Reality Of Sports

Wednesday, 8 July 2020

La Liga : बार्सिलोना ने एस्पेनयॉल को हराकर खिताब की उम्मीद बरकरार रखी

La Liga: Barcelona beat Espanyol and retain title hopes Image Source : AP

मैड्रिड। बार्सिलोना ने शहर के अपने प्रतिद्वंद्वी एस्पेनयॉल को 1-0 से हराकर स्पेनिश लीग फुटबॉल टूर्नामेंट ला लिगा में खिताब की अपनी उम्मीदें बरकरार रखी। इस हार से एस्पेनयॉल का लगभग पिछले तीन दशक में पहली बार दूसरी डिवीजन में खिसकना तय हो गया। लुई सुआरेज ने दूसरे हाफ के शुरू में गोल किया जो आखिर में निर्णायक साबित हुआ। 

इससे बार्सिलोना शीर्ष पर चल रहे रीयाल मैड्रिड से केवल एक अंक पीछे रह गया है लेकिन उसने अपने इस चिर प्रतिद्वंद्वी से एक मैच अधिक खेला है। रीयाल मैड्रिड के 34 मैचों में 77 जबकि बार्सिलोना के 35 मैचों में 76 अंक हैं। एस्पेनयॉल लगातार 26 सत्र तक शीर्ष डिवीजन में खेलने के बाद पहली बार दूसरी डिवीजन में खिसका है। 

वह 35 मैचों में 24 अंक के साथ तालिका में 20वें और आखिरी स्थान पर है। रीयाल मैड्रिड शुक्रवार को अलावेस के खिलाफ जीत दर्ज करके बार्सिलोना पर फिर से अपनी बढ़त चार अंकों की कर सकता है। सुआरेज ने बार्सिलोना की तरफ से अपना 195वां गोल किया और लैडिस्लाओ कुबाला को पीछे छोड़ा। 

वह अब बार्सिलोना के लिये सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ियों में लियोनेल मेस्सी (630) और सीजर रोड्रिग्ज (232) के बाद तीसरे नंबर पर पहुंच गये हैं। 

अन्य मैचों में विल्लारीयाल ने गेटाफे पर 3-1 की जीत से चैंपियन्स लीग के लिये क्वालीफाई करने की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा। वह तीसरे स्थान पर काबिज सेविला से तीन अंक पीछे है। 

विल्लारीयाल की तरफ से सैंटी काजोर्ला ने 66वें और 86वें मिनट में पेनल्टी पर गोल किये। इस बीच रीयाल बेटिस ने ओसासुना पर 3-0 की आसान जीत से पहली डिवीजन में बने रहना सुनिश्चित किया। 



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2ClSEUA

सौरव गांगुली के एशिया कप रद्द होने के बयान में कोई दम नहीं - पीसीबी

Sourav Ganguly Asia Cup 2020 Cancellation Pakistan Cricket Board Image Source : AP

कोरोनावायरस के कहर के बीच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के बड़े-बड़े टूर्नामेंट पर काले बदल मंडरा रहे हैं। इसी बीच भारतीय पूर्व कप्तान और मौजूदा बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने ऐलान कर दिया था कि इस साल होने वाले एशिया कप रद्द हो गया है। हालांकि उन्होंने इसकी पूरी डिटेल नही दी थी। अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मीडिया डॉयरेक्टर समीउल हसन बर्नी का कहना है कि सौरव गांगुली के एशिया कप 2020 रद्द होने के बयान में कोई योग्यता नहीं है, इस टूर्नामेंट का फैसला एशिया क्रिकेट काउंसिल करेगी।

हसन ने कहा “सौरव गांगुली के बयानों का कार्यवाही पर कोई असर नहीं पड़ेगा। यहां तक कि अगर वह हर हफ्ते बयान देते हैं, तो उनके बयान में वजन या योग्यता नहीं रहेगी।"

उन्होंने आगे कहा “एशिया कप के बारे में निर्णय एसीसी द्वारा लिया जाएगा। घोषणा केवल एशियाई निकाय के अध्यक्ष नजमुल हसन द्वारा की जा सकती है। हमारे ज्ञान के लिए बता दूं अगली एसीसी बैठक के शेड्यूल की घोषणा अभी की जानी है।"

ये भी पढ़ें - Eng vs WI : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट बहाल होता देख जल्द मैदान पर वापसी करना चाहते हैं भारतीय खिलाड़ी

बता दें, सौरव गांगुली ने बुधवार को एशिया कप के रद्द होने की घोषणा की जिसका आयोजन सितंबर में किया जाना था। गांगुली ने ‘स्पोर्ट्स तक’ से कहा था, ‘‘एशिया कप रद्द हो चुका है, जो सितंबर में था।’’  टूर्नामेंट के मेजबान देश पर कोई निश्चितता नहीं थी।

