Reality Of Sports

Friday, 10 July 2020

टॉम मूडी ने बताया, मैनेजमेंट की इस गलती के कारण विश्व कप से बाहर हुई थी भारतीय टीम

Indian Cricket team WC 2019 Image Source : GETTY

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर और अब सफल कोच टॉम मूडी का मानना है कि भारत ने इंग्लैंड में खेले गये विश्व कप 2019 में टीम के अंदर अनिश्चितता पैदा करके खुद को नुकसान पहुंचाया था। पिछले सत्र तक इंडियन प्रीमियर लीग की टीम सनराइजर्स हैदराबाद के कोच रहे मूडी ने कहा कि भारत खिताब का प्रबल दावेदार था लेकिन टीम प्रबंधन प्रतिभा का सही उपयोग करने में नाकाम रहा। 

मूडी ने क्रिकबज.कॉम से कहा, ‘‘भारत को जिन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है उनमें से एक अपने खिलाड़ियों से बहुत अधिक उम्मीद करना है। मुझे नहीं पता कि वे इसे पसंद करते हैं या नहीं। इसमें कोई संदेह नहीं कि क्रिकेट खेलने वाले किसी भी देश की तुलना में भारत के पास अधिक प्रतिभा है लेकिन कभी यह बोझ बन सकती है। ’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘जब आपको कई खिलाड़ियों में से चयन करना पड़ता है तो आप इस पर मनन कर सकते हैं कि आप अपनी सोच और समझ से किस तरह की योजना बनाना चाहते हैं। आप इस बारे में कैसा सोचते हैं कि एक विशेष टूर्नामेंट को जीतने के लिये आपको कैसा खेलने की जरूरत है।’’ 

टूर्नामेंट से पहले नंबर चार के बल्लेबाज को लेकर काफी चर्चा रही और अंबाती रायुडु को विवादास्पद परिस्थितियों में टीम से बाहर कर दिया गया था। मूडी ने कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि भारत 12 महीने पहले टूर्नामेंट खेलने के लिये तैयार था लेकिन टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले उसने बल्लेबाजी क्रम में बदलाव करके, बल्लेबाजी क्रम में खिलाड़ियों को बदलकर और पूरी टीम में अनिश्चितता पैदा करके टूर्नामेंट जीतने की अपनी उम्मीदों पर तुषारापात करने की अपनी तरफ से सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया। ’’ 

विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम ने लीग चरण के नौ में से सात मैच जीते लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में उसे हार का सामना करना पड़ा। 



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/38IG2CN

माता-पिता के साथ नस्ली भेदभाव की बात करते हुए भावुक हुए माकइल होल्डिंग

Michael Holding Image Source : SKY SPORTS NEWS YOUTUBE/SCREENGRAB

वेस्टइंडीज के अपने जमाने के दिग्गज तेज गेंदबाज माइकल होल्डिंग नस्लवाद पर दमदार भाषण देने के एक दिन बाद सीधे प्रसारण के दौरान अपने माता पिता के साथ हुए नस्ली व्यवहार पर बात करते हुए आंसू नहीं रोक पाये। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच पहले टेस्ट मैच क्रिकेट मैच से पूर्व होल्डिंग ने कहा था कि अश्वेत नस्ल का अमानुषिकीकरण किया गया और अगर नस्लवाद पर संपूर्ण मानव जाति को शिक्षित नहीं किया गया तो यह जारी रहेगा। 

दूसरे दिन इस विषय पर बात करते हुए वह भावुक हो गये। उन्होंने ‘स्काई न्यूज’ से कहा, ‘‘यह भावनात्मक पक्ष तब सामने आया जब मैंने अपने माता पिता के बारे में सोचना शुरू किया और मैं फिर से भावुक हो रहा हूं। मैं जानता हूं कि मेरे माता पिता किस दौर से गुजरे हैं। मेरी मां के परिवार ने उनसे इसलिए बात करना बंद कर दिया था क्योंकि उनके पति बहुत गहरे रंग थे। ’’ 

होल्डिंग ने कहा, ‘‘मैं जानता हूं कि वे किस दौर से गुजरे हैं और वह बात तुरंत ही मेरे जेहन में आ गयी। मैं जानता हूं कि यह धीमी प्रक्रिया है लेकिन भले ही यह छोटा कदम हो, भले ही यह बेहद धीमी से गति से आगे बढ़ रहा हो लेकिन मैं उम्मीद कर रहा हूं कि यह सही दिशा में आगे बढ़ता रहेगा।’’ 

