Reality Of Sports

Thursday, 16 July 2020

विल्लारीयाल को 2-1 से हराकर रीयाल मैड्रिड ने ला लीगा खिताब पर किया कब्जा

Real Madrid captured La Liga title by defeating Villareal 2-1 Image Source : GETTY IMAGES

मैड्रिड। जिनेदिन जिदान का जादू फिर से चल गया और रीयाल मैड्रिड गुरुवार को यहां विल्लारीयाल को 2-1 से हराकर स्पेनिश फुटबॉल चैंपियनशिप ला लिगा में पिछले तीन साल में पहला और कुल 34वां खिताब जीतने में सफल रहा। रीयाल मैड्रिड ने लीग की वापसी के बाद अपना विजय अभियान जारी रखा और उसने अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी बार्सिलोना पर सात अंक की बढ़त बनाकर अपने नाम पर ट्रॉफी सुनिश्चित की। 

दूसरे नंबर पर काबिज बार्सिलोना को कैंप नोउ स्टेडियम में ओसासुना से हार का सामना करना पड़ा। करीम बेंजेमा (29वें और 77वें मिनट) ने दो गोल किये जिससे रीयाल मैड्रिड ने लीग में अपनी लगातार दसवीं जीत दर्ज की। 

कोरोना वायरस के कारण लीग तीन महीने तक ठप्प रही थी और इसकी वापसी के बाद रीयाल मैड्रिड एकमात्र टीम है जिसने अपने सभी मैच जीते। जब लीग शुरू हुई थी तब रीयाल मैड्रिड उससे दो अंक पीछे थी। 

एक खिलाड़ी के तौर पर चैंपियन्स लीग और विश्व कप जीतने वाले जिदान ने कहा, ‘‘यह मेरी पेशेवर जिंदगी का सबसे अच्छे दिनों में से एक है। एक और खिताब। मैं चाहता था कि हम अपने प्रशंसकों के साथ इसका जश्न मनाये लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि अपनी टीम को खिताब जीतते हुए देखकर वे खुश होंगे।’’ 

ये भी पढ़ें - ईसीबी प्रमुख का बड़ा बयान कहा, 'जोफ्रा आर्चर की भूल हो सकती थी हमारे लिए तबाही'

क्रिस्टियानो रोनाल्डो के दो सत्र पहले युवेंटस से जुड़ जाने के बाद यह रीयाल मैड्रिड का पहला लीग खिताब भी है। इस जीत से उसके 86 अंक हो गये हैं जबकि बार्सिलोना के 79 अंक हैं। बार्सिलोना को खिताब की उम्मीदों को बनाये रखने के लिये जीत दर्ज करने और रीयाल मैड्रिड की हार के लिये दुआ करने की जरूरत थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 

ओसासुना ने बार्सिलोना को उसके मैदान पर 2-1 से पराजित करके बड़ा उलटफेर किया। जोस अर्नेज ने ओसासुना को बढ़त दिलायी लेकिन लियोनेल मेस्सी ने दूसरे हाफ में फ्री किक पर लीग का अपना 23वां गोल करके बार्सिलोना को बराबरी पर ला दिया। ओसासुना 77वें मिनट के बाद दस खिलाड़ियों से खेल रहा था लेकिन तब भी राबर्टो टोरेस इंजुरी टाइम में गोल करके उसे जीत दिलाने में सफल रहे। 

यह बार्सिलोना की नवंबर 2018 के बाद अपने मैदान पर पहली हार है। इस बीच मालोर्का अपने घरेलू मैदान पर ग्रेनाडा से 2-1 से हारने के कारण दूसरे डिवीजन में खिसक गयी। एस्पानियोल पहले ही दूसरे डिवीजन में खिसक चुकी है। 

लेगानेस ने एथलेटिक बिलबाओ पर 2-0 की जीत से शीर्ष लीग में बने रहने की उम्मीदें बरकरार रखी लेकिन सेल्टा विगो को लेवांटे के हाथों 3-2 से हार का सामना करना पड़ा जिससे वह दूसरी डिवीजन में खिसकने के करीब पहुंच गया। तीसरे स्थान पर काबिज एटलेटिको मैड्रिड ने सातवें स्थान के गेटाफे को 2-0 से हराया जबकि चौथे स्थान के सेविला ने रीयाल सोसिडाड से गोलरहित ड्रा खेला। वेलेंसिया आठवें स्थान पर पहुंच गया है। उसने एस्पानियोल को 1-0 से हराया।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2ZBURnZ

ईसीबी प्रमुख का बड़ा बयान कहा, 'जोफ्रा आर्चर की भूल हो सकती थी हमारे लिए तबाही'

