Reality Of Sports

Saturday, 18 July 2020

जैव सुरक्षित वातावरण का उल्लंघन करने वाले जोफ्रा आर्चर के समर्थन में आए बेन स्टोक्स

Ben Stokes and jofra archer  Image Source : GETTY IMAGES

इंग्लैंड के ऑलराउंडर खिलाड़ी बेन स्टोक्स ने कहा कि टीम के साथी खिलाड़ियों को जैव सुरक्षित वातावरण के उल्लंघन करने के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हुए तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर का पूरा समर्थन करना चाहिए। इस 25 वर्षीय गेंदबाज ने पहले टेस्ट मैच के बाद ब्राइटन में अपने घर जाकर जैव सुरक्षित प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया जिसके कारण उन्हें दूसरे टेस्ट मैच से बाहर कर दिया गया। 

उन्हें पांच दिनों तक क्वारंटीन में रहना होगा और इस दौरान दो बार कोविड-19 जांच करनी होगी। स्टोक्स की 176 रन की पारी के दम पर इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में शुक्रवार को नौ विकेट पर 469 रन बनाकर को पारी घोषित की। 

उन्होंने दूसरे दिन के खेल के बाद कहा कि यह टीम का कर्तव्य है कि आर्चर इस मुश्किल समय में खुद को अकेले महसूस ना करें। स्टोक्स ने कहा, ‘‘ हमें अभी जोफ्रा का समर्थन करने की जरूरत है। अभी वह चर्चा में बना हुआ है और वह खुद मानता है कि जो भी हुआ उसका जिम्मेदार वह खुद है।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि वह अकेलपन महसूस ना करें। टीम के तौर पर हम उसके साथ सबसे बुरा ये करेंगे कि पांच दिनों के लिए अकेले छोड़ दें। ’’ 

नियमित कप्तान जो रूट की गैरमौजूदगी में पहले टीम में टीम की अगुआई करने वाले स्टोक्स ने कहा, ‘‘ जब सब कुछ अच्छा चल रहा होता है तो सब समर्थन करते है लेकिन यह ज्यादा मायने रखता है कि मुश्किल समय में जब किसी को जरूरत हो तो आप कैसा व्यवहार करते है।’’

इंग्लैंड के कोच क्रिस सिल्वरवुड ने भी रूट का समर्थन करते हुए कहा, ‘‘ आर्चर टीम के अहम सदस्य हैं। कई बार ऐसा होता है जब लोगों का आपके प्रति रवैया सख्त होता है तो आप अकेलापन महसूस करते है। मुझे नहीं लगता कि हममें से कोई भी उसके साथ ऐसा होने देगा।’’



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3fGJvoh

इंग्लैंड में अगले सप्ताह से दर्शकों को मिल सकती है मैच के दौरान स्टेडियम में जाने की मंजूरी

cricket  Image Source : GETTY IMAGES

दर्शकों को अगले हफ्ते से इंग्लैंड में कुछ खेल प्रतियोगिताओं के लिये स्टेडियम में प्रवेश की अनुमति दी जायेगी। इंग्लैंड की योजना अक्टूबर में स्टेडियमों को व्यापक रूप खोलने की है लेकिन उससे पहले वह चाहता है कि कोरोना वायरस को रोकने के लिये उठाये गये कदमों का परीक्षण किया जाये। मार्च के बाद 26 और 27 जुलाई को घरेलू क्रिकेट पहली खेल स्पर्धा होगा जिसमें दर्शकों को स्टेडियम में जाने की अनुमति दी जायेगी। 

31 जुलाई से शेफील्ड में विश्व स्नूकर चैम्पियनशिप शुरू होगी जो एक अगस्त को ग्लोरियस गुडवुड घोड़ा रेस महोत्सव के साथ सरकार की प्रशंसकों की वापसी की योजना का हिस्सा है। 

ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसर ने शुक्रवार को कहा, ‘‘अक्टूबर से हम दर्शकों को स्टेडियम में लाने की इच्छा रखते हैं। लेकिन बहाली के बाद शुरूआती सफल नतीजे के बाद ही कोविड-19 के लिये सुरक्षित माहौल में ऐसा किया जायेगा। ’’ 

हालांकि सरकार को महामारी के बारे में सलाह देने वाले प्रोफेसर सुसान मिशी को डर है कि प्रशसंको के लिये खेलों को खोलने से - विशेषकर इंडोर स्थलों को - वायरस संक्रमण के मामले बढ़ सकते हैं और इससे एक और लॉकडाउन भी लगाना पड़ सकता है। 

उन्होंने एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘हम बहुत जल्दी ही यह कदम उठा रहे हैं। ’’ स्टेडियम की क्षमता पर अब भी प्रतिबंध लगा होगा। स्टेडियम में प्रवेश के लिये सामाजिक दूरी और वन-वे प्रणाली जरूरी होगी। खाना, सामान खरीदने या सट्टेबाजी के लिये जहां सामाजिक दूरी बरकरार नहीं रखी जा सकती, वहां बैरियर या स्क्रीन लगायी जायेंगी। खेल मंत्री नाइजेल हडलस्टोन ने कहा कि स्टेडियमों के पूरा भरने से पहले यह कुछ समय के लिये ऐसा ही रहेगा। 



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2Wy2xWj

इस दिग्गज की सलाह से संन्यास के बाद राहुल द्रविड़ को मिली संन्यास के बाद विकल्प तलाशने में मदद

