Reality Of Sports

Wednesday, 8 July 2020

विदेशों में फ्लॉप प्रदर्शन पर विराट कोहली और रवि शास्त्री से बात करेंगे सौरव गांगुली

Sourav Ganguly to talk to Virat Kohli and Ravi Shastri on flop performance abroad Image Source : GETTY IMAGES

न्यूजीलैंड में वनडे और टेस्ट सीरीज में सूपड़ा साफ होने के बाद टीम इंडिया के विदेशी धरती पर एक बार फिर फ्लॉप शो पर चर्चा होने लगी है। न्यूजीलैंड दौर की शुरुआत तो भारत ने 5-0 से टी20 सीरीज जीतकर की थी, लेकिन बाद में उन्हें वनडे में 3-0 और टेस्ट में 2-0 से हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय पूर्व कप्तान और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली टीम इंडिया की इस परफॉर्मेंस से खुश नहीं है और वो ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री और कप्तान विराट कोहली से इस बारे में बात करेंगे। 

सौरव गांगुली ने स्पोर्ट्सकीड़ा से बातचीत में कहा, ''आपको बाहर अच्छा खेलना होता है, लेकिन टीम इंडिया ऐसा नहीं कर पा रही है। मैं अपने आपको तभी जज करता हूं, जब मैं यह देखूं कि मैं देश से बाहर कैसा खेल रहा हूं। मैं शास्त्री और कोहली से इस बारे में बात करूंगा ताकि उन्होंने विदेशों में अच्छा खेलने में मदद मिले।''

गांगुली ने कहा, ''मुझे लगता है कि पिछले चार महीने में चीजें बदली हैं। आप देखिए केएल राहुल अच्छा परफॉर्म कर रहे हैं। मोहम्मद शमी खेल के हर फॉर्म में उम्दा परफॉर्म कर रहे हैं। रविंद्र जडेजा हर फॉर्म में खेल रहे हैं। रोहित शर्मा क्रिकेट के तीनों फॉर्मैट में खेल रहे हैं और रन बना रहे हैं।''

ये भी पढ़ें - सौरव गांगुली के एशिया कप रद्द होने के बयान में कोई दम नहीं - पीसीबी

उन्होंने कहा, ''विराट कोहली कंसीस्टेंसी का अर्थ जानते हैं। न्यूजीलैंड दौरे पर अच्छा प्रदर्शन न करने के बाद इस साल के अंत में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया में अच्छा प्रदर्शन करेगी। आप पर दबाव होता है, लेकिन इतने दबाव का कोई अर्थ नहीं है जो काम न करे। विराट भी उसी दौर में हैं। मैं चाहूंगा कि ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया अच्छा परफॉर्म करे।''

लीड़रशिप के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा ''मैं मैदान पर एकदम अलग होता था। मैं जन्मजात लीडर नहीं था, लेकिन एक बार खेलने के बाद मैं लगातार बेहतर होता गया। मैं मैदान पर हमेशा प्रतियोगी रहा। क्रिकेट मेरे लिए बहुत अहम और करीबी रहा है। टीम को लीड करना और भी ज्यादा मुश्किल है। 4-5 माह से बीसीसीआई का अध्यक्ष बनना शानदार अनुभव है।''



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2ZXAdxE

एमएलएस की वापसी पर खिलाड़ियों ने रखा आठ मिनट 46 सेकेंड का मौन

Major League Soccer Image Source : GETTY

अमेरिका में मेजर लीग सॉकर (एमएलएस) की वापसी से पहले लगभग 200 खिलाड़ियों ने नस्लीय अन्याय के खिलाफ मैदान पर उतरकर आठ मिनट, 46 सेकेंड का मौन रखा। खिलाड़ियों ने काले रंग की टी शर्ट, काले रंग के दस्ताने और काले रंग के ‘फेसमास्क’ पहन रखे थे जिनमें ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ लिखा हुआ था। 

उनकी शर्ट पर नस्लीय भेदभाव के खिलाफ कई तरह के नारे लिखे हुए थे। खिलाड़ियों ने मैदान के बीचों बीच पहुंचे और एक साथ अपना दाहिना हाथ ऊपर और बायां हाथ पीछे किया और लंबे समय तक इसी स्थिति में रहे। 

अमेरिका में अफ्रीकी मूल के जार्ज फ्लॉयड की एक पुलिस अधिकारी के हाथों मौत के बाद विश्व भर में नस्लीय भेदभाव के खिलाफ ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ अभियान चल रहा है। 

ओरलैंड सिटी और इंटर मियामी में कई अन्य खिलाड़ियों ने मैदान के बीच में एक घुटने के बल बैठकर इस अभियान का समर्थन किया। ओरलैंड के नानी ने इंजुरी टाइम के सातवें मिनट में गोल करके अपनी टीम को मियामी पर 2-1 से जीत दिलायी। 



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3gGEE6B

23 जुलाई को होगा बड़ौदा क्रिकेट संघ का सालाना बैठक

Cricket Image Source : GETTY IMAGES

बड़ौदा क्रिकेट संघ (बीसीए) की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) 23 जुलाई को वीडियो कान्फ्रेंस के जरिये आयोजित की जाएगी। बीसीए की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार बीसीए की शीर्ष परिषद ने 23 जुलाई को वेबीनार के जरिये 79वीं एजीएम आयोजित करने का फैसला किया है और इस संबंध में सभी सदस्यों को नोटिस भेज दिया गया है। 

बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) से लंबे समय से लंबित बकाये का दावा करने के लिये एजीएम महत्वपूर्ण है ताकि बीसीए स्टेडियम की अपनी परियोजना में तेजी ला सके। 

बैठक के एजेंडा में केवल दो विषय शामिल हैं। इनमें वित्त वर्ष 2016, 2017, 2018 और 2019 के खातों को मंजूरी देना और वित्त वर्ष 2019-20 के लिये वैधानिक लेखा परीक्षक की नियुक्ति शामिल है। 

बीसीए ने इसके साथ ही शहर के पांच स्थानों की पहचान भी की है जहां प्रस्तावों को पारित करने के लिये सदस्य अपना मतदान कर सकते हैं तथा कोविड-19 के दिशानिर्देशों को देखते हुए एक समय में एक स्थान पर केवल 15 सदस्यों को आने की अनुमति होगी। 



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2BIuW4Y

एमी सटरवेट की जगह सोफी डिवाइन बनी न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम की कप्तान

Sophie Devine Image Source : GETTY

न्यूजीलैंड की स्टार महिला ऑलराउंडर सोफी डिवाइन को टीम की कप्तानी सौंपी गई है। सोफी एमी सटरवेट की जगह लेंगी जो कि हाल में मेटरनिटि लीव के बाद टीम में वापस लौटी हैं और अब  सोफी के साथ उप कप्तान की भूमिका निभाएंगी। 

न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘सोफी डिवाइन व्हाइट फर्न्स (न्यूजीलैंड महिला टीम) की कप्तान होंगी जबकि एमी सटरवेट मेरटनिटि लीव से लौटने के बाद उप कप्तान की भूमिका निभाएगी। ’’ 

डिवाइन को पिछले सत्र में अंतरिम तौर पर न्यूजीलैंड महिला टीम की कप्तानी सौंपी गयी थी। कप्तान के तौर पर उनके शानदार प्रदर्शन से उन्हें पूर्णकालिक कप्तान बना दिया गया। 

इस 30 वर्षीय खिलाड़ी ने अब तक न्यूजीलैंड की तरफ से 105 वनडे और 91 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। उन्होंने इन दोनों प्रारूपों में 4954 रन बनाने के अलावा 158 विकेट भी लिये हैं। 

डिवाइन ने कहा, ‘‘व्हाइट फर्न्स की कप्तानी मिलना बहुत बड़ा सम्मान है। मैंने पिछले सत्र में कप्तान के रूप में अपनी भूमिका का पूरा लुत्फ उठाया था। कई बार परिणाम के लिहाज से यह चुनौतीपूर्ण रहा लेकिन मुझे लगता है कि हम एक टीम के तौर पर सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। ’’



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2O4EI3I

Sophie Devine Appointed Permanent Captain Of New Zealand Women's Team

Sophie Devine took up New Zealand's captaincy in an interim capacity last season.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/38E2uNu

Barcelona Win Heated Encounter With Espanyol To Stay On Real Madrid's Heels

Barcelona and Espanyol were both reduced to 10 men in the second half before Luis Suarez netted the winner for the home side at the Camp Nou.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/3iHg1IF

La Liga : बार्सिलोना ने एस्पेनयॉल को हराकर खिताब की उम्मीद बरकरार रखी

La Liga: Barcelona beat Espanyol and retain title hopes Image Source : AP

मैड्रिड। बार्सिलोना ने शहर के अपने प्रतिद्वंद्वी एस्पेनयॉल को 1-0 से हराकर स्पेनिश लीग फुटबॉल टूर्नामेंट ला लिगा में खिताब की अपनी उम्मीदें बरकरार रखी। इस हार से एस्पेनयॉल का लगभग पिछले तीन दशक में पहली बार दूसरी डिवीजन में खिसकना तय हो गया। लुई सुआरेज ने दूसरे हाफ के शुरू में गोल किया जो आखिर में निर्णायक साबित हुआ। 

इससे बार्सिलोना शीर्ष पर चल रहे रीयाल मैड्रिड से केवल एक अंक पीछे रह गया है लेकिन उसने अपने इस चिर प्रतिद्वंद्वी से एक मैच अधिक खेला है। रीयाल मैड्रिड के 34 मैचों में 77 जबकि बार्सिलोना के 35 मैचों में 76 अंक हैं। एस्पेनयॉल लगातार 26 सत्र तक शीर्ष डिवीजन में खेलने के बाद पहली बार दूसरी डिवीजन में खिसका है। 

वह 35 मैचों में 24 अंक के साथ तालिका में 20वें और आखिरी स्थान पर है। रीयाल मैड्रिड शुक्रवार को अलावेस के खिलाफ जीत दर्ज करके बार्सिलोना पर फिर से अपनी बढ़त चार अंकों की कर सकता है। सुआरेज ने बार्सिलोना की तरफ से अपना 195वां गोल किया और लैडिस्लाओ कुबाला को पीछे छोड़ा। 

वह अब बार्सिलोना के लिये सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ियों में लियोनेल मेस्सी (630) और सीजर रोड्रिग्ज (232) के बाद तीसरे नंबर पर पहुंच गये हैं। 

अन्य मैचों में विल्लारीयाल ने गेटाफे पर 3-1 की जीत से चैंपियन्स लीग के लिये क्वालीफाई करने की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा। वह तीसरे स्थान पर काबिज सेविला से तीन अंक पीछे है। 

विल्लारीयाल की तरफ से सैंटी काजोर्ला ने 66वें और 86वें मिनट में पेनल्टी पर गोल किये। इस बीच रीयाल बेटिस ने ओसासुना पर 3-0 की आसान जीत से पहली डिवीजन में बने रहना सुनिश्चित किया। 



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2ClSEUA

142 साल में पहली बार हुआ ऐसा, पहला टेस्ट हारने के बाद न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड में रचा इतिहास

न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 160 रन से हराकर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 2-1 से जीत ली। पहला टेस्ट हारने के बावजूद न्यूजीलैंड 142 साल में इंग...