Reality Of Sports

Thursday, 9 July 2020

Premier League: VAR In The Dock As Manchester United Down Aston Villa, Tottenham Frustrated

Manchester United were far too strong for lowly Aston Villa, but their opening goal came from a dubious penalty that left the hosts fuming.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/3iHBod3

घरेलू क्रिकेट को बहाल करने पर बोले सौरव गांगुली, खिलाड़ियों की सुरक्षा के साथ नहीं होगा समझौता

sourav ganguly Image Source : AP

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा है कि भारतीय घरेलू सत्र तभी शुरू होगा जब युवा खिलाड़ियों का रणजी ट्रॉफी मैचों के लिए देश के अंदर यात्रा करना सुरक्षित होगा। भारत के घरेलू टूर्नामेंटों को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है क्योंकि कोरोना वायरस महामारी के कारण इंडियन प्रीमियर लीग अगर अक्टूबर में होती है तो सत्र में मैचों की संख्या कम करनी पड़ेगी। 

घरेलू सत्र 2020-2021 की शुरुआत अगस्त के अंत में विजय हजारे ट्रॉफी के साथ होनी थी जबकि इसके बाद रणजी ट्रॉफी, दलीप ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का आयोजन होना था। 

पिछले सत्र में लॉकडाउन की शुरुआत के कारण ईरानी ट्रॉफी को रद्द किया गया था। घरेलू और जूनियर क्रिकेट के बारे में पूछने पर गांगुली ने स्पोर्ट्स तक से कहा, ‘‘ये जरूरी हैं लेकिन कोरोना वायरस महामारी के नियंत्रित होने के बाद ही ये होंगे। हालात सुरक्षित होने के बाद ही, विशेषकर जूनियर क्रिकेट।’’

गांगुली ने कहा कि भारत बड़ा देश है और मैचों के लिए टीमों को एक स्थान से दूसरे स्थान की यात्रा करनी होती है और इसलिए घरेलू क्रिकेट तब तक शुरू नहीं होगा जब तक कि सब कुछ सुरक्षित नहीं होता। 

बीसीसीआई प्रमुख ने कहा, ‘‘हम युवा खिलाड़ियों को लेकर जोखिम नहीं लेना चाहते। हमारा देश इतना बड़ा है और हमारा घरेलू क्रिकेट इतना मजबूत है कि सभी को खेलने के लिए यात्रा करनी पड़ती है। इसलिए जब तक यह सुरक्षित नहीं होगा तब तक इसका आयोजन नहीं होगा।’’ 

इसी तरह आयु वर्ग के टूर्नामेंटों का आयोजन भी फिलहाल नहीं होगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में गुरुवार को कोरोना वायरस के एक दिन में सर्वाधिक रिकॉर्ड 24,879 मामले सामने आए जिससे कुल मामलों की संख्या 7,67,296 तक पहुंच गई। इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 21,129 तक पहुंच गई है जिसमें 487 लोगों ने एक दिन में जान गंवाई है।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2BRJrTW

जोंटी रोड्स को उम्मीद इस साल के अंत में हो सकता है आईपीएल का आयोजन

Jonty Rhodes expects IPL 2020 to be held later this year Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी और किंग्स इलेवन पंजाब के फील्डिंग कोच जोंटी रोड्स को उम्मीद है कि इस साल के अंत तक स्थिति बेहतर होगी और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का आयोजन हो सकेगा। उन्होंने कहा कि वह इस लीग से इस कदर भावनात्मक रूप से जुड़ चुके हैं कि उनके लिए बिना आईपीएल के साल बीत जाने के बारे में सोचना काफी मुश्किल है।

जोंटी ने कहा कि आईपीएल-2008 से ही क्रिकेट कैंलेंडर का अहम हिस्सा हैं और भारत के लिए नहीं बल्कि पूरे क्रिकेट जगत के लिए यह काफी अहम टूर्नामेंट है क्योंकि इसमें विश्व के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर खेलते हैं।

जोंटी ने आईएएनएस से विशेष बातचीत में कहा, "बिना आईपीएल के साल गुजर जाने के बारे में सोचना काफी मुश्किल है। यह 2008 से ही क्रिकेट कैलेंडर का काफी अहम हिस्सा है। शुरू से ही बीसीसीआई की कोशिश रहती है कि हर साल आईपीएल हो। यह आर्थिक रूप से भी काफी अहम है और खिलाड़ियों के भविष्य को लेकर भी। इसमें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी खेलते हैं। इसलिए इसके बिना किसी साल के गुजर जाने की कल्पना करना मुश्किल है। मेरे लिए तो इसके बिना क्रिकेट कैलेंडर के समाप्त होने की उम्मीद भी बेमानी है।"

