Reality Of Sports

Sunday, 12 July 2020

जब गौतम गंभीर ने MS Dhoni के साथ जमीन पर सोकर बिताई थी रात, याद किए वो पुराने पल

Gautam Gambhir Remember When He And MS Dhoni spent nights sleeping on the Floor Image Source : GETTY IMAGES

भारतीय पूर्व कप्तान और मौजूदा विकेट कीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी को उनके कूल अंदाज के लिए जाना जाता है। इस वजह से क्रिकेट की दुनिया में वो कैप्टन कूल के नाम से भी मशहूर हैं। धोनी की गिनती भारत के सबसे सफल कप्तानों में होती है। धोनी ने आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारत को नंबर एक पर पहुंचाने के साथ-साथ 2007 टी20 वर्ल्ड कप, 2011 वनडे वर्ल्ड कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे कई खिताब जिताए हैं।

धोनी जब कप्तान हुआ करते थे तो टीम के साथी खिलाड़ियों के लिए उनके रूम के दरवाजे हमेशा खुले रहते थे। खिलाड़ी जब भी मन करे उनसे बात करने के लिए जा सकता था, लेकिन कभी किसी खिलाड़ी ने यह नहीं बताय कि उसने धोनी के साथ रूम शेयर किया है। 

कप्तान बनने के बाद भले ही धोनी ने किसी खिलाड़ी के साथ रूम साझा नहीं किया हो, लेकिन करियर की शुरुआत में उन्होंने ऐसा किया था और इसका खुलासा हाल ही में भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने किया है।

ये भी पढ़ें - 'यह 2018 जितना आसान नहीं होगा', ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले सौरव गांगुली ने विराट कोहली को चेताया

गंभीर ने बताया कि करियर की शुरुआत में उन्होंने धोनी के साथ लगभग 1 महीने तक रूम शेयर किया था और इस दौरान वो दोनों जमीन पर भी सोए थे।

स्टार स्पोर्ट्स एक शो पर गंभीर ने इस पल को याद करते हुए कहा "हम एक महीने से अधिक समय तक रूममेट थे और इस दौरान हम बालों के बारे में ही बात किया करते थे क्योंकि उस समय धोनी के बाल काफी लंबे थे। हम बात किया करते थे कि वो कैसे अपने बालों और बाकी चीजों को मैनटेन करता है।"

गंभीर ने इसी के साथ बताया कि उन्हें पहले हफ्ते में धोनी के साथ जो रूम मिला था वो काफी छोटा था। उस रूम को बड़ा बनाने के लिए उन्होंने बैड को कमरे सेस बाहर निकाल दिया था और बाद में दोनों खिलाड़ी जमीन पर ही सोया करते थे।

ये भी पढ़ें - सौरव गांगुली ने भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे को दिखाई हरी झंडी, लेकिन रखी यह शर्त!

गंभीर ने कहा "मुझे याद है एक बार हम जमीन पर भी सोए थे क्योंकि पहले हफ्ते में हमें जो कमरा मिला था वो काफी छोटा था। हम उसे बड़ा करने के बारे में बात किया करते थे। तब हमने कमरे से बैड को बाहर कर दिया और हम जमीन पर सोने लगे। वह शानदार लम्हें थे।"

इसी के साथ गंभीर ने बताया कि आप एक व्यक्ति के बारे में सबसे ज्यादा तब ही जान सकते हो जब आप उसके साथ रूम शेयर करो। गंभीर इससे पहले धोनी के साथ केनिया और इंडिया ए के जिम्बाब्वे दौरे पर भी गए थे, लेकिन तब वह धोनी को इतना जान नहीं पाए थे।

गंभीर ने बताया "हम दोनों युवा थे, धोनी ने उसी समय खेलना शुरू किया था। हम केनिया एक साथ गए, इंडिया ए के जिम्बाब्वे दौरे पर हमने एक साथ काफी समय बिताया। लेकिन जब आप किसी के साथ एक महीने तक रूम शेयर करते हो तब आप उसके बारे में सबसे ज्यादा जान सकते हो।" 



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3gPygdb

LeBron James Opts Out Of Wearing Social Justice Message On Jersey

LeBron James, who has often spoken out against racism and police brutality in America, is passing on the NBA's plan to help bring attention to racial inequality by having players wear messages instead of their family names.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2WcTrxZ

Watch: Shikhar Dhawan Shares Video Of Son Zoraver "Cooking Chapati" In Superhero Costume

Shikhar Dhawan took to Instagram to share a video of his son Zoraver dressed in a superhero costume and "Cooking Chapati" in the kitchen.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/307SPeq

Harbhajan Singh Agrees With Sachin Tendulkar On DRS, Wants Umpire's Call To Be Done Away With

