Reality Of Sports

Tuesday, 14 July 2020

Former Bangladesh Captain Mashrafe Mortaza Tests Negative For Coronavirus

Mashrafe Mortaza on his Facebook page revealed that he had tested negative for coronavirus.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/30cCPaJ

पाकिस्तानी ओपनर शान मसूद का है मानना, वेस्टइंडीज से मिली हार के बावजूद एक मजबूत टीम है इंग्लैंड

Shan Masood  Image Source : GETTY

पाकिस्तान के ओपनर बल्लेबाज शान मसूद इंग्लैंड की वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में चार विकेट से हार को खास तवज्जो नहीं देना चाहते हैं क्योंकि उनका मानना है कि एक मैच में हार से कोई टीम कमजोर नहीं हो जाती है। इंग्लैंड साउथम्पटन में रविवार को पहले टेस्ट मैच में चार विकेट से हार गया था। यह कोरोना वायरस महामारी फैलने के बाद पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच था। 

मसूद ने कहा, ‘‘यह लगभग तीन महीने बाद पहला प्रतिस्पर्धी मैच था और घरेलू टीम पर इसका असर दिखा। लेकिन मुझे लगता है कि उसके (इंग्लैंड) पास बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं। जब जो रूट की कप्तान के रूप में वापसी होगी तो बल्लेबाजी को अधिक स्थिरता मिलेगी। ’’ 

यह भी पढ़ें- मनोज तिवारी ने टीम इंडिया के चयन पर उठाए सवाल, की लाइव प्रसारण की ये खास मांग

पाकिस्तान की टीम तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने के लिये अभी इंग्लैंड में है। इन दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट पांच अगस्त से शुरू होगा। मसूद ने कहा कि यह सोचना गलती होगी कि इंग्लैंड की टीम कमजोर है क्योंकि वह वेस्टइंडीज से हार गयी है और पाकिस्तान भी उसे हरा सकता है। 

उन्होंने कहा, ‘‘इंग्लैंड की टीम काफी अनुभवी और मजबूत है। उनकी शीर्ष क्रम की बल्लेबाजी भी कमजोर नहीं है जैसा कि कुछ लोग मानते हैं। यह नहीं भूलना चाहिए कि इंग्लैंड ने जब दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज जीती थी तो इन्हीं बल्लेबाजों ने रन बनाये थे।’’ 

यह भी पढ़ें- स्लाइवा बैन का असर! गेंद को चमकाने की कोशिश में इंग्लैंड के इस गेंदबाज की टांगों पर आए खरोंच के निशान

मसूद आगामी टेस्ट सीरीज में जोफ्रा आर्चर को ही एकमात्र खतरा नहीं मानते। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी बल्लेबाजों की इंग्लैंड के हर गेंदबाज के सामने परीक्षा होगी। इस सलामी बल्लेबाज ने कहा, ‘‘इंग्लैंड के पास कई अच्छे तेज गेंदबाज है। सलामी बल्लेबाज होने के कारण केवल आर्चर ही चिंता का विषय नहीं है, उसके अन्य गेंदबाज भी घरेलू परिस्थितियों में गंभीर चुनौती पेश करेंगे। ’’ 

मसूद ने पूर्व टेस्ट कप्तान यूनिस खान को बल्लेबाजी कोच के रूप में नियुक्त करने का भी स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मुख्य कोच मिसबाह उल हक, बल्लेबाजी कोच यूनिस खान, गेंदबाजी कोच वकार यूनिस और स्पिन गेंदबाजी कोच मुश्ताक अहमद सभी खिलाड़ियों के साथ अलग अलग काम कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा, ‘‘अच्छी बात यह है कि तीन महीने तक अलग थलग रहने के बाद हम क्रिकेट खेलने के लिये वापसी कर रहे हैं। हमें बेहतरीन सुविधाएं मुहैया करायी गयी हैं जहां हमारा स्वास्थ्य सर्वोपरि है। ’’ 

from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3fGRpOc

ENG vs PAK : फवाद आलम को टीम में रखना चाहिए क्योंकि वह लंबे समय से इंतजार कर रहा है - रमीज राजा

Fawad Alam should be kept in the team as he has been waiting for a long time: Ramiz Raja Image Source : GETTY IMAGES

कराची। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान रमीज राजा का मानना है कि इंग्लैंड के खिलाफ जैव सुरक्षित वातावरण में खेली जाने वाली आगामी टेस्ट श्रृंखला में पिछले एक दशक से अधिक समय से दूसरे अवसर का इंतजार कर रहे बायें हाथ के बल्लेबाज फवाद आलम को मौका मिलना चाहिए। रमीज ने कहा कि 34 वर्षीय आलम लंबे समय से टेस्ट क्रिकेट में दूसरे मौके इंतजार कर रहा है। 

