खेला जाएगा।

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज की तरह ही वनडे सीरीज भी बिना दर्शकों के खाली स्टेडियम में खेला जाएगा और इस दौरान कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सभी तरह के उपायों का पहले की तरह ही पालन किया जाएगा।

आयरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के ठीक बाद इंग्लैंड की टीम को पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलना है।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/30G916K

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया का हुआ बंटाधार, 5 साल बाद लगातार तीन मैचों में मिली हार

भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में जो ओल्ड ट्रैफर्ड के स्टेडियम में खेला गया उसमें 4 विकेट स...