Reality Of Sports

Tuesday, 14 July 2020

Big Bash League To Start On December 3, Full Schedule Announced

The Adelaide Strikers will host the Melbourne Renegades for the first match of the Big Bash League.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2DIUpMa

Mario Pasalic Bangs Hat-Trick As Free Scoring Atalanta Go Second In Serie A

Atalanta have now scored 93 league goals after their 6-2 win over local rivals Brescia.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2B0gpkx

मनोज तिवारी ने टीम इंडिया के चयन पर उठाए सवाल, की लाइव प्रसारण की ये खास मांग

Manoj Tiwary wants Team India selection to be broadcast live Image Source : GETTY

भारतीय टीम के बल्लेबाज मनोज तिवारी ने हाल ही में टीम की चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि इस चयन प्रकिया का लाइव प्रसारण किया जाना चाहिए ताकी पता चल सके कि खिलाड़ी को किस आधार पर चुना जा रहा है। इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि जब चयन समिति से टैलेंटिड खिलाड़ी की अनदेखी के बारे में पूछा जाता है तो वह एक दूसरे पर आरोप ही लगाते हुए दिखाई देते हैं।

मनोज तिवारी ने एबीपी न्यूज के इंस्टाग्राम पर लाइव पर कहा ''टीम का चयन लाइव होना चाहिए, ताकि पता चले कि किस खिलाड़ी को किस आधार पर चुना जा रहा है।  इससे हमें पता चलेगा कि चयन उचित है या अनुचित। सामान्य तौर पर जब पूछा जाता है कि उन्हें क्यों अनदेखा किया गया तो वह एक-दूसरे पर आरोप लगाते दिखाई देते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि चयन समिति की  बैठक का लाइव प्रसारण होना चाहिए।''

2012 टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का हिस्सा रह चुके इस खिलाड़ी ने 2019 वर्ल्ड कप में भारत की हार का ठिकरा भी चयन समिति पर फोड़ा है। तिवारी ने नंबर चार के बल्लेबाज पर सवाल उठाए हैं। 

मनोज तिवारी ने कहा ''उन्होंने चार साल नंबर चार की पोजिशन तय करने में लगाए, लेकिन फिर वह तय नहीं हो पाया। जब वे एक जगह भरने के लिए इतना समय लगाते हैं तो कोई कन्फ्यूजन नहीं होना चाहिए। इससे पता चलता है कि चयन में कंसीस्टेंसी की कमी है।''

ये भी पढ़ें - अमिताभ बच्चन के स्वस्थ होने की दुआ करने पर पाकिस्तान के शोएब अख्तर हुए ट्रोल

2008 में टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने वाले मनोज तिवारी ने भारत के लिए अभी तक कुल 12 वनडे और तीन टी20 मैच खेले हैं। वहीं बात आईपीएल की करें तो पिछले दो साल से उन्हें कोई खरीददार नहीं मिल रहा है। तिवारी के नाम आईपीएल के 98 मैचों मेें 1695 रन दर्ज है।

जब 2019 में उन्हें आईपीएल में कोई खरीददार नहीं मिला था तो वो इस चीज से काफी नाखुश थे। तिवारी ने ट्वीट करते हुए लिखा था ''उन्होंने चार साल नंबर चार की पोजिशन तय करने में लगाए, लेकिन फिर वह तय नहीं हो पाया। जब वे एक जगह भरने के लिए इतना समय लगाते हैं तो कोई कन्फ्यूजन नहीं होना चाहिए। इससे पता चलता है कि चयन में कंसीस्टेंसी की कमी है।''

वहीं जब इस साल भी उन्हें नीलामी में कोई खरीददार नहीं मिला तो उन्होंने दुख नहीं बल्कि जश्न मनाया। तिवारी ने इस साल की नीलामी में नहीं बिकने के बाद ट्वीट करते हुए लिखा "जीवन केवल जीने के लिए ही नहीं, बल्कि सेलिब्रेट करने के लिए है। लिहाजा मैं आईपीएल 2020 में खरीददार न मिलने को सेलिब्रेट कर रहा हूं।"



