Reality Of Sports

Wednesday, 22 July 2020

इस ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज बल्लेबाज को टेस्ट क्रिकेट में कभी आउट नहीं कर पाए आर अश्विन, अब कही ये बात

Ricky Ponting vs R Ashwin India Tour Of Australia 2011 Image Source : AP

टेस्ट क्रिकेट में भारत के चौथे सबसे सफल गेंदबाज आर अश्विन ने इस फॉर्मेट में कुल 365 विकेट चटकाएं हैं। भारत में ही क्या विदेशों में भी अश्विन का रिकॉर्ड शानदार रहा है। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बल्लेबाजों को ना जाने कितनी बार पवेलियन का रास्ता दिखाया है, लेकिन एक ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ऐसा है जिसे अश्विन कभी आउट नहीं कर पाए। यह बल्लेबाज और कोई नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग हैं।

रिकी पोंटिंग ने क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में अश्विन की कुल 256 गेंदों का सामना किया है जिसमें उन्होंने एक भी बार अपना विकेट गंवाए 148 रन बनाए हैं। इस रिकॉर्ड को देखकर कहा जा सकता है कि अश्विन के लिए सबसे मुश्किल बल्लेबाज पोंटिंग ही होंगे, लेकिन अब अश्विन ने पोंटिंग के खिलाफ अपनी प्रतिस्पर्धा के बारे में खुद खुलासा किया है।

पाकिस्तानी जर्नलिस्ट मजहर अरशद से बात करते हुए अश्विन ने कहा "मुझे लगता है कि यह नमूना काफी छोटा है। मैं शायद रिकी पोंटिंग के खिलाफ काफी कम खेला हूं। मुझे याद है कि एडिलेड टेस्ट में दो बार मेरी गेंदबाजी के दौरान पोटिंग के कैच छुटे थे। सिडनी टेस्ट में उन्होंने थोड़े रन बनाए थे और मेलबर्न टेस्ट में मैंने उन्हें थोड़ी ही गेंदबाजी की थी। लेकिन एडिलेड और सिडनी टेस्ट में मैंने उन्हें अच्छी खासी गेंदबाजी की थी।"

ये भी पढ़ें - आज ही के दिन थमी थी 'विकेटों के बादशाह' मुरलीधरन की फिरकी, टेस्ट में 800 विकेट पूरा कर रचा था इतिहास

बता दें, 2011 में जब भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चार मैच की टेस्ट सीरीज खेलने गई थी तब ही अश्विन और पोंटिंग का पहली और आखिरी बार सामना हुआ था। इसके बाद यह दोनों खिलाड़ी कभी एक दूसरे के खिलाफ नहीं खेले।

पोंटिंग की तारीफ में अश्विन ने कहा "रिकी पोंटिंग एक महान बल्लेबाज है। मैं उस समय नया-नया टीम में आया था। मैं वास्तव में बहुत गर्व महसूस करता हूं जब कोई मुझे अच्छे से खेलता है, उस समय मैं उस से मुकाबला करने की सोचता हूं। यही इंटरनेशनल क्रिकेट है। आप चीजों से सीखते हैं। जब आप अच्छा करते हैं तो आप सीखते हैं और जब आप बुरा करते हैं तो आप ज्यादा सीखते हैं।"



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/30D3z4m

आज ही के दिन थमी थी 'विकेटों के बादशाह' मुरलीधरन की फिरकी, टेस्ट में 800 विकेट पूरा कर रचा था इतिहास

Muttiah Muralitharan Image Source : TWITTER/ICC

22 जुलाई साल 2010, समुद्र तट से सटे श्रीलंका के गाले स्टेडियम में आज ही के दिन टेस्ट क्रिकेट में मुथैया मुरलीधरन ने 800 विकेट के पूरे किए थे। मुरलीधरन दुनिया के इकलौते गेंदबाज हैं जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है। भारत के खिलाफ खेले गए अपने आखिरी टेस्ट में मुरली ने बेहद ही नाट्कीय अंदाज़ में अपना 800वां टेस्ट विकेट पूरा किया था।