मुंबई इंडियंस के फील्डिंग कोच रह चुके जोंटी ने कहा, "उम्मीद है कि साल के अंत तक स्थिति बेहतर हो और हम आईपीएल देख सकें। हम जानते हैं कि यह खाली स्टेडियमों में खेला जाएगा। इस बार यह टीवी के लिए होगा। टीवी के प्रोड्यूसर कैसे बिना दर्शकों के माहौल बनाते हैं यह देखना दिलचल्प होगा।"

ये भी पढ़ें - न्यूजीलैंड क्रिकेट ने किया इंकार, नहीं की है आईपीएल की मेजबानी की पेशकश

आईपीएल की शुरुआत 29 मार्च से होनी थी लेकिन कोविड-19 के कारण इसे अनिश्चितकाल तक के लिए टाल दिया गया है। अब बीसीसीआई इसके लिए सितंबर-अक्टूबर की समय सीमा देख रही है लेकिन उस समय टी-20 विश्व कप भी होना है। हालांकि ऐसी अटकलें हैं कि इस महामारी के कारण टी-20 विश्व कप को भी स्थगित किया जा सकता है।

टी-20 विश्व कप के आयोजन पर जोंटी ने कहा कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए यह काफी मुश्किल लग रहा है। टी-20 विश्व कप इसी साल 18 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच आस्ट्रेलिया में होना है।

उन्होंने कहा, "आस्ट्रेलिया में शायद खेल होने लगे हैं, लेकिन मुझे नहीं पता कि वह खाली स्टेडियम में हो रहे हैं या नहीं। लेकिन अगर आप दूसरे देश से आते हो तो स्थिति अलग है। विश्व कप में बाहर से टीमें आएंगी और प्रशंसक भी आएंगे।"

फील्डिंग को नए आयाम देने वाले जोंटी ने कहा, "आईपीएल के साथ यह होगा कि खिलाड़ी बाहर से आएंगे, आप उन्हें क्वारंटीन करेंगे। टीमों का टेस्ट कराएंगे, लेकिन आईपीएल में प्रशंसक भारत के ही होंगे जबकि विश्व कप के साथ यह है कि दूसरी टीमों के प्रशंसक भी मैच देखने आएंगे। इसलिए मुझे लगता है कि ऐसी स्थिति में काफी मुश्किल होगी। इस महामारी के कारण ओलम्पिक भी स्थगित किया गया है। मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुझे लगता है कि टी-20 विश्व कप कप पर काले बादल हैं।"

कोविड-19 के कारण दर्शकों के स्टेडियम में आने पर प्रतिबंध है। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच बुधवार से शुरू हुआ टेस्ट मैच भी खाली स्टेडियम में खेला जा रहा है। जोंटी ने कहा कि खाली स्टेडियम में खेलने से टेस्ट मैच पर ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ेगा लेकिन टी-20 में दर्शकों की कमी खलेगी क्योंकि टी-20 में दर्शक माहौल बनाते हैं जो खिलाड़ियों को प्रेरित करता है।

ये भी पढ़ें - विदेशों में फ्लॉप प्रदर्शन पर विराट कोहली और रवि शास्त्री से बात करेंगे सौरव गांगुली

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि टी-20 मैच में प्रशंसक, माहौल, का खिलाड़ी पर असर होता है। आप प्रशंसकों के समर्थन से प्रेरित होकर कई बार मैच का रूख बदल देते हैं। हालांकि प्रथम श्रेणी क्रिकेट खाली स्टेडियम में ही होती है। रणजी ट्रॉफी में देखेंगे तो वहां प्रशंसक नहीं होते हैं। लेकिन टेस्ट क्रिकेट की बात है तो मुझे लगता है कि जो प्रतिस्पर्धा है वो नहीं जाएगी, चाहे कोई स्टेडियम में हो या नहीं। क्योंकि खिलाड़ी के तौर पर आप हर तरह की स्थिति से तालमेल बिठाना सीख लेते है। खिलाड़ी पूरी प्रतिस्पर्धा से खेलेंगे।"

