Reality Of Sports

Thursday, 16 July 2020

ENG vs WI 2nd Test, Day 1 लाइव स्कोर : सीरीज पर कब्जा करने पर होगी विंडीज की नजरें

Live Cricket Score England vs West Indies 2nd Test Day 1 Ball by Ball Updates From Emirates Old Trafford,Manchester Image Source : GETTY IMAGES

हेल्लो, इंडिया टीवी के लाइव क्रिकेट ब्लॉग में आपका स्वागत है। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीन टेस्ट मैच की सीरीज का दूसरा मुकाबला मैनचेस्टर के ओल्डर ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाना है। सीरीज का पहला मैच जीतकर मेहमान टीम 1-0 की बढ़त बना चुकी है। दूसरे मैच में विंडीज टीम की नजरें एक और जीत के साथ सीरीज पर कब्जा करने पर होगी, वहीं इंग्लैंड का मकसद किसी भी हाल में सीरीज में वापसी करने का होगा।

इस टेस्ट मैच के शुरू होने से पहले इंग्लैंड की टीम को बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने जैव-सुरक्षित प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया है जिस वजह से वह दूसरे टेस्ट में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। बुधवार को ईसीबी ने जो जिस टीम का ऐलान किया था उसमें जेम्स एंडरसन और मार्क वुड को जगह नहीं मिली थी। ऐसे में अब ये देखना दिलचस्प होगी कि इंग्लैंड कैसे विंडीज को बल्लेबाजों का आउट करती है। आर्चर के ना खेलने से आज क्रिस वोक्स को मौका मिल सकता है।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं :- 

वेस्टइंडीज - जेसन होल्डर, जर्मेन ब्लैकवुड, क्रैग ब्रैथवेट, नक्रमा बोनर, शमर ब्रूक्स, जॉन कैम्पबेल, रखीम कॉर्नवाल, शैनन गेब्रियल, शेन डाउरिच, रोस्टन चेज़. केमर होल्डर, शाई होप, रेमोन रिफर, अल्जाररी जोसेफ और केमार रोच।

इंग्लैंड - जो रूट (कप्तान), डोम सिबली, रोरी बर्न्स, जो रूट, जॉक क्रॉउली, बेन स्टोक्स, ओली पोप, जोस बटलर (विकेटकीपर), डॉम बेस, जोफ्रा आर्चर, स्टुअर्ट ब्रॉड, मार्क वुड, जेम्स एंडरसन, जो डेनली में से। 

 



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2WpXqr1

ENG v WI 2nd Test : इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, नियमों का उल्लंघन करने की वजह से जोफ्रा आर्चर हुए बाहर

Jofra Archer has been left out of the second Test against west indies after breaching bio secure protocols Image Source : GETTY IMAGES

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में तीन टेस्ट मैच की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच आज से खेला जाना है। इस मैच के शुरू होने से पहले इंग्लैंड की टीम को बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने जैव-सुरक्षित प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया है जिस वजह से वह दूसरे टेस्ट में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

बुधवार को इंग्लैंड ने दूसरे टेस्ट मैच के लिए अपने 13 खिलाड़ियों का ऐलान किया था जिसमें जोफ्रा आर्चर का भी नाम था। लेकिन मैच की सुबह इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने जानकारी दी कि उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया है और अब वह सेल्फ आइसोलेशन में रहेंगे।

बयान में यह भी कहा गया है कि आर्चर अब 5 दिन के सेल्फ आइसोलेशन में रहेंगे और इस दौरान उनका दो बार कोविड-19 टेस्ट होगा। दोनों टेस्ट में अगर आर्चर नेगेटिव पाए जाते हैं तब ही उन्हें टीम के साथ जुड़ने की इजाजत मिलेगी।

ईसीबी ने साथ ही कहा कि उन्होंने इसकी जानकारी वेस्टइंडीज टीम को भी दे दी है और वो हमारे द्वारा लगाए गए उपयों से भी संतुष्ट हैं।

