Saturday, 18 July 2020
WWE Star John Cena Shares Picture Of Aishwarya Rai Bachchan On Instagram
from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/3fHWu9l
"You Complete Me": Natasa Stankovic Shares Loved-Up Picture With Hardik Pandya
from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2OAz7Cw
बीसीसीआई क्रिकेट ऑपरेशन्स के पद से सबा करीम ने दिया इस्तीफा
बीसीसीआई के जनरल मैनेजर क्रिकेट ऑपरेशन सबा करीम ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। टाइम्स ऑफ इंडिया के रिपोर्ट के मुताबिक करीम जल्द ही इसकी औपचारिक घोषणा करेंगे। करीम से पहले बीसीसीआई के सीईओ राहुल जौहरी ने भी पिछले सप्ताह ही अपने पद से हटे हैं।
करीम दिसंबर 2017 में बोर्ड में आए थे और तत्कालीन सीईओ राहुल जोहरी के साथ मिलकर नियुक्तियों की अध्यक्षता कर रहे थे।
राहुल जौहरी ने पिछले साल 27 दिसंबर को ही अपना त्यागपत्र सौंप चुके थे लेकिन पिछले सप्ताह इसे स्वीकार किया गया है। हालांकि यह पता नहीं चल सका है कि बोर्ड ने अचानक इस्तीफा स्वीकार करने का फैसला क्यों किया।
आपको बता दें कि जौहरी साल 2016 में बीसीसीआई के साथ जुड़े थे और उनका कार्यकाल 2021 में समाप्त होने वाला था लेकिन अचानक सौरभ गांगुली के बीसीसीआई अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने इस पद से इस्तीफा देने का फैसला किया।
वहीं करीम इससे पहले बीसीसीआई में भारतीय टीम के चयनकर्ता भी रह चुके हैं। इसके अलावा वह भारत के लिए 1 टेस्ट और 34 वनडे वनडे मैच भी खेल चुके हैं।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/30nduv6
Serie A : वेरोना ने अटलांटा को 1-1 की बराबरी पर रोका, मिलान ने बोलोना पर दर्ज की जीत
अटलांटा की सिरी ए में दूसरे स्थान पर रहने की उम्मीदों को झटका लगा जब हेलास वेरोना ने शनिवार को उसे 1-1 से बराबरी पर रोका दिया। डुवान जापटा ने विरोधी टीम की गलती का फायदा उठाते हुए 50वें मिनट में अटलांटा को बढ़त दिला दी।
वहीं अटलांटा से ही ऋण पर वेरोना की ओर से खेल रहे माटियो पेसिना ने नौ मिनट बाद स्कोर 1-1 कर दिया।
इस ड्रॉ के बाद अटलांटा और इंटर मिलान दोनों के समान 71 अंक हैं। मिलान की टीम बेहतर गोल अंतर के कारण दूसरे स्थान पर है और उसे रविवार को रोमा के खिलाफ उसके मैदान पर खेलना है।
इटालियन लीग में शीर्ष पर चल रहे यूवेंटस ने छह अंक की बढ़त बना रखी है और सोमवार को चौथे स्थान पर चल रहे लाजियो से भिड़ेगा।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3jhrkaQ
पैडी ऑप्टन की किताब का सहारा लेकर एक बार फिर अफरीदी ने गंभीर के खिलाफ उलगा जहर
भारत-पाकिस्तान के बीच साल 2007 में कानपुर में एक वनडे मैच खेला गया था। इस मैच में भारतीय ओपनर बल्लेबाज गौतम गंभीर और पाकिस्तानी ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी के बीच तीखी बहस हुई थी। इस घटना को बीते हुए 13 साल हो चुके हैं लेकिन इन दोनों खिलाड़ियों के मन का खटास अभी भी जारी है और कई बार यह सोशल मीडिया पर भी देखने को मिल चुका है।
ऐसे में एक बार फिर शाहिद अफरीदी ने गंभीर को लेकर एक बड़ा बयान दिया। अफरीदी ने हाल ही में पाकिस्तानी खेल पत्रकार जैन अब्बास के साथ एक ऑनलाइन इंटरव्यू में गंभीर को लेकर अपनी दिक्कतें बताई।
Lala mentioned that apart from Babar he feels that @76Shadabkhan @RealHa55an and @simadwasim can win matches for Pakistan pic.twitter.com/OOzoV8LPOM
— zainab abbas (@ZAbbasOfficial) July 5, 2020
इस दौरान अफरीदी ने कहा, ''मुझे एक क्रिकेटर के तौर पर, एक खिलाड़ी के तौर पर गौतम गंभीर पसंद हैं लेकिन वह इंसान के तौर पर कभी-कभी कुछ ऐसा बोल जाते हैं कि आप खुद ही सोचते हैं कि इसमें कुछ दिक्कत है। जानें दो इसे। हालांकि मुझे उसकी बल्लेबाजी पसंद है।''
Lala on Gautam Gambhir.. pic.twitter.com/V3LcvNsCsY
— zainab abbas (@ZAbbasOfficial) July 5, 2020