दक्षिण अफ्रीका के लिए 52 टेस्ट और 245 वनडे खेलने वाले इस खिलाड़ीने कहा, "हां आपको टीम में कुछ खिलाड़ी चाहिए होंगे जो लगातार बोलते रहें, लेकिन मुझे नहीं लगता कि टेस्ट क्रिकेट पर ज्यादा असर पड़ेगा क्योंकि हर टेस्ट मैच में स्टेडियम भरा नहीं होता और खिलाड़ियों को कम दर्शकों के सामने टेस्ट मैच खेलने की आदत होती है।"

जोंटी ने हाल ही में गोनट्स नाम की एप के साथ करार किया है जो प्रशंसकों को अपने पसंदीदा स्टार के करीब लाने का और सीधे तौर पर उनसे रूबरू होने में मदद करती है।

इस करार पर जोंटी ने कहा, "गोनट्स जैसे प्लेटफॉर्म के साथ फायदा यह है कि आप अपने पसंदीदा स्टार्स से आसानी से जुड़ सकते हो। भारत में अगर देखा जाए तो ऐसा करना आसान नहीं हैं। बॉलीवुड और क्रिकेटर की भारत में काफी ज्यादा फैन फोलोइंग है। ऐसे में अपने पंसदीदा स्टार से मिलना, उन तक पहुंचना काफी मुश्किल होता है। इस लॉकडाउन के कारण भी अगले कुछ महीनों तक सैलेब्रिटी अपने प्रशंसकों से जुड़ नहीं पाएंगे। यहां गोनट्स काफी असरदार है, सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में। आप इसके माध्यम से अपने पसंदीदा स्टार से जुड़ सकते हैं। हर स्टार के अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स होते हैं, वहां अगर प्रशंसक उनको सीधे मैसेज भेजता है तो वह काफी ज्यादा फॉलोअर होने के कारण वह जवाब नहीं दे पाते। लेकिन गोनट्स के माध्य से प्रशंसक सीधे तौर पर अपने स्टार से जुड़ सकते हैं।"



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2DpAK3H

इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज पहला टेस्ट, दूसरा दिन लाइव क्रिकेट स्कोर : बारिश की खलल के बिना मैच खेलना चाहेगी दोनों ही टीमें

England vs West Indies Live Cricket Score 2nd Test Day Ball By Ball Live Updates From The Rose Bowl Southampton Image Source : GETTY

चार महीने से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बहाली का इंतजार कर रहे क्रिकेटप्रेमियों को बुधवार को निराशा हाथ लगी जब इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच पहले क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन अधिकांश समय बारिश और गीली आउटफील्ड के कारण खेल नहीं हो सका। कुल जमा 82 मिनट का खेल हो सका और महज सौ गेंदें फेंकी जा सकी। पहले दिन इंग्लैंड ने 17.4 ओवर में एक विकेट पर 35 रन बनाये। कार्यवाहक कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया था। रोरी बर्न्स 20 और जो डेनले 14 रन बनाकर खेल रहे थे। कोरोना वायरस महामारी के कारण मार्च से खेल गतिविधियां बंद हैं।

दर्शकों के बिना, सामाजिक दूरी के नियमों को ध्यान में रखकर और जैविक सुरक्षित माहौल में खेली जा रही इस श्रृंखला पर सभी की नजरें हैं क्योंकि इससे ‘नये नॉर्मल’ के बीच भविष्य में क्रिकेट की रूपरेखा तय होगी। बारिश के कारण टॉस भी तीन घंटे देरी से हुआ। खेल शुरू होने पर पहला व्यवधान तीसरे ओवर के बाद पड़ा जब इंग्लैंड ने एक रन पर ही पहला विकेट गंवा दिया था। डोम सिबले को शेनोन गैब्रियल ने दूसरे ही ओवर में पवेलियन भेज दिया था। इसके बाद पांचवें ओवर की पहली गेंद के बाद फिर बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा। खेल बहाल होने के बाद इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने धीमी गति से पारी को आगे बढाया लेकिन 18वें ओवर की चार गेंदें डाले जाने के बाद फिर बारिश और खराब रोशनी के कारण खेल रोका गया। उस समय इंग्लैंड ने एक विकेट पर 35 रन बना लिये थे। अंपायरों ने मुआयने के बाद पहले दिन का खेल समाप्त करने की घोषणा की।

 



