Reality Of Sports

Friday, 17 July 2020

युजवेंद्र चहल को याद आया विश्व कप 2019, सोशल मीडिया पर शेयर की यह तस्वीर

Yuzvendra Chahal, Kuldeep yadav nad Hardik Pandya, Image Source : INSTAGRAM/YUZI_CHAHAL23

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने अपने सोशल मीडिया पर पिछले साल इंग्लैंड में खेले गए विश्व कर के दौरान की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में चहल के साथ ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और उनके बॉलिंग पार्टनर कुलदीप यादव भी नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'द पावर ऑफ थ्री'।

आपको बता दें कि यह तस्वीर भारकीय ड्रेसिंग रूम की है, जहां यह तीनों ही खिलाड़ी एक बीनबैग पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में चहल ने हार्दिक के पैर को उठा रखा है। इससे देखकर यह साफ लगता है की यह तीनों खिलाड़ी मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं।

View this post on Instagram

The power of three #powerful💪

A post shared by Yuzvendra Chahal (@yuzi_chahal23) on

हालांकि विराट कोहली की अगुआई वाली भारतीय टीम के लिए विश्व कप 2019 का अंत निराशाजनक रहा और उसे सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हारकर टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। वहीं टूर्नामेंट के शुरुआती दौर में भारत ने धमाकेदार प्रदर्शन कर एक के बाद एक मैचों में जीत दर्ज की थी।

इसके अलावा मौजूदा समय की बात की जाए तो कोरोना वायरस महामारी के कारण भारतीय टीम के खिलाड़ी लगभग तीन से महीने से क्रिकेट से दूर हैं। इस महामारी के कारण पूरी दुनिया में खेल आयोजनों पर असर पड़ा है।

इसके अलावा चहल, कुलदीप यादव और हार्दिक पंड्या इंडियन प्रीमियर में लीग में भी नजर आने वाले थे लेकिन महामारी के कारण इस टूर्नामेंट को अनिश्चित समय के लिए टाल दिया गया।

चहल आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खेलते हैं जबकि कुलदीप कोलकाता नाइट राइडर के सदस्य हैं। वहीं पंड्या चैंपियन टीम मुंबई इंडियन के हिस्सा हैं।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/30o4IwB

ENG vs WI, 2nd Test : स्टोक्स और सिबले के धमाकेदार शतक के साथ जानें दूसरे दिन की ये पांच बड़ी बात

ENG vs WI, 2nd Test Image Source : GETTY

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। पहले दिन बारिश से प्रभावित रहे मैच के दूसरे दिन इंग्लैंड के बल्लेबाजों शानदार प्रदर्शन कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। इंग्लैंड ने खेल के दूसरे 9 विकेट के नुकसान पर 469 का स्कोर बनाकर पारी घोषित की।

वहीं दिन के आखिरी सेशन में वेस्टइंडीज की टीम ने 14 ओवर की बल्लेबाजी। इस दौरान कैरेबियाई टीम 32 रन पर अपना एक विकेट गंवा चुकी है। वहीं क्रैग ब्रेथवेट 6 और नाईट वॉचमैन अल्जारी जोसेफ 16 रन बनाकर नाबाद हैं।

वेस्टइंडीज की तरफ से आउट होने वाले बल्लेबाज जॉन कैंपबेल हैं, जिन्होंने 12 रन बनाए।

इस तरह इंग्लैंड की टीम ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से पहली पारी में दबदबा कायम कर ली है। ऐसे में आइए जानते हैं दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन क्या रहा मैच में खास- 

1- मैच के दूसरे दिन इंग्लैंड के बल्लेबाज बेन स्टोक्स और डॉम सिबले ने अपना-अपना शतक पूरा किया। स्टोक्स ने जहां 356 गेंदों में 172 रनों की बेहतरीन पारी खेली जबकि सिबले ने 372 गेंदों में 120 रनों का योगदान दिया।

2- इससे पहले दोनों ही बल्लेबाज पहले दिन के खेल समाप्त होने तक स्टोक्स 59 और सिबले 86 रन बनाकर पवेलियन वापस लौटे थे। वहीं खेल के दूसरे दिन इन दोनों ने टीम के 207 रनों के स्कोर को आगे बढ़ाते हुए 300 के पार पहुंचाया।