आर्चर ने अपनी इस हरकत पर माफी भी मांगी है। आर्चर ने कहा "मैंने जो भी किया है, उसके लिए मुझे बेहद खेद है। मैंने न केवल खुद को, बल्कि पूरी टीम और प्रबंधन को खतरे में डाल दिया है। मैं अपने कार्यों के परिणामों को पूरी तरह से स्वीकार करता हूं और सभी से ईमानदारी से माफी मांगता हूं।"

आर्चर ने आगे कहा "टेस्ट मैच ना खेलकर मुझे काफी दुख हो रहा है, खासतौर पर सीरीज जिस तरह से जा रही है। मुझे लगता है कि मैंने दोनों टीमों को निराश किया है और मैं फिर से माफी मांगना चाहूंगा।"



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2ZxLlSD

कोविड-19 के कारण फीफा ने अगस्त-2021 तक बढ़ाई 5 सब्सीटियूट की सीमा

Due to Covid-19, FIFA has extended the limit of 5 Substitute Rules till August-2021 Image Source : GETTY IMAGES

ज्यूरिख। विश्व फुटबॉल की नियामक संस्था-फीफा ने कहा है कि कोविड-19 के कारण पांच सब्सीटियूट का नियम 2020-21 सीजन के अंत तक जारी रहेगा। फीफा ने एक बयान में कहा, "8 मई 2020 को लिए गए फैसले, जिसमें 2020 सीजन पूरा होने तक टीमों को पांच सब्सीटियूट की मंजूरी दी गई थी, आईएफएबी के बोर्ड निदेशकों ने इस आगे जारी रखने की बारे में सोचने का फैसला किया था।"

बयान में कहा गया है, "तफ्सील से की गई समीक्षा के बाद, जिसमें सभी हितधारकों का फीडबैक शामिल है और कोविड-19 की स्थिति के लोकर विश्लेषण भी, आईएफएबी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने इस नियम को 31 जुलाई 2021 तक खत्म होने वाले टूर्नामेंट्स में और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट्स में जुलाई-अगस्त 2021 तक बढ़ाने का फैसला किया है।"

मई में फीफा ने कोविड-19 के कारण उत्पनन हुई स्थिति को देखते हुए खिलाड़ियों की मदद करने के लिए पांच सब्सीटियूट की मंजूरी दे दी थी।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2WrGPmV

कोविड-19 से निलंबित रग्बी चैम्पियनशिप की मेजबानी को तैयार है न्यूजीलैंड

Rugby championship Image Source : GETTY

न्यूजीलैंड इस साल के अंत में रग्बी चैम्पियनशिप के मैचों की मेजबानी को तैयार है जिसमें साउथ अफ्रीका, अर्जेंटीना और ऑस्ट्रेलियाई टीमें भी भाग लेंगी। अधिकारियों का कहना है कि जब तक दौरा करने वाली राष्ट्रीय टीमों को क्वारंटीन में सुरक्षित रूप से रहने और ट्रेनिंग की सुविधायें मिल सकती हैं, वे इसकी मेजबानी के लिये तैयार हैं। 

सानजार (रग्बी खेल का संचालन करने वाली अंतरराष्ट्रीय संस्था) ने गुरूवार को न्यूजीलैंड में मैच खेलने के संकेत दिये क्योंकि 2020 में टूर्नामेंट के आयोजन के लिये यही सबसे बेहतर विकल्प है। पहले सानजार की निगाहें ऑस्ट्रेलिया में टूर्नामेंट आयोजित करने पर लगी थीं लेकिन विक्टोरिया राज्य में कोविड-19 मामलों के तेजी से बढ़ने और न्यू साउथ वेल्स में भी मामले आने से अब ऐसा असंभव ही है। 

न्यूजीलैंड ने लगभग कोरोना वायरस को खत्म कर दिया है। गुरूवार तक देश में 76 दिन में एक भी सामुदायिक संक्रमण नहीं हुआ है। जीवन सामान्य रूप से पटरी पर लौट चुका है जिसमें खेल स्पर्धाओं में स्टेडियम भरा होना भी शामिल है। सानजार मुख्य कार्यकारी अधिकारी एंडी मैरिनोस ने कहा कि इस साल रग्बी चैम्पियनशिप के आयोजन के लिये न्यूजीलैंड सर्वश्रेष्ठ जगह है। 

