Reality Of Sports

Tuesday, 21 July 2020

WADA Extends Suspension Of India's National Dope Testing Lab By 6 Months

The World Anti-Doping Agency extended the suspension of India's NDTL by six months citing non-conformation to international standards.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/30D9PcD

England To Field "The Strongest Attack" Against West Indies In 3rd Test: Chris Silverwood

England coach Chris Silverwood has assured the fans that the side would be picking the strongest bowling attack possible for the third and final Test against the West Indies.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2ZMGvBg

Coronavirus Vaccine Key For Olympics Go-Ahead In 2021, Says Tokyo Chief

The Games are now set to open on July 23, 2021, but recent polls have shown less public enthusiasm for hosting the event, as virus cases show a resurgence in Japan.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/3hqk8ri

मैनचेस्टर सिटी के खिलाफ हार से बढ़ी वैटफोर्ड की चिंता

Football Image Source : GETTY IMAGES

वैटफोर्ड को इंग्लिश प्रीमियर लीग में मंगलवार को मैनचेस्टर सिटी के खिलाफ 0-4 से हार का सामना करना पड़ा जिससे टीम पर निचली लीग में खिसकने का खतरा बढ़ गया है। मैनचेस्टर सिटी की ओर से रहीम स्टर्लिंग ने दो गोल दागे जबकि फिल फोडेन और एमरिक लापोर्टे ने एक-एक गोल किया। 

वैटफोर्ड की टीम इस हार से निचली तीन टीमों में पहुंच गई है जिन्हें निचली लीग में खिसकना होगा। 

वैटफोर्ड और एस्टन विला के समान अंक हैं लेकिन बेहतर गोल अंतर के कारण एस्टन विला की टीम फिलहाल रेलीगेशन सूची से बाहर है। एस्टन विला ने मंगलवार को आर्सेनल को 1-0 से हराया।

 

More to Follow...



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/32Jdqs3

ENG vs WI : तीसरे टेस्ट मैच के लिए एक मजबूत गेंदबाजी आक्रमण का चुनाव करेंगे इंग्लैंड के कोच सिल्वरवुड

chris Silverwood Image Source : GETTY

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड ने फैंस को भरोसा दिलाया है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच वह एक मजबूत गेंदबाजी आक्रमण के साथ टीम को मैदान पर उतारेंगे। दोनों टीमों के बीच खेली जा रही तीन टेस्ट मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। ऐसे में मेजबान इंग्लैंड की टीम चाहेगी कि अंतिम टेस्ट मैच को जीतकर सीरीज अपने नाम करें। 

तीसरे टेस्ट को लेकर ईएसपीएन क्रिकइंफो से सिल्वरवुड ने कहा, ''हम तीसरे टेस्ट मैच में एक मजबूत गेंदबाजी टूकड़ी को टीम में शामिल करेंगे। यह बहुत ही मुश्किल है कि टीम के सभी खिलाड़ियों को एक साथ खुश रखा जाए लेकिन जब आप किसी सही चीज के लिए निर्णय लेते हैं तो वहां आपसी समझ होनी चाहिए।'' 

उन्होंने कहा, ''सभी खिलाड़ी चाहते हैं कि उन्हें हर मैच में मौका मिले और ईमानदारी से कहूं तो मुझे सच में निराशा होती है जब किसी को टीम में मौका नहीं मिलता है जबकि वह शानदार कर रहा हो। इंग्लैंड क्रिकेट में यह उतना आसान नहीं रह गया है कि आपको हर बार टीम में मौका मिले लेकिन आपको ईमानदार रहने की कोशिश करनी चाहिए।''

आपको बता दें कि वेस्टइंडीज के खिलाफ इस सीरीज के पहले मैच में स्टूअर्ट ब्रॉड को प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला था जबकि पहले मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले जेम्स एंडरसन को जोफ्रा आर्चर के टीम में नहीं रहने के  दूसरे मैच में आराम दे दिया गया। 

वहीं क्रिस वोक्स ने भी दूसरे टेस्ट में टीम के लिए दमदार प्रदर्शन करते हुए इस फॉर्मेट में 100 विकेट और अपने 1000 रन पूरे किए। ऐसे में देखा जाए तो मौजूदा समय में इंग्लैंड के पास 5 से 6 इन फॉर्म तेज गेंदबाज उलब्ध हैं जिनमें से वह मैच के लिए तीन सबसे बेहतरीन को चुन सकता है। 

इसके अलावा युवा स्पिन गेंदबाज डॉम बेस ने अपनी गेंदबाजी से काफी प्रभावित किया है। सिल्वरवुड ने कहा, ''बेस मैच दर मैच काफी अच्छा कर रहे हैं। अपने धीरे-धीरे अपने लय में आ रहे हैं और टीम के लिए अच्छा है। 

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला 24 जुलाई से मैनचेस्टर में खेला जाएगा।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3hpCOXY

आईपीएल चेयरमैन का बड़ा ऐलान - यूएई में होगा IPL 2020, सरकार की मंजूरी का है इंतजार

Big announcement of IPL chairman - IPL 2020 to be held in UAE, waiting for government approval Image Source : IPLT20.COM

आईपीएल फैन्स के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। कोरोनावायरस की वजह से स्थगित हुए इस टूर्नामेंट का आयोजन अब इसी साल यूएई में होगा। इसकी पुष्टि मंगलवार को आईपीएल चेयरमैन बृजेश पटेल ने की। इसी के साथ उन्होंने बताया कि वहां की सरकार की अनुमति के लिए उन्होंने आवेदन भी कर दिया है और अब उन्हें सरकार की मंजूरी का इंतजार है।