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3edHDS8

डीपीएल को दो स्थानों पर आयोजित करने की योजना बना रहा है बांग्लादेश

Bangladesh plans to organize DPL at two places Image Source : TWITTER

ढाका। कोविड-19 महामारी के कारण स्थगित किये गय ढाका प्रीमियर लीग (डीपीएल) के 2019-20 सत्र के बाकी बचे मैचों को दो स्थलों क्रीड़ा शिखा प्रतिष्ठान (बीकेएसपी) और कॉक्स बाजार स्टेडियम में खेला जा सकता है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) तथा कई क्रिकेटरों और खिलाड़ियों के संघ के बीच ऑनलाइन बैठक में इस पर चर्चा की गयी। 

अधिकारियों ने हालांकि घरेलू क्रिकेट की वापसी के लिये कोई निश्चित तिथि तय नहीं की है। ईएसपीएनक्रिकइन्फो के अनुसार ढाका मेट्रोपोलिस टीम की क्रिकेट समिति के अध्यक्ष काजी इनाम अहमद ने बैठक के दौरान कहा कि वे यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि बीसीबी, क्लब और खिलाड़ी दो सप्ताह के नोटिस पर लीग की शुरुआत के लिये मानसिक तौर पर तैयार रहें। 

अहमद ने कहा, ‘‘खिलाड़ी खेल में वापसी करना चाह रहे हैं लेकिन बीसीबी को विभिन्न सरकारी एजेंसियों से बात करके इस पर फैसला करना है।’’ 

इस बैठक में राष्ट्रीय टीम के सीनियर खिलाड़ियों तमीम इकबाल और महमुदुल्लाह, बीसीबी के सीईओ निजामुद्दीन चौधरी, बोर्ड निदेशक नईमुर रहमान और खालिद महमूद तथा अन्य हितधारकों ने हिस्सा लिया। 

रहमान खिलाड़ियों के संघ के अध्यक्ष जबकि महमूद उपाध्यक्ष हैं। इस बीच खिलाड़ियों के संघ ने बीसीबी से प्रीमियर लीग क्लबों को अनुबंधित खिलाड़ियों का आधा वेतन जारी करने के लिये कहने का आग्रह किया।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2ClX0e1

Justin Langer Thinks Australia "Have To" Release Players For IPL

Justin Langer believed releasing Australia's big names to join the IPL, whose revised dates are yet to be announced, will be essential as a goodwill gesture.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2ZVKOc6

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने किया इंकार, नहीं की है आईपीएल की मेजबानी की पेशकश

IPL 2020 Image Source : TWITTER/IPL

न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) ने कहा कि उसने इस साल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की मेजबानी करने की पेशकश नहीं की है और इस तरह की रिपोर्टों को केवल ‘अटकलबाजी’ करार दिया। एनजेडसी के प्रवक्ता रिचर्ड बूक ने पुष्टि की कि क्रिकेट बोर्ड ने कभी आईपीएल की मेजबानी में दिलचस्पी नहीं दिखायी थी। 

आईपीएल का आयोजन मार्च में होना था लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इसे अनिश्चितकाल के लिये स्थगित कर दिया गया है। बूक ने रेडियो न्यूजीलैंड से कहा, ‘‘यह रिपोर्ट पूरी तरह से अटकलबाजी है। हमने आईपीएल की मेजबानी की पेशकश नहीं की और ना ही हमारे पास किसी ने ऐसा प्रस्ताव रखा। ’’

भारतीय मीडिया की रिपोर्टों में कहा गया था कि अगर महामारी के कारण आईपीएल विदेशों में आयोजित किया जाता है तो संयुक्त अरब अमीरात और श्रीलंका के बाद अब न्यूजीलैंड भी इसकी मेजबानी की दौड़ में शामिल हो गया है। इसके बाद ही बूक ने यह बयान दिया। 

भारतीय क्रिकेट बोर्ड आस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप के स्थान पर सितंबर से नवंबर के शुरू तक आईपीएल के आयोजन करने की योजना बना रहा है। कोविड-19 के बढ़ते मामलों के कारण टी20 विश्व कप का स्थगित होना तय माना जा रहा है। 

\अगर आईपीएल का आयोजन देश से बाहर होता है तो यह दूसरा अवसर होगा जबकि यह पूरा टूर्नामेंट विदेशों में आयोजित किया जाएगा। भारत में आम चुनावों के कारण 2009 में आईपीएल का आयोजन दक्षिण अफ्रीका में किया गया था। 



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3iRalMz

142 साल में पहली बार हुआ ऐसा, पहला टेस्ट हारने के बाद न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड में रचा इतिहास

न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 160 रन से हराकर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 2-1 से जीत ली। पहला टेस्ट हारने के बावजूद न्यूजीलैंड 142 साल में इंग...