Reality Of Sports

Monday, 13 July 2020

लीस्टर सिटी की बड़ी हार से चैंपियन्स लीग की उम्मीदों को लगा झटका

Leicester City Image Source : GETTY

पिछले साल सितंबर से ही शीर्ष चार में चल रहे लीस्टर सिटी की इंग्लिश प्रीमियर लीग फुटबॉल प्रतियोगिता में बोर्नमाउथ के हाथों 4-1 से करारी हार से चैंपियन्स लीग में जगह बनाने की उम्मीदों को करारा झटका लगा है। बोर्नमाउथ पर दूसरी डिवीजन में खिसकने का खतरा मंडरा रहा है लेकिन इस जीत से उसने शीर्ष डिवीजन में बने रहने की उम्मीदें बरकरार रखी। 

लीस्टर ने जेमी वार्डी के 23वें मिनट में किये गये गोल से बढ़त बनायी लेकिन बोर्नमाउथ ने दूसरे हाफ में शानदार वापसी की। उसकी तरफ से डोमिनिक सोलांके (67वें और 87वें मिनट) ने दो जबकि जूनियर स्टेनिसलास ने 66वें मिनट में पेनल्टी पर बराबरी का गोल किया था। 

जॉनी इवान्स के 83वें मिनट में किये गये आत्मघाती गोल से भी लीस्टर को नुकसान पहुंचा। लीस्टर ने कोरोना वायरस महामारी के कारण लंबे विश्राम के बाद लीग की वापसी पर जो छह मैच खेले उनमें से केवल एक में जीत दर्ज की। 

इन मैचों में उसने छह अंक हासिल किये और वह तीसरे से चौथे स्थान पर खिसक गया। उसके कोच ब्रेंडन रोजर्स ने बोर्नमाउथ के हाथों हार के बाद अपने प्रशंसकों से माफी भी मांगी। अगर मैनचेस्टर यूनाईटेड अगले मैच में साउथम्पटन को हरा देता है तो लीस्टर पांचवें स्थान पर खिसक जाएगा। अगर दूसरे स्थान पर चल रहे मैनचेस्टर सिटी पर से यूरोपीय लीग में खेलने का दो साल का प्रतिबंध नहीं हटता तो पांचवें स्थान की टीम भी चैंपियन्स लीग में जगह बना देगी।

वॉल्वरहैम्पटन भी पांचवें स्थान पर पहुंचने की कोशिश में लगा है। उसने रविवार को एवर्टन को 3-0 से हराया जिससे वह यूनाईटेड से अब केवल तीन अंक पीछे रह गया है। आर्सनल और टोटेनहैम यूरोपा लीग में जगह बनाने की दौड़ से भी बाहर निकलने की स्थिति में दिख रहे हैं। 

टोटेनहैम ने हालांकि आर्सनल को 4-1 से हराकर आठवें स्थान पर अपनी स्थिति कुछ मजबूत की है लेकिन शैफील्ड यूनाईटेड इन दोनों से आगे सातवें स्थान पर है। इस बीच एस्टन विल्ला ने क्रिस्टल पैलेस को 2-0 से हराकर शीर्ष लीग में बने रहने की अपनी उम्मीदों को जीवंत रखा।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2OnjnT6

फुटबॉलर जाहा पर हुई नस्लीय टिप्पणी पर बोले जोफ्रा आर्चर, गिरफ्तारी कीबोर्ड सूरामओं को डराएगी

Jofra Archer speaks on racist remarks made on footballer Jaha, arrest will threaten keyboard warriors Image Source : GETTY IMAGES

साउथैम्पटन। इंग्लैंड के क्रिकेटर जोफ्रा आर्चर ने कहा है कि इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के फुटबॉल क्लब क्रिस्टल पैलेस के खिलाड़ी विलफ्राइड जाहा पर नस्लीय टिप्पणी करने वाले 12 साल के बच्चे की गिरफ्तारी कीबोर्ड पर उंगली चलाने वाले सूरमाओं को डराएगी। रविवार को खेले गए मैच से पहले जाहा ने एक स्क्रीनशॉट शेयर किया था जिसमें एक शख्स ने उन्हें सोशल मीडिया पर नस्लीय फवती कसी थी। यह शख्स एस्टन विला का प्रशंसक था जिसने जाहा से कहा था कि अगर वह एस्टन विला के खिलाफ गोल करते हैं तो वह भूत बनकर उनके पास आएगा।

वेस्ट मिडलैंड की पुलिस ने 27 साल के जाहा को ट्वीट करते हुए कहा था कि वह इस मामले को देखेंगे और कुछ ही घंटों बाद उन्होंने उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया।

