Reality Of Sports

Friday, 10 July 2020

भारत के इस पूर्व ओपनर बल्लेबाज ने बताया आईपीएल में क्यों फ्लॉप है विराट कोहली की कप्तानी

Virat Kohli and dhoni  Image Source : BCCI

विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम पिछले कुछ सालों से धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है। कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया की जीतने का प्रतिशत 64.64 का रहा है। हालांकि इसके विपरीत इंडियन प्रीमियर लीग में उनकी कप्तानी वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की हालत खराब ही रही है और कई बार उनकी कप्तानी को लेकर सवाल भी उठाए गए हैं।

कोहली की कप्तानी में आरसीबी ने अबतक कुल 110 मैच खेली है, जिसमें से उसे 55 में हार मिली है जबकि सिर्फ 49 मैच ही टीम जीत पाई है। वहीं कोहली साल 2011 से ही टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं। इस बीच सिर्फ तीन ऐसे मौके आए हैं टीम टॉप पांच में रही है।

ऐसे में टीम इंडिया के पूर्व ओपनर बल्लेबाज और दिल्ली टीम में साथी खिलाड़ी रहे आकाश चोपड़ा ने बताया कि आखिर आईपीएल में कोहली की कप्तानी में सबसे बड़ी कमी क्या है और क्यों उनकी टीम बाकियों से बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाती है।

आकाश चोपड़ा ने अपने युट्युब वीडियो में एक फैंस के सवालों का जवाब देते हुए कहा, ''नेशनल टीम में इतने सफल रहने वाले कोहली आईपीएल में कप्तानी के दौरान कई सारी गलतियां करते हैं। उनकी सबसे बड़ी गलती यह है कि वह एक सही टीम नहीं चुन पाते हैं।''

उन्होंने कहा, ''कोहली की कप्तानी वाली आरसीबी की टीम में एक भी ऐसा तेज गेंदबाज नहीं है जो कि डेथ ओवर में गेंदबाजी कर सके। सिर्फ एक युजवेंद्र चहल हैं जो कि डेथ ओवर में गेंदबाजी कर सकते हैं। इसके अलावा टीम का मध्यक्रम भी काफी कमजोर है। टीम में ऐसा एक भी खिलाड़ी नहीं है कि जो जल्दी विकेट गिरने पर पांचवे या छठे नंबर पर जाकर बल्लेबाजी कर सके।''

इसके अलावा आकाश ने विराट कोहली और टीम मैनेजमेंट के बीच बाचतचीत और संबंधों को लेकर अपनी राय दी और बताया कि एक वजह यह भी टीम इस लीग में बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाती है।

आकाश ने कहा, ''आईपीएल में आरसीबी के सफल नहीं होने के पीछे एक बड़ा कारण यह भी है कि जब ऑक्शन या फिर टीम चुनी जाती है तो कोहली और मैनेजमेंट को लेकर इसे चर्चा नहीं होती है। यही कारण है टीम के चुनने के समय छोटी-छोटी बातों पर ध्यान नहीं रखा जाता है।''

उन्होंने कहा, ''मैं यह दावे के साथ कह सकता है कि महेंद्र सिंह धोनी ऑक्शन या फिर टीम चयन के दौरान मैनेजमेंचट को तीन से चार अपनी पंसद के खिलाड़ी का नाम देते होंगे जिन पर की उन्हें भरोसा हो। यही कारण है सीएसकी की टीम इस लीग में इतना सफल रही है।''

इस दौरान आकाश साफ किया कि मैनेजमेंट और कोहली के बीच बातचीत कमी साफ दिखती है और वह इस लीग में बिल्कुल एक सफल कप्तान नहीं है ऐसे में इन कमियों को उन्हें सुधारना चाहिए।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2ZYqbfp