दरअसल मुरली ने भारत के खिलाफ अपने आखिरी टेस्ट मैच से पहले क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया था। उस समय तक उन्होंने इस फॉर्मेट में कुल 792 विकेट ले चुके थे और 800 के आंकड़े को छूने के लिए उन्हें 8 विकेट की और जरुरत थी। 

यह मुरली का यकीन कहें या फिर अतिआत्मविश्वास, उन्हें लगा कि वह आखिरी टेस्ट में 800 के जादूई आंकड़े को पूरा कर लेंगे लेकिन करियर के अंतिम टेस्ट में उनके लिए यह बिल्कुल भी आसान नहीं था।

दरअसल भारतीय बल्लेबाजों के अलावा मुरली के सामने मौसम विलन बनकर उभरा था। मुकाबले के शुरू होते ही गाले में लगातार दो दिन तक बारिश हुआ हालांकि इससे पहले उन्होंने सचिन तेंदुलकर का विकेट लेकर 800 के आंकड़े की तरफ एक बढ़ा चुके थे।

बारिश के कारण दो दिन तक खेल रुका रहा। मैच के चौथे दिन खेल शुरू हुआ। इस बीच मुरली को इस बात का अहसास जरूर था कि अगर टेस्ट मैच में वे 800 विकेट के आंकड़े को पा लेते हैं तो निश्चित रूप से इस खेल में उनका नाम अमर हो जाएगा। बस फिर क्या था मुलरी ने अपनी फिरकी ऐसा जादू चलाया कि चौथे दिन ही भारत के 12 बल्लेबाज पवेलियन वापस लौट गए, जिसमें से पांच शिकार मुरली ने किए थे। 

इस तरह मुलरी ने 798 विकेट तक पहुंच चुके थे। मौसम से प्रभावित इस मैच का ड्रॉ होना तय था लेकिन खेल पांचवे दिन तक पहुंचा। इधर भारत के लिए वीवीएस लक्ष्मण निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ एक छोड़ पर डटे हुए थे। इस बीच दुर्भाग्य से मुरली की ही गेंद पर लक्ष्मण रन आउट हो गए। 

इस तरह मुरली ने के 799 विकेट पूरे हुए। वहीं भारत की भी आखिरी जोड़ी क्रिज पर थी जबकि इतिहास रचने के लिए मुरली को भी एक विकेट की जरुरत थी। निचलेक्रम में मुरली सामने प्रज्ञान ओझा बल्लेबाजी कर रहे थे। इस महान और दिग्गज गेंदबाज की फिरकी को ओझा बिल्कुल की नहीं समझ स्लिप में कैच आउट हो गए।

इस तरह भारतीय पारी के अंत के साथ ही मुरली टेस्ट क्रिकेट में अपने 800 विकेट के आंकड़े के साथ करियर को विराम दिया। इसके साथ ही मुलरी रिचर्ड हैडली के बाद दूसरे ऐसे गेंदबाज बने थे जिन्होंने करियर के आखिरी मैच में अंतिम विकेट लेने का कारनामा किया।

मुरली के रिकॉर्ड 

साल 1992 से लेकर 2010 तक इंटरनेशनल क्रिकेट पर राज करने वाले मुरलीधरन के नाम कई बड़े रिकॉर्ड दर्ज हैं। इसी कारण क्रिकेट जगत में मुरली को रिकॉर्ड्स का बादशाह कहा जाता है। मुरली टेस्ट और वनडे दोनों मिलाकर इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। 

इसके अलावा क्रिकेट के सबले लंबे फॉर्मेट में मुरली ने एक पारी में सबसे ज्यादा 67 बार पांच विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वहीं एक टेस्ट में सबसे ज्यादा 22 बार 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड भी इन्हीं के नाम दर्ज है। 

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार मैन ऑफ द सीरीज़, सबसे ज्यादा बार बोल्ड विकेट, सबसे ज्यादा बार स्टंप आउट और सबसे ज्यादा गेंदबाज़ी करने का रिकॉर्ड भी मुरली के नाम है।