3- टेस्ट क्रिकेट में बेन स्टोक्स का यह 10वां शतक था जबकि सिबले का यह 8 मैचों में दूसरा शतक था। 

4- वेस्टइंडीज की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज रोस्टन चेज रहे, जिन्होंने 44 ओवर में 172 रन खर्च कुल 5 विकेट अपने नाम किए। वहीं केमार रोच को दो विसकेट मिला जबकि अल्जारी जोसेफ और कप्तान जेसन होल्डर को एक-एक सफलता हाथ लगी।

5-तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में वेस्टइंडीज की टीम ने पहले मुकाबले को चार विकेट से जीता था। ऐसे में मेहमान टीम ने के पास सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल है और वह दूसरे मैच में अपने विजयक्रम को जारी रखने का प्रयास करेगी।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2DPmK3f

"We Are Back": Leeds United Promoted To Premier League

Leeds United are five points clear at the top and they can clinch the Championship title with a draw against Derby at Pride Park on Sunday.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/30iiyRg

पूर्व तेज गेंदबाज डोमिनिक कॉर्क ने की जो रूट से अपील, एंडरसन और ब्रॉड को एक साथ दें टीम में मौका

Stuart Broad and James Anderson Image Source : GETTY IMAGES

इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज डोमिनिक कॉर्क का मानना है कि जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड को फिर से एक साथ खेलने का मौका मिलना चाहिए क्योंकि उनकी जोड़ी भी कर्टली एंब्रोस और कर्टनी वाल्श तथा वकार यूनिस और वसीम अकरम जैसी है। 

ब्रॉड को जहां वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट की टीम में नहीं चुना गया वहीं एंडरसन को दूसरे टेस्ट से बाहर रखा गया है। कप्तान जो रूट ने इस सप्ताह के शुरू में संकेत दिये थे कि एंडरसन और ब्रॉड के एक साथ खेलने के दिन अब लद चुके हैं। 

इन दोनों ने एक साथ 116 टेस्ट मैच खेले हैं और इन मैचों में 883 विकेट लिये हैं। कॉर्क ने स्काई स्पोर्ट्स के ‘द क्रिकेट डिबेट’ कार्यक्रम में कहा, ‘‘ब्रॉड और एंडरसन भी कर्टली एंब्रोस और कर्टनी वाल्श तथा वकार यूनिस और वसीम अकरम जैसे हैं। हमें उन्हें साथ में खेलने का मौका देना होगा। ’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘एक सीनियर गेंदबाज होने के नाते आप जानते हैं कि टेस्ट मैच में सफल होने के लिये आपको क्या करना होगा। एंडरसन हमारा सर्वश्रेष्ठ स्विंग गेंदबाज है, आप उसे क्यों नहीं खिला रहे हो। उसे मौका नहीं मिला। उसने हाल में खास क्रिकेट नहीं खेली है। वह अपने करियर के अवसान पर है और अधिक विकेट लेना चाहता है। एंडरसन को इस मैच में शत प्रतिशत खेलना चाहिए था। ’’



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/32DPfeX

जोफ्रा आर्चर की गलती के बाद ईसीबी के जैव सुरक्षित वातावरण पर माइकल होल्डिंग ने उठाए सवाल

Michael Holding Image Source : GETTY IMAGES

वेस्टइंडीज के अपने जमाने के दिग्गज तेज गेंदबाज माइकल होल्डिंग ने जोफ्रा आर्चर के दूसरे टेस्ट मैच से पहले जैव सुरक्षित वातावरण के उल्लंघन करने के बाद इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के कोविड-19 को रोकने के लिये किये उपायों पर सवाल उठाये। 

आर्चर को टीम प्रोटोकॉल के उल्लंघन के कारण दूसरे टेस्ट मैच की टीम से बाहर कर दिया गया। वह पहले टेस्ट मैच के बाद ब्राइटन में अपने घर चले गये थे। उन्हें अब पांच दिन तक क्वारंटीन पर रहना होगा और इस दौरान उनके कोविड-19 के लिये दो परीक्षण होंगे। 

होल्डिंग ने दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन के खेल के दौरान ‘स्काई स्पोर्ट्स क्रिकेट’ से कहा, ‘‘मैं ईसीबी से इस प्रोटोकॉल को लेकर कुछ सवाल करना चाहता हूं। मैं समझ सकता हूं कि प्रोटोकॉल को लागू करना जरूरी है लेकिन मुझे लगता है कि यह थोड़ा अधिक तार्किक होना चाहिए। ’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘इंग्लैंड की टीम ने बस से यात्रा क्यों नहीं की? अगर उन्होंने कोविड-19 परीक्षण पास कर लिया है, सभी साथ में है। उन्हें छह टेस्ट मैच खेलने हैं तो वे एक स्थान से दूसरे स्थान पर साथ में जा सकते हैं। ’’ 

होल्डिंग ने कहा, ‘‘उन्होंने अगले मैच स्थल तक के लिये बस से यात्रा क्यों नहीं की? उन्हें कार से जाने की अनुमति क्यों दी गयी? इसका उद्देश्य क्या है? इस पर विचार करने की जरूरत है।’’ 

होल्डिंग ने अप्रैल में जैव सुरक्षित वातावरण में खिलाड़ियों को गेंद पर लार का उपयोग करने से रोकने पर सवाल उठाये थे। 



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/32qcE3a

ओडिशा सरकार का दावा, 2015 से अब तक दुती चंद को दी 4.09 करोड़ रुपए की मदद

Odisha government claims, Rs. 4.09 crore assistance given to Dutee Chand since 2015 Image Source : GETTY

भुवनेश्वर। भारत की स्टार महिला धावक दुती चंद के टोक्यो ओलम्पिक की तैयारियों के लिए अपनी कार बेचने की खबरों के बीच ओडिशा सरकार ने कहा है कि उसने 2015 से अब तक दुती को 4.09 करोड़ रुपये वित्तिय सहायता के रूप में दिया है। दुती ने हाल ही में अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट किया था कि वह अगले साल होने वाले टोक्यो ओलम्पिक की तैयारी के लिए अपनी कार बेच रही हैं। उन्होंने हालांकि बाद में यह पोस्ट हटा दी लेकिन तब तक इसे लेकर देश में सुर्खियां बन गई थीं।

ओडिशा सरकार के खेल विभाग ने एक बयान में कहा, " दुती को एशियाई खेल 2018 में पदक जीतने के लिए वित्तीय प्रोत्साहन के रूप में तीन करोड़ रुपये, 2015-19 के दौरान प्रशिक्षण और वित्तीय सहायता के लिए 30 लाख रुपये, टोक्यो ओलंपिक के लिए प्रशिक्षण 50 लाख रुपये दिए गए हैं।"

बयान के अनुसार, " राज्य सरकार ने दुती चंद को ओडिशा खनन निगम (ए गोल्ड श्रेणी पीएसयू) में समूह-ए के स्तर की अधिकारी के रूप में नियुक्त किया। वह वर्तमान में 84,604 रुपये (जून 2020 वेतन) प्रति माह के रूप में ले रही हैं। उन्हें कार्यालय आने की जरूरत नहीं है ताकि वह प्रशिक्षण पर पूरी तरह से ध्यान केंद्रित कर सकें।"

ये भी पढ़ें - कप्तानी और बल्लेबाजी में एमएस धोनी के नक्शेकदम पर चल रहा है भारतीय अंडर 19 वर्ल्ड कप टीम का यह कप्तान!

ओडिशा सरकार ने कहा, " तदनुसार, ओएमसी में उनकी नियुक्ति के बाद से, उन्हें कोई आधिकारिक काम नहीं सौंपा गया है। ओएमसी ने प्रशिक्षण और वित्तीय प्रोत्साहन के लिए 29 लाख रुपये प्रदान किए हैं। "

दुती ने बुधवार को ट्विटर पर एक बयान में कहा था कि इसका उनके प्रसिक्षण के लिए धन की कमी से कोई लेना देना नहीं है। दुती ने कहा कि उन्होंने अपनी सेडान कार इसलिए बेची क्योंकि वह कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (केआईआईटी) और ओडिशा सरकार पर बोझ नहीं डालना चाहतीं।

उन्होंने कहा था, " मैंने अपनी कार बीएमडब्ल्यू को बेचने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। मेरे पास लक्जरी कार को मेनटेन करने के लिए संसाधन नहीं हैं। हालांकि मैं उससे अभी भी बहुत प्यार करती हूं। मैंने कभी यह नहीं कहा कि मैं इसे अपने प्रशिक्षण के लिए बेच रही हूं।"