Jofra Archer  Image Source : GETTY IMAGES

इंग्लैंड के युवा तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को बायो सोर्स प्रोटोकॉल के उलंघन के मामले में दूसरे टेस्ट मैच से ठीक पहले टीम से बाहर कर दिया गया। आर्चर की इस भूल पर इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड के डायरेक्टर एश्ले गिल्स ने भी अपनी नाराजगी जताई है। एश्ले ने कहा की आर्चर को नहीं पता उन्होंने जो किया उससे बोर्ड को कम से कम 10 मिलियन पाउंड्स का नुकसान हो सकता था। इस घटना के बाद आर्चर को पहले टेस्ट मैच से बाहर कर दिया गया।

हालांकि ईसीबी ने यह नहीं बताया की आर्चर किस तरह के बायो सोर्स नियम को तो तोड़ा लेकिन मीडिया रिपोर्ट के मुताबित 25 साल का यह गेंदबाज वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के बाद ब्राइटन स्थित अपने फ्लैट पर गए थे।

आपको बता दें कि इंग्लैंड-वेस्टइंडीज सीरीज के दौरान बोर्ड ने कोरोना वायरस महामारी से बचने के लिए खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के लिए एक बायो सुरक्षा का नियम बनाया है, जिसका सभी को पालन करना अनिवार्य है। दोनों टीमों के सभी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ बायो सोर्स सुरक्षा के घेरे से बाहर नहीं जा सकते हैं।

यह नियम इसलिए बनाया गया है ताकि टीम से जुड़ा कोई भी खिलाड़ी कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में ना आए और दूसरों को भी संक्रमित नहीं करें। इस वायरस से बचने के लिए बहुत कड़े नियमों को लागू किया गया है जिसमें गेंद को चमकाने के लिए लार के इस्तेमाल का बैन और साथ स्टेडियम में दर्शकों की मनाही भी शामिल है।

ऐसे में आर्चर बायो सोर्स सुरक्षा नियम के घेरे को तोड़कर अपने साथ-साथ दोनों टीमों के खिलाड़ियों को खतरे में डालने की कोशिश की और साथ ही इससे मौजूदा टेस्ट सीरीज पर इसका असर पड़ सकता था। 

ब्रिटिश मीडिया से बात करते हुए एश्ले ने कहा, ''आर्चर ने जो किया वह हमारे लिए एक तबाही हो सकता था। हमने इस महामारी के दौर क्रिकेट को बहाल करने के लिए जो कुछ भी किया उन सब पानी फिर जता और बोर्ड को लाखों पाउंड्स का नुकसान हो सकता था।''

उन्होंने कहा, ''मुझे लगता है कि उन्हें संभावित खतरे को लेकर समझ नहीं थी। वह अभी युवा है और ऐसे लोग गलतियां करते हैं। उन्हें अभी बहुत कुछ सीखना बांकी है।''

वहीं इस घटना के बाद आर्चर ने माफी मांग ली है और उन्हें पांच दिन के लिए क्वारंटीन में रखा जाएगा। इसके साथ ही उनका दो बार कोविड-19 टेस्ट होगा जिसमें निगेटिव आने के बाद ही उन्हें टीम के साथ जुड़ने की इजाजत मिल पाएगी।

आर्चर के इस हरकत पर टीम के मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड ने कहा, ''वह जानता है कि उसने क्या किया है। हम जितना हो सकता है उनका सपोर्ट कर रहे हैं और उम्मीद है कि वह जल्द ही टीम के साथ जुड़ जाएगा।''



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3ezFxMU

सुनील गावस्कर के 10 हजार रन आज के समय में 15-16 हजार रन के बराबर हैं - इंजमाम उल हक

Sunil Gavaskar's 10 thousand runs are equal to 15-16 thousand runs in today's time - Inzamam ul Haq Image Source : GETTY IMAGES

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक ने एक बार फिर लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर की तारीफों में कसीदे पढ़े हैं। इस बार उन्होंने गावस्कर के टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार रन बनाने के रिकॉर्ड के बारे में बात की है। इंजमाम ने कहा गावस्कर से पहले और उनके खेलने के दौरान भी कई नामी खिलाड़ी थे, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार का आंकड़ा कोई नहीं छू पाया था। बता दें, टेस्ट क्रिकेट में गावस्कर 10 हजार का आंकड़ा पार करने वाले पहले बल्लेबाज थे।

इंजमाम ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा "उस समय और उससे पहले कई महान खिलाड़ी थे। तब जावेद मियांदाद, विव रिचर्ड्स, गैरी सोबर्स और डॉन ब्रैडमैन जैसे बल्लेबाज हुआ करते थे, लेकिन कोई भी इस आंकड़े तक नहीं पहुंच पाया। यहां तक की आज के समय में जब टेस्ट क्रिकेट काफी खेला जा रहा है तब भी कुछ ही खिलाड़ी हैं जो इस आंकड़े को छू पाए हैं।"

