Reality Of Sports

Tuesday, 14 July 2020

नेशनल कैम्प के लिए खुद को फिट रखने की कोशिश कर रहे हैं मिडफील्डर सुमित

नेशनल कैम्प के लिए खुद को फिट रखने की कोशिश कर रहे हैं मिडफील्डर सुमित Image Source : HOCKEY INDIA

नई दिल्ली। भारतीय पुरुष हॉकी टीम के मिडफील्डर सुमित ने अपने गृहनगर सोनीपत में आउटडोर अभ्यास शुरू कर दिया है और उन्हें विश्वास है कि राष्ट्रीय शिविर से पहले उनकी शारीरिक स्थिति अच्छी होगी। कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान पुरुष और महिला हॉकी टीम को भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के बेंगलुरु स्थिति परिसर में रुकने के लिए मजबूर होना पड़ा था। उन्हें पिछले महीने घर जाने की अनुमति दी गई थी। शिविर इस महीने के अंत में फिर से शुरू होगा।

हॉकी इंडिया की विज्ञप्ति के मुताबिक सुमित ने कहा, ‘‘ मेरे लिए ये कुछ सप्ताह तरोताजा करने वाले रहे, इतने लंबे समय के बाद अपने परिवार के साथ समय बिताना अच्छा रहा। जब मैं यहां पहुंचा, तो मेरी मां के चेहरे पर जो खुशी थी, वह अनमोल थी।’’ परिवार के साथ समय बिताने के बाद सुमित ने अपने घर के पास मैदान में अभ्यास शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे वास्तव में खुशी है कि मैंने अपने कुछ दोस्तों के साथ मैदान पर आउटडोर अभ्यास शुरू कर दिया है। 

उन्होंने कहा, ‘‘मैदान पर भी सभी आवश्यक सावधानी बरतते हुए कुछ अभ्यास और कौशल प्रशिक्षण कर के अच्छा लग रहा है।’’ तेइस साल के इस खिलाड़ी ने कहा, ‘‘मैं अगले राष्ट्रीय शिविर के लिए खुद को फिट रखने की कोशिश कर रहा हूं। इसलिए मैं अपनी सोसाइटी में दौड़ और कसरत के साथ फिटनेस अभ्यास कर रहा हूं।’’

सुमित 2016 में जूनियर विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम में शामिल थे। उन्होंने 2017 में सुल्तान अजलन शान कप से राष्ट्रीय टीम के लिए पदार्पण किया था। उन्होंने कहा, ‘‘ आने वाले कुछ वर्ष हमारे लिए वास्तव में महत्वपूर्ण हैं। मैं यह सुनिश्चित करना चाहता हूं कि मैं शानदार लय में रहूं और टीम की मदद कर सकता हूं।’’

सुमित के लिए हालांकि 2019 निराशाजनक रहा जब दाहिनी कलाई में चोट के कारण वह सत्र के ज्यादातर समय टीम से बाहर रहे। उन्होंने कहा, ‘‘ चोट के कारण मेरे लिए चार-पांच महीने बाहर रहना मुश्किल था। मुख्य कोच ग्राहम रीड के साथ मेरी बातचीत हुई और उन्होंने मुझ पर बहुत विश्वास दिखाया।’’ सुमित ने कहा, ‘‘ऐसे में एफआईएच हॉकी प्रो लीग के पहले दो मैचों में नीदरलैंड के खिलाफ प्रतिस्पर्धा में वापसी करना बहुत अच्छा था।’’



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3etwH3d

कोरोना वायरस महामारी के चलते अब शिकागो मैराथन रद्द हुई

कोरोना वायरस महामारी के चलते अब शिकागो मैराथन रद्द हुई Image Source : GETTY IMAGES

कोरोना वायरस महामारी के कारण टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल टूर्नामेंट स्थगित होने के बाद अब मशहूर शिकागो मैराथन रद्द कर दी गई है। शिकागो मैराथन का आयोजन इसी साल 11 अक्टूबर को होना था। मैराथन के आयोजकों ने इसके रद्द होने की जानकारी दी।