उन्होंने कहा, " ओडिशा सरकार और मेरे अपने केआईआईटी विश्वविद्यालय ने हमेशा मेरा समर्थन किया है। इस तथ्य से इनकार नहीं किया जा सकता है कि मेरा प्रशिक्षण बहुत महंगा है, खासकर 2021 ओलंपिक के लिए। मैं केवल यह चाहती थी कि यह पैसा मेरे प्रशिक्षण के लिए डायवर्ट किया जा सकता है और राज्य सरकार से धन प्राप्त करने के बाद कोविड के बाद एक कार खरीदी जा सकती है।"



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3jaJ3Re

कप्तानी और बल्लेबाजी में एमएस धोनी के नक्शेकदम पर चल रहा है भारतीय अंडर 19 वर्ल्ड कप टीम का यह कप्तान!

Priyam Garg Indian U-19 World Cup Captain following footsteps of MS Dhoni in captaincy and batting Image Source : GETTY IMAGES

भारत को आईसीसी के सभी खिताब जीताने वाले पूर्व कप्तान और मौजूदा विकेट कीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी को अधिकतर युवा अपना रोल मोडल मानते हैं। धोनी की कप्तानी और बल्लेबाजी का हर कोई कायल है। मैदान पर जिस तरह शांत रहकर धोनी परिस्थितियों का सामना करते हैं वह हर किसी को प्रभावित करता है। भारतीय अंडर-19 वर्ल्ड कप टीम के कप्तान प्रियम गर्ग भी धोनी के इसी अंदाज के फैन हैं और वह कप्तानी और बल्लेबाजी में उन्हीं के नक्शेकदम पर चलते हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में प्रियम गर्ग ने कहा "मैं धोनी सर को फॉलो करता हूं। वह मेरे आदर्श और प्रेरणा है। जब बल्लेबाजी या कप्तानी की बात आती है तो मैं उनके नक्शेकदम पर चलता हूं। मैंने धोनी सर से सीखा है कि कैसे शांत रहना है और कैसे किसी भी परिस्थिति और स्थिति के अनुकूल होना है।"

गर्ग ने आगे कहा "मैंने उनकी बल्लेबाजी को काफी करीब से देखा है और सीखा है। मैं उनके हर वो मैच की वीडियो देखता हूं जिसमें उन्होंने अपनी कप्तानी, बल्लेबाज और फील्डिंग सेटिंग के कौशल से मैच को पलटा है। कई बार हमने देखा है कि भारत ने 100 रन के अंदर अपने 5 विकेट खो दिए थे और उसके बाद धोनी टीम को 250 रन तक लेकर गए थे। पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई उनकी पारी हमेशा मेरी पसंदीदा पारी रहेगी। वह शांति से मैच को अंत तक लेकर गए और फिर अपने गियर बदले।"

ये भी पढ़ें - रोहित शर्मा को आउट कर अपना ड्रीम हैट्रिक पूरा करना चाहता है 17 साल के पाकिस्तानी गेंदबाज नसीम शाह

प्रियम गर्ग ने धोनी की तारीफ में कहा "वह जिस अंदाज में कमजोर गेंदों को मैदान के बाहर भेजते हैं वो काफी शानदर है। इसके अलावा उनकी विकेट के बीच दौड़ने की क्षमता दुनिया के किसी भी खिलाड़ी से श्रेष्ठ है। अपनी उम्र में भी वह इतने फिट हैं।"

बता दें, पिछले साल अंडर 19 वर्ल्ड कप में प्रियम गर्ग की कप्तानी में ही भारत फाइनल तक पहुंचा था जहां उन्हें बांग्लादेश से हार का सामना करना पड़ा था।  गर्ग को इस साल आईपीएल नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 1.90 करोड़ रुपए की मोटी बोली लगाकर खरीदा था। यह गर्ग का डेब्यू आईपीएल था, लेकिन कोरोनावायरस के कहर की वजह से आईपीएल अब आनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो रखा है। इस वजह से गर्ग का आईपीएल में डेब्यू करने का इंतजार और बढ़ गया है



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/393hRiG

मैनचेस्टर में बल्लेबाज या गेंदबाज किसका रहेगा बोलबाला? पिच को लेकर टिकी सभी की नजरें

भारत और इंग्लैंड के बीच में खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला मैनचेस्टर के स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां की पिच को लेक...