अमेरिका में अफ्रीकी मूल के जार्ज फ्लॉयड के एक श्वेत पुलिस अधिकारी के हाथों मौत के बाद नस्लवाद प्रमुख मसला बन गया है। इसके बाद ही दुनिया भर में ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ अभियान चला और पहले टेस्ट मैच से पूर्व वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने इसका समर्थन किया। 

 



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2Cnvltc

ENG vs WI : लार के बैन के बाद ऐसे गेंद को चमका रहे हैं इंग्लैंड के गेंदबाज, मार्क वुड ने किया खुलासा

ENG vs WI 1st Tes England bowler shining ball in a such way after saliva ban, Mark Wood revealed Image Source : GETTY IMAGES

साउथम्पटन। कोरोना वायरस महामारी के कारण गेंद पर लार लगाने की अनुमति नहीं है और ऐसे में इंग्लैंड के गेंदबाज वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रहे पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में पीठ के पसीने से गेंद को चमका रहे हैं। एजिस बॉउल में चल रहे पहले टेस्ट मैच से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की जैव सुरक्षित वातावरण में वापसी हुई है। कोविड-19 महामारी के कारण मार्च से ही सभी तरह की खेल गतिविधियां ठप्प पड़ी थी। 

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद कहा, ‘‘लार पर प्रतिबंध लगने के बाद अब पीठ का पसीना अहम बन गया है।’’ 

उन्होंने कहा,‘‘केवल अपना पसीना हालांकि हम गेंद पर आपस में थोड़ा पसीना मिला रहे हैं। मुझे कुछ जिम्मी (एंडरसन) और जोफ्रा (आर्चर) से मिला।’’ 

इंग्लैंड के लिये दूसरे दिन का खेल निराशाजनक रहा। वेस्टइंडीज ने उसकी टीम को पहली पारी में 204 रन पर आउट कर दिया और वुड ने स्वीकार किया कि वे अब तक मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ नहीं दे पाये हैं। 

ये भी पढ़ें - On This Day : गुप्टिल के शानदार थ्रो से धोनी के रन आउट होते ही विश्व कप में थम गया था भारतीय टीम का सफर

वुड ने कहा,‘‘हमारे लिये यह अच्छा दिन नहीं रहा इसलिए काफी कुछ करने की जरूरत है। मैं कुछ विकेट लेना चाहूंगा। उन्होंने बहुत अच्छी गेंदबाजी की और उन्हें श्रेय मिलना चाहिए लेकिन 204 हमारा लक्ष्य नहीं था। हम 250 या 300 का स्कोर पसंद करते।’’ 

उन्होंने कहा,‘‘गेंदबाजी में हमें शुरू से ही लय नहीं मिली। उन्होंने शुरू से अच्छी लाइन व लेंथ से गेंदबाजी की।’’



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3fidthZ

Thursday, 9 July 2020

WTA Adds Two Events, Adjusts Rankings Method For 2020

The WTA plans to return August 3 with the Palermo Ladies Open and two more events were unveiled for the week of August 10.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2ZcyKUN

'ब्लैक लाइव्स मैटर' को समर्थन काफी मायने रखता है - जेसन होल्डर

Support for 'Black Lives Matter' matters a lot - Jason Holder Image Source : GETTY IMAGES

साउथम्पटन। वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने कहा कि उनकी टीम और इंग्लैंड के खिलाड़ियों का पहले टेस्ट मैच से पहले ब्लैक लाइव्स मैटर (बीएलएम) अभियान के प्रति समर्थन जताना काफी मायने रखता है और माइकल होल्डिंग का नस्लवाद पर दमदार भाषण ने उन्हें उद्वेलित कर दिया था। दोनों टीमों ने बुधवार को मैच शुरू होने से पहले 30 सेकेंड तक एक घुटने के बल बैठकर बीएलएम अभियान के प्रति अपना समर्थन दिखाया। 

होल्डर ने गुरुवार को ‘स्काई स्पोर्ट्स’ से कहा,‘‘मेरे लिये दुनिया का यही मतलब है। हर किसी का समर्थन मिल रहा है। प्रत्येक इस मौके को समझ रहा है। ऐसे में दोनों टीमों का एक साथ समर्थन करने से वास्तव में बहुत अच्छा संदेश गया है।’’

उन्होंने कहा,‘‘मैं कल सोशल मीडिया पर देख रहा था और मैंने देखा कि कुछ ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों ने वही तस्वीर डाली थी। हर कोई घुटने के बल बैठा था और इससे पता चलता है कि क्रिकेट जगत वास्तव में एकजुट है। लेकिन मुझे लगता है कि हम और करीब आ सकते हैं। हम क्रिकेट के लिये काफी कुछ कर सकते हैं।’’ 

ये भी पढ़ें - शाहिद अफरीदी ने याद किया 2014 एशिया कप, जब पाकिस्तान ने भारत को किया था टूर्नामेंट से बाहर

होल्डर ने मैच के दूसरे दिन आगे बढ़कर नेतृत्व किया तथा 42 रन देकर छह विकेट लिये जिससे उनकी टीम बेहतर स्थिति में पहुंच गयी। बुधवार को खेल शुरू होने से पहले होल्डिंग का नस्लवाद पर दमदार भाषण सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बना रहा और पूरे क्रिकेट जगत ने इसकी सराहना की।

वेस्टइंडीज के दिग्गज ने कहा था कि नस्लवाद तक तक नहीं थमेगा जब तक कि हर किसी को इस विषय पर शिक्षित नहीं किया जाता है। उन्होंने कहा कि अश्वेतों की उपलब्धियों को जानबूझकर शिक्षा प्रणाली से हटा दिया गया। 

होल्डर ने कहा,‘‘मैंने कल माइकी (होल्डिंग) का इंटरव्यू देखा और ईमानदारी से कहूं तो उसे मैं महसूस कर रहा था। यह बेहद दमदार भाषण था। उसने सही जगह पर चोट की।’’ 

होल्डिंग भी होल्डर का इंटरव्यू सुन रहे थे और उन्होंने कहा,‘‘जेसन आपको मेरा आभार व्यक्त करने की जरूरत नहीं है। मेरा मानना है कि आपको मशाल अपने हाथ में लेकर उसके साथ तेजी से आगे बढ़ना है।’’



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/38Pdfwv

On This Day : गुप्टिल के शानदार थ्रो से धोनी के रन आउट होते ही विश्व कप में थम गया था भारतीय टीम का सफर

India vs New Zealand WC semifinal Image Source : GETTY IMAGES

10 जुलाई 2019, आज ही के दिन इंग्लैंड में खेले गए विश्व कप के पहले सेमीफाइन में भारत टीम न्यूजीलैंड के हाथों 18 रन से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी। यह वही दिन था जब लाखों-करोड़ों फैंस की उम्मीदों पर फिर गया था। पूरे टूर्नामेंट में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाली विराट कोहली की अगुआई वाली भारतीट टीम सेमीफाइनल में बुरी तरह नाकाम साबित रही। 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्व कप का पहला सेमीफाइनल मुकाबला ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला गया था। न्यूजीलैंड की टीम इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और भारत को जीत के लिए 240 रनों का लक्ष्य दिया। हालांकि मैच में बारिश ने खलल डाली और इसे रिजर्व डे में पूरा किया गया।

पूरे विश्व कप में अपनी बल्लेबाजी से धमाल मचाने वाले भारतीय टीम के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के सामने सस्ते में निपट गए। भारतीय टीम को सबसे पहला झटका रोहित शर्मा के रूप में लगा और सिर्फ एक रन बनाकर मैट हैनरी का शिकार बने।

यह भी पढ़ें- 'हर कोई मुझे निकालने की योजना में शामिल था', गांगुली ने बताया कैसे उन्हें किया गया टीम से बाहर

वहीं दूरी छोड़ से गेंदबाजी कर रहे ट्रेंट बोल्ट ने कप्तान विराट कोहली (1) एलबीडबल्यू आउट कर भारतीय टीम को पूरी तरह से झकझोर कर रख दिया।  इसके बाद हैनरी ने केएल राहुल (1) के रूप में भारत को तीसरा झटका दिया। टॉप के तीन बल्लेबाज सस्ते में आउट होने के बाद टीम इंडिया पूरी तरह से बैकफुट पर आ चुकी थी। 

मध्यक्रम में ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक ने भारतीय पारी को संभालने की कोशिश पहल की लेकिन हैनरी ने कार्तिक (6) को आउट कर इस जोड़ी को तोड़ दिया। इसके बाद हार्दिक पंड्या कुछ समय के लिए क्रिज पर डटे रहे और पंत का साथ निभाया।

इस समय तक भारतीय टीम महज 24 रन पर अपने पांच विकेट गंवा चुकी थी। हालांकि पंत और पंड्या के बीच पांचवे विकेट के लिए 47 रनों की साझेदारी हुई। इससे पहले की यह दोनों बल्लेबाज भारतीय पारी को मजबूत स्थिति में ला पाते मिचेल सेंटनर ने पंत (32) को आउट कर भारत को पांचवा झटका दे दिया।

वहीं पंड्या भी 32 रन बनाकर सेंटनर का ही शिकार बने। इस तरह भारत 100 रन के भीतर अपने 6 विकेट गंवा दए। अब यहां से जिम्मेदारी महेंद्र सिंह धोनी और रवींद्र जेडजा के कंधे पर आ गई। दवाब भरे परिस्थिति में दोनों ही खिलाड़ियों ने भारतीय पारी को धीरे-धीरे आगे बढ़ाना शुरू किया।

इसके बाद जैसे ही जडेजा ने क्रिज पर अपने पैर जमा लिए उसके बाद उन्होंने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के खिलाफ बड़े-बड़े शॉटल लगाना शुरू कर दिया। वहीं दूसरी छोर से धोनी सधी हुई बल्लेबाजी करने में लगे हुए थे। 

यह भी पढ़ें-  शाहिद अफरीदी ने याद किया 2014 एशिया कप, जब पाकिस्तान ने भारत को किया था टूर्नामेंट से बाहर

धोनी और जडेजा की यह रणनीति काम कर गई और मैच में भारतीय टीम की वापसी हो गई। वहीं जडेजा अपना आक्रमक खेल जारी रखे हुए थे और इस बीच उन्होंने अपना अर्द्धशतक भी पूरा किया लेकिन दुर्भाग्य से बोल्ट की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में वे 77 रन बनाकर आउट हो गए। इस विकेट के साथ ही भारतीय टीम एक बार फिर से दवाब में आ गई।

आउट होने से पहले जडेजा ने धोनी के साथ मिलकर 116 रनों की साझेदारी कर दी थी लेकिन भारतीय टीम को सबसे बड़ा झटका तब लगा जब मार्टिन गुप्टिल के शानदार थ्रो पर धोनी (50) रन आउट हो गए। इसके साथ ही भारतीय टीम की सभी उम्मीदें खत्म हो गई।

धोनी के आउट होने के बाद भारत को 9 गेंद में 24 रनों की जरुरत थी लेकिन निचले क्रम के बल्लेबाजों में भुवनेश्वर कुमार (0), युजवेंद्र चहल (5) और जसप्रीत बुमराह (0) कुछ खास कमाल नहीं कर पाए और पूरी भारतीय टीम 49.3 ओवर में 221 रन बनाकर ऑलआउट हो गई और इसके साथ भारतीय टीम का विश्व कप 2019 में सफर यही पर रुक गया।

इस हार के साथ ही पूरी भारतीय टीम खिलाड़ियों पर मायुसी छा गई। वहीं यह आखिरी मौका था जब धोनी भारतीय टीम की जर्सी में नजर आए। विश्व कप सेमीफाइनल के बाद से धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से ब्रेक पर चले गए और अबतक उन्होंने वापसी नहीं की है।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3ffEgeR

शाहिद अफरीदी ने याद किया 2014 एशिया कप, जब पाकिस्तान ने भारत को किया था टूर्नामेंट से बाहर

Shahid Afridi recalled 2014 Asia Cup, when Pakistan excluded India from the tournament Image Source : GETTY IMAGES

एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) ने गुरुवार को पुष्टि करते हुए कहा कि कोरोना महामारी के एशिया कप 2020 को 2021 तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। एशिया कप टी 20 टूर्नामेंट की मेजबानी का अधिकार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के पास था। इस टूर्नामेंट को इसी साल सितंबर में आयोजित होना था।

एशिया कप में भारत का काफी दबदबा रहा है। भारत ने पिछली दो बार इस खिताब को अपने नाम करने के साथ-साथ सबसे अधिक 7 बार एशिया कप का विजेता बना है। भारत के बाद श्रीलंका ने 5 बार यह टूर्नामेंट जीता है।