आयोजकों ने एक बयान में कहा, " कोविड-19 महामारी के कारण 11 अक्टूबर को होने वाली शिकागो मैराथन को धावकों, दर्शकों और स्वयंसेवकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए रद्द कर दी गई है। 2020 मैराथन और इंटरनेशनल शिकागो 5K के पंजीकृत प्रतिभागियों के पास अपनी प्रवेश के लिए धन राशि वापस प्राप्त करने या भविष्य की दौड़ (2021, 2022 या 2023) के लिए अपनी जगह और प्रवेश शुल्क को अदा करने का विकल्प होगा।"

गौरतलब है कि शिकागो मैराथन से पहले  एक नवंबर को होने वाली न्यूयार्क सिटी मैराथन को भी रद्द कर दिया गया था। यही नहीं, कोरोना के कारण विश्व प्रसिद्ध बोस्टन मैराथन को पहले 14 सितंबर तक स्थगित किया गया था लेकिन बाद में इसे भी रद्द कर दिया गया। 

(With IANS inputs)



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2WhOjc0

Real Madrid Must Retain Hunger To Win La Liga: Sergio Ramos

Real Madrid registered a 2-1 win over Granada and the win puts them a win away from being crowned La Liga champions.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/305dL5y

एमएस धोनी के कहने पर सीएसके ने 31 साल इस स्पिनर पर लगाई थी 6.75 करोड़ की मोटी बोली

ms dhoni piyush chawla ipl auction price chennai super kings ipl 2020 Image Source : GETTY IMAGES

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की गिनती आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में की जाती है। धोनी ने अपनी कप्तानी में सीएसके को तीन बार चैंपियन भी बनाया है। यह कप्तान अपने खिलाड़ियों पर भरोसा करना के साथ-साथ खिलाड़ियों से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी निकालना जानता है। आईपीएल नीलामी में अकसर खिलाड़ियों का चुनाव फ्रेंचाइजियां करती है, लेकिन सीएसके में कौन से खिलाड़ी के एंट्री होगी और किसे निकाला जाएगा इसका फैसला धोनी ही करते हैं।

इस साल एक ऐसे ही खिलाड़ी को धोनी ने सीएसके की टीम में शामिल करने को कहा जिसपर फ्रेंचाइजी ने आईपीएल नीलामी में 6.75 करोड रुपए की मोटी बोली लगा दी थी। यह खिलाड़ी और कोई नहीं बल्कि केकेआर के स्पिनर पीयूष चावला हैं।

पीयूष चावला ने खुद बताया है कि उनको सीएसके की टीम में शामिल करने का फैसला धोनी का ही था। स्पोर्ट्सकीड़ा से बात करते हुए चावला ने कहा ''आईपीएल शुरू होने से पहले हम चेन्नई सुपर किंग्स के एक कैंप में थे। उस समय धोनी से मेरी बातचीत हुई। मैंने उनसे खुद को चेन्नई में लाने के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि जाहिर है यह मेरा फैसला था कि आपको सीएसके में लाना है।"

ये भी पढ़ें - खराब फॉर्म से जूझ रहे बटलर के बचाव में आए कोच, कहा- खुद को साबित करने का मिलेगा मौका

पीयूष चावला ने केकेआर को आईपीएल के दो खिताब 2012 और 2014 जिताने में अहम भूमिका निभाई है, लेकिन इस साल केकेआर ने युवा टैलेंट को टीम में जगह देने के लिए पीयूष चावला को बाहर का रास्ता दिखा दिया। तब धोनी ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया। यह पहला मौका नहीं है जब धोनी चावला पर बोली लगाई हो। 2018 आईपीएल ऑक्शन में भी सीएसके ने चावला पर 4.2 करोड की बोली लगाई थी, लेकिन तब केकेआर ने राइट टू मैच कार्ड इस्तेमाल कर लिया था। 

आईपीएल ही नहीं बल्कि टीम इंडिया में भी धोनी चावला का सपोर्ट करते हुए आए हैं। बता दें, धोनी की कप्तानी में चावला टी20 वर्ल्ड कप 2007 और वर्ल्ड कप 2011 की विजयी टीम का हिस्सा रह चुके हैं।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2B1SKQU

खराब फॉर्म से जूझ रहे बटलर के बचाव में आए कोच, कहा- खुद को साबित करने का मिलेगा मौका

