Reality Of Sports

Wednesday, 15 July 2020

India's ODI, T20I Home Series Against England Set To Be Postponed: Report

India and England were scheduled to play three ODIs and three T20Is in September, but the series is set to be postponed due to the coronavirus pandemic.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2Ztphsd

Shikhar Dhawan Gives Son Zoraver Horse Riding Lesson. Watch

Shikhar Dhawan can be seen giving horseback riding lessons to his son Zoraver in a video tweeted by him.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/3eu8oSO

लंबे समय बाद गोल्फ कोर्स पर पहुंचे टाइगर वुड्स कहा, 'यह तो बहुत अलग दुनिया है'

Tiger Woods Image Source : GETTY IMAGES

दिग्गज गोल्फर टाइगर वुड्स लंबे अर्से बाद जब पहली बार गोल्फ कोर्स पर पहुंचे तो एकबारगी उन्हें लगा मानो वह किसी अलग दुनिया में पहुंच गये हैं क्योंकि वहां न कोई दर्शक था और ना ही किसी तरह का शोर, बस पसरा था तो घोर सन्नाटा। पीजीए टूर की वापसी को पांच सप्ताह हो गये हैं और इसमें कई नयी चीजें देखने को मिली लेकिन इसमें किसी की कमी खल रही थी और वह थे टाइगर वुड्स। 

यह स्टार गोल्फर आखिर में मंगलवार को मुरीफील्ड विलेज में पहुंचा और उन्होंने पांच महीनों में अपने पहले पीजीए टूर के लिये अभ्यास किया। वुड्स ने हालांकि मास्क पहन रखा था। 

वुड्स की वापसी का मतलब यह नहीं है कि परिस्थितियां भी सामान्य हो जाएंगी लेकिन टेलीविजन पर गोल्फ देखने को वालों को अब किसी खास चीज की कमी नहीं खलेगी। यह दिग्गज गोल्फर जानता था कि उन्हें किस तरह के माहौल में खेलना होगा क्योंकि उन्होंने दोस्तों से सुन लिया था कि जब कोई प्रशंसक और हौसला बढ़ाने वाला नहीं होता है तो कितना बुरा लगता है। 

वुड्स ने कहा, ‘‘यह पूरी अलग तरह की दुनिया है, जहां आपका ध्यान नहीं बंटेगा, जहां शोर नहीं होगा, जहां रोमांच नहीं होगा, जहां वह ऊर्जा नहीं होगी जो प्रशंसक आप तक पहुंचाते हैं। यह एक अलग तरह की दुनिया है जिसमें सिर्फ सन्नाटा है। ’’ 

पीजीए टूर की 11 जून को वापसी हो गयी थी लेकिन सभी टूर्नामेंट दर्शकों के बिना खेले गये हैं। वुड्स ने इनमें हिस्सा नहीं लिया था। उन्होंने अपना आखिरी पीजीए टूर टूर्नामेंट 16 फरवरी को रिवेरा में खेला था जिसमें उन्होंने 77 का कार्ड खेला और वे आखिरी स्थान पर रहे थे। 



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3j6AJ4P

भुवनेश्वर कुमार ने किया आईपीएल में अपने सबसे खास पल का खुलासा

Bhuvneshwar Kumar Image Source : IPLT20.COM

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने ट्विटर पर एक प्रश्न-उत्तर सेशन में बताया कि इंडियन प्रीमियर लीग में उनका सबसे बेहतरीन पल कौन सा था। भुवनेश्वर आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हैं और वह साल 2016 में टीम की खिताबी जीत का हिस्सा रहे थे।

ट्विटर पर एक प्रसंशक ने भुवी से पूछा कि आईपीएल में उनका सबसे शानदार लम्हा कौन सा था। इसके जवाब में उन्होंने कहा, ''साल 2016 में सनराइजर्स की खिताबी जीत मेरे लिए सबसे शानदार पल था।''