Rahul Dravid Image Source : GETTY

पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ ने कहा कि महान ऑलराउंडर कपिल देव की सलाह ने उन्हें संन्यास के बाद विकल्प तलाशने में मदद की जिसके बाद उन्होंने भारत ए और अंडर-19 टीमों के कोचिंग पद की जिम्मेदारी संभाली। द्रविड़ ने कहा कि वह थोड़े भाग्यशाली भी रहे कि अपने करियर के अंत में वह इंडियन प्रीमियर लीग की टीम राजस्थान रायल्स में कप्तान-सह-कोच की भूमिका निभा रहे थे। 

द्रविड़ ने भारतीय महिला टीम के कोच डब्ल्यू वी रमन को उनके यूट्यूब चैनल ‘इनसाइड आउट’ में कहा, ‘‘खेलना बंद करने के बाद (संन्यास लेने के बाद) बहुत ही कम विकल्प थे और मुझे पता नहीं चल रहा था कि क्या करना चाहिए। तो कपिल देव ही थे जिन्होंने मुझे सलाह दी और ऐसा मेरे करियर के अंत के दौरान ही हुआ था। ’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘मैं उनसे कहीं मिला और उन्होंने कहा, राहुल सीधे जाकर कुछ भी मत करो, पहले कुछ समय सिर्फ देखो और अलग अलग चीजें करो और फिर देखो कि तुम्हें वास्तव में क्या पसंद है। मुझे लगा कि यह अच्छी सलाह है। ’’ 

इस महान क्रिकेटर ने कहा कि शुरू में उन्हें कमेंटरी करना पसंद आया था, लेकिन बाद में उन्हें लगा कि वह खेल से थोड़े दूर हैं। द्रविड़ ने कहा, ‘‘मुझे जो चीज सबसे ज्यादा संतोषजनक लगती है वो खेल से जुड़े रहना है और खिलाड़ियों के साथ संपर्क में रहना थी। मुझे कोचिंग जैसी चीज बहुत पसंद थी और जब मेरे पास मौका आया तो मैं भारत ए और अंडर-19 टीमों के साथ जुड़ गया। ’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगा यह शुरूआत करने के लिये अच्छी जगह थी और मैंने इसे स्वीकार कर लिया और मैंने अब तक इसका काफी लुत्फ उठाया है। मुझे कोचिंग करना काफी ज्यादा संतोषजनक लगता है। ’’ 

भारत के लिये 1996 से 2012 के बीच 164 टेस्ट में 13,288 रन बनाने वाले इस महान बल्लेबाज ने कहा, ‘‘विशेषकर कोचिंग का विकास करने में मदद करने वाला हिस्सा, भले ही इसमें भारत ए टीम हो, अंडर-19 टीम या फिर एनसीए (राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी)। इससे मुझे काफी सारे खिलाड़ियों से काम करने का मौका मिला और इसमें मुझे तुरंत नतीजे की चिंता भी नहीं थी जो मुझे लगता है कि मेरे लिये काम करने के लिये अच्छा था।’’ 

उन्होंने साथ ही बीसीसीआई के अंडर-19 खिलाड़ियों को एक विश्व कप तक सीमित करने के फैसले का समर्थन किया। द्रविड़ बेंगलुरू में एनसीए के भी क्रिकेट प्रमुख हैं, उन्होंने कहा, ‘‘महज 15 से 20 खिलाड़ियों के बजाय हम एनसीए में 45 से 50 खिलाड़ियों को सुविधाओं का फायदा दिला सकते थे जिसमें अच्छे कोच, अच्छे फिजियो, अच्छे ट्रेनर शामिल थे। ’’ 



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2B9yqgk

How Kapil Dev's Advice Helped Rahul Dravid Post His Retirement

Rahul Dravid remembered the time when Kapil Dev told him not to "commit to doing anything" right after his retirement instead telling him to explore his options.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/3h9TB1d

Graeme Smith To Take A Knee At 3TC Solidarity Cup Opener In Centurion

Cricket South Africa (CSA) Director of Cricket Graeme Smith will take a knee to show his support to the "Black Lives Matter" movement at Saturday's Solidarity Cup match at SuperSport Park, Centurion.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/3jjdBjE

"Ben Stokes Is A Freak": Michael Vaughan Praises England's "Best Player"

Former cricketer Michael Vaughan heaped praise on "England's best player" Ben Stokes after the all-rounder smashed his 10th Test hundred.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/32Br6pj

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर बैरी जरमन का 84 साल की उम्र में हुआ निधन

Barry Jarman Image Source : CRICKET AUSTRALIA

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट विकेटकीपर और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के पूर्व मैच रेफरी बैरी जरमन का निधन हो गया है। वह 84 साल के थे। दक्षिण ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट संघ ने बताया कि जरमन का शनिवार को निधन हो गया। उन्होंने अधिक जानकारी नहीं दी। 

जरमन ने 1959 में टेस्ट डेब्यू किया था और 1968 में एशेज सीरीज में इंग्लैंड दौरे पर नियमित कप्तान बिल लौरी के चोटिल होने पर एक मैच में कप्तानी का जिम्मा भी उठाया था। 

उन्होंने 19 टेस्ट में 14.81 की औसत से 400 रन बनाये थे जिसमें दो अर्धशतक शामिल है। 

दक्षिण ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट संघ के अध्यक्ष एंड्रयू सिंक्लेयर ने कहा, ‘‘ बैरी दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त नामों में से एक थे। वह एक महान खिलाड़ी और सज्जन व्यक्ति थे। वह काफी हंसमुख थे। उनके परिवार में पत्नी और चार बच्चे हैं। 



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3jj14wE

मैनचेस्टर में बल्लेबाज या गेंदबाज किसका रहेगा बोलबाला? पिच को लेकर टिकी सभी की नजरें

भारत और इंग्लैंड के बीच में खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला मैनचेस्टर के स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां की पिच को लेक...