उन्होंने यूट्यूब सत्र में प्रशंसकों के जवाब देते हुए कहा,‘‘मेरा मानना है कि उसने (आलम) घरेलू क्रिकेट में जिस तरह से लगातार अच्छा प्रदर्शन किया उसे देखते हुए वह मौके का हकदार है क्योंकि अब उसकी उम्र बढ़ती जा रही है।’’ 

रमीज ने कहा,‘‘मुझे लगता कि उन्हें फवाद आलम को टीम में रखना चाहिए क्योंकि वह लंबे समय से इंतजार कर रहा है। अगर यह इंतजार और लंबा खिंचता है तो उस पर उम्र का असर दिखना शुरू हो सकता है क्योंकि आपके ‘रिफलेक्स’ धीमे पड़ने लग जाते हैं। उसे टेस्ट श्रृंखला में निश्चित तौर पर एक मौका मिलना चाहिए।’’ 

ये भी पढ़ें - क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बीबीएल सीजन 10 के लिए तैयार किया शेड्यूल, बनाया यह खास प्लान

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला पांच अगस्त से मैनचेस्टर में शुरू होगी। आलम ने पाकिस्तान की तरफ से केवल तीन टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 41.66 की औसत से 250 रन बनाये हैं। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच 2009 में न्यूजीलैंड के खिलाफ ड्यूनेडिन में खेला था। मध्यक्रम के बल्लेबाज हारिश सोहेल के निजी कारणों से हटने के कारण आलम को मौका मिलने की संभावना है। 

श्रीलंका के खिलाफ जुलाई 2009 में अपने टेस्ट पदार्पण पर शतक जड़ने वाले आलम ने 2010 से 2015 के बीच 38 वनडे और 24 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेले। रमीज ने इसके साथ ही कहा कि पाकिस्तान को अंतिम एकादश में तीन सलामी बल्लेबाजों रखकर इमाम उल हक को तीसरे नंबर पर उतारना चाहिए। 

उन्होंने कहा,‘‘वे इमाम को अतिरिक्त सलामी बल्लेबाज के रूप में रख सकते हैं क्योंकि कोविड-19 की परिस्थितियों में गेंदबाज गेंद को चमकाने के लिये लार का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं, ऐसे में बिना विकेट गंवाये नयी गेंद की चमक खत्म करना महत्वपूर्ण होगा। इसलिए मुझे लगता है कि टीम में अतिरिक्त सलामी बल्लेबाज होना चाहिए।’’



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3j7za6L

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बीबीएल सीजन 10 के लिए तैयार किया शेड्यूल, बनाया यह खास प्लान

BBL 10 Image Source : GETTY IMAGES

भारत के इस साल के आखिर में ऑस्ट्रेलिया के बहु प्रतीक्षित दौरे के दौरान बिग बैश लीग (बीबीएल) के दसवें सीजन का टूर्नामेंट भी खेला जाएगा। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को देश की इस प्रमुख टी20 प्रतियोगिता के 61 मैचों का कार्यक्रम जारी किया। इस कार्यक्रम के अनुसार तीन दिसंबर को एडिलेड ओवल में एडिलेड स्ट्राइकर्स और मेलबर्न रेनेगेड्स के बीच खेले जाने वाले से मैच से बीबीएल की शुरुआत होगी। 

इसी दिन से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिस्बेन में पहला टेस्ट मैच शुरू होगा। बीबीएल का फाइनल अगले साल छह फरवरी को खेला जाएगा। महिला बीबीएल में 59 मैच होंगे और यह 17 अक्टूबर से 29 नवंबर तक खेला जाएगा। 

यह भी पढ़ें- कोरोना के कहर को देखते हुए इंग्लैंड रद्द कर सकता है भारत का दौरा - रिपोर्ट

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपनी वेबसाइट पर जारी बयान में कहा, ‘‘कोविड-19 महामारी के कारण गर्मियों में क्रिकेट के कार्यक्रम में बदलाव के लिये मजबूर होना पड़ सकता है लेकिन आज की घोषणा 61 मैचों के कार्यक्रम की प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है। ’’ 

कार्यक्रम के अनुसार बीबीएल में शुरू में आठ रात को मैचों के आयोजन के बाद पांच दिन का आराम लिया जाएगा क्योंकि इस बीच 11 से 15 दिसंबर के बीच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड ओवल में दिन रात्रि टेस्ट मैच खेला जाना है। 

यह भी पढ़ें-  पाकिस्तानी ओपनर शान मसूद का है मानना, वेस्टइंडीज से मिली हार के बावजूद एक मजबूत टीम है इंग्लैंड