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2ZuW8NG

Olivier Giroud Score Winner As "Nervy" Chelsea Beat Norwich

Chelsea's win sees them go four points clear in the third place over Leicester City and Manchester United, who have a game in hand later this week.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2Wo9E3E

'टोक्यो ओलंपिक का सफल आयोजन सपोरो 2030 शीतकालीन ओलंपिक की दावेदारी के मजबूत करेगा'

'Successful event of Tokyo Olympics will strengthen Sapporo 2030 Winter Olympics' claim Image Source : GETTY

टोक्यो। जापान ओलंपिक समिति के अध्यक्ष ने मंगलवार को कहा कि अगर टोक्यो अगले साल के ग्रीष्मकालीन खेलों का सफलतापूर्वक आयोजन करने में सफल रहा तो 2030 शीतकालीन ओलंपिक के लिए सपोरो शहर की दावेदारी मजबूत होगी। जूडो के पूर्व ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता यासुहिरो यामाशिता ने एक संवाददाता सम्मेलन में स्वीकार किया कि अगले साल ओलंपिक आयोजित करना मुश्किल होगा। 

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस की स्थिति पर अगले कुछ महीनों में कोई भी अनुमान नहीं लगा सकता है। 

यामाशिता ने कहा,‘‘हम ऐसी स्थिति का सामना कर रहे है जिसे पहले किसी ने अनुभव नहीं किया है। हम इस चीज पर ध्यान देना चाहते हैं कि हमें अब क्या करना चाहिए।’’ 

ये भी पढ़ें - फेडरर कोर्ट के अंदर और बाहर लगभग एक पूर्ण टेनिस खिलाड़ी - एडबर्ग

उन्होंने कहा,‘‘अगर हम सफलतापूर्वक टोक्यो ओलंपिका की मेजबनी कर लेते है तो सपोरो के लिए 2030 (शीतकालीन ओलंपिक) का दावा मजबूत होगा।’’

अगले साल होने वाले ओलंपिक के मैराथन और पैदल चाल स्पर्धाओं को ठंडे मौसम के कारण सपोरो स्थानांतरित कर दिया गया है। जापान के उत्तर में स्थित इस शहर को आईओसी अधिकारियों को दिखाने का मौका मिलेगा। 

सपोरो ने 1972 में शीतकालीन ओलंपिक की मेजबानी कर चुका है लेकिन 2030 की दावेदारी के लिए उसे साल्ट लेक सिटी के अलावा स्पेन के बार्सिलोना और पयरेनीज से टक्कर मिल सकती है।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2ZsWC6C

नेशनल कैम्प के लिए खुद को फिट रखने की कोशिश कर रहे हैं मिडफील्डर सुमित

नेशनल कैम्प के लिए खुद को फिट रखने की कोशिश कर रहे हैं मिडफील्डर सुमित Image Source : HOCKEY INDIA

नई दिल्ली। भारतीय पुरुष हॉकी टीम के मिडफील्डर सुमित ने अपने गृहनगर सोनीपत में आउटडोर अभ्यास शुरू कर दिया है और उन्हें विश्वास है कि राष्ट्रीय शिविर से पहले उनकी शारीरिक स्थिति अच्छी होगी। कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान पुरुष और महिला हॉकी टीम को भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के बेंगलुरु स्थिति परिसर में रुकने के लिए मजबूर होना पड़ा था। उन्हें पिछले महीने घर जाने की अनुमति दी गई थी। शिविर इस महीने के अंत में फिर से शुरू होगा।

हॉकी इंडिया की विज्ञप्ति के मुताबिक सुमित ने कहा, ‘‘ मेरे लिए ये कुछ सप्ताह तरोताजा करने वाले रहे, इतने लंबे समय के बाद अपने परिवार के साथ समय बिताना अच्छा रहा। जब मैं यहां पहुंचा, तो मेरी मां के चेहरे पर जो खुशी थी, वह अनमोल थी।’’ परिवार के साथ समय बिताने के बाद सुमित ने अपने घर के पास मैदान में अभ्यास शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे वास्तव में खुशी है कि मैंने अपने कुछ दोस्तों के साथ मैदान पर आउटडोर अभ्यास शुरू कर दिया है। 