वेस्ट मिडलैंड की पुलिस ने ट्वीट किया, "हमें आज फुटबालर को भेजे गए नस्लीय मैसेज के बारे में जानकारी मिली। उनको देखने के बाद और जांच करने के बाद हमने उस लड़के को गिरफ्तार कर लिया है।"

ये भी पढ़ें - कप्तान के तौर पर बेन स्टोक्स की निराशाजनक शुरुआत, 17 साल पहले माइकल वॉन के साथ हुआ था ऐसा

उन्होंने कहा, "12 साल के सोलीहुल को हिरासत में ले लिया गया है। नस्लवाद बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।"

इस पर इंग्लैंड क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने कहा, उम्मीद है कि यह कीबोर्ड सूरमाओं को डराएगा।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3foSf1X

एफवन चालक लुईस हैमिल्टन ने की नस्लवाद के खिलाफ मुहिम जारी रखने की अपील

Lewis Hamilton Image Source : GETTY IMAGES

फार्मूला वन (एफवन) चैम्पियन लुईस हैमिल्टन ने मौजूदा सत्र में पहली जीत दर्ज करने के बाद अपने साथी चालकों से नस्लवाद के खिलाफ लड़ाई को कमजोर नहीं होने देने की अपील की। नस्लवाद के खिलाफ आवाज उठाते हुए सत्र के दूसरी स्टायरियन ग्रां प्री में भाग लेने वाले सभी 20 चालकों ने अपनी टी-शर्ट पर ‘यंड रेसिजम (नस्लवाद खत्म करों)’ लिखा था। 

इससे पहले खिलाड़ियों ने पिछले सप्ताह सत्र की शुरूआती ग्रां प्री में भी ऐसा ही किया था। हैमिल्टन ने रविवार को यहां पोल पोजीशन से शुरुआत करते हुए स्टायरियन ग्रां प्री का खिताब जीतने के बाद कहा, ‘‘ कुछ लोग पूछ रहे थे कि ‘हमें ऐसा कब तक करना है?’ कुछ लोगों को ऐसा लगा कि पिछले हफ्ते (टी-शर्ट पर संदेश और घुटनों के बल बैठ कर एकजुटता दिखाना) काफी हो गया था। मुझे सिर्फ इतना बताना है कि नस्लवाद हमारे आने वाले समय में भी रहेगा।’’ 

एफवन में अपना 85वीं रेस जीतने वाले हैमिल्टन ने कहा, ‘‘नस्लवाद का सामना कर रहे अश्वेत लोगों के लिए सिर्फ एक बार आवाज उठाने से कुछ नहीं होगा। हमें समानता के लिए आगे बढ़ना जारी रखना है और इसके लिए जागरूकता बढ़ानी है।’’ 



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2WaAHiv

कप्तान के तौर पर बेन स्टोक्स की निराशाजनक शुरुआत, 17 साल पहले माइकल वॉन के साथ हुआ था ऐसा

Ben Stokes Image Source : GETTY IMAGES

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में बेन स्टोक्स की कप्तानी वाली मेजबान इंग्लैंड को 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले में टीम के नियमित कप्तान जो रूट नहीं खेल रहे थे, जिसकी वजह से स्टोक्स को कप्तान नियुक्त किया गया है। जो रूट अपने निजी कारणों से पहले टेस्ट से बाहर हैं क्योंकि वह दूसरी बार पिता बने हैं और इस मौके पर अपनी पत्नी के साथ मौजूद थे।

अपने घर में पहले मैच में मिली हार के बाद इंग्लैंड की टीम सीरीज में 1-0 से पिछड़ गई है। इंग्लैंड क्रिकेट के इतिहास में साल 2003 के बाद यह दूसरी बार हुआ है जब किसी खिलाड़ी की कप्तानी में के पहले ही मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा है।

इससे पहले कप्तान के तौर पर वॉन के नेतृत्व में इंग्लैंड को पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। इंग्लैंड का यह मुकाबला साउथ अफ्रीका के साथ था। 

माइकल वॉन को साल 2003 में नासिर हुसैन के बाद टीम का कप्तान बनाया गया था। 

वेस्टइंडीज के खिलाफ इस मुकाबले में स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम अपनी पहली पारी में सिर्फ 204 रन ही बना सकी। इसके जवाब में कैरेबियाई टीम ने 318 रनों का स्कोर खड़ा किया और 114 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की।