एएनआई ने बृजेश पटेल के हवाले से लिखा "आईपीएल 2020 जो कोरोनावायरस की वजह से स्थगित हो गया था वह अब यूएई में खेला जाएगा। हमने वहां की सरकार की अनुमति के लिए आवेदन कर दिय है। हम आगे आईपीएल जनरल काउंसिल में कार्रवाई के बारे में चर्चा करेंगे"

बता दें, इससे पहले  दुबई सिटी के क्रिकेट एवं प्रतियोगिता प्रमुख सलमान हनीफ ने साफ कर दिया था कि वह आईपीएल 2020 के आयोजन के लिए तैयार है। वे इस तरह के बड़े टूर्नामेंट के आयोजन के लिये अपनी सुविधाओं को तैयार रख रहे हैं। 

हनीफ ने ‘गल्फ न्यूज’ से बात करते हुए कहा कि दुबई स्पोर्ट्स सिटी इस टी20 लीग के संभावित स्थल के तौर पर तैयार है। स्पोर्ट्स सिटी में दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम और आईसीसी अकादमी शामिल हैं। 

ये भी पढ़ें - टेस्ट क्रिकेट में स्टीव स्मिथ को विराट कोहली से ऊपर चुनते हुए मार्नस लाबुशेन ने कही ये बात

हनीफ ने कहा, ‘‘अगर कम समयावधि में अधिक मैचों का आयोजन किया जाता है तो स्टेडियम में नौ विकेट बहुत अच्छी स्थिति में हैं। हम विकेटों को तरोताजा रखने के लिये अन्य मैचों का आयोजन नहीं करेंगे।’’ 

उल्लेखनीय है, सोमवार को हुई आईसीसी की ऑनलाइन मीटिंग में टी20 वर्ल्ड कप को स्थगित करने का फैसला लिया गया था। इसके बाद ही आईपीएल के आयोजन को लेकर रास्ता साफ हुआ था। इस साल अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन होना था, लेकिन कोरोनावायरस की वजह से इसे स्थगित कर दिया गया है।

इस तरह मीटिंग में स्थगित हुए 2020 टी20 विश्वकप को अगले साल में कराने का प्लान बनाया है। जबकि दो अन्य टूर्नामेंट की तारीखों में भी बदलाव किया है। 

आईसीसी 2020 टी20 विश्वकप को स्थगित करके अगले साल अक्टूबर से नवम्बर के बीच 2021 में कराने का प्लान बताया है। जिसके चलते फ़ाइनल की तारिख 14 नवम्बर निर्धारित की गई हैं। 

वहीं आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2022 को भी अक्टूबर से नवंबर के बीच कराने का प्लान बनाया है। जिसका फ़ाइनल मैच 13 नवम्बर 2022 को खेला जाएगा। जबकि साल 2023 में भारत में होने वाला विश्वकप भी अब मार्च के बजाए अक्टूबर से नवंबर के बीच 2023 में खेला जाएगा। जिसका फ़ाइनल मुकाबला 26 नवम्बर को खेला जाएगा। 



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2CW3qBb

WBBL : मेग लैनिंग की हुई मेलबर्न स्टार्स की टीम में वापसी, तीन साल के लिए किया नया करार

Meg Lanning Image Source : GETTY IMAGES

ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मेग लेनिंन ने महिला बिग बैश लीग में मेलबर्न स्टार्स के साथ तीन साल के लिए नया करार किया है। लैनिंग WBBL की शुरुआती दौर में स्टार्स की कप्तान भी रह चुकी है। इस दौरान उन्होंने इस फ्रेंचाइजी के लिए कुल 27 मैच खेले जिसमें लेनिंन ने 50 की औसत से 1062 बनाई हैं। शुरुआत के दो सीजन में यह स्टार खिलाड़ी टूर्नामेंट में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों में शामिल रही थी।

मेलबर्न स्टार्स से जुड़ने के बाद मेग लेनिंन ने कहा, ''मैं सबसे पहले पर्थ की टीम को धन्यवाद देना चाहती हूं। मैं जब तक इस टीम के साथ रही उन्होंने मेरा पूरा सपोर्ट किया। वहीं एक बार फिर से मेलबर्न की टीम में वापस आकर मुझे बहुत अच्छा लगा रहा है।''

उन्होंने कहा, ''मुझे गर्व है कि मैं शुरुआत के कुछ सीजन में टीम के साथ जुड़ी थी। एक बार फिर मुझे मेलबर्न के लिए खेलने का मौका मिला है। क्लब में वापसी के बाद अब मेरी कोशिश होगी कि मैं एक बार फिर से टीम के लिए अच्छा करुं।''

आपको बता दें कि मेलबर्न के साथ जुड़ने से पहले लेनिंन पर्थ स्कॉचर के साथ तीन साल के करार में बंधी थी। पर्थ के लिए 28 साल की यह खिलाड़ी दो सीजन में मैदान पर उतरी थीं। वहीं कंधे की चोट के कारण वह पर्थ के लिए पहले सीजन से बाहर ही रही थीं।

मेलबर्न ने लेनिंन के अलावा निकोल फालतुम, होली फ्रीलिंग, एलन किंग, एनाबेल सदरलैंड और एलिश विलानी के साथ भी आगामी सीजन के लिए करार किया है।

आपको बता दें कि WBBL के आगामी सीजन में मेलबर्न की अपनी शुरुआत 17-18 अक्टूबर को होबर्ट हरिकेंस और पर्थ स्कॉचर्स के खिलाफ शुरु करेगा। 



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3joB6br

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया का हुआ बंटाधार, 5 साल बाद लगातार तीन मैचों में मिली हार

भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में जो ओल्ड ट्रैफर्ड के स्टेडियम में खेला गया उसमें 4 विकेट स...