आपको बता दें कि आईपीएल 2016 का फाइनल मुकाबला 29 मई को खेला गया था। आईपीएल के इस फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 8 रन से मात दी थी।

इस मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार ने काफी किफायती गेंदबाजी की थी। भुवी ने अपने चार ओवर के स्पेल में महज 25 रन खर्च किए थे। 

इसके अलावा भुवी ने अपने पसंदीदा खाने को लेकर भी बताया। ट्विटर पर इस सवाल-जवाब के दौर में एक फैन उनके पसंदीदा खाने को लेकर पूछा। भुवी ने बताया कि उन्हें खाने में 'कढ़ी-चावल' बहुत पसंद है।

आईपीएल के 13वें सीजने में भी भुवी सनराइजर्स की ओर से मैदान पर उतरने वाले थे जिसकी शुरुआत 29 मार्च से होने वाली थी लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण इसे अनिश्चित समय के लिए टाल दिया गया है।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3j3ExDX

सचिन तेंदुलकर के DRS में बदलाव के बयान से सहमत नहीं है आकाश चोपड़ा, कही ये बात

Aakash Chopra does not agree with Sachin Tendulkar statement of changes in DRS Image Source : GETTY IMAGES

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में डीआरएस में बदलाव की बात कही थी। सचिन ने कहा था स्टंप पर गेंद का कितना प्रतिशत हिस्सा लग रहा है ये मायने नहीं रखा, अगर डीआरएस हमें दिखा रहा है कि गेंद स्टंप को लगी है तो मैदान पर लिए गए फैसले की परवाह किए बिना इसे आउट ही देना चाहिए। सचिन ने इस दौरान टेनिस और बैडमिंटन जैसे अन्य खेलों का उदहारण भी दिया है।

सचिन के इस सुझाव से भारतीय क्रिकेट के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा पूरी तरह सहमत नहीं है। आकाश ने कहा कि टेनिस, बैडमिंटन और फुटबॉल में सिर्फ गेंद या फिर कॉक को देखा जाता है, लेकिन यहां गेंद आपको सिर्फ पैड तक दिखती है और आगे का आंकलन ट्राजेक्ट्री के जरिए होता है।

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा "मैं मानता हूं कि LBW के मामले में अगर गेंद का 50 फीसदी हिस्सा स्टंप्स से टकराता है तभी खिलाड़ी को आउट दिया जाना चाहिए।"

ये भी पढ़ें - पाकिस्तानी ओपनर शान मसूद का है मानना, वेस्टइंडीज से मिली हार के बावजूद एक मजबूत टीम है इंग्लैंड

आकाश ने आगे कहा "टेनिस, बैडमिंटन और फुटबॉल में सिर्फ गेंद या फिर कॉक को देखा जाता है, लेकिन यहां गेंद आपको सिर्फ पैड तक दिखती है और आगे का आंकलन ट्राजेक्ट्री के जरिए होता है। ऐसे में यह 100 फीसदी सही नहीं है।"

इसी के साथ आकाश बोले मैं LBW के DRS के बदलाव के उस पहलू का समर्थन करता हूं, जिसमें अंपायर्स कॉल होती है। अगर आपने आउट दिया है और डीआरएस में दिखता है कि गेंद का 20 फीसदी हिस्सा स्टंप्स से लगा है तो खिलाड़ी आउट होता है, लेकिन आउट नहीं देने पर अगर फील्डिंग करने वाली टीम रिव्यु मांगती है और गेंद का 40 फीसदी हिस्सा भी विकेट से टकराता है तो अंपायर्स कॉल के तहत उसे आउट नहीं दिया जाता।" 



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2CaGYnC

Tuesday, 14 July 2020

Former Bangladesh Captain Mashrafe Mortaza Tests Negative For Coronavirus

Mashrafe Mortaza on his Facebook page revealed that he had tested negative for coronavirus.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/30cCPaJ

