Thursday, 9 July 2020
ENG vs WI: Jason Holder Says He Has More To Do After Six-Wicket Haul
from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2W4pTm4
South African Pacer Lungi Ngidi In Black Lives Matter Controversy
from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/38GFnSq
'ब्लैक लाइव्स मैटर' आंदोलन का सपोर्ट करने पर लुंगी एनगिडी की हुई आलोचना
अमेरिकी अश्वेत नागरिक जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद पूरी दुनिया में नस्लवाद के मुद्दे पर चर्चा तेज हो गई है। इस मुद्दे पर 'ब्लैक लाइव्स मैटर' का आंदोलन भी शुरू किया है। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे पहले मैच के शुरू होने से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने मैदान पर घुटने पर बैठकर नस्लवाद का विरोध भी किया है। अब इस आंदोलन के सपोर्ट में साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी आए हैं, लेकिन द.अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटरों ने ब्लैक लाइव्स मैटर आंदोलन का समर्थन करने वाले लुइंगी एंगिडि की आलोचना की है।
पूर्व क्रिकेटर पैट सिमकॉक्स और बोएटा डिप्पेनार का कहना है कि उन्हें देश में श्वेत किसानों पर हो रहे हमलों के खिलाफ भी बोलना चाहिये।
एंगिडि ने कहा था कि नस्लवाद के मसले को गंभीरता से लेने की जरूरत है और वह भी इस आंदोलन के समर्थन में हैं। पूर्व विकेटकीपर रूडी स्टेन ने इसकी आलोचना करते हुए अपने फेसबुक पेज पर लिखा ,‘‘मेरा मानना है कि दक्षिण अफ्रीकियों को नस्लवाद के खिलाफ खड़े होना चाहिये लेकिन जिस तरह से श्वेत किसानों की अनदेखी हो रही है और उन्हें मारा जा रहा है, ब्लैक लाइव्स मैटर को मेरा वोट नहीं जाता।’’
ये भी पढ़ें - जस्टिन लैंगर ने ऑस्ट्रेलिया के इंग्लैंड दौरे की जताई इच्छा, आईपीएल को लेकर कही ये बात
वहीं डिप्पेनार ने कहा,‘‘मुझे डर है कि ब्लैक लाइव्स मैटर महज एक वामपंथी राजनीतिक आंदोलन बनकर रह जायेगा। सभी की जिंदगी मायने रखती है।’’
सिमकॉक्स ने कहा,‘‘यह बकवास है। वह निजी तौर पर जो चाहे कहे लेकिन समूचे दक्षिण अफ्रीका को इसमें शामिल नहीं करे।’’
एनगिडी की आलोचना होते देख द.अफ्रीका के स्पिनर शम्सी उनके सपोर्ट में आए हैं। शम्सी ने ट्विटर पर लिखा, 'एनगिडी मैं आपके साथ हूं, आपने कुछ गलत नहीं कहा है। ब्लैक, व्हाइट या ब्राउन... किसी के खिलाफ भी नफरत या हिंसा नहीं होनी चाहिए।'
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2DsHI84
इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज पहला टेस्ट लाइव क्रिकेट स्ट्रीमिंग : यहां जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच
कप्तान जेसन होल्डर (42 रन पर 6 विकेट) की घातक गेंदबाजी के दम पर वेस्टइंडीज ने यहां एजेस बाउल में खेले जा पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन गुरुवार को मेजबान इंग्लैंड को उसकी पहली पारी में 204 रन पर ढेर कर दिया। इंग्लैंड के ऑलआउट होते ही चायकाल की घोषणा कर दी गई। पहले दिन बारिश के कारण अधिकतर समय का खेल धुल जाने के बाद विंडीज के गेंदबाजों ने दूसरे दिन पहले सत्र में इंग्लैंड के बल्लेबाजों को विकेट पर टिकने नहीं दिया। इंग्लैंड ने दूसरे दिन लंच के बाद पांच विकेट 106 रनों से आगे खेलना शुरू किया और उसकी पूरी टीम 204 रनों पर आलआउट हो गई। वहीं दिन का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज ने एक विकेट के नुकसान पर 57 रन बना लिए हैं।
यहां जानिए मैच से जुड़ी अहम जानकारी
इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मैच कब से कब तक खेला जाएगा?
इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज पहला टेस्ट मैच 8 से 12 जुलाई के बीच खेला जाएगा।
इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के पहले टेस्ट मैच का आयोजन किस मैदान पर हो रहा है?
इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मैच द रोज बाउल मैदान, साउथैम्प्टन में खेला जा रहा है।
इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज पहले टेस्ट मैच का लाइव प्रसारण भारतीय समय के मुताबिक टीवी पर कितने बजे देख सकेंगे?
इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज पहले टेस्ट मैच का लाइव प्रसारण आप भारतीय समय के मुताबिक दोपहर के 3:30 बजे से देख सकेंगे।
इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज पहला टेस्ट मैच किस टीवी चैनल पर देख सकेंगे?
इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज पहला टेस्ट मैच आप सोनी नेटवर्क के सोनी सिक्स चैनल पर देख सकते हैं।
इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज पहले टेस्ट मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें ?
इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज पहले टेस्ट मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप 'SonyLiv' App पर देख सकते हैं।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3gNNJKH
जस्टिन लैंगर ने ऑस्ट्रेलिया के इंग्लैंड दौरे की जताई इच्छा, आईपीएल को लेकर कही ये बात
सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर चाहते हैं कि कोविड-19 के कारण लंबे अरसे से रुकी क्रिकेट जल्दी से वापसी करे और इसलिए उनकी इच्छा है कि उनकी टीम इंग्लैंड का दौरा करे साथ ही स्टार खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में हिस्सा लें। लैंगर का बयान हाल ही में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच शुरू हुए टेस्ट मैच के बाद आया है।
लैंगर ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया को भी इंग्लैंड का दौरा करना चाहिए और वहां सीमित ओवरों की सीरीज खेलनी चाहिए।
डेली टेलीग्राफ ने लैंगर के हवाले से लिखा है, "मुझे लगता है कि हमें इंग्लैंड जाना चाहिए। जाहिर सी बात है कि इसमें काफी चुनौतियां होंगी, लेकिन हमें समाधान निकालने होंगे ताकि हम यह सुनिश्चित कर सकें कि अगर संभव हो तो सीरीज हो सके।"
उन्होंने कहा, "यह मेरे विचार हैं। मुझे लगता है कि विश्व क्रिकेट के स्वास्थ्य के लिए यह जरूरी है। अगर चीजें नियंत्रण के बाहर होती हैं तो हम नहीं जा सकते। कम से कम हम यह तो कह सकते हैं कि हमने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की।"
ये भी पढ़ें - BCCI सीईओ राहुल जोहरी का इस्तीफा स्वीकार किया गया
लैंगर ने साथ ही ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष खिलाड़ियों के आईपीएल के 13वें सीजन में हिस्सा लेने पर भी बात की। इसी साल अक्टूबर-नवंबर में होने वाला टी-20 विश्व कप स्थगित हो सकता है ऐसे में बीसीसीआई इसी बीच कोविड-19 के कारण अनिश्चितकाल के कारण स्थगित किए गए आईपीएल को आयोजित करा सकती है।
बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने हाल ही में कहा था कि वो 2020 को बिना आईपीएल के गुजरते हुए नहीं देख सकते। लैंगर को लगता है कि अगर आईपीएल होता है तो उन्हें खिलाड़ियों को उसमें खेलने की मंजूरी देनी चाहिए।
उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि हमें हिस्सा लेना चाहिए। मैं साफ तौर पर यह बात कह रहा हूं। मैं हमेशा जीतने वाली स्थिति के बारे में सोचता हूं और उम्मीद है कि जब हमें कार्यक्रम को लेकर स्पष्टता मिले तो हम ऐसा कर सकें।"
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3ejuR4K
Premier League: VAR In The Dock As Manchester United Down Aston Villa, Tottenham Frustrated
from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/3iHBod3
घरेलू क्रिकेट को बहाल करने पर बोले सौरव गांगुली, खिलाड़ियों की सुरक्षा के साथ नहीं होगा समझौता
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा है कि भारतीय घरेलू सत्र तभी शुरू होगा जब युवा खिलाड़ियों का रणजी ट्रॉफी मैचों के लिए देश के अंदर यात्रा करना सुरक्षित होगा। भारत के घरेलू टूर्नामेंटों को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है क्योंकि कोरोना वायरस महामारी के कारण इंडियन प्रीमियर लीग अगर अक्टूबर में होती है तो सत्र में मैचों की संख्या कम करनी पड़ेगी।
घरेलू सत्र 2020-2021 की शुरुआत अगस्त के अंत में विजय हजारे ट्रॉफी के साथ होनी थी जबकि इसके बाद रणजी ट्रॉफी, दलीप ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का आयोजन होना था।
पिछले सत्र में लॉकडाउन की शुरुआत के कारण ईरानी ट्रॉफी को रद्द किया गया था। घरेलू और जूनियर क्रिकेट के बारे में पूछने पर गांगुली ने स्पोर्ट्स तक से कहा, ‘‘ये जरूरी हैं लेकिन कोरोना वायरस महामारी के नियंत्रित होने के बाद ही ये होंगे। हालात सुरक्षित होने के बाद ही, विशेषकर जूनियर क्रिकेट।’’
गांगुली ने कहा कि भारत बड़ा देश है और मैचों के लिए टीमों को एक स्थान से दूसरे स्थान की यात्रा करनी होती है और इसलिए घरेलू क्रिकेट तब तक शुरू नहीं होगा जब तक कि सब कुछ सुरक्षित नहीं होता।
बीसीसीआई प्रमुख ने कहा, ‘‘हम युवा खिलाड़ियों को लेकर जोखिम नहीं लेना चाहते। हमारा देश इतना बड़ा है और हमारा घरेलू क्रिकेट इतना मजबूत है कि सभी को खेलने के लिए यात्रा करनी पड़ती है। इसलिए जब तक यह सुरक्षित नहीं होगा तब तक इसका आयोजन नहीं होगा।’’
इसी तरह आयु वर्ग के टूर्नामेंटों का आयोजन भी फिलहाल नहीं होगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में गुरुवार को कोरोना वायरस के एक दिन में सर्वाधिक रिकॉर्ड 24,879 मामले सामने आए जिससे कुल मामलों की संख्या 7,67,296 तक पहुंच गई। इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 21,129 तक पहुंच गई है जिसमें 487 लोगों ने एक दिन में जान गंवाई है।
from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2BRJrTW
142 साल में पहली बार हुआ ऐसा, पहला टेस्ट हारने के बाद न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड में रचा इतिहास
न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 160 रन से हराकर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 2-1 से जीत ली। पहला टेस्ट हारने के बावजूद न्यूजीलैंड 142 साल में इंग...
-
Suryakumar Yadav's special hundred after a disciplined bowling effort set up Mumbai Indians' seven-wicket win over Sunrisers Hyderab...
-
1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के खिलाड़ियों की मैच फीस जान चौंक जाएंगे आप Image Source : TWITTER/RAVISHASTRIOFC भारत में क्रिकेट स...
-
हार्दिक पंड्या ने 55 गेंदों में खेली 158 रन की तूफानी पारी, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय Image Source : TWITTER चोट के बाद वापसी कर रहे...