Reality Of Sports

Monday, 13 July 2020

La Liga: Sevilla On The Cusp Of Champions League Qualification After Mallorca Win

Sevilla registered a 2-0 win over Real Mallorca to move nine points clear of fifth-placed Villarreal in La Liga.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/3eoh50O

Rising Star Collin Morikawa Outguns Justin Thomas In Dramatic PGA Playoff

Collin Morikawa, who had been the pacesetter through the first two rounds, rallied from three strokes down with three holes remaining to force the playoff at Muirfield Village Golf Club.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2DvydVy

ENG vs WI: Jason Holder Rates West Indies' Fightback On Day 4 As "By Far The Best" In His Tenure

ENG vs WI: The famous win on Sunday was West Indies' first in the opening Test of an away series in almost 13 years.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/303PJYz

लगातार चौथी जीत से चैंपियन्स लीग में जगह बनाने के करीब पहुंचा सेविला

Football Image Source : GETTY IMAGES

सेविला ने मालोर्का को 2-0 से हराकर स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा में अपनी लगातार चौथी जीत दर्ज की जिससे वह चैंपियन्स लीग के अगले सत्र के लिये क्वालीफाई करने के करीब भी पहुंच गया। फारवर्ड लुकास ओकामपोस और यूसुफ एन नेसेरी ने सेविला की तरफ से गोल किये। इससे सेविला की टीम चौथे स्थान पर अपनी जगह पक्की करने से केवल एक अंक पीछे रह गयी है। 

यूरोप की शीर्ष क्लब प्रतियोगिता चैंपियन्स लीग में चोटी के चार स्थानों पर रहने वाली टीमें भाग लेती हैं। सेविला के अभी एटलेटिको मैड्रिड के समान 66 अंक हैं लेकिन गोल अंतर के कारण वह चौथे स्थान पर है। वह पांचवें स्थान के विल्लारीयाल से नौ अंक आगे है और एक अंक हासिल करने पर उसका कम से कम चौथा स्थान सुनिश्चित हो जाएगा। 

सेविला 2018 में चैंपियन्स लीग के क्वार्टर फाइनल में पहुंचा था लेकिन वर्तमान सत्र के लिये क्वालीफाई नहीं कर पाया था। इस बार उसे यूरोपा लीग में खेलना है जहां उसका सामना रोमा से होगा। इस बीच वेलेंसिया को लेगानेस से 1-0 से हार का सामना करना पड़ा जिससे उसके अगले सत्र में यूरोपा लीग में जगह बनाने की उम्मीदों को झटका लगा है। 

वेलेंसिया ने एक पेनल्टी किक भी गंवायी जबकि लेगानेस की तरफ से रूबेन पेरेज ने 18वें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदला। इस परिणाम से वेलेंसिया नौवें स्थान पर खिसक गया है। पांचवें और छठे स्थान पर रहने वाली टीमें यूरोपा लीग में जगह बनाती हैं। वेलेंसिया और छठे स्थान की टीम गेटाफे के बीच तीन अंक का अंतर है। 

अन्य मैचों में एथलेटिक बिलबाओ ने लेवांटे पर 2-1 की जीत से यूरोपा लीग में क्वालीफाई करने की उम्मीदें बरकरार रखी। रॉल गर्सिया के दो गोल से दर्ज की गयी इस जीत से एथलेटिक सातवें स्थान पर पहुंच गया है। एक अन्य मैच में इबार ने अंकतालिका में अंतिम स्थान पर चल रही एस्पेनयोल को 2-0 से हराया। एस्पेनयोल की यह लगातार सातवीं हार है। 



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2WbF5Om

न्यूजीलैंड के क्रिकेटर इस सप्ताह से करेंगे प्रैक्टिस की शुरुआत

New Zealand cricket Image Source : GETTY

न्यूजीलैंड के क्रिकेटर कोविड-19 महामारी के कारण लंबे विश्राम के बाद इस सप्ताह लिंकन में हाई परफोरमेन्स सेंटर में टीम अभ्यास शुरू करेंगे। न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि अगले कुछ महीनों में छह राष्ट्रीय शिविरों का आयोजन किया जाएगा। 

एनजेडसी ने कहा, ‘‘न्यूजीलैंड के शीर्ष पुरुष और महिला क्रिकेटर इस सप्ताह लिंकन स्थित हाई परफोरमेन्स सेंटर में टीम अभ्यास में वापसी करेंगे। आगामी महीनों में आयोजित किये जाने वाले छह राष्ट्रीय शिविरों में से यह पहला शिविर होगा। ’’ 