इस दौरान अफरीदी ने पैडी ऑप्टन की किताब का हवाला देते हुए गंभीर को लेकर यह बात कही। ऑप्टन भारतीय टीम के साथ 2009 से 2011 तक मेंटल कंडिशनर के तौर पर काम कर चुके हैं और उन्होंने हाल ही में अपनी किताब में भारतीय टीम और उनके खिलाड़ियों के बारे में कई सारे खुलासे किए हैं।
ऑप्टन अपनी किताब में लिखते हैं कि गंभीर मानसिक रूप से बिल्कुल भी मजबूत नहीं थे। वह मानसिक रूप से सबसे कमजोर और असुरक्षित महसूस करने वाले खिलाड़ी थे।
ऑप्टन की इन बातों का गंभीर ने जवाब भी दिया था और कहा, ''मैं चाहता था कि मैं खुद और भारतीय टीम दुनिया की बेस्ट टीम बने। यही कारण है कि मैं जब शतक भी लगाता था तो मैं संतुष्ट नहीं हो पाता था। पैडी ने इसी चीज को अपनी किताब में लिखा है। मुझे नहीं लगता है टीम के बारे में मेरा ऐसा सोचना गलत है।''
वहीं कुछ समय पहले कश्मीर मुद्दे पर भी गंभीर ने अफरीदी को आड़े हाथों लिया था और उन्हें अपने दिमाग का इलाज कराने के लिए भारत में मेडिकल विजा देने तक की बात कही थी।
आपको बता दें कि भारत के टी-20 विश्व कप और वनडे विश्व कप फाइनल में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले गंभीर क्रिकेट से संन्यास के बाद अब पूरी तरह से राजनीति में उतर चुके हैं और दिल्ली में बीजेपी के सांसद है।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/39c1hxc
All To Play For As Premier League Enters Final Week Of The Season
from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/32yLEyo
ENG vs WI 2nd Test : बारिश के कारण धुला तीसरे दिन का खेल, ड्रॉ की ओर बढ़ सकता है मुकाबला
इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टेस्ट मैच का तीसरा दिन पूरी तरह बारिश से प्रभावित रहा। तीसरे दिन सुबह से मौसम खराब था और रुक-रुक कर बारिश होती रही,जिसके कारण दिन में एक भी ओवर का खेल नहीं सका है।
ऐसे में यह दूसरा मुकाबला ड्रॉ की ओर बढ़ सकता है। हालांकि अभी मैच में दो दिन का समय है और नतीजा निकल सकता है लेकिन इसके लिए इंग्लैंड की टीम फॉलोऑन देने के साथ दो बार आउट करना होगा।
हालांकि मेजबान टीम के लिए यह बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है। पहले टेस्ट मैच में विंडिज के कई बल्लेबाज अपना दम दिखा चुके हैं। ऐसे में सीरीज में बढ़त बना चुकी कैरेबियाई टीम के खिलाड़ी मुकाबले को ड्रॉ की ओर ले जाना चाहेंगे।
इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 9 विकेट के नुकसान पर 469 रन बनाकर घोषित की थी। इस स्कोर के जवाब में वेस्टइंडीज की टीम खेल के दूसरे दिन के आखिरी सेशन में 14 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 32 रन बनाए। इस तरह वह पहली पारी में इंग्लैंड के स्कोर से अभी भी 437 रन पीछे हैं।
इससे पहले सीरीज के शुरुआती मैच में वेस्टइंडीज की टीम ने 4 विकेट से जीत दर्ज कर 1-0 की बढ़त बना चुकी है। ऐसे में इंग्लैंड किसी भी हाल में दूसरे टेस्ट मैच को जीतकर सीरीज में बराबरी करना चाहेगी।
हालांकि ओल्ड ट्रैफर्ड में लगातार मौसम खराब चल रहा है। ऐसे में इस मुकाबले की ड्रॉ होने का आशंका बढ़ गया है।
वेस्टइंडीज के लिए पहली पारी में ओपनर बल्लेबाज क्रेग ब्रेथवेट और अल्जारी जोसेफ क्रिज पर मौजूद हैं। वहीं इंग्लैंड की ओर से सैम कुरेन को एकमात्र सफलता हासिल हुई है।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2CKLeuf
मैनचेस्टर में बल्लेबाज या गेंदबाज किसका रहेगा बोलबाला? पिच को लेकर टिकी सभी की नजरें
भारत और इंग्लैंड के बीच में खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला मैनचेस्टर के स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां की पिच को लेक...
-
1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के खिलाड़ियों की मैच फीस जान चौंक जाएंगे आप Image Source : TWITTER/RAVISHASTRIOFC भारत में क्रिकेट स...
-
Suryakumar Yadav's special hundred after a disciplined bowling effort set up Mumbai Indians' seven-wicket win over Sunrisers Hyderab...
-
टीम इंडिया के बल्लेबाजों का आईपीएल 2024 में अचानक से प्रदर्शन काफी खराब हो गया है। वर्ल्ड कप स्क्वाड के ऐलान होते ही ऐसा देखा गया है। from...