वहीं दूसरी पारी में भी वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने अपना दबदबा कायम रखा और इंग्लैंड को 313 रनों पर समेट दिया जिसके कारण टीम को टीम को पांचवे दिन के पहले ही सेशन में बल्लेबाजी करने का मौका मिल गया।

वेस्टइंडीज को इस मैच में 200 रनों का लक्ष्य मिला था जिसे टीम ने जर्मेन ब्लैकवुड (95) की दमदार पारी से 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3fBkKtL

जब बैन लगने के डर से श्रीलंका के ड्रेसिंग रूप में पहुंच गए थे सौरव गांगुली, कुमार संगाकारा ने किया खुलासा

When Sourav Ganguly reached Sri Lanka's dressing form for fear of being banned, Kumar Sangakkara Image Source : GETTY IMAGES

मुंबई। श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा ने 2002 चैम्पियंस ट्रॉफी का एक किस्सा याद किया है जब भारतीय टीम के तत्कालीन कप्तान सौरव गांगुली उनके ड्रेसिंग रूम में आए थे। उस साल चैम्पियंस ट्रॉफी के दो फाइनल मैच बारिश के कारण धुल गए थे और भारत-श्रीलंका को संयुक्त विजेता घोषित कर दिया गया था।

संगकारा ने स्टार स्पोटर्स के शो पर कहा, "मुझे एक वनडे मैच का किस्सा याद है जहां उनका रसेल आर्नल्ड से विवाद हो गया था। मुझे लगता है कि दादा को अंतिम चेतावनी दी गई थी और अंपायर ने उनकी शिकायत की थी।"

उन्होंने कहा, "दादा हमारे ड्रेसिंग रूम में आए और हमसे बात की और कहा कि अगर यह चलता रहा तो वह प्रतिबंधित हो जाएंगे। हमने कहा था कि चिंता न करिए हम इसे बड़ा मुद्दा नहीं बनाएंग और उन्हें कुछ नहीं होगा।"

ये भी पढ़ें - ENG vs WI : टेस्ट क्रिकेट में 13 साल बाद सीरीज के पहले ही मैच में जीत दर्ज कर वेस्टइंडीज ने किया यह कमाल

आर्नल्ड इस मैच में लगातार पिच के बीचों बीच दौड़ रहे थे और गांगुली बारबार उन्हें याद दिला रहे थे कि वह ऐसा न करें। इसमें अंपायर को दखल देना पड़ा था।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3iWn14u

ENG vs WI : टेस्ट क्रिकेट में 13 साल बाद सीरीज के पहले ही मैच में जीत दर्ज कर वेस्टइंडीज ने किया यह कमाल

 West Indies cricket team Image Source : GETTY

तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 4 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही मेहमान टीम ने सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। वेस्टइंडीज की टीम इस मैच में पहली पारी से अपना दबदबा बना ली थी और पांचवे दिन के आखिरी सेशन में जर्मेन ब्लैकवुड (95) की दमदार बल्लेबाजी से कैरेबियाई टीम ने मुकाबला अपने नाम कर लिया।

वेस्टइंडीज 13 साल बाद विदेशी धरती पर दूसरी बार किसी सीरीज के पहले मुकाबले में जीत दर्ज करने में कामयाब रही थी। इससे पहले आखिरी बार साल 2007-08 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के पहले ही मैच को जीतने में सफल रही थी।

वहीं इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच कोरोना वायरस महामारी के दौरान यह मैच बिना दर्शकों के खाली स्टेडियम में खेला गया। इस महामारी के कारण एक तरफ जहां पूरी दुनिया में क्रिकेट के आयोजनों पर ताला लगा है, वहीं इस टेस्ट मैच के बाद इस खेल को बहाल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज की टीम हर मामले में मेजबान टीम से आगे रही। इंग्लैंड इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था और अपनी पहली पारी में सिर्फ 204 रन ही बना सका।

इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम ने 318 रनों की पारी खेली और और 114 रनों की बढ़त हासिल किया। वहीं दूसरी पारी में इंग्लैंड के बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 313 रन सिमट कर वेस्टइंडीज को 200 रनों का लक्ष्य दिया।

इस लक्ष्य का पीछा करने उतरे वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने संभल कर खेलते हुए टीम को आखिरी सेशन में 4 विकेट जीत दिलाई.



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/301mOEA

Natwest Series 2002 : आज ही के दिन 'दादा' ने लॉर्ड्स पर लहराई थी अपनी जर्सी, रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को दी थी मात

NatWest Series 2002 Sourav Ganguly India vs England Mohammad Kaif Image Source : GETTY IMAGES

भारतीय पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की गिनती सबसे आक्रमक कप्तानों में की जाती है। गांगुली ने उस समय भारत की कमान संभाली थी जब टीम फिक्सिंग जैसे आरोपों से जूझ रही थी। गांगुली ने इन सभी मुद्दों को अलग रखते हुए एक युवा टीम तैयार की और उसे देश क्या विदेश में भी जीतना सिखाया। गांगुली का विदेशों में जीत का आंकड़ा काफी शानदार रहा है। गांगुली ने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को 2003 वर्ल्ड कप फाइनल में भी पहुंचाया था जहां उन्होंने ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था।

इसके अलावा गांगुली की कप्तानी में टीम इंडिया ने विदेशी धरती पर एक और रोमांचक सीरीज जीती थी जिसे कोई चाह कर भी नहीं भुला सकता। वो है 2002 में खेली गई नेटवेस्ट सरीज। इस सीरीज को हम युवराज और कैफ की मैच जिताऊ पारी के साथ-साथ गांगुली के बालकनी में खड़े होकर जर्सी लहराने के लिए भी जानते हैं।

आज ही के दिन भारत ने 2002 में इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में 2 विकेट से मात देकर सीरीज अपने नाम की थी। इस सीरीज में भारत और इंग्लैंड के अलावा श्रीलंका भी थी। फाइनल मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मार्कस ट्रेस्कोथिक के शातक के दम पर भारत के सामने 326 रन का विशाल लक्ष्य रखा था। 

ये भी पढ़ें - ENG vs WI : कप्तान जेसन होल्डर ने इसे बताया इंग्लैंड खिलाफ पहले मैच मे मिली जीत का हीरो

इस विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को गांगुली और सहवाग ने शानदार शुरुआत दी थी। गांगुली ने 60 तो सहवाग ने 45 रन बनाए थे। दोनों ने पहले विकेट के लिए 106 रन जोड़े थे। सलामी बल्लेबाजों के आउट होने के बाद मिडल ऑडर फेल हो गया। एक समय ऐसा था जब टीम 146 रन पर अपने 5 विकेट खो बैठी थी। इसके बाद युवराज सिंह (69) और मोहम्मद कैफ (87*) ने मैच लाजवाब बल्लेबाजी करते हुए ना ही भारत को मैच जिताया बल्कि गांगुली को शर्ट उतारने का मौका भी दिया।

क्यों गांगुली ने उतारी थी जर्सी?

सौरव गांगुली के शर्ट उतारने की वजह थे एंड्र्यू फ्लिंटॉफ! जी हैं, नेटवेस्ट सीरीज से 5 महीने पहले जब इंग्लैंड की टीम भारत दौरे पर आई थी तो एंड्र्यू फ्लिंटॉफ ने एक मैच में जीत की खुशी मनाते हुए अपनी जर्सी उतार दी थी। इसी के बाद दादा न लॉर्ड्स के मैदान पर अपनी जर्सी उतारी थी।

दादा ने हाल ही में नेटवेस्ट सीरीज को याद करते हुए कहा था "वो शानदार पल था। हम आपे से बाहर हो गए थे, लेकिन यही खेल है। जब आप इस तरह के मैच जीतते हो तो आप ज्यादा जश्न मनाते हो। वो महान मैचों में से एक है जिनका मैं हिस्सा रहा।"

ये भी पढ़ें - ENG vs WI : अगर हमने 400-500 रन बनाए होते तो मैच का नतीजा अलग होता - बेन स्टोक्स

वहीं फाइनल में मैन ऑफ द मैच रहे मोहम्मद कैफ ने कहा था "जब आप (युवराज) आउट हो गए थे, तब मुझे लगा कि मैच गया। मुझे नहीं लग रहा था कि हम मैच जीतेंगे। मैं सेट था और आप वहां थे तो मुझे लगा था कि अगर हम आखिर तक खेलेंगे दो मैच जीत जाएंगे। लेकिन आप आउट हो गए और भारत ने उम्मीदें खो दीं। मेरा दिल टूट गया था।"

लेकिन इसके बाद भी कैफ ने निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई थी। ये कैफ के करियर की कुछ सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक है।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2OgJCuA

जोस बटलर ने पूरा किया स्पेशल शतक, टी20 इंटरनेशनल में बने 100 डिसमिसल करने वाले सिर्फ दूसरे विकेटकीपर

भारत और इंग्लैंड के बीच में पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला चेस्टर ली स्ट्रीट के स्टेडियम में खेला गया जो बारिश के चलते रद्द क...