सुनील गावस्कर ने मार्च 1987 में पाकिस्तान के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट में 10 हजार रन बनाने का यह करिशमा किया था। रिटायर होने से पहले गावस्कर ने भारत के लिए 125 टेस्ट मैचों में 51 से अधिक की औसत से 10122 रन बनाए थे।

ये भी पढ़ें - इन पांच बड़ी बातों के साथ आइए जानते हैं इंग्लैंड-वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन का हाल

इंजमाम का मानना है कि जिस युग में गावस्कर ने यह रन बनाए थे वो आज के समय में 15 हजार से 16 हजार रन के बराबर होंगे। इंजमाम ने कहा "अगर आप मुझते पूछे तो मैं कहूंगा सुनील के उस युग के 10 हजार रन आज के 15 से 16 हजार रन के बराबर होंगे। यह इससे और भी ज्याद हो सकता है, लेकिन कम नहीं।"

इंजमाम ने अपनी इस बात का तर्क भी दिया। इंजमाम ने बताया कि आज के समय में विकेट बल्लेबाजों के अनुरूप बनाई जाती है। वहीं जब गावस्कर खेला करते थे तो बल्लेबाजी करना काफी कठिन होता था।

इंजी ने कहा "अगर आप अच्छी फॉर्म में हो तो आप एक सीजन में 1000 से 1500 रन बना सकते हो। लेकिन जब सुनील बल्लेबाजी किया करता था तो ऐसा नहीं होता था। आज के समय में विकेट बल्लेबाजी के लिए होता है ताकी आप रन बना सके। आईसीसी भी बल्लेबाजों को ऐसा करता देखना चाहती है ताकी दर्शकों का मनोरंजन होता रहें। लेकिन पहले की विकेट बल्लेबाजी करने के लिए आसान नहीं होती थी, खासकर जब आप उपमहाद्वीप के बाहर खेल रहे होते थे।"

इंजमाम ने पाकिस्तान के लिए खूब रन बनाए हैं, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में वो भी 10 हजार का आंकड़ा नहीं छू पाए। इंजी ने पाकिस्तान के लिए 120 टेस्ट मैचों में 8830 रन बनाए हैं, वहीं 378 वनडे में उनके नाम 11739 रन दर्ज हैं।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/30gjYvK

Premier League: Manchester United Stay In Touch With Leicester In Top-Four Battle, Aston Villa In Trouble

Manchester United are level on points with fourth-placed Leicester, trailing them on goal difference, and one point behind third-placed Chelsea.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2Cjyjzr

इन पांच बड़ी बातों के साथ आइए जानते हैं इंग्लैंड-वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन का हाल

England vs West Indies 2nd Test day-1 Image Source : GETTY

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीन टेस्ट मैचों सीरीज का दूसरा मुकाबला मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान कल से शुरू हो गया है। पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज के पिछड़ने के बाद मेजबान इंग्लैंड ने दूसरे टेस्ट की अपनी पहली पारी में सधी हुई शुरुआत की है और दिन के अंत तक 3 विकेट के नुकसान पर 207 रन बना लिए हैं।

वहीं इंग्लैंड के लिए ऑलराउंडर बेन स्टोक्स 59 और डोमिनिक सिबली 86 रन बनाकर नाबाद क्रिज पर मौजूद हैं। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए अबतक कुल 126 रनों की साझेदारी हो चुकी है। इंग्लैंड की ओर से आउट होने वाल बल्लेबाजों में रोरी बर्न्स (15), जैक क्राउले (0) और कप्तान जो रूट (23) हैं।

वहीं इस मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। गेंदबाजी में वेस्टइंडीज के लिए अबतक सिर्फ रोस्टन चेस और अल्जारी जोसेफ भी सफल साबित हुए हैं।

आइए जानते हैं इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन की क्या थी पांच बड़ी बातें-

1- पहले मैच की ही तरह दूसरे टेस्ट मैच में भी बारिश के कारण खेल देरी से शुरू हुआ। टॉस से पहले मैदान पर बादल छाए हुए थे और जिसके कारण कुछ बुंदाबादी हुई और नतीजा यह हुआ मैच को अपने तय समय से 90 मिनट की देरी से शुरू करना पड़ा।

2- शुरुआती विकेट गिरने के बाद इंग्लैंड की ओर से एक बार फिर से बेन स्टोक्स ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है और उन्होंने डोमिनिक सिबली के साथ मिलकर अपनी टीम को मुश्किल से उबारने का काम किया। इसके साथ ही दोनों के बीच अबतक 126 रनों की साझेदारी हो चुकी। इस दौरान दोनों कुल मिलाकर 309 गेंदों का सामना किया है जो कि इंग्लैंड की ओर से चौथे विकेट के लिए टेस्ट में सबसे अधिक गेंद का सामना करने वाली जोड़ी भी बन गई है।

3- पहले टेस्ट मैच में अपनी गेंदबाजी से धमाल मचाने वाले वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर और शेनन गैबरियल को दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन एक विकेट भी हासिल नहीं हुआ।

4- पहले टेस्ट मैच में गेंदबाजी में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाने वाले रोस्टन चेस ने टीम के लिए दो विकेट हासिल किए हैं जबकि अल्जारी जोसेफ को एक सफलता हासिल हुआ है।

5-दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड की टीम ने आखिरी 10 ओवर में महज 14 रन ही बना सकी। वहीं इस दौरान मेजबान टीम के बल्लेबाजों ने अपना एक भी विकेट गिरने नहीं दिया।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/32syKSG

Eng vs WI 2nd Test : जेसन होल्डर के इस फैसले को सचिन तेंदुलकर ने बताया 'स्मार्ट मूव', साथ ही कही ये बात

England vs West Indies 2nd Test Day 1 Highlights Sachin Tendulkar lauds Jason Holder Image Source : GETTY IMAGES

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीन टेस्ट मैच की सीरीज का दूसरा मुकाबला मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान टीम ने तीन विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाकर विंडीज पर दबाव तो बनाया, लेकिन खेल के दौरान जेसन होल्डर के एक फैसले ने क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर को खूब प्रभावित किया।

जेसन होल्डर का यह फैसला था मैच के पहले दिन के पहले सेशन में स्पिनर का इस्तेमाल करना। मैच शुरू होने से काफी बारिश हुई थी जिस वजह से विकेट में नमी आ गई थी। इस नमी के कारण तेज गेंदबाजों की गेंद विकेटकीपर तक भी नहीं पहुंच पार रही थी। ऐसे में होल्डर ने पहले ही सेशन में अपने स्पिनर रोस्टन चेज को गेंद सौंप दी। आमतौर पर इंग्लैंड में ऐसा देखने को नहीं मिला।

ये भी पढ़ें - माइकल होल्डिंग ने जोफ्रा आर्चर को नेल्सन मंडेला से सीख लेने की दी सलाह

सचिन ने ट्वीट करते हुए लिखा "मैंने नोटिस किया कि पहले सेशन में कुछ गेंदे विकेटकीपर तक भी नहीं पहुंच पा रही थी। इसका मतलब यह है कि पिच में काफी नमी है। इस दौरान स्पिनर को लगाकर जेसन होल्डर ने अच्छा दाव खेला। यहां कुछ गेंदें ग्रिप करके घूमेंगी तो कुछ सीधी रहेगी।"

बता दें, मैच शुरू होने से पहले इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन भी कह चुके हैं इस मैच में विंडीज की टीम का पलड़ा इंग्लैंड पर भारी होगा। वॉन ने ऐसा इसलिए नहीं कहा कि विंडीज पहला मैच जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना चुकी है। वॉन ने इसलिए कहा क्योंकि जब विंडीज की टीम इस सीरीज के लिए इंग्लैंड पहुंची थी तो उन्होंने 14 दिन का आइसोलेशन पूरा कर इसी मैदान पर दो अभ्यास मैच खेले थे। वॉन का मनना था कि उनका यह अभ्यास काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

ये भी पढ़ें - देश से बाहर होगा IPL का आयोजन, T20 विश्व कप का रद्द होना तय : रिपोर्ट

मैच के पहले दिन इंग्लैंड की ओर से डोमिनिक सिबली (86*) और बेन स्टोक्स (59*) की शतकीय साझेदारी की मदद से इंग्लैंड ने 207 रन बना लिए हैं। दूसरे टेस्ट मैच में टीम में वापसी कर रहे कप्तान जो रूट खास कमाल नहीं दिखा पाए। 23 के निजी स्कोर पर वह अल्जारी जोसेफ का शिकार बने। इससे पहले रोस्टन चेज को रोरी बर्न्स (15) और ज़क क्रॉली को शून्य को स्कोर पर पवेलियन भेजा था।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/32nh0It

Real Madrid Clinch 34th La Liga Title With Game To Spare

Real Madrid claimed their third La Liga title in 12 years, after a relentless run of form since Spanish football resumed on June 11 following the coronavirus pandemic.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2WuKnEK

मैनचेस्टर में बल्लेबाज या गेंदबाज किसका रहेगा बोलबाला? पिच को लेकर टिकी सभी की नजरें

भारत और इंग्लैंड के बीच में खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला मैनचेस्टर के स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां की पिच को लेक...