खराब फॉर्म से जूझ रहे बटलर के बचाव में आए कोच, कहा- खुद को साबित करने का मिलेगा मौका Image Source : GETTY IMAGES

इंग्लैंड के मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड ने खराब फॉर्म से जूझ रहे जोस बटलर का समर्थन करते हुए कहा है कि पहले टेस्ट में वह बल्ले से अच्छे नजर आ रहे थे और बाकी सीरीज में उन्हें सफल होने और खुद को साबित करने का पूरा मौका दिया जाएगा।

विकेटकीपर बल्लेबाज़ बटलर ने अपनी पिछली 12 टेस्ट पारियों में कोई अर्धशतक नहीं जड़ा है। यही नहीं, बटलर ने पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज के लिए मैच जिताऊ पारी खेलने वाले जर्मेन ब्लैकवुड (95) का कैच भी छोड़ दिया था।

हाल ही में इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदगाज डेरेन गॉ ने कहा था कि अगर बटलर वेस्टइंडीज के खिलाफ बाकी बचे दो मैचों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं तो इंग्लैंड की टीम में उनकी जगह खतरे में पड़ सकती है।

सिल्वरवुड ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से कहा, ‘‘मैं आलोचना कर के जोस पर और दबाव नहीं बनाना चाहता हूं, क्योंकि मुझे नहीं लगता इससे उसे मदद मिलेगी। इसलिए हम उसे सफल होने के लिए सर्वश्रेष्ठ मौका देना चाहते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैच से पहले अभ्यास के दौरान बटलर अच्छा खेल रहा रहा था। वह पहली पारी में भी लय में दिख रहा था। उसे क्रीज पर समय बिताने और बड़ा स्कोर बनाने की जरूरत है जिसे वह भी अच्छे से जानता है।’’

सिल्वरवुड का मानना है कि बटलर को ये भरोसा दिलाने की जरूरत है कि वह अगले टेस्ट में अच्छा कर सकता है। उन्होंने कहा, ‘‘हम यह पक्का करने की कोशिश कर रहे हैं कि वह आत्मविश्वास से भरा रहे। हम उसे सफल होने के लिए सर्वश्रेष्ठ मौका देंगे। बाकी इस बात पर निर्भर करता है कि उसके लिए दिन कैसा है, अगर वह कुछ रन बनाने में सफल हो जाता है, तो फिर बाकी बातों का कोई मतलब नहीं रह जाएगा।’’

विकेटकीपर बेन फॉक्स के बारे में पूछे जाने पर सिल्वरवुड ने कहा, "आप सही कह रहे हैं, हमें बेन फॉक्स के रुप में अच्छा विकेटकीपर मिला है और इसके लिए हम बहुत भाग्यशाली है।"

गौरतलब है कि कोरोना वायरस महामारी के कारण करीब 117 दिन तक इंटरनेशनल क्रिकेट ठप्प रहा जिसके बाद इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज के जरिए क्रिकेट की वापसी हो पाई। 3 मैचों की सीरीज का पहला मैच साउथैम्पटन में खेला गया जिसमें मेहमान टीम वेस्टइंडीज ने रोमांचक अंदाज में 4 विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। वहीं, दूसरी तरफ मेजबान इंग्लैंड पर दूसरे टेस्ट में सीरीज में वापसी करने का दबाव होगा।

(With PTI inputs)



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/308M63F

बीसीसीआई ने हेमांग अमीन को अंतरिम सीईओ नियुक्त किया

BCCI appoints Hemang Amin as interim CEO Image Source : BCCI

नई दिल्ली। क्रिकेट बोर्ड आफ इंडिया (बीसीसीआई) के पूर्व सीईओ राहुल जौहरी के इस्तीफे के बाद हेमांग अमीन को अंतरिम सीईओ नियुक्त किया किया गया है। बोर्ड के कर्मचारियों को सोमवार को इसकी सूचना दी गई।

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा, "वह इस पद के लिए उपयुक्त व्यक्ति हैं और जौहरी से कहीं ज्यादा उनका योगदान बीसीसीआई में है।"