ऐसा रहा मुरलीधरन का इंटरनेशनल करियर

मुरली ने श्रीलंका के लिए कुल 133 टेस्ट, 350 वनडे और 12 टी-20 मैच खेल चुके हैं। इस बीच उन्होंने टेस्ट में कुल 800 विकेट लेने के साथ वनडे में उन्होंने 534 विकेट झटके हैं। वहीं टी-20 में मुरली ने 13 विकेट चटकाए हैं।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3jvXgIw

Tuesday, 21 July 2020

Derbyshire Chosen As Bio-Secure Venue For England Women's Cricket Team

The England Women's team will use Derbyshire's Incora County Ground as their bio-secure venue for the summer.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/3jw200K

वाडा ने एनडीटीएल का निलंबन छह महीने बढ़ाया, भारतीय खेलों को लगा बड़ा झटका

WADA extends NDTL suspension by six months, major blow to Indian sports Image Source : TWITTER

नई दिल्ली। भारत की ओलंपिक की तैयारियों को बड़ा झटका लगा जब विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) ने देश की राष्ट्रीय डोप परीक्षण प्रयोगशाला (एनडीटीएल) के निलंबन को छह और महीने के लिए बढ़ा दिया। वाडा ने कहा कि प्रयोगशाला के अंतरराष्ट्रीय स्तर के अनुरूप नहीं होने के कारण निलंबन बढ़ाया गया। वाडा ने पिछले साल अगस्त में एनडीटीएल को पहली बार छह महीने के लिए निलंबित किया था। वैश्विक संस्था के नवीनतम निरीक्षण में पता चला है कि अब भी कुछ मापदंडों को पूरा नहीं किया गया है। 

वाडा ने बयान में कहा,‘‘विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी ने भारत के नई दिल्ली की राष्ट्रीय डोप परीक्षण प्रयोगशाला की मान्यता दूसरी बार छह महीने के लिए निलंबित कर दी है।’’ 

इस निलंबन के कारण एनडीटीएल कोई डोपिंग रोधी गतिविधि नहीं कर पाएगा जिसमें मूत्र और रक्त के नमूनों का परीक्षण भी शामिल है। वाडा के निरीक्षण में पता चला कि एनडीटीएल प्रयोगशालाओं के अंतरराष्ट्रीय स्तर (आईएसएल) के मापदंडों पर खरी नहीं उतरती जिसमें प्रयोगशाला का ‘आइसोटोप रेशियो मास स्पेक्ट्रोमेट्री’ भी शामिल है जिस तकनीक का इस्तेमाल प्रतिबंधित पदार्थों की पुष्टि के लिए किया जाता है। 

फिलहाल राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) द्वारा एकत्रित किए नमूने मुख्य रूप से दोहा में वाडा से मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला के पास भेजे जाते हैं। वाडा ने फरवरी में दूसरी बार एनडीटीएल का निरीक्षण किया था लेकिन पाया गया कि सुधारवादी कदम निलंबन हटाने के लिए पर्याप्त नहीं है जिसे अब जनवरी 2021 तक बढ़ा दिया गया है।

ये भी पढ़ें - लीजेंड्स शतरंज टूर्नामेंट के पहले दौर में रूस के पीटर स्विडलर से हारे विश्वनाथन आनंद

वाडा ने कहा, ‘‘फरवरी 2020 में जब छह महीने का निलंबन खत्म हुआ और कुछ मापदंडों को सफलतापूर्वक पूरा नहीं किया गया तो वाडा के प्रयोगशाला विशेष समूह (लैबईजी) ने प्रयोगशाला के खिलाफ आगे की अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करने की सिफारिश की।’’ 

अनुशासनात्मक समिति को वाडा के अध्यक्ष को सिफारिश का अधिकार होता है और उसने अपनी स्थिति रिपोर्ट में निलंबन बढ़ाने को कहा। वाडा ने हालांकि कहा, ‘‘निलंबन के दौरान अगर प्रयोगशाला लैबईजी के मापदंडों पर खरी उतरती है तो वह छह महीने के निलंबन समय से पहले अपनी मान्यता बहाल करने के लिए आवेदन कर सकती है।’’ 