उन्होंने कहा, ‘‘मैदान पर भी सभी आवश्यक सावधानी बरतते हुए कुछ अभ्यास और कौशल प्रशिक्षण कर के अच्छा लग रहा है।’’ तेइस साल के इस खिलाड़ी ने कहा, ‘‘मैं अगले राष्ट्रीय शिविर के लिए खुद को फिट रखने की कोशिश कर रहा हूं। इसलिए मैं अपनी सोसाइटी में दौड़ और कसरत के साथ फिटनेस अभ्यास कर रहा हूं।’’

सुमित 2016 में जूनियर विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम में शामिल थे। उन्होंने 2017 में सुल्तान अजलन शान कप से राष्ट्रीय टीम के लिए पदार्पण किया था। उन्होंने कहा, ‘‘ आने वाले कुछ वर्ष हमारे लिए वास्तव में महत्वपूर्ण हैं। मैं यह सुनिश्चित करना चाहता हूं कि मैं शानदार लय में रहूं और टीम की मदद कर सकता हूं।’’

सुमित के लिए हालांकि 2019 निराशाजनक रहा जब दाहिनी कलाई में चोट के कारण वह सत्र के ज्यादातर समय टीम से बाहर रहे। उन्होंने कहा, ‘‘ चोट के कारण मेरे लिए चार-पांच महीने बाहर रहना मुश्किल था। मुख्य कोच ग्राहम रीड के साथ मेरी बातचीत हुई और उन्होंने मुझ पर बहुत विश्वास दिखाया।’’ सुमित ने कहा, ‘‘ऐसे में एफआईएच हॉकी प्रो लीग के पहले दो मैचों में नीदरलैंड के खिलाफ प्रतिस्पर्धा में वापसी करना बहुत अच्छा था।’’



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3etwH3d

कोरोना वायरस महामारी के चलते अब शिकागो मैराथन रद्द हुई

कोरोना वायरस महामारी के चलते अब शिकागो मैराथन रद्द हुई Image Source : GETTY IMAGES

कोरोना वायरस महामारी के कारण टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल टूर्नामेंट स्थगित होने के बाद अब मशहूर शिकागो मैराथन रद्द कर दी गई है। शिकागो मैराथन का आयोजन इसी साल 11 अक्टूबर को होना था। मैराथन के आयोजकों ने इसके रद्द होने की जानकारी दी।

आयोजकों ने एक बयान में कहा, " कोविड-19 महामारी के कारण 11 अक्टूबर को होने वाली शिकागो मैराथन को धावकों, दर्शकों और स्वयंसेवकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए रद्द कर दी गई है। 2020 मैराथन और इंटरनेशनल शिकागो 5K के पंजीकृत प्रतिभागियों के पास अपनी प्रवेश के लिए धन राशि वापस प्राप्त करने या भविष्य की दौड़ (2021, 2022 या 2023) के लिए अपनी जगह और प्रवेश शुल्क को अदा करने का विकल्प होगा।"

गौरतलब है कि शिकागो मैराथन से पहले  एक नवंबर को होने वाली न्यूयार्क सिटी मैराथन को भी रद्द कर दिया गया था। यही नहीं, कोरोना के कारण विश्व प्रसिद्ध बोस्टन मैराथन को पहले 14 सितंबर तक स्थगित किया गया था लेकिन बाद में इसे भी रद्द कर दिया गया। 

(With IANS inputs)



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2WhOjc0

बांग्लादेश सीरीज के लिए जिम्बाब्वे ने किया स्क्वॉड का ऐलान, रिचर्ड नगरवा को मिली कप्तानी

बांग्लादेश के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए जिम्बाब्वे ने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। इस सीरीज में रिचर्ड नगरवा जिम्बाब्वे...