उन्होंने कहा, ‘‘सानजार न्यूजीलैंड रग्बी से मिलकर योजना बना रहा है जो न्यूजीलैंड सरकार की मंजूरी हासिल करने में जुटी है। उम्मीद करते हैं कि निकट भविष्य में इसकी विस्तृत जानकारी की घोषणा की जायेगी। ’’ 

न्यूजीलैंड के खेल मंत्री ग्रांट रोबर्टसन ने कहा कि चैम्पियनशिप की मेजबानी के लिये चर्चा चल रही है। उन्होंने कहा, ‘‘हम इन अंतरराष्ट्रीय मैचों की मेजबानी के लिये तैयार हैं। लेकिन निश्चित रूप से हमें यह सुनिश्चित करने की जरूरत होगी कि इनका आयोजन सुरक्षित माहौल में किया जाये और हमारे पास खिलाड़ियों के न्यूजीलैंड में प्रवेश के बाद पृथकवास और ट्रेनिंग की उचित सुविधायें उपलब्ध हों। ’’ 



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3h3UurZ

फ्लूमिनेंसे को 1-0 से हराकर फ्लामेंगो ने जीता 36वां रियो खिताब

Flamengo won 36th Rio title by defeating Fluminense 1-0 Image Source : AP

रियो डी जनेरियो। वितिंहो द्वारा 94वें मिनट में किए गए गोल के दम पर फ्लामेंगो ने दूसरे चरण के मैच में फ्लूमिनेंसे को 1-0 से हरा रियो डी जनेरियो कप का खिताब अपने नाम कर लिया। समाचार एजेंसी वितिंहो ने मारकाना स्टेडियम में खेले गए मैच के बाद फ्लामेंगो को दोनों चरणों के मैच के कुल स्कोर को मिलाकर 3-1 से हरा खिताब अपने नाम किया।

फ्लामेंगो ने बीते 18 महीने में ब्राजीलियन फुटबाल पर अपना दबदबा दिखाया है। उन्होंने रियो राज्य लीग खिताब जीते, ब्राजीलियन सेरी-ए चैम्पियनशिप, कोपा लिर्बेटार्डोरेस का खिताब भी अपने नाम किया है।

ये भी पढ़ें - माइकल शूमाकर के एक ट्रैक पर सबसे अधिक जीत के रिकार्ड की बराबरी कर सकते हैं लुईस हैमिल्टन

जून में रियो स्टेट लीग की शुरुआत हुई थी और यह दक्षिण अमेरिका में कोविड-19 के कारण मार्च के मध्य से बंद पड़े खेल की शुरुआत थी।

वहीं ब्राजीलियन सेरी-ए का अगला सीजन नौ अगस्त से शुरू होगा, जो अपने तय समय से तीन महीने पीछे है।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/32tK6Gd

माइकल शूमाकर के एक ट्रैक पर सबसे अधिक जीत के रिकार्ड की बराबरी कर सकते हैं लुईस हैमिल्टन

Lewis Hamilton Image Source : GETTY IMAGES

लुईस हैमिल्टन इस सप्ताहांत हंगरी ग्रां प्री फार्मूला वन रेस जीतने पर अपने जमाने के दिग्गज ड्राइवर माइकल शूमाकर के किसी एक ट्रैक पर सर्वाधिक जीत दर्ज करने के फार्मूला वन रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। यही नहीं हैमिल्टन इससे शूमाकर के फार्मूला वन में 91 जीत के रिकॉर्ड की बराबरी करने से पांच जीत दूर रह जाएंगे। 

पिछले सप्ताह के अंत में ऑस्ट्रिया में स्टारियन ग्रां प्री में जीत के बाद माना जा रहा है कि ब्रिटिश ड्राइवर हैमिल्टन रविवार को हंगरी ग्रां प्री में आठवीं जीत दर्ज करने में सफल रहेंगे। 

किसी एक ट्रैक पर सर्वाधिक जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड अभी शूमाकर के नाम पर है। उन्होंने फ्रांसीसी ग्रां प्री में आठ जीत हासिल की थी। शूमाकर ने वहां अपनी पहली जीत 1994 में दर्ज की थी। 

