Thursday, 23 July 2020
James Anderson Says "Want To Be Around" For Next Ashes In Australia
from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2WJtA0U
Anita DeFrantz Assumes Office As First Vice-President Of International Olympic Committee
from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2ZT6YwW
शेन वॉर्न और मुथैया मुरलीधरन से अपनी तुलना होता देख कुछ ऐसा महसूस करते थे अनिल कुंबले
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और लेग स्पिन अनिल कुंबले की गिनती भारत के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में की जाती है। कुंबले भारत के लिए टेस्ट और वनडे दोनों ही फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। कुंबले के नाम टेस्ट क्रिकेट में 619 विकेट दर्ज हैं, वहीं वनडे में उन्होंने 337 खिलाड़ियों को अपनी फिरकी से पवेलियन भेजा है। कुंबले की इसी काबलियत की वजह से उनकी तुलना दिग्गज स्पिनर शेन वॉर्न और मुथैया मुरलीधरन से की जाती थी।
हाल ही में अनिल कुंबले ने बताया कि जब करियर के दौरान उनकी तुलना इन दो दिग्गज स्पिनरों से होती थी तो उन्हें यह काफी मुश्किल लगता था। जिम्बाब्वे के क्रिकेटर पोमी एमबंगवा के साथ इंस्टाग्राम लाइव चैट पर कुंबले ने कहा "उनसे तुलना करना तब मुश्किल हो गया जब यह दोनों खिलाड़ी किसी भी सतह पर गेंद को घुमाया करते थे। वॉर्न और मुरली की तुलना मेरे से की जाने लगी तो यह मेरे लिए काफी मुश्किल था।"
कुंबले ने आगे कहा "मुरली को मैंने ज्यादा देखा है क्योंकि भारत और श्रीलंका के मैच बहुत बार खेले जाते थे। मैं जब भी कोई रिकॉर्ड बनाता था तो मुरली मुझे मुबारकबाद जरूर देते थे।"
ये भी पढ़ें - वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच में खेलना चाहते हैं जोफ्रा आर्चर : जेम्स एंडरसन
इसी के साथ कुंबले ने बताया कि जब मुरली 500 विकेट से 30 कदम दूर थे तो उन्होंने पहले ही इसकी शुभकामनाएं उन्हें दे दी थी। लेकिन उस समय मुरली ने कहा था कि अभी नहीं 30 विकेट लेने में बहुत समय लगेगा।
कुंबले ने कहा "मैंने मुरली को पहले ही 500 विकेट लेने की मुबारकबाद दे दी थी जब वह 30 विकेट दूर थे। तब उन्होंने कहा था नहीं, नहीं अभी बहुत समय है। तब मैंने उन्हें जवाब दिया था तुम्ह ये बस तीन टेस्ट मैच में ही कर दोगे।"
बता दें, कुंबले इंटरनेशनल क्रिकेट में इकलौते ऐसे गेंदबाज है जिसने टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में 10 विकेट लिए हैं। वहीं मुरलीधरन के नाम टेस्ट और वनडे में सबसे अधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड है। मुरली के नाम टेस्ट में 800 तो वनडे में 534 विकेट दर्ज हैं।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2Cy1OOe
Shoaib Akhtar Slams BCCI, Cricket Australia In Rant On Monkeygate, IPL
from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/30C1vK1
Viswanathan Anand Loses To Magnus Carlsen In Legends Of Chess Tournament
from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/30I5h4A
टोरिना ने स्टेडियम के गेट पर दर्शकों की जांच के लिए की यह खास व्यवस्था
टोरिनो ने इटली की शीर्ष फुटबॉल डिवीजन में हेलास वेरोना के खिलाफ अपने मैच से पहले स्वचालित विषाणु रोधी गेट का परीक्षण किया। इस उपकरण को ‘फील सेफ’ नाम दिया गया है और यह मैच के लिए आने वाले लोगों के शरीर का तापमान मापेगा और चेहरे पहचानने वाले सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करके देखेगा कि मास्क सही तरह से पहना गया है या नहीं।
इसके अलावा यह लोगों पर विषाणुनाशक का भी छिड़काव करेगा। इसमें सुरक्षा के तीन अलग-अलग स्तर तय किए जा सकते हैं और अगर कोई व्यक्ति सुरक्षा मापदंडों पर खरा नहीं उतरेगा तो यह प्रणाली स्टेडियम के कर्मचारियों को सतर्क करेगी।
इस गेट को स्टेडियम में प्रशंसकों के प्रवेश में तेजी लाने के लिए डिजाइन किया गया है। प्रशंसकों को हालांकि अब भी इटली में स्टेडियमों में आने की इजाजत नहीं है और इसलिए इसका परीक्षण पत्रकारों और स्टेडियम कर्मियों पर किया गया।
इस उपकरण को मिलान के वर्ल्डवाइड एग्जीबिशन सिस्टम ने तैयार किया है।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/32PyDAL
प्रीमियर लीग ट्रॉफी उठाने वाले लिवरपूल के पहले कप्तान बने हेंडरसन
लीवरपूल। जोर्डन हेंडरसन प्रीमियर लीग ट्रॉफी उठाने वाले लीवरपूल के पहले कप्तान बने लेकिन इस दौरान स्टेडियम में इस एतिहासिक लम्हे को देखने के लिए प्रशंसक मौजूद नहीं थे। एनफील्ड स्टेडियम का अधिकांश हिस्सा खाली था और जब स्टेडियम की छत से आतिशबाजी हुई तो हर जगह लाल धुआं छा गया।
लिवरपूल पिछली बार इंग्लैंड का चैंपियन 1990 में बना था जबकि प्रीमियर लीग की शुरुआत 1992 में हुई। सरकार ने हालांकि अंतिम लम्हों से कुछ छूट दी जिससे खिलाड़ियों के परिवार के सदस्य स्टेडियम के अंदर इस एतिहासिक क्षण के गवाह बन सके।
30 साल के लंबे इंतजार के बाद लिवरपूल एक बार फिर इंग्लिश प्रीमियर लीग का खिताब जीतने में सफल रहा। कोरोनावायरस के कहर के बीच जब इस लीग की पुनः शुरुआत हुई तो तस्वीरें लगभग साफ हो गई थी की इस बार लिवरपूल ही इस बार चैंपियन बनेगा, लेकिन पिछले कुछ मैचों से मैनचेस्टर सिटी ने लिवरपूल का यह इंतजार बढ़ाया हुआ था।
ये भी पढ़ें - लीजेंड्स शतरंज टूर्नामेंट में कार्लसन के हाथों विश्वनाथन आनंद को मिली हार
जब चेल्सी बनाम मैनचेस्टर सिटी के मैच में आखिरी सीटी बजी तो लिवरपूल के फैन्स की बीच खुशी की लहर दौड़ पड़ी। चेल्सी ने दूसरे स्थान पर बनी मैनचेस्टर सिटी को 2-1 से मात दी थी।
लिवरपूल ने ऐसे समय में यह खिताब जीता जबकि कोरोना वायरस के कारण लीग लगभग तीन महीने तक ठप्प रही और इसके बाद मैचों का आयोजन खाली स्टेडियम में किया जा रहा है।
लिवरपूल के मैनेजर जर्गेन क्लॉप ने कहा, ‘‘यह बहुत बड़ा क्षण है। मैं बेहद खुश हूं।’’ मैच में चेल्सी की तरफ से क्रिस्टियन पुलिसिच ने 36वें मिनट में जबकि विलियन ने 78वें मिनट में पेनल्टी पर गोल किया।
यह पेनल्टी चेल्सी को फर्नाडिन्हो की गलती से मिली जिन्हें लाल कार्ड दिखाया गया था। सिटी की तरफ से केविन डि ब्रूएन ने 55वें मिनट में गोल दागा था। एक अन्य मैच में आर्सनल ने एडी निकिटिया (20वें) और जो विलोक (87वें मिनट) के गोल की मदद से साउथम्पटन को 2-0 से हराया।
स्टैनफोर्ड ब्रिज पर अंतिम सीटी बजते ही कुछ दर्जन प्रशंसक लिवरपूल के स्टेडियम एंफील्ड के बाहर आतिशबाजियों के साथ जश्न मानते देखे गए।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3hs8BHN
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया का हुआ बंटाधार, 5 साल बाद लगातार तीन मैचों में मिली हार
भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में जो ओल्ड ट्रैफर्ड के स्टेडियम में खेला गया उसमें 4 विकेट स...
-
1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के खिलाड़ियों की मैच फीस जान चौंक जाएंगे आप Image Source : TWITTER/RAVISHASTRIOFC भारत में क्रिकेट स...
-
Suryakumar Yadav's special hundred after a disciplined bowling effort set up Mumbai Indians' seven-wicket win over Sunrisers Hyderab...
-
टीम इंडिया के बल्लेबाजों का आईपीएल 2024 में अचानक से प्रदर्शन काफी खराब हो गया है। वर्ल्ड कप स्क्वाड के ऐलान होते ही ऐसा देखा गया है। from...