पाकिस्तानी ओपनर शान मसूद का है मानना, वेस्टइंडीज से मिली हार के बावजूद एक मजबूत टीम है इंग्लैंड

Shan Masood  Image Source : GETTY

पाकिस्तान के ओपनर बल्लेबाज शान मसूद इंग्लैंड की वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में चार विकेट से हार को खास तवज्जो नहीं देना चाहते हैं क्योंकि उनका मानना है कि एक मैच में हार से कोई टीम कमजोर नहीं हो जाती है। इंग्लैंड साउथम्पटन में रविवार को पहले टेस्ट मैच में चार विकेट से हार गया था। यह कोरोना वायरस महामारी फैलने के बाद पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच था। 

मसूद ने कहा, ‘‘यह लगभग तीन महीने बाद पहला प्रतिस्पर्धी मैच था और घरेलू टीम पर इसका असर दिखा। लेकिन मुझे लगता है कि उसके (इंग्लैंड) पास बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं। जब जो रूट की कप्तान के रूप में वापसी होगी तो बल्लेबाजी को अधिक स्थिरता मिलेगी। ’’ 

यह भी पढ़ें- मनोज तिवारी ने टीम इंडिया के चयन पर उठाए सवाल, की लाइव प्रसारण की ये खास मांग

पाकिस्तान की टीम तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने के लिये अभी इंग्लैंड में है। इन दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट पांच अगस्त से शुरू होगा। मसूद ने कहा कि यह सोचना गलती होगी कि इंग्लैंड की टीम कमजोर है क्योंकि वह वेस्टइंडीज से हार गयी है और पाकिस्तान भी उसे हरा सकता है। 

उन्होंने कहा, ‘‘इंग्लैंड की टीम काफी अनुभवी और मजबूत है। उनकी शीर्ष क्रम की बल्लेबाजी भी कमजोर नहीं है जैसा कि कुछ लोग मानते हैं। यह नहीं भूलना चाहिए कि इंग्लैंड ने जब दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज जीती थी तो इन्हीं बल्लेबाजों ने रन बनाये थे।’’ 

यह भी पढ़ें- स्लाइवा बैन का असर! गेंद को चमकाने की कोशिश में इंग्लैंड के इस गेंदबाज की टांगों पर आए खरोंच के निशान

मसूद आगामी टेस्ट सीरीज में जोफ्रा आर्चर को ही एकमात्र खतरा नहीं मानते। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी बल्लेबाजों की इंग्लैंड के हर गेंदबाज के सामने परीक्षा होगी। इस सलामी बल्लेबाज ने कहा, ‘‘इंग्लैंड के पास कई अच्छे तेज गेंदबाज है। सलामी बल्लेबाज होने के कारण केवल आर्चर ही चिंता का विषय नहीं है, उसके अन्य गेंदबाज भी घरेलू परिस्थितियों में गंभीर चुनौती पेश करेंगे। ’’ 

मसूद ने पूर्व टेस्ट कप्तान यूनिस खान को बल्लेबाजी कोच के रूप में नियुक्त करने का भी स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मुख्य कोच मिसबाह उल हक, बल्लेबाजी कोच यूनिस खान, गेंदबाजी कोच वकार यूनिस और स्पिन गेंदबाजी कोच मुश्ताक अहमद सभी खिलाड़ियों के साथ अलग अलग काम कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा, ‘‘अच्छी बात यह है कि तीन महीने तक अलग थलग रहने के बाद हम क्रिकेट खेलने के लिये वापसी कर रहे हैं। हमें बेहतरीन सुविधाएं मुहैया करायी गयी हैं जहां हमारा स्वास्थ्य सर्वोपरि है। ’’ 

from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3fGRpOc

वैभव सूर्यवंशी को क्या दूसरे टी20 मैच में मिलने जा रहा है मौका? सोशल मीडिया पोस्ट ने दिया इशारा

भारत और इंग्लैंड के बीच में पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 4 जुलाई को मैनचेस्टर के स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसमें सभी की नज...