Barcelona keep pressure on Real Madrid by defeating Valladolid Image Source : GETTY IMAGES
बार्सिलोना। आर्तुरो विडाल के गोल की मदद से बार्सिलोना ने वेलाडोलिड को 1-0 हराकर स्पेनिश लीग ला लिगा के शीर्ष पर चल रहे रीयाल मैड्रिड पर दबाव बनाए रखा है। बार्सिलोना और मैड्रिड के बीच अब सिर्फ एक अंक का अंतर है लेकिन मैड्रिड ने एक मैच कम खेला है। बार्सिलोना दो बार का गत चैंपियन है।
विडाल ने 15वें मिनट में लियोनल मेस्सी के मूव पर गोल दागा। मैड्रिड की टीम सोमवार को ग्रेनाडा से भिड़ेगी। टीम अपने अंतिम दो मैच चैंपियन्स लीग में जगह बनाने की कवायद में जुटी विलारीयाल और निचली लीग में खिसकने से बचने की कोशिशों में जुटी लेगानेस के खिलाफ खेलेगी।
बार्सिलोना को ओसासुना और अलावेस से भिड़ना है। अगर बार्सिलोना और मैड्रिड के अंक बराबर रहते हैं तो मैड्रिड की टीम खिताब जीतेगी।
अन्य मैचों में डिएगो कोस्टा के गोल से 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रहे एटलेटिको मैड्रिड ने रीयाल बेटिस को 1-0 से हराकर चैंपियन्स लीग में जगह पक्की की जबकि सेल्टा विगो को ओसासुना के खिलाफ 1-2 से हार का सामना करना पड़ा जिससे उस पर निचली लीग में खिसकने का खतरा बना हुआ है।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3iTaIWB
Sourav Ganguly warns Virat Kohli ahead of Australia tour 2020 Image Source : PTI
इस साल के अंत में भारत के होने वाले ऑस्ट्रेलिया दौरे को बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने हरी झंडी दिखा दी है, लेकिन उनका मानना है कि इस बार भारतीय टीम के लिए यह दौरा 2018 जितना आसान नहीं होगा। पिछली बार जब टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई थी तो वह मेजबानों को स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर की गैरमौजूदगी में 2-1 से टेस्ट सीरीज में मात देने में सफल रही थी। गांगुली ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया टीम अब पहले से ज्यादा मजबूत हो गई है।
इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में गांगुली ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बात करते हुए कहा "यह काफी कठिन सीरीज होने वाली है। यह बिल्कुल वैसा नहीं होने वाला जब हम 2018 में वहां गए थे। ऑस्ट्रेलिया अब एक मजबूत टीम बन चुकी है, लेकिन हमारी टीम भी अच्छी है। हमारे पास बल्लेबाजी है, हमारे पास गेंदबाजी है।"
गांगुली ने इसी के साथ बताया कि उनकी विराट कोहली से इस दौरे के बारे में बात हुई थी और इस दौरान उन्होंने विराट कोहली को चीफ कहकर भी पुकारा था।
गांगुली ने इस बातचीत के बारे में बताते हुए कहा "मैंने विराट कोहली से कहा कि चीफ मेरे पास आपके लिए जबरदस्त सम्मान है और उतना ही सम्मान रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह के लिए भी है।"
गांगुली ने आगे कहा "मैंने कहा क्योंकि आप विराट कोहली हो और आपका स्टेंडर्ड ऊंचा है। जब आप खेलने जाते हो, अपनी टीम के साथ चलते हो तो मैं टीवी पर आपको देखता हूं और ये उम्मीद करता हूं कि आप ऑस्ट्रेलिया में अच्छा खेलें। मैं आपसे जीतने की उम्मीद करता हूं। तो मेरे लिए सब यही है क्योंकि आपने स्टेंडर्ड सेट किए है। ऐसा किसी और ने नहीं किया है। इस वजह से आपको अपने स्टेंडर्ड पर खरा उतरना होगा।"
गांगुली ने इसी के साथ बताया कि है कि अगर आपको विदेशी धरती पर जीतना है तो अच्छी बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा करना होगा। गांगुली ने कहा "हमें बेहतरीन बल्लेबाजी करनी होगी। आप विदेशी सर्वश्रेष्ठ टीम को जानते हैं वो अच्छी बल्लेबाजी करते हैं। हम घर से बाहर ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और पाकिस्तान में इसलिए सफल थे क्योंकि हम टेस्ट मैच में वहां 400, 500 और 600 रन बनाते थे।"
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2WaaCjS
Sourav Ganguly gave a green signal to India's tour of Australia 2020, but kept this condition! Image Source : GETTY IMAGES
भारत को इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है जहां उन्हें चार मैच की टेस्ट सीरीज के अलावा टी20 और वनडे सीरीज भी खेलनी है। पिछली बार जब भारत ऑस्ट्रेलिया गया था तो वहां इतिहास रच कर आया था। भारत ने मेजबानों को 2-1 से टेस्ट सीरीज हराकर इतिहास रचा था। इस बार कोरोनावायरस के कहर की वजह से यह दौरा थोड़ा मुश्किल दिखाई दे रहा था, लेकिन हाल ही में बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने इस दौरे को हरी झंडी दिखा दी है। मगर इसके लिए उन्होंने एक शर्त भी रखी है।
सौरव गांगुली ने इस दौरे पर भारतीय टीम के क्वारेन्टाइन के समय में कटौती करने को कहा है। गांगुली का कहना है कि वह नहीं चाहते कि खिलाड़ी इतनी दूर जाएं और दो सप्ताह के लिए होटल के कमरों में जाकर बैठ जाएं।
इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में गांगुली ने इस दौरे की पुष्टि करते हुए कहा 'हां, हां, हमने इस दौरे की मंजूरी दे दी है। दिसंबर में हम वहां आएंगे। हमें बस यह उम्मीद है कि हमारे खिलाड़ियों के लिए क्वारंटाइन के दिनों को वहां कुछ कम किया जाएगा।'
गांगुली ने आगे कहा कि 'क्योंकि हम यह नहीं चाहते कि खिलाड़ी इतनी दूर जाएं और दो सप्ताह के लिए होटल के कमरों में जाकर बैठ जाएं। यह बहुत-बहुत कष्टकारी और निराशाजनक होगा।'
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने कोरोनावायरस पर थोड़ा नियंत्रण पा लिया है जिस वजह से गांगुली ने इस दौरे पर जाने की इजाजत दी है। बता दें, न्यूजीलैंड जहां कोरोना मुक्त हो गया है, वहीं ऑस्ट्रेलिया में भी इस महामारी के कम ही केस है। हालांकि पिछले दिनों मेलबर्न में केस बढ़े थे, लेकिन आने वाले समय में उस पर भी काबू पा लिया जाएगा।
गांगुली ने कहा 'और जैसा मैंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड मेलबर्न को छोड़कर बेहद अच्छी स्थिति में हैं। इसी को ध्यान में रखकर हम वहां का दौरा कर रहे हैं और उम्मीद करता हूं कि क्वारंटीन के दिन कम होंगे और हम क्रिकेट में वापसी कर पाएंगे।'
बता दें, कोरोनावायरस के कहर को देखते हुए हर देश हेल्थ प्रोटोकॉल फॉलो रहा है। इस प्रोटोकॉल के अनुसार विदेशी नागरिक और विदेश से आए अपने नागरिक को 14 दिन क्वारेन्टाइन का समय पूरा करने के बाद भी देश में घुसने की इजाजत दी जाएगी।
हाल ही में जब वेस्टइंडीज टीम इंग्लैंड पहुंची थी तो उन्होंने भी इतने ही दिनों का क्वारेन्टाइन किया था और अब पाकिस्तान भी ऐसा कर रही है। अब यह देखना होगा कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया भारत की इस शर्त को कैसे पूरा करता है।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2W9VTFz
Virat Kohli Rohit Sharma Split captaincy Tom Moody Indian Cricket Team Image Source : GETTY IMAGES
भारतीय कप्तान विराट कोहली इस समय इंडियन क्रिकेट टीम की तीनों फॉर्मेट की कप्तानी कर रहे हैं। कप्तानी के भार तले विराट के परफॉर्मेंस में किसी तरह की कमी नहीं आई है। मौजूदा समय में विराट कोहली दुनिया के इकलौते खिलाड़ी है जो तीनों फॉर्मेट में 50 से अधिक की औसत से रन बना रहे हैं। विराट कोहली टेस्ट में 53.63, वनडे में 59.34 और टी20 में 50.80 की औसत से रन बना रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर और कोच टॉम मूडी ने भारत को स्प्लिट कैप्टैंसी अपनाने की राय दी और कहा अगर ऐसा नहीं होता है तो विराट कोहली इंटरनेशनल करियर के दो से तीन साल खो सकते हैं।
टॉम मूडी ने क्रिकबज से कहा "भारत में क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में कप्तानी करने का एक अलग दवाब होता है। उन्होंने कहा कि अगर भारत इंटरनेशनल क्रिकेट में विराट कोहली के करियर पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर परेशान है तो हर फॉर्मेट या अलग कप्तानी या स्प्लिट कैप्टैंसी पर विचार कर सकता है।"
उन्होंने साथ ही कहा "अगर विराट कोहली क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में कप्तानी करना जारी रखते हैं तो इस बात का आशंका है कि वो अपने इंटरनेशनल करियर के दो से तीन साल खो सकते हैं।"
मूडी ने कहा कि स्प्लिट कैप्टैंसी से फर्क पढ़ता है, इसके लिए उन्होंने इंग्लैंड क्रिकेट टीम का उदहारण दिया जहां लिमिटेड ओवर की कप्तानी इयोन मोर्गन कर रहे हैं, वहीं टेस्ट टीम की कप्तानी जो रूट के हाथों में है।
मूडी ने कहा "स्प्लिट कैप्टैंसी से फर्क पड़ता है। इयोन मोर्गन टेस्ट खिलाड़ी नहीं है लेकिन वो पहले खेलते थे। लेकिन अब उन्हें बतौर एक टेस्ट खिलाड़ी के रूप में नहीं जाता है, उन्हें व्हाइट बॉल क्रिकेट का स्पेशलिस्ट माना जाता है। तो यह उनके लिए काफी आसानी से काम करता है।"
बता दें, इंग्लैंड के अलावा भी कई अंतरराष्ट्रीय टीमों ने स्प्लिट कैप्टैंसी अपना रखी है। ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट क्रिकेट की कप्तानी टीम पेन करते हैं तो वहीं वनडे और टी20 टीम की कमान एरोन फिंच के हाथों में है। पाकिस्तान में भी अभी स्प्लिट कैप्टैंसी ही चल रही है। बाबर आजम मौजूदा समय में लिमिटेड टीम के कप्तान है, वहीं अजहर अली टेस्ट टीम के कप्तान है।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3gL3HVW