Harbhajan Singh echoed Sachin Tendulkar's sentiment that if ball-tracking shows the ball to be hitting the stumps at all, it should be given out.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/3gNR4cT

Juventus Edge Closer To Serie A Title After Atalanta Draw

Juventus moved eight points clear at the top with six matches remaining as Cristiano Ronaldo took his tally to 28 league goals this season.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/38NMcS7

EPL : बर्नले के खिलाफ ड्रॉ के बाद लिवरपूल का ईपीएल सत्र में सभी घरेलू मैच जीतने का सपना टूटा

Liverpool's dream of winning all home matches in EPL season snapped after draw against Burnley Image Source : AP

लिवरपूल। नोर्विच की टीम को घरेलू मैच में वेस्टहैम के खिलाफ 0-4 से शिकस्त का सामना करना पड़ा जिससे इंग्लिश प्रीमियर लीग में सिर्फ एक सत्र के बाद टीम का दूसरे दर्जे की चैंपियनशिप में खिसकना तय हो गया। वेस्टहैम की ओर से चारों गोल स्ट्राइकर के रूप में उतारे गए माइकल एंटोनियो ने दागे। 

वैटफोर्ड ने भी पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए न्यूकासल को 2-1 से हराकर रेलीगेशन के खतरे को लगभग टाल दिया है। 

बोर्नेमाउथ और एस्टन विला क्रमश: 18वें और 19वें स्थान पर चल रहे हैं और रेलीगेशन से बचने के लिए दोनों को बाकी बचे चार में से तीन मैच जीतने की जरूरत है। 

ये भी पढ़ें - La Liga : बार्सिलोना ने वेलाडोलिड को हराकर खिताब की दौड़ मेमं रीयाल मैड्रिड पर दबाव बनाए रखा

30 साल में पहला लीग खिताब जीतने वाले लीवरपूल को बर्नले के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ से संतोष करना पड़ा जिससे 1992 के बाद प्रीमियर लीग सत्र में सभी घरेलू मैच जीतने वाली पहली टीम बनने का उसका सपना टूट गया। 

टीम ने इससे पहले घरेलू मैदान पर 17 मैच जीते थे और अब उसे सिर्फ चेल्सी का सामना करना है जिसे शनिवार को शेफील्ड यूनाईटेड के खिलाफ 0-3 से शिकस्त झेलनी पड़ी।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3fm48FT

La Liga : बार्सिलोना ने वेलाडोलिड को हराकर खिताब की दौड़ मेमं रीयाल मैड्रिड पर दबाव बनाए रखा

Barcelona keep pressure on Real Madrid by defeating Valladolid Image Source : GETTY IMAGES

बार्सिलोना। आर्तुरो विडाल के गोल की मदद से बार्सिलोना ने वेलाडोलिड को 1-0 हराकर स्पेनिश लीग ला लिगा के शीर्ष पर चल रहे रीयाल मैड्रिड पर दबाव बनाए रखा है। बार्सिलोना और मैड्रिड के बीच अब सिर्फ एक अंक का अंतर है लेकिन मैड्रिड ने एक मैच कम खेला है। बार्सिलोना दो बार का गत चैंपियन है।

विडाल ने 15वें मिनट में लियोनल मेस्सी के मूव पर गोल दागा। मैड्रिड की टीम सोमवार को ग्रेनाडा से भिड़ेगी। टीम अपने अंतिम दो मैच चैंपियन्स लीग में जगह बनाने की कवायद में जुटी विलारीयाल और निचली लीग में खिसकने से बचने की कोशिशों में जुटी लेगानेस के खिलाफ खेलेगी। 

बार्सिलोना को ओसासुना और अलावेस से भिड़ना है। अगर बार्सिलोना और मैड्रिड के अंक बराबर रहते हैं तो मैड्रिड की टीम खिताब जीतेगी। 

अन्य मैचों में डिएगो कोस्टा के गोल से 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रहे एटलेटिको मैड्रिड ने रीयाल बेटिस को 1-0 से हराकर चैंपियन्स लीग में जगह पक्की की जबकि सेल्टा विगो को ओसासुना के खिलाफ 1-2 से हार का सामना करना पड़ा जिससे उस पर निचली लीग में खिसकने का खतरा बना हुआ है। 



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3gR2SuO

जोस बटलर ने पूरा किया स्पेशल शतक, टी20 इंटरनेशनल में बने 100 डिसमिसल करने वाले सिर्फ दूसरे विकेटकीपर

भारत और इंग्लैंड के बीच में पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला चेस्टर ली स्ट्रीट के स्टेडियम में खेला गया जो बारिश के चलते रद्द क...