Reality Of Sports

Tuesday, 7 July 2020

Serie A: Zlatan Ibrahimovic Inspires AC Milan Comeback As Juventus Miss Chance To Stretch Lead

AC Milan came back from a two-goal deficit to beat Juventus 4-2.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2VWlVfk

England vs West Indies: Ben Stokes Ready For "Massive" Return Of International Cricket

Ben Stokes said England players know they have a responsibility to "go out and do justice" to the fans eagerly anticipating the return of international cricket.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2VYRh4S

Premier League: Chelsea Win 5-Goal Thriller As Leicester Draw With 10-Man Arsenal

Chelsea beat Crystal Palace 3-2 while Arsenal's match with Leicester ended in a 1-1 stalemate.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2O2ZFfg

कर्टनी वॉल्श को भरोसा, केमार रोच हासिल कर सकते हैं टेस्ट में 300 विकेट

कर्टनी वॉल्श को भरोसा, केमार रोच हासिल कर सकते हैं टेस्ट में 300 विकेट Image Source : GETTY IMAGES

वेस्टइंडीज के पूर्व गेंदबाज कर्टनी वॉल्श का कहना है कि तेज गेंदबाज केमार रोच एक महान गेंदबाज हैं और सही वर्कलोड मैनेजमेंट के साथ वह 300 टेस्ट विकेट की उपलब्धि हासिल कर सकते हैं।

वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच 8 जुलाई, बुधवार से साउथेम्प्टन में एजिस बाउल में तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज होने जा रहा है जिसमें रोच मेहमान टीम के अहम गेंदबाज होंगे।

वाल्श ने 'ईएसपीएनक्रिकइन्फो' से बातचीत में कहा, "वर्कलोड प्रबंधन एक ऐसी चीज है जिसे वे देख सकते हैं। मुझे नहीं लगता कि उन्होंने खेल के कई छोटे संस्करण खेले हैं। लेकिन यह व्यक्तिगत तौर पर उन पर निर्भर करता है कि वह जो लक्ष्य चाहते हैं, उसके मानक खुद निर्धारित करे।"

उन्होंने आगे कहा, "वर्कलोड मैनेजमेंट अच्छा होने पर वह 300 विकेट आसानी से मिल जाएंगे और वह लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं। आप उनके साथ ऐसा नहीं करना चाहेंगे कि हर बार जब वह वापस आएं तो वह फिर से शुरू करें।"

57 वर्षीय वाल्श तेज गेंदबाज रोच की गेंदबाजी करने के तरीके और धैर्य से काफी प्रभावित हैं। उन्होंने कहा, "... उसका धैर्य दिखाता है कि वह अपने लक्ष्य के करीब पहुंच जाएगा। वह जानता है कि उसे क्या करना है और उसे कैसे हासिल करना है।"

32 वर्षीय रोच 200 टेस्ट विकेट से सात विकेट दूर है जो वेस्टइंडीज के गेंदबाजों के लिए एक मील का पत्थर है। वेस्टइंडीज के केवल आठ तेज गेंदबाज ही इस उपलब्धि को हासिल कर पाए हैं।

वाल्श को उम्मीद है कि रोच तीन मैचों की सीरीज के शुरुआती टेस्ट में इसे हासिल कर सकते हैं। 132 टेस्ट मैचों में 519 विकेट लेने वाले वाल्श ने कहा, "उम्मीद है कि अगर वह पहले टेस्ट मैच में इसे हासिल कर सकते है, तो वह एकदम सही होगा क्योंकि वह फिर आराम कर सकते हैं और बाकी सीरीज़ का आनंद ले सकते हैं।"



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2Z4KRmG

साक्षी धोनी ने कुछ इस खास अंदाज में विश किया MS Dhoni को बर्थडे

Sakshi Dhoni wishes MS Dhoni's birthday in some special way  Image Source : INSTAGRAM: @SAKSHISINGH_R

भारतीय पूर्व कप्तान और मौजूदा विकेट कीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। धोनी को इस खास दिन की शुभकामनाएं देने का सोशल मीडिया पर फैन्स समेत साथी खिलाड़ियों का तांता लगा हुआ है। इसी बीच धोनी की पत्नी साक्षी ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी। साक्षी ने कहा एक साल और बड़े, कुछ ज्यादा सफेद बाल, पहले से स्मार्ट और पहले से स्वीट हो गए हो।

साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा 'एक साल और बड़े, कुछ ज्यादा सफेद बाल, पहले से स्मार्ट और पहले से स्वीट। आप ऐसे इंसान हैं जो स्वीट विश और गिफ्ट्स से ज्यादा प्रभावित नहीं होते। चलिए आपकी जिंदगी के एक और साल का जश्न मनाते हैं केक काटते हुए और मोमबत्ती बुझाते हुए। हैप्पी बर्थडे पति।'

बता दें, वर्ल्ड कप 2019 के बाद से ही धोनी ने भारत के लिए कोई मैच नहीं खेला है। इस वजह से बीसीसीआई ने उन्हें अपने नए सालाना कॉन्ट्रैक्ट से भी बाहर कर दिया है। धोनी इस साल आईपीएल 2020 के जरिए क्रिकेट के मैदान पर वापसