Reality Of Sports

Thursday, 9 July 2020

Sunil Gavaskar Birthday: Wishes Pour In For Batting Legend

Sunil Gavaskar, the first batsman to reach 10,000 Test runs, turned 71 on Friday.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/3fflapr

ब्राजीली क्लब बोटाफोगो से जुड़े अनुभवी फारवर्ड सालोमोन कालो

salomon kalou Image Source : GETTY

आईवरी कोस्ट के पूर्व स्ट्राइकर सालोमोन कालो जर्मनी के हर्था बर्लिन को छोड़कर ब्राजीली क्लब बोटाफोगो से जुड़ गये हैं। अगले महीने 35 साल के होने वाले चेल्सी के पूर्व खिलाड़ी सालोमोन ने रियो डि जनेरियो के क्लब द्वारा पोस्ट किये गये वीडियो में यह घोषणा की। 

सालोमोन को मई में हर्था ने कोरोना वायरस महामारी के दौरान सामाजिक दूरी के नियमों का पालन नहीं करने के निलंबित कर दिया था। उन्होंने अपने साथियों से हाथ मिलाये थे और एक अन्य खिलाड़ी के चिकित्सकीय परीक्षण में व्यवधान डाला था। 

वह छह साल तक हर्था के साथ रहे थे। ब्राजीली मीडिया के अनुसार उन्होंने अगले साल के आखिर तक के लिये बोटाफोगो के साथ अनुबंध किया है। सालोमोन ने दो विश्व कप में आइवरी कोस्ट का प्रतिनिधित्व किया था। 

उन्होंने 2015 में आइवरी कोस्ट की अफ्रीकन कप में खिताबी जीत में अहम भूमिका निभायी थी।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/38IuJul

La Liga : एथलेटिक बिलबाओ को 2-1 से हराकर चैंपियन्स लीग में स्थान पक्का करने के करीब पहुंचा सेविला

Sevilla vs Athletic Bilbao Image Source : GETTY

सेविला ने पहले हाफ में पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करके स्पेनिश लीग फुटबॉल प्रतियोगिता ला लिगा में एथलेटिक बिलबाओ को 2-1 से हराया और चैंपियन्स लीग में जगह बनाने के अपने दावे को और मजबूत किया। बिलबाओ में खेले गये इस मैच में जीत से सेविला के तीसरे स्थान के एटलेटिको मैड्रिड के बराबर 63 अंक हो गये हैं लेकिन गोल अंतर के कारण वह चौथे स्थान पर है। 

अब सेविला और पांचवें स्थान के विल्लारीयाल के बीच छह अंक का अंतर हो गया है जबकि केवल तीन दौर के मैच खेले जाने बाकी है। चोटी की चारी टीमें अगले सत्र की चैंपियन्स लीग में जगह बनाएंगी। 

यह सेविला की लगातार तीसरी जीत है। नौवें स्थान पर काबिज एथलेटिक ने 29वें मिनट में आंदेर कापा के गोल से खाता खोला लेकिन सेविला ने दूसरे हाफ में अच्छी वापसी की। उसकी तरफ से एवर बैनेगा ने 69वें मिनट में फ्री किक पर और मुनीर अल हदादी ने 74वें मिनट में हेडर से गोल किया। 

एक अन्य मैच में जापान के किशोर ताकेफुसा कुबो के अंतिम क्षणों के गोल से मालोर्का ने लेवांटे को 2-0 से हराया। विजेता टीम की तरफ से कोलंबिया के फारवर्ड कुचो हर्नाडेज ने भी गोल किया। इस बीच इबार और लेगानेस के बीच मैच गोलरहित बराबरी पर छूटा। 



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2CiAKC7

मैनचेस्टर यूनाईटेड ने एस्टन विल्ला को हराकर चैंपियन्स लीग की उम्मीदें बरकरार रखी

Manchester United beat Champions Aston and retain Champions League hopes Image Source : GETTY IMAGES

बर्मिंघम। ब्रूनो फर्नाडिस के विवादास्पद गोल से शुरुआती बढ़त बनाने वाले मैनचेस्टर यूनाईटेड ने इंग्लिश प्रीमियर लीग फुटबॉल में एस्टन विल्ला को 3-0 से हराकर अपना विजय अभियान और चैंपियन्स लीग में जगह बनाने की उम्मीदें बरकरार रखी। यूनाईटेड की यह प्रीमियर लीग में लगातार चौथी जीत है लेकिन उसने 27वें मिनट में विवादास्पद परिस्थितियों में बढ़त बनायी। फर्नाडिस की वजह से यूनाईटेड को पेनल्टी मिली थी लेकिन तब इस खिलाड़ी ने स्वयं भी फॉउल किया था। 

फर्नाडिस ने इस पेनल्टी को गोल में बदलने में गलती नहीं की और फिर 58वें मिनट में पॉल पोग्बा को टीम की तरफ से तीसरा गोल करने में भी मदद की। इस बीच पहले हाफ के इंजुरी टाइम में 18 वर्षीय मैसन ग्रीनवुड ने दूसरा गोल किया था। 

यूनाईटेड अब भी पांचवें स्थान पर बना हुआ है लेकिन वह अब चौथे स्थान पर काबिज लीस्टर सिटी से केवल एक अंक पीछे है। अभी चार दौर के मैच बचे हुए है। दूसरे स्थान पर काबिज मैनचेस्टर सिटी पर अगर यूरोपीय लीग में खेलने का दो साल का प्रतिबंध नहीं हटता तो फिर पांचवें स्थान पर रहने वाली टीम भी चैंपियन्स लीग में जगह बना देगी। 

ये भी पढ़ें - 'हर कोई मुझे निकालने की योजना में शामिल था', गांगुली ने बताया कैसे उन्हें किया गया टीम से बाहर

इस बीच टोटेनहैम ने बोर्नमाउथ से गोलरहित ड्रा खेला जो कि उसका लीग की वापसी के बाद सबसे खराब प्रदर्शन माना जा रहा है। टोटेनहैम के 34 मैचों में 49 अंक हैं और वह नौवें स्थान पर है। 

एक अन्य मैच में डैनी इंग्स ने सत्र का 19वां गोल दागकर खुद को गोल्डन बूट की दौड़ में बनाये रखा। उनके प्रयास से साउथम्पटन ने एवर्टन को 1-1 से ड्रा पर रोका। उन्होंने 31वें मिनट में गोल किया लेकिन रिचार्लीसन ने मध्यांतर से ठीक पहले एवर्टन की तरफ से बराबरी का गोल दाग दिया।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2ZeaT73

'हर कोई मुझे निकालने की योजना में शामिल था', गांगुली ने बताया कैसे उन्हें किया गया टीम से बाहर

'Everyone was involved in the plan to Drop me', Sourav Ganguly told how he was dropped from the team Image Source : GETTY IMAGES

भारतीय पूर्व कप्तान और मौजूदा बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने हाल ही में खुलासा किया है कि 2005 में अचानक उनसे टीम की कप्तानी छीनना और वनडे और टेस्ट टीम से बाहर करने में अकेले ग्रेग चैपल का हाथ नहीं था। गांगुली ने कहा कि इस योजना में हर कोई शामिल था। बता दें, 2005 में जिम्बाब्वे टूर पर जीत हासिल करने के बाद सौरव गांगुली से कप्तानी छीन ली गई थी और कुछ समय बाद ही उन्हें टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था।

सौरव गांगुली ने अपने 48वें जन्मदिन पर बंगाली अखबार सांगबाद प्रतिदिन से बातचीत करते हुए कहा "यह मेरे करियर का सबसे बड़ा झटका था। यह मेरे लिए पूरी तरह से अन्याय था। मुझे पता है कि तुम्हें हर बार इंसाफ नहीं मिल सकता, लेकिन फिर भी उस तरह के ट्रीटमेंट से बचा जा सकता था। मैं उस टीम का कप्तान था जिसने अभी जिम्बाब्वे में जीत हासिल की थी और घर लौटने के बाद मुझे बर्खास्त कर दिया गया?"

गांगुली ने साथ ही कहा कि वर्ल्ड कप 2003 के फाइनल में हार झेलने के बाद वह 2007 वर्ल्ड कप जीतने का सपना देख रहे थे। दादा ने आगे कहा "मैंने भारत के लिए 2007 विश्व कप जीतने का सपना देखा था। हम पिछली बार फाइनल में हार गए थे। मेरे पास सपने देखने के भी कारण थे। टीम ने पिछले पांच वर्षों में मेरे अंडर इतना अच्छी खेल रही थी चाहे वह घर हो या विदेशी सरजमीं पर। फिर तुम अचानक मुझे निकाल देते हो? पहले, आप कहते हैं कि मैं एकदिवसीय टीम में नहीं हूं, फिर आप मुझे टेस्ट टीम से भी बाहर कर देते हैं।"

ये भी पढ़ें - 'ब्लैक लाइव्स मैटर' आंदोलन का सपोर्ट करने पर लुंगी एनगिडी की हुई आलोचना

बता दें, सौरव गांगुली को 2005 में अचानक टेस्ट और वनडे टीम से निकाल दिया था और साथ ही उनसे कप्तानी भी छीन ली गई थी। गांगुली ने इसके बाद बतौर बल्लेबाज 2006 में साउथ अफ्रीका के दौरान पर टीम इंडिया में वापसी की थी। गांगुली ने बताया कि उन्हें टीम से बाहर निकालने के लिए अकेले ग्रेग चैपल का ही हाथ नहीं था। साथ ही उन्होंने इस दौरान ग्रैग चैपल के उस ईमेल के बारे में भी बताया जो चैपल ने गांगुली के खिलाफ बीसीसीआई को लिखा था और बाद में वह लीक हो गया था।

गांगुली ने कहा “मैं अकेले ग्रेग चैपल को दोष नहीं देना चाहता। इस तथ्य के बारे में कोई संदेह नहीं है कि वह वही था जिसने इसे शुरू किया था। वह अचानक मेरे खिलाफ बोर्ड को एक ईमेल भेजता है जो लीक हो जाता है। क्या ऐसा कुछ होता है? एक क्रिकेट टीम एक परिवार की तरह होती है। परिवार में मतभेद, गलतफहमी हो सकती है लेकिन बातचीत से सुलझ जाना चाहिए। आप कोच हैं, अगर आप मानते हैं कि मुझे एक निश्चित तरीके से खेलना चाहिए तो मुझे आकर बताएं। जब मैं एक खिलाड़ी के रूप में लौटा तो उन्होंने वही चीजें निर्दिष्ट कीं, फिर पहले क्यों नहीं?"

ये भी पढ़ें - जस्टिन लैंगर ने ऑस्ट्रेलिया के इंग्लैंड दौरे की जताई इच्छा, आईपीएल को लेकर कही ये बात

गांगुली ने अंत में कहा “दूसरे भी निर्दोष नहीं हैं। एक विदेशी कोच, जिसके चयन में कोई बात नहीं है, वह भारतीय कप्तान को टीम से बाहर नहीं कर सकता। मैं समझ चुका था कि यह पूरी व्यवस्था के समर्थन के बिना संभव नहीं है। हर कोई मुझे निकालने की योजना में शामिल था। लेकिन मैं दबाव में नहीं था। मैंने अपने से विश्वास नहीं खोया।"

सौरव गांगुली की गिनती भारत के सबसे सफल कप्तानों में होती है। गांगुली ने उस समय टीम की कमान संभाली थी जब टीम फिक्सिंग जैसे गंभीर आरोपों से जूझ रही थी। गांगुली ने अपनी कप्तानी में एक युवा टीम खड़ी की और उसे देश-विदेश में जीतना सिखाया। गांगुली ने अपने करियर के दौरान 311 वनडे और 113 टेस्ट मैच खेले जिसमें उन्होंने क्रमश: 11363 और 7212 रन बनाएं।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3feuHNi

ENG vs WI: Jason Holder Says He Has More To Do After Six-Wicket Haul

Jason Holder, the world's top-ranked all-rounder, took 6-42 as England were dismissed for 204 to surpass his previous Test-best of 6-59 against Bangladesh.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2W4pTm4

South African Pacer Lungi Ngidi In Black Lives Matter Controversy

Lungi Ngidi said he believed his South Africa team-mates should make a stand the next time the squad meets but Pat Symcox and Boeta Dippenaar were among those criticised him.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/38GFnSq

142 साल में पहली बार हुआ ऐसा, पहला टेस्ट हारने के बाद न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड में रचा इतिहास

न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 160 रन से हराकर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 2-1 से जीत ली। पहला टेस्ट हारने के बावजूद न्यूजीलैंड 142 साल में इंग...