इसमें कहा गया है, ‘‘दक्षिणी द्वीप और वेलिंगटन में रहने वाले पुरूष और महिला खिलाड़ी इस सप्ताह कैंटरवबरी में अभ्यास पर लौटेंगे जबकि खिलाड़ियों के लिये दूसरा बड़ा शिविर 19 जुलाई से माउंट मॉनगानुई के बे ओवल में आयोजित किया जाएगा। ’’ 

न्यूजीलैंड उन देशों में शामिल है जो कोरोना वायरस से बहुत कम प्रभावित है। वहां 1500 के करीब मामले ही सामने आये जिसमें से 1400 से अधिक ठीक हो चुके हैं। अभी तक वहां कोविड-19 के कारण केवल 22 लोगों की मौत हुई है।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3elmcyD

ENG vs WI : कप्तान जेसन होल्डर ने इसे बताया इंग्लैंड खिलाफ पहले मैच मे मिली जीत का हीरो

 West Indies cricket team Image Source : GETTY IMAGES

कोरोना महामारी के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 4 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बिना दर्शकों के खाली स्टेडिय में खेला गया था। तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में मिली जीत के बाद वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर अपने गेंदबाजों की जमकर तारीफ की है।

होल्डर ने कहा, ''चौथे दिन का प्रयास इस टीम का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रयास था। इसमें केवल गेंदबाजों का ही योगदान नहीं रहा। क्षेत्ररक्षकों ने भी अहम भूमिका निभायी और हम सभी ने पूरे दिन खुद को ऊर्जावान बनाये रखा।''

उन्होंने कहा, ''मैं अगर इसे अपने लिये सर्वश्रेष्ठ कह रहा हूं तो इसका कारण यह है कि जब भी मैंने अपने गेंदबाजों से पूरे दमखम के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिये कहा तो उन्होंने कभी नहीं कहा कि नहीं, मैं नहीं दे सकता हूं। मैं बहुत थका हुआ हूं। वे बस अपनी तरफ से सर्वश्रेष्ठ प्रयास करते रहे।'' 

होल्डर ने कहा, ''एक समय जब स्टोक्सी (बेन स्टोक्स) और जॉक (क्राउली) बल्लेबाजी कर रहे थे तो तब लग रहा था कि मैच हमारे हाथ से खिसक सकता है। हम जानते थे कि हम हार नहीं सकते। हमने खुद पर भरोसा रखा। हम मैच जीतना चाहते थे और हम जानते हैं कि यह जीत हमारे लिये कितना मायने रखती है।'' 

होल्डर ने कहा, ''पूर्व में हमने कई खराब दिन देखे हैं और हम जानते हैं कि खेल में किन क्षणों में हावी होना जरूरी है। मैच जीतने के लिये साझेदारियां तोड़ना जरूरी था। मैं भाग्यशाली रहा कि स्टोक्स को आउट करने में सफल रहा। इसके बाद अलजारी ने जॉक का अपनी ही गेंद पर शानदार कैच लिया।'' 

आपको बता दें कि तीन मैचों की सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी मेंम 204 रनों का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में वेस्टइंडीज ने पहली में 318 रन बनाए और 114 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की थी। 

वहीं दूसरी दूसरी पारी में इंग्लैंड की टीम 313 पर सिमट गई जिसके कारण वेस्टइंडी को मैच के आखिरी दिन 200 रनों का लक्ष्य मिला और वेस्टइंडीज की टीम ने आखिरी सेशन में 6 विकेट खोकर इसे हासिल कर लिया।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2BURuiZ

"वाह क्या जीत थी" विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर समेत इन खिलाड़ियों ने दी विंडीज को जीत की बधाई!

"Wow what a win", Virat Kohli and Sachin Tendulkar congratulated the West Indies for the victory! Image Source : CRICKET WEST INDIES

कोरोनावायरस के कहर के बीच 117 दिन बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी हुई। मेहमान टीम वेस्टइंडीज ने तीन मैच की टेस्ट सीरीज के पहले मैच को 4 विकेट से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। क्रिकेट की बहाली और वेस्टइंडीज की इस शानदार जीत से क्रिकेटर काफी खुश है और उन्होंने इस विजेता टीम को सोशल मीडिया पर जमकर बधाई भी दी है।

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट करते हुए लिखा "दोनों टीमों द्वारा शानदार प्रदर्शन। जर्मेन ब्लैकवुड ने दबाव भरी स्थिति में वेस्टइंडीज के लिए काफी शानदार पारी खेली। सीरीज को पूरी तरह से सेट अप करने के लिए यह जरूरी जीत थी।"

वहीं भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा "वाह वेस्टइंडीज, क्या जीत थी। टेस्ट क्रिकेट का शीर्ष प्रदर्शन।"

https://twitter.com/imVkohli/status/1282358352366809088

सचिन और कोहली के अलावा सर विव रिचर्डस ने भी विंडीज टीम को इस जीत की शुभकामनाएं दी। रिचर्डस ने ट्वीट करते हुए लिखा "ब्रेक के बाद पहला गेम हमारे पक्ष में रहा! खिलाड़ियों द्वारा कुछ गज़ब का प्रदर्शन। यह टीम इस खेल में जीत की हकदार है। खिलाड़ियों को बधाई। आप ऐसे ही हमें गर्व महसूस करवाते रहें।"

इनके अलावा ब्रायन लारा, माइकल वॉन जैसे अन्य खिलाड़ियों ने भी जीत की शुभकामनाएं दी। देखें ट्वीट्स

उल्लेखनीय है, इंग्लैंड ने पहली पारी में 204 रन बनाए थे और जवाब में वेस्टइंडीज ने पहली पारी में 318 रन बना 114 रनों की बढ़त ले ली थी। इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में 313 रन बनाकर 199 रनों की बढ़त हासिल करने में सफल रही। विंडीज को जीतने के लिए 200 रन बनाने थे जो उसने दिन के तीसरे और आखिरी सत्र में छह विकेट खोकर बना लिए। विंडीज ने हालांकि दूसरी पारी की जिस तरह शुरुआत की थी उसे देखकर लग नहीं रहा था कि जीत उसके हिस्से आएगी। टीम ने 27 रनों तक ही अपने तीन विकेट खो दिए थे।

क्रैग ब्रैथवेट चार, शरमाह ब्रूक्स शून्य और शई होप नौ रन बनाकर पवेलियन लौट लिए थे जबकि ब्रैथवेट के साथ पारी की शुरुआत करने आए जॉन कैम्पवेल रिटायर्ड हर्ट हो गए थे जो बाद में बल्लेबाजी करने आए और आठ रन बनाकर नाबाद लौटे। इसके बाद विंडीज की जीत के हीरो रहे जर्मेने ब्लैकवुड ने रोस्टन चेज के साथ साझेदारी कर टीम का स्कोर 100 किया। यहीं चेज को जोफ्रा आर्चर ने विकेट के पीछे जोस बटलर के हाथों कैच कराया। चेज ने 88 गेंदों पर सिर्फ एक चौके की मदद से 37 रन बनाए।

ब्लैकवुड हालांकि दूसरे छोर पर मोर्चा संभाले हुए थे और चेज के बाद उन्हें शॉन डॉवरिच का साथ मिला। डॉवरिच 20 रनों का ही योगदान दे सके और 168 के स्कोर पर आउट हो गए, लेकिन उनकी और ब्लैकवुड की साझेदारी ने टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया था।

ब्लैकवुड अपने शतक और टीम को जीत के करीब ले जा रहे थे। वह जब अपने शतक से पांच रन दूर थे तभी इंग्लैंड के कार्यवाहक कप्तान बेन स्टोक्स ने उन्हें पवेलियन भेज दिया। उन्होंने 154 गेंदों पर 12 चौकों की मदद से 95 रन बनाए। उनका विकेट 189 रनों पर गिरा और लगा कि यहां इंग्लैंड शायद मैच में वापसी कर ले। हालांकि इंग्लैंड की घातक गेंदबाजी का कैम्पबेल और कप्तान जेसन होल्डर ने डटकर सामना किया और टीम को जीत दिलाकर लौटे। कप्तान होल्डर ने नाबाद 14 रन बनाए।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2Wffiox

जोस बटलर ने पूरा किया स्पेशल शतक, टी20 इंटरनेशनल में बने 100 डिसमिसल करने वाले सिर्फ दूसरे विकेटकीपर

भारत और इंग्लैंड के बीच में पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला चेस्टर ली स्ट्रीट के स्टेडियम में खेला गया जो बारिश के चलते रद्द क...