इस बार मेजबानी की बारी पीसीबी की है लेकिन इसका दूसरे देश में आयोजित होना लगभग तय है क्योंकि भारतीय टीम के पाकिस्तान जाने की संभावना नहीं है।

गांगुली के बयान के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने पुष्टि की कि उन्होंने 2022 में टूर्नामेंट की मेजबानी पर सहमति जतायी है और इस साल के चरण के रद्द होने के बाद श्रीलंका अब अगले साल इसकी मेजबानी करेगा। पीसीबी प्रमुख एहसान मनी ने कहा कि महामारी की खराब स्थिति के कारण यह फैसला किया गया।

ये भी पढ़ें - वसीम जाफर को उम्मीद, रोहित शर्मा विदेशी सरजमीं पर भी टेस्ट क्रिकेट में लगा सकते हैं दोहरा शतक

इस अनुभवी प्रशासक ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) इसे अगले साल आयोजित करना चाहती है। इस साल इसकी मेजबानी करना काफी खतरनाक है। हमने इस साल श्रीलंका से इस टूर्नामेंट की अदला बदली की थी क्योंकि यह दक्षिण एशिया में इस वायरस से सबसे कम प्रभावित देशों में से एक है। ’’

मनी ने कहा कि स्थगन के पीछे कोई राजनीति नहीं है और यह फैसला पूर्ण रूप से सुरक्षा हालात को देखते हुए किया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘हमें पहले इसकी मेजबानी करनी थी लेकिन जब मैंने संयुक्त अरब अमीरात, पाकिस्तान और अन्य दक्षिण एशियाई देशों में कोविड हालात देखे तो श्रीलंका के इस टूर्नामेंट के आयोजन की संभावना थी। ’’

मनी ने कहा, ‘‘इसलिये श्रीलंका क्रिकेट और पीसीबी ने इस पर चर्चा की, हमने एसीसी को इसके अदला बदली का प्रस्ताव रखा और बोर्ड ने इसे मंजूर कर लिया। इसमें कोई राजनीति नहीं है, यह क्रिकेट को सुरक्षित रखने के लिहाज से किया गया, और कुछ नहीं। ’’



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/31ZGLy4

Eng vs WI : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट बहाल होता देख जल्द मैदान पर वापसी करना चाहते हैं भारतीय खिलाड़ी

England vs West Indies Rohit Sharma Ajinkya Rahane Comeback On Field Image Source : GETTY IMAGES

कल 117 दिनों के बाद इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच शुरु हुए पहले टेस्ट मैच से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी हुई। इस मैच के शुरू होते ही पूरी विश्व के क्रिकेटरों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। टेस्ट के पहले दिन बारिश की खलल की वजह से मात्र 17.4 ओवर का ही खेल हो सकता जिसमें इंग्लैंड ने सधी हुई शुरुआत करते हुए 1 विकेट के नुकसान पर 35 रन बनाए।

आंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को बहाल होता देख भारतीय लिमिटेड और टेस्ट टीम के उप-कप्तान रोहित शर्मा और अजिंक्या रहाणे ने मैदान पर जल्द ही वापसी करने की इच्छा जताई।

रोहित शर्मा ने ट्वीट करते हुए लिखा 'क्रिकेट की वापसी हो रही है। यूके से अच्छी खबरें आ रही हैं। आखिरकार कुछ क्रिकेट देखकर कितना अच्छा लग रहा है। दोनों टीमों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। मैं भी जल्द से जल्द खेलना चाहता हूं, #EngVsWI.'

ये भी पढ़ें - वसीम जाफर को उम्मीद, रोहित शर्मा विदेशी सरजमीं पर भी टेस्ट क्रिकेट में लगा सकते हैं दोहरा शतक

'क्रिकेट की वापसी देखकर कितनी खुशी हो रही है। दोनों टीमों को बहुत-बहुत बधाई। मैं भी मैदान पर जल्द लौटना चाहता हूं। #ENGvWI '

इससे पहले भारतीय स्पिनर आर अश्विन और ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बहाली से खुश थे। भारत के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने ट्विटर पर लिखा, "क्रिकेट कोशिश करेगा और कल अपने पैरों पर वापस खड़ा हो जाएगा। #ENGvWI"

ये भी पढ़ें - गांगुली ने एशिया कप के रद्द होने का किया था ऐलान, अब PCB चीफ का आया बयान

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने इंग्लैंड-वेस्टइंडीज सीरीज के जरिए क्रिकेट की वापसी पर खुशी जताते हुए कहा, "टेस्ट क्रिकेट की वापस होना कितना शानदार है! #ENGvWI"

इस बीच इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट दूसरी बार पिता बन गए हैं। यही वजह है कि वह वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल रहे हैं। रूट ने सोशल मीडिया पर अपने पिता बनने और इंग्लैंड टीम को शुभकामना संदेश पोस्ट किया।

 रूट की वाइफ कैरी ने 7 जुलाई को दूसरे बच्चे को जन्म दिया था और उस वक्त वह अपनी वाइफ के साथ अस्पताल में मौजूद थे। जो रूट अस्पताल से लौटने के बाद सात दिनों तक खुद को आइसोलेशन में रखेंगे और 13 जुलाई से मैनचेस्टर में होने वाले दूसरे टेस्ट से पहले टीम से जुड़ेंगे। दूसरा टेस्ट मैच 16 जुलाई से खेला जाएगा।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2Oahyco

MLS Restarts With Sombre 'Black Lives Matter' Demonstration, New Virus Fears

The MLS restarted after a four-month shutdown amid fears that another coronavirus-stricken team may be forced to withdraw from the tournament.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2ZPKbB5

Fighting Coronavirus, Dreaming Of Olympics: Meet Japan's Boxing Nurse

Arisa Tsubata juggles a brutal training regime in boxing gloves with long, irregular hours in surgical gloves at a hospital near Tokyo.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/3gCJEsX

वसीम जाफर को उम्मीद, रोहित शर्मा विदेशी सरजमीं पर भी टेस्ट क्रिकेट में लगा सकते हैं दोहरा शतक

Rohit Sharma double century outside India In Test Wasim Jaffer Aakash Chopra Image Source : BCCI.TV

वनडे और टी20 क्रिकेट में भारतीय टीम के लिए ताबड़तोड़ रन बनाने वाले भारतीय उप-कप्तान रोहित शर्मा की अब टेस्ट क्रिकेट में बतौर सलामी बल्लेबाज के रूप में वापसी हो गई है। रोहित पहले टेस्ट क्रिकेट में निचले क्रम में खेलते थे, लेकिन पिछले साल जब उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में सलामी बल्लेबाजी करने का मौका मिला तो उन्होंने इसे दोनों हाथों से लपका।

रोहित ने टेस्ट क्रिकेट में वापसी करते हुए साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के खिलाफ खेले 5 टेस्ट मैचों में 556 रन बनाए। इस दौरान रोहित ने दो शतक और एक दोहरा शतक भी जड़ा। अब भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर को लगता है कि रोहित शर्मा के खेल में पिछले काफी समय से बदलाव आया है और अब वह विदेशी सरजमीं पर भी दोहरा शतक बना सकते हैं।

भारत के अन्य पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा के यूट्यूब चैनल पर जाफर ने कहा "मुझे लगता है कि वह अपने खेल को अब और अधिक समझने लगा है। यह वह रोहित शर्मा नहीं है जो हम पहले देखा करते थे। वह जानता है कि उसे कहां शांत होना है। यहां तक कि एकदिवसीय क्रिकेट में, यदि आप विश्व कप देखते हैं, तो कुछ मैचों में गेंद घूम रही थी और तब उसने डिफेंसिव क्रिकेट खेला। उसने दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के खिलाफ 8-10 ओवरों आराम से बल्लेबाजी की।"

ये भी पढ़ें - Eng vs WI : बारिश ने बिगाड़ा इंटरनेशनल क्रिकेट की वापसी के पहले दिन का खेल, इंग्लैंड ने की संभली बल्लेबाजी

घरेलू टेस्ट सीरीज में अपने बल्ले से धमाल मचाने के बाद रोहित शर्मा को न्यूजीलैंड दौरे पर टेस्ट मैच खेलना था। वहां की स्विंगिंग कंडीशन में उनकी असली परिक्षा होनी थी, लेकिन सीरीज से पहले वो चोटिल हो गए और उन्हें बाहर होना पड़ा। जाफर का कहना है कि अगर रोहित शर्मा विदेशी सरजमीं पर शुरू के 30-40 मिनट निकाल लेते हैं तो वह दोहरा शतक बना सकते हैं।

जाफर ने कहा "मुझे लगता है कि विदेशी सरजमीं पर पहले 30-40 मिनट ज्यादा मायने रखते हैं। अगर वह इसमें अच्छे से खेल लेते हैं तो उनके पास दोहरा शतक लगाने की क्षमता है।"

अंत में जाफर ने कहा "फिर जब वह समझ लेगा कि परिस्थितियां बेहतर हो गई है तो वह उसमें अपने स्ट्राइकरेट को 120-130 तब बढ़ाने की क्षमता है। मुझे लगता है कि अब रोहित को समझ आ गया है कि कब शांत रहना है और कब अटैक करना है। और उसके पास दोनों ही तरह के खेल हैं।"



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2O4bK46

Liverpool Boost Bid For Record Points Tally, Manchester City Thrash Newcastle

Liverpool beat Brighton 3-1 to stay on course to break the 100-point record in the Premier League while Manchester City routed Newcastle 5-0.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/3iHrxDX

142 साल में पहली बार हुआ ऐसा, पहला टेस्ट हारने के बाद न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड में रचा इतिहास

न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 160 रन से हराकर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 2-1 से जीत ली। पहला टेस्ट हारने के बावजूद न्यूजीलैंड 142 साल में इंग...