हालांकि जिस तरह निलंबन सौंपा गया है उसके आधार पर इसे छह और महीने के लिए बढ़ाए जाने का प्रावधान है जिसका मतलब हुआ कि एनडीटीएल जुलाई 2021 में तोक्यो ओलंपिक से पहले परीक्षण नहीं कर पाएगा। 

डोपिंग से जुड़े मामले देखने वाले वकील पार्थ गोस्वामी ने पीटीआई को बताया, ‘‘यह खेल मंत्रालय और एनडीटीएल को बड़ा झटका है। पिछले 11 महीने से नाडा बिना मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला के काम कर रहा है और अब इस निलंबन को छह महीने के लिए बढ़ा दिया गया है।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘नमूनों को परीक्षण के लिए कतर की प्रयोगशाला में भेजने से लागत बढ़ती है और नतीजे आने में भी देर लगती है। एनडीटीएल/खेल मंत्रालय ने पिछले साल अगस्त में खेल पंचाट में वाडा के निलंबन को चुनौती नहीं दी थी। यह देखना रोचक होगा कि इस बार एनडीटीएल विरोध करता है या नहीं।’’



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3hpJLIy

लीजेंड्स शतरंज टूर्नामेंट के पहले दौर में रूस के पीटर स्विडलर से हारे विश्वनाथन आनंद

Vishwanathan Anand lost to Peter Swidler of Russia in the first round of the Legends Chess tournament Image Source : GETTY IMAGES

चेन्नई। पूर्व विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद को 150000 डॉलर इनामी लीजेंड्स शतरंज टूर्नामेंट के पहले दौर में रूस के पीटर स्विडलर के खिलाफ 1.5-2.5 से हार का सामना करना पड़ा। मैग्नस कार्लसन चेस टूर में पहली बार हिस्सा रहे आनंद ने बेस्ट ऑफ फोर बाजी के मुकाबले में पहली तीन बाजी ड्रॉ खेली लेकिन उन्हें अंतिम बाजी में हार का सामना करना पड़ा। 

मई में ऑनलाइन नेशन्स कप में हिस्सा लेने के बाद वापसी कर रहे आनंद और स्विडलर तीन बाजी के बाद 1.5-1.5 से बराबरी थे लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने अंतिम बाजी में हार के साथ मुकाबला गंवा दिया। 

अनुभवी बोरिस गेलफेंड ने पहले दिन उलटफेर करते हुए दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी चीन के डिंग लिरेन को 3-1 से हराया। 

ये भी पढ़ें - मैनचेस्टर सिटी के खिलाफ हार से बढ़ी वैटफोर्ड की चिंता

दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नॉर्वे के कार्लसन ने नीदरलैंड के अनीष गिरी को 3-1 से शिकस्त दी जबकि रूस के इयान नेपोमनियाची और हंगरी के पीटर लेको भी जीत दर्ज करने में सफल रहे। नेपामनियाची ने व्लादिमीर क्रैमनिक जबकि लेको ने वैसिली इवानचुक को हराया। 

सभी राउंड रोबिन मैच बेस्ट आफ फोर मुकाबले हैं। लीजेंड्स आफ चेस प्रतियोगिता में चेसेबल मास्टर्स के सेमीफाइनल में जगह बनाने वाले कार्लसन, लिरेन, नेपोमनियाची और गिरी को स्वत: आमंत्रण मिला है और वे 40-52 आयु वर्ग के छह लीजेंड्स के साथ खेल रहे हैं जो अपने करियर के दौरान कभी ना कभी विश्व शतरंज के शीर्ष पर रहे।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3hpJK7s

WADA Extends Suspension Of India's National Dope Testing Lab By 6 Months

The World Anti-Doping Agency extended the suspension of India's NDTL by six months citing non-conformation to international standards.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/30D9PcD

England To Field "The Strongest Attack" Against West Indies In 3rd Test: Chris Silverwood

England coach Chris Silverwood has assured the fans that the side would be picking the strongest bowling attack possible for the third and final Test against the West Indies.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2ZMGvBg

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया का हुआ बंटाधार, 5 साल बाद लगातार तीन मैचों में मिली हार

भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में जो ओल्ड ट्रैफर्ड के स्टेडियम में खेला गया उसमें 4 विकेट स...