 

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच 26 से 30 दिसंबर तथा चौथा और अंतिम टेस्ट अगले साल तीन से सात जनवरी के बीच खेला जाएगा। क्रिकेट आस्ट्रेलिया के बिग बैश लीग प्रमुख एलिस्टेयर डोबसन ने कहा कि कोविड-19 पर लगातार निगरानी रखी जाएगी। 

ऑस्ट्रेलिया में अभी तक इस बीमारी के 9000 मामले सामने आये हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हमें कोविड-19 की स्थिति पर पैनी निगाह रखनी होगी। हम सुरक्षित और सफल टूर्नामेंट के लिये संबंधित सरकारी एजेंसियों, जैव सुरक्षित वातावरण के विशेषज्ञों, मैच स्थलों, क्लबों, खिलाड़ियों, प्रसारक सहभागियों और अपनी निजी टीमों के साथ मिलकर काम करेंगे। ’’ 



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3ftyJl2

कोरोना के कहर को देखते हुए इंग्लैंड रद्द कर सकता है भारत का दौरा - रिपोर्ट

England Tour Of India 2020 May be Postponed Due To Coronavirus Image Source : GETTY IMAGES

कोरोनावायरस के कहर की गाज भारत की एक और सीरीज पर गिर सकती है। जी हां, इस साल सितंबर में इंग्लंड को लिमिटेड ओवर सीरीज के लिए भारत का दौरा करना था, लेकिन तेजी से फैल रही इस महामारी को देखते हुए इंग्लैंड इस दौरे को अगले साल तक के लिए स्थगित कर सकता है। इंग्लैंड को भारत दौरे पर तीन वनडे और इतने ही टी20 मैच की सीरीज खेलनी थी। इस सीरीज की शुरुआत 16 सितंबर से होनी थी।

हालांकि डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, टी20 वर्ल्ड कप रद्द होने से आईपीएल 2020 के लिए जगह बन जाएगी और सितंबर के आखिरी हफ्ते में इसका आयोजन हो सकता है। ऐसे में इंग्लैंड के भारत दौरे की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है।

इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड और बीसीसीआई के बीच बातचीत चल रही है। इससे समझा जा सकता है कि इस लिमिटेड ओवर सीरीज को अगले साल भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली पांच टेस्ट मैच की सीरीज के साथ जोड़ा जा सकता है। यह 5 टेस्ट मैच की सीरीज भी भारत में ही खेली जानी है।

ये भी पढ़ें - कोविड-19 बीमारी से उबरकर ठीक हुए मशरफे मुर्तजा, फेसबुक पर दी जानकारी

आईपीएल के अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने के बाद कहा जा रहा था कि बीसीसीआई की नजरें अब आईसीसी के फैसले पर टिकी है। अगर आईसीसी इस महीने होने वाली मीटिंग में टी20 वर्ल्ड कप को रद्द या फिर आगे के लिए स्थगित करता है तो बीसीसीआई उस विंडो में आईपीएल 2020 का आयोजन करा सकता है।

बता दें, कोरोनावायरस के कहर की वजह से सितंबर में होने वाले एशिया कप 2020 को अगले साल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है ऐसे में आईपीएल के आयोजन की उम्मीदें और भी बढ़ गयी है।

आईपीएल के आयोजन के लिए श्रीलंका और यूएई बीसीसीआई को प्रस्ताव भी भेज चुके हैं। कुछ समय पहले खबर आई थी की न्यूजीलैंड ने भी आईपीएल को अपने देश में आयोजित करने के लिए बीसीसीआई को प्रस्ताव भेजा था, लेकिन कुछ दिन पहले बोर्ड ने इस बात को नकार दिया है।

अगर इस साल आईपीएल का आयोजन होता है तो वह दर्शकों की गैरमौजूदगी में होगा।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3fvYfWP

Women's Big Bash League To Feature Three-Week Sydney Hub Amid Coronavirus Contingencies

The Women's Big Bash League will kick off on the weekend of October 17 and 18 at Allan Border Field in Brisbane and Perth.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/3fvn1WZ

Captain Joe Root Returns For England As West Indies Eye Series Win

West Indies will be looking to take an unassailable 2-0 series lead at Old Trafford while England will hope Joe Root's return can inspire them to victory.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/38VAuVC

बांग्लादेश सीरीज के लिए जिम्बाब्वे ने किया स्क्वॉड का ऐलान, रिचर्ड नगरवा को मिली कप्तानी

बांग्लादेश के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए जिम्बाब्वे ने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। इस सीरीज में रिचर्ड नगरवा जिम्बाब्वे...