वर्ल्ड कप की तरह इस टूर्नामेंट में भी भारत का पाकिस्तान पर दबदबा रहा है। भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप में अभी तक कुल 14 मैच खेले गए हैं जिसमें 8 बार भारत तो 5 बार पाकिस्तान जीतने में सफल रहा है।

ये भी पढ़ें - 'हर कोई मुझे निकालने की योजना में शामिल था', गांगुली ने बताया कैसे उन्हें किया गया टीम से बाहर

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और हरफनमौला खिलाड़ी शाहिद अफरीदी ने हाल ही में 2014 एशिया कप का एक किस्सा साझा किया है जब पाकिस्तान ने भारत को आखिरी ओवर में हराकर इस टूर्नामेंट से बाहर किया था।

इस मैच में महेंद्र सिंह धोनी के चोटिल होने की वजह से विराट कोहली कप्तानी कर रहे थे। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसाान पर 245 रन बनाए थे।

246 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की शुरुआत शानदर रही थी, लेकिन मिडल ओवर में लगातार विकेट गिरने के बाद पाकिस्तान बैकफुट पर था। तब पाकिस्तान के अनुभवी बल्लेबाज मोहम्मद हफीज ने शोएब अकसूद के साथ अहमद साझेदारी कर टीम को जीत के करीब पहुंचाया था। लेकिन आखिरी ओवरों में ये दोनों खिलाड़ी भी आउट हो गए।

अंतिम ओवरों में अफरीदी ने आकर 18 गेंदों पर 34 रन की तूफानी पारी खेली और अपनी टीम को जीत दिलाई। अफरीदी ने अपनी पारी के दौरान कुल 3 छक्के जड़े थे जिसमें से दो छक्के उन्होंने आखिरी ओवर में अश्विन के खिलाफ लगाए थे।

ये भी पढ़ें - 'ब्लैक लाइव्स मैटर' आंदोलन का सपोर्ट करने पर लुंगी एनगिडी की हुई आलोचना

इस मैच के बारे में बात करते हुए अफरीदी ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा  "मेरे साथ सईद अजमल बल्लेबाजी कर रहे थे। मैंने उनसे कहा कि वे गेंद पर बल्ला लगाएं और सिंगल लें। मैंने उससे कहा कि वह स्वीप शॉट के लिए न जाएं, लेकिन उसने खेला और अपना विकेट खो दिया। अश्विन अच्छी गेंदबाजी कर रहे थे, उन्हें पिच से मदद भी मिल रही थी। सईद के बाद जुनैद खान आया। मैंने उससे एक ही बात कही, बस सिंगल निकाल दो। वह किसी तरह मुझे स्ट्राइक पर वापस लाने में कामयाब रहा।"

अफरीदी ने आगे कहा "अश्विन के खिलाफ सभी सोच रहे थे कि मैं लेग साइड पर खेलने जाऊंगा, लेकिन मैं उसे बरगला देना चाहता था ताकि वह सोचें कि मैं लेग साइड पर मारने जा रहा हूं। इसके पीछे का विचार था कि ऑफ स्पिनर को अपनी ऑफ स्पिन गेंदबाजी न करने के लिए मजबूर किया जाए। और अश्विन ने ठीक वैसा ही किया। उन्होंने लेग-स्पिन गेंदबाजी की। मैंने इसे छक्के के लिए एक्स्ट्रा कवर क्षेत्र पर मारा। अगली डिलिवरी एक मुश्किल थी, मुझे बीच में नहीं मिली। मैं दो दिमागों में था, मैं सोच रहा था कि यह बाउंड्री के पार जाएगा या नहीं। लेकिन आखिर में गेंद फील्डर के ऊपर से छक्के के लिए रवाना हुई। मैंने एक राहत की सांस ली।"

भारत इस हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो गया था वहीं पाकिस्तान ने फाइनल में श्रीलंका के साथ जगह बनाई थी। श्रीलंका ने फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 5 विकेट से मात दी थी।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3ffEoLn

142 साल में पहली बार हुआ ऐसा, पहला टेस्ट हारने के बाद न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड में रचा इतिहास

न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 160 रन से हराकर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 2-1 से जीत ली। पहला टेस्ट हारने के बावजूद न्यूजीलैंड 142 साल में इंग...