Eng vs WI : पहले टेस्ट मैच में ही दोनों टीमों के कप्तान ने कर दिया कमाल, अपने नाम दर्ज किया यह बड़ा रिकॉर्ड

jason holder and ben stokes Image Source : GETTY

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच के तीसरे दिन इंग्लैंड अपनी दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 15 रन बना लिए हैं। मेजबान इंग्लैंड इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने फैसला किया था और अपनी पहली पारी में सिर्फ 204 रन बनाकर सिमट गया। वहीं वेस्टइंडीज की टीम ने इस स्कोर के जवाब में 318 रन बनाए और 114 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल किया। 

इस बीच तीन दिनों के खेल में दोनों टीमों के कप्तानों अपने प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया अपने-अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड भी दर्ज किया।

इस मुकाबले में सबसे पहले वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन करते इंग्लैंड के 6 बल्लेबाजों को पवेलियन वापस भेजा। इसके साथ ही वह कप्तान के तौर पर 9वीं बार इंटरनेशनल क्रिकेट में 5 विकेट लेने वाले खिलाड़ी बने गए। 

बतौर कप्तान सबसे ज्यादा '5 विकेट हॉल' लेने वाले संयुक्त रुप से दूसरे गेंदबाज बन गए। इस मामलें में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इमरान खान पहले नंबर पर हैं जिन्होंने कप्तानी करते हुए 12 बार 5 विकेट लेने का लिए हैं।

वहीं इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स भी अपने खेल से प्रभाव छोड़ने में कामयाब रहे और टेस्ट क्रिकेट में अपने 4000 रन के साथ 150 विकेट भी पूरा किए।  स्टोक्स टेस्ट क्रिकेट में 4000 से ज्यादा रन और 150 से ज्यादा विकेट लेने वाले इंग्लैंड के दूसरे और दुनिया के छठे ऑलराउंडर बने हैं। स्टोक्स ने ये कारनामा 64वें टेस्ट मैच में किया है।

आपको बता दें कि कोविड-19 महामारी के बीच में लगभग तीन महीने बाद दर्शकों के बिना इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट मैच के साथ एक बार फिर से क्रिकेट को बहाल किया गया है। दोनों टीमों के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। 

कोविड-19 के बीच खेले जा रहे इस मुकाबले को लेकर सुरक्षा से संबंधी सभी तरह के निर्देशों का पालन किया जा रहा है। इसके साथ ही खिलाड़ी गेंद को चमकाने के लिए लार इस्तेमाल भी नहीं कर रहे हैं। वहीं दोनों टीमों के खिलाड़ी पूरी तरह से सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करते हुए मैदान पर नजर आ रहे हैं।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2ZiTlqI

Wimbledon Hailed As "Class Act" For 10 Million Pound Prize Money Gesture

Wimbledon, which should have staged its finals this weekend, was in April cancelled for the first time since the Second World War due to the coronavirus crisis.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2AODfvx

इंग्लैंड-वेस्टइंडीज के बीच पहले टेस्ट मैच का बढ़ गया है रोमांच, आइए जानते हैं अबतक की 5 बड़ी बातें

England vs West Indies Image Source : TWITTER/ICC

कोविड-19 महामारी के बीच में लगभग तीन महीने बाद दर्शकों के बिना इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट मैच के साथ एक बार फिर से क्रिकेट को बहाल किया जा चुका है। दोनों टीमों के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इस बीच पहले टेस्ट मैच के तीन दिन दिनों का खेल समाप्त हो चुका है।

कोविड-19 के बीच खेले जा रहे इस मुकाबले को लेकर सुरक्षा से संबंधी सभी तरह के निर्देशों का पालन किया जा रहा है। इसके साथ ही खिलाड़ी गेंद को चमकाने के लिए लार इस्तेमाल भी नहीं कर रहे हैं। वहीं दोनों टीमों के खिलाड़ी पूरी तरह से सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करते हुए मैदान पर नजर आ रहे हैं।

ऐसे में हम कह सकते हैं कि स्टेडियम में दर्शकों की उपस्थिति को छोड़कर मैच में किसी भी तरह से रोमांच की कमी नहीं है। तीन दिन का खेल समाप्त हो चुका है और चौथे दिन इंग्लैंड की टीम बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरेगी। ऐसे में आइए जानते हैं इन तीनों के खेल में हुई पांच बड़ी बातें-