हैमिल्टन ने कहा, ‘‘जब भी मैं माइकल के रिकार्ड को याद करता हूं तो हैरान हो जाता हूं। कितनी जीत, कितनी चैंपियनशिप। रिकार्ड दर रिकार्ड। मैं उनकी महानता और सफलता को लगातार याद करता हूं। ’’ 

हैमिल्टन ने हंगरी ग्रां प्री में 2007 में पहली जीत हासिल की थी। मर्सीडीज के ड्राइवर के रूप में उन्होंने यहां पहली जीत 2013 में दर्ज की थी। इसके बाद 2014 को छोड़कर उन्होंने हर साल यहां खिताब जीता। 



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/30m7raa

बड़े भाई के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद सौरव गांगुली भी हुए होम क्वारेन्टाइन

Sourav Ganguly also home quarantine after elder brother Tests Corona positive Image Source : AP

कोलकाता। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली के बड़े भाई तथा बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के संयुक्त सचिव स्नेहाशीष गांगुली को कोविड-19 के लिये ‘पॉजीटिव’ पाया गया है लेकिन वह ठीक हैं। स्नेहाशीष का परीक्षण पॉजीटिव आने के बाद पूर्व भारतीय कप्तान गांगुली और कैब प्रमुख अविषेक डालमिया होम क्वारेनटाइन हो गए हैं। 

कोविड-19 के मामले लगातार बढ़ने के कारण गांगुली बीसीसीआई से जुड़े अपने सारे काम अपने आवास के पास स्थित कार्यालय से कर रहे थे जबकि उनके लोकप्रिय बंगाली कार्यक्रम ‘दादागीरी अनलिमिटेड‘ के आठवें सीजन की शूटिंग अभी बहाल नहीं हुई है। स्नेहाशीष के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देते हुए कैब के एक बयान में डालमिया ने कहा, ‘‘यह कठिन समय है। वह कल स्वयं ही शहर के एक अस्पताल में भर्ती हो गये थे। उन्हें हल्का बुखार है। इसके अलावा अभी वह ठीक हैं। हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।’’ 

उन्होंने कहा,‘‘हां जरूरी नियमों के तहत मैं अगले कुछ दिनों तक घर पर ही पृथकवास में रहूंगा।’’ 

ये भी पढ़ें - 3टीसी सोलिडेरिटी कप में हिस्सा नहीं लेंगे कगिसो रबाडा और क्रिस मौरिस

इस बीच कैब कार्यालय अगले नोटिस तक अनिश्चितकाल के लिये बंद रहेगा। डालमिया ने कहा, ‘‘कैब के सिविल इंजीनियरिंग विभाग में अस्थायी तौर पर काम करने वाले चंदन दास के चार जुलाई को कोविड-19 के लिये पॉजीटिव पाये जाने के बाद से कैब कार्यालय नहीं खुला है। हम अगले नोटिस तक इसे अनिश्चितकाल तक बंद रखेंगे।’’ 

सभी बैठकें ऑनलाइन हो रही हैं लेकिन पिछले सप्ताह ईडन गार्डन्स की कुछ गैलरी को पृथकवास सुविधा में बदलने के लिये कोलकाता पुलिस अधिकारियों के संक्षिप्त दौरे के दौरान डालमिया और स्नेहाशीष कैब कार्यालय गये थे। 

स्नेहाशीष के परिवार में उनकी पत्नी, सास, ससुर और उनके घरेलू सहयोगी को 20 जून को उनके मोमिनपुर स्थित आवास में इस घातक बीमारी के लिये पॉजीटिव पाया गया था। इसके बाद से स्नेहाशीष बेहाला स्थित अपने पारिवारिक आवास चंडी भवन में रहने लगे थे। सौरव गांगुली यहीं रहते हैं।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/38ZM81Q

मैनचेस्टर में बल्लेबाज या गेंदबाज किसका रहेगा बोलबाला? पिच को लेकर टिकी सभी की नजरें

भारत और इंग्लैंड के बीच में खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला मैनचेस्टर के स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां की पिच को लेक...