जौहरी का इस्तीफा गुरुवार को मंजूर किया गया। इस मामले के जानकार एक अधिकारी ने कहा कि गोपनीय वित्तीय जानकारी लीक होने की वजह से जौहरी पर गाज गिरी।

अमीन आईपीएल के सीओओ थे और पिछले साल उद्घाटन समारोह के बदले पुलवामा शहीदों के परिवारों के लिए फंड दान करने में भूमिका निभाई थी।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3gXMkBo

तो क्या विश्व कप 2019 फाइनल में सिगरेट फूंक रहे थे स्टोक्स, हुआ खुलासा

तो क्या विश्व कप 2019 फाइनल में सिगरेट फूंक रहे थे स्टोक्स, हुआ खुलासा Image Source : GETTY

इसमें कोई शक नहीं है कि साल 2019 में इंग्लैंड को विश्व कप जिताने में ऑलराउंडर बेन स्टोक्स का अहम योगदान रहा। फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के 241 रनों की पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम की ओर से बेन स्टोक्स ने नाबाद 84 रन की पारी खेली और इसके बाद मैच टाई होने पर सुपर ओवर में भी इस शानदार ऑलराउंडर ने कमाल दिखाते हुए विश्व कप ट्रॉफी को मजेबान टीम की झोली में डालने में कामयाबी हासिल की।

इस बीच 2019 के रोमांचक विश्व कप फाइनल को लेकर अब एक बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल, इंग्लैंड की विश्व कप जीत से पर लिखी गई एक किताब में खुलासा किया गया है कि बेन स्टोक्स ने फाइनल मैच में सुपर ओवर से पहले खुद को तनावमुक्त करने के लिये ‘सिगरेट ब्रेक’ लिया था। 

इस ऐतिहासिक उपलब्धि के एक साल पूरे होने पर एक किताब ‘'मॉर्गन मेन: द इनसाइड स्टोरी ऑफ़ इंग्लैंड राइज़ ऑफ़ क्रिकेट वर्ल्ड कप ह्यूमिलीऐशन टु ग्लोरी’ में जिक्र किया गया है कि लार्ड्स में उस दिन स्टोक्स कैसे दबाव में थे।

 

निक हॉल्ट और स्टीव जेम्स द्वारा लिखी गयी किताब के कुछ अंश स्टफ.सीओ.एनजेड में प्रकाशित हुए हैं जिसके अनुसार, ‘‘सुपर ओवर से पहले 27,000 हजार दर्शकों से भरे स्टेडियम में और हर तरफ लगी कैमरों की नजर के बीच एकांत ढूंढना मुश्किल था।’’

इसमें कहा गया है, ‘‘लेकिन बेन स्टोक्स कई बार लार्ड्स में खेल चुका था और इसके चप्पे चप्पे से वाकिफ था। जब इयोन मोर्गन इंग्लैंड के ड्रेसिंग रूम में तनाव कम करने की कोशिश कर रहे थे और रणनीति तैयार करने में लगे थे तो तब स्टोक्स ने अपने लिये शांति के कुछ पल निकाले। ’’ 

किताब में बताया गया, ‘‘वह धूल और पसीने से लथपथ था। उसने तनाव भरे क्षणों में दो घंटे 27 मिनट तक बल्लेबाजी की थी। स्टोक्स ने क्या किया। वह वापस इंग्लैंड के ड्रेसिंग रूम में गया और शॉवर लेने के लिये चला गया। वहां उसने सिगरेट जलायी और कुछ मिनट शांति से बिताये।’’

गौरतलब है कि बेन स्टोक्स को फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के लिये मैन ऑफ द मैच चुना गया और इस जीत के बाद वह इंग्लैंड में क्रिकेट हीरो बन गए। इस जीत के बाद स्टोक्स ने एशेज में भी कमाल का खेल दिखाया।

(With PTI inputs)



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3eshu2r

जोस बटलर ने पूरा किया स्पेशल शतक, टी20 इंटरनेशनल में बने 100 डिसमिसल करने वाले सिर्फ दूसरे विकेटकीपर

भारत और इंग्लैंड के बीच में पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला चेस्टर ली स्ट्रीट के स्टेडियम में खेला गया जो बारिश के चलते रद्द क...