1- कोविड-19 महामारी के बीच इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे इस टेस्ट मैच में मेजबान कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। हालांकि पहले दिन के खेल में बारिश ने बाधा डाली और कई बार खेल को रोकना पड़ा। इस बीच जब खेल शुरू हुआ तो कैरेबियाई गेंदबाजों ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड की आधी टीम को पवेलियन वापस भेज दिया।

2- खेल के दूसरे दिन इंग्लैंड की टीम 204 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। वेस्टइंडीज की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज कप्तान जेसन होल्डर रहे, जिन्होंने 6 विकेट लिए जबकि शैनन गैबरियल को 4 विकेट मिला। 

3-इंग्लैंड की पहली पारी के जवाब में वेस्टइंडीज की टीम ने संभलकर बल्लेबाजी करते हुए खेल के तीसरे दिन 318 बनाए और 114 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की। वेस्टइंडीज की तरफ से क्रेग ब्रेथवेट (65) और शेन डॉरिच (61) ने अर्द्धशतकीय पारी खेली। वहीं इंग्लैंड अपनी दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 15 रन बना लिए हैं।

4- वहीं इंग्लैंड की ओर से कप्तानी कर रहे बेन स्टोक्स ने इस बीच एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। स्टोक्स टेस्ट क्रिकेट में 4000 से ज्यादा रन और 150 से ज्यादा विकेट लेने वाले इंग्लैंड के दूसरे और दुनिया के छठे ऑलराउंडर बन गए। स्टोक्स ने ये कारनामा 64वें टेस्ट मैच में किया है।

5- इसके अलावा वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर के रिकॉर्ड बुक में भी एक बड़ी उपलब्धि जुड़ी। होल्डर ने कप्तान के रुप में 9वीं बार इंटरनेशनल क्रिकेट में 5 विकेट लेने वाले खिलाड़ी बने। बतौर कप्तान सबसे ज्यादा '5 विकेट हॉल' लेने वाले संयुक्त रुप से दूसरे गेंदबाज बन गए। इस मामलें में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इमरान खान पहले नंबर पर हैं जिन्होंने कप्तानी करते हुए 12 बार 5 विकेट लेने का लिए हैं।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2DwK4Tr

कोच क्लॉप ने दी जानकारी, चोट के कारण लिवरपूल के बाकी बचे चार मैचों में नहीं खेलेंगे कप्तान हेंडरसन

Jordan Henderson Image Source : GETTY IMAGES

इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) चैंपियन लिवरपूल के कप्तान जॉर्डन हेंडरसन घुटने की चोट के कारण लीग के बाकी बचे चार मैचों में नहीं खेल पाएंगे। कोच जुर्गेन क्लॉप ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की। हेंडरसन प्रीमियर लीग में ब्राइटन के खिलाफ 3-1 की जीत में चोटिल हो गए थे। 

क्लॉप ने हालांकि कहा कि वह खुश हैं कि हेंडरसन को सर्जरी कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी और वह टीम के साथ प्रीमियर लीग की ट्रॉफी उठाने में सक्षम होंगे। लिवरपूल को अपना अगला मुकाबला बर्नले के खिलाफ शनिवार को खेलना है।

क्लॉप ने इस मैच की पूर्वसंध्या पर संवाददाता सम्मेलन में कहा, " हेंडो सभी बुरी खबरों से सबसे अच्छी संभावना हैं। यह एक घुटने की चोट है लेकिन किसी तरह की सर्जरी की आवश्यकता नहीं है। वह इस सीजन में और नहीं खेलेंगे लेकिन मैं काफी सकारात्मक हूं कि वह हमारे साथ नए सीजन की शुरुआत करेंगे।

उन्होंने कहा, ''हम सभी चिंतित थे जब हमने उन्हें बाहर जाते देखा और उन्होंने मैदान छोड़ दिया था। लेकिन जब हमें खबर मिली तो यह हम सभी के लिए एक बड़ी राहत थी।"

 



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2BQ01Un

La Liga: Real Madrid Close In On Title After Win Over Alaves

If Barcelona fail to win away at Real Valladolid on Saturday, Real Madrid will clinch the La Liga title with two games to spare by beating Granada on Monday.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2W5zKIA

क्वारंटीन नियमों के कथित उल्लंघन के बाद मुक्केबाजों की जांच में जुटा साइ

Boxing Image Source : GETTY IMAGE

भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता विकास कृष्ण सहित तीन मुक्केबाजों के खिलाफ कथित रूप से कोविड-19 क्वारंटीन नियमों के उल्लंघन के लिये जांच शुरू कर दी है जो अपने अलग रहने के समय के दौरान पटियाला में राष्ट्रीय खेल संस्थान में साथी खिलाड़ियों के साथ मिलजुल रहे थे। 

साइ ने किसी भी मुक्केबाज का नाम लिये बिना बयान में कहा, ‘‘हम इस मामले की जांच कर रहे हैं। हम जांच के बाद दोषी खिलाड़ियों और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। ’’ हालांकि एक सूत्र ने पीटीआई-भाषा से कहा कि कथित उल्लघंन करने वालों में विकास के अलावा पेशेवर मुक्केबाज नीरज गोयत और एशियाई खेलों के कांस्य पदक मुक्केबाज सतीश कुमार शामिल हैं। 

इनमें से विकास (69 किग्रा) और सतीश (91 किग्रा से अधिक) ओलंपिक टीम में शामिल हैं। गोयत ने कहा, ‘‘मैंने और विकास ने मेस (कैंटीन) में प्रवेश नहीं किया था। हम एनआईएस कार्यकारी निदेशक राज सिंह बिश्नोई की अनुमति के बाद परिसर में घुसे थे क्योंकि हमारे कोविड-19 परीक्षण में हम नेगेटिव आये थे। हमें अपने कमरों में रहने के लिये कहा गया था और हमने ऐसा ही किया। ’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘केवल सतीश ही कैंटीन में एक बार गया था क्योंकि उसे प्रोटोकॉल की जानकारी नहीं थी और हमें जो पता चला है कि कुछ वेटलिफ्टर और एथलेटिक्स के खिलाड़ियों ने इसकी शिकायत की। उसकी कोविड-19 रिपोर्ट भी नेगेटिव थी। ’’ 

ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर चुके मुक्केबाजों के लिये शिविर अगले दो हफ्तों में शुरू होगा। तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर चुके सात अन्य मुक्केबाज इस समय क्वारंटीन में हैं और उनके कोविड-19 परीक्षण हो गये हैं जिनकी रिपोर्ट आनी बाकी है। गोयत ने कहा, ‘‘मैं, सतीश और विकास यहां एक जुलाई को ही आये थे और हमने अपना परीक्षण करा लिया था। इसलिये हमें होस्टल में प्रवेश करने की अनुमति मिली लेकिन हमें अलग रहने को कहा गया था और हमने इस निर्देश का पालन किया।’’ 

साइ भी इस बात को मानता है कि इन कथित रूप से उल्लंघन करने वाले खिलाड़ियों को परिसर में जाने की अनुमति टेस्ट की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद ही दी गयी थी। साइ ने कहा, ‘‘हमारे नये दिशानिर्देशों के अनुसार अब सात दिन पृथकवास रहना अनिवार्य है। छठे दिन परीक्षण कराये जाते हैं और रिपोर्ट नेगेटिव आती है तो खिलाड़ियों को उन अन्य खिलाड़ियों के साथ मिलने की अनुमति दी जायेगी जो पृथकवास में हैं। ’’ 



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3iKGmpg

हैरी केन की बदौलत इंग्लैंड ने दर्ज की धमाकेदार जीत, कांगो को 2-1 से हराकर राउंड ऑफ 16 में बनाई जगह

हैरी केन के दूसरे हाफ में किए गए दो शानदार गोलों की बदौलत इंग्लैंड ने कांगो को 2-1 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप के राउंड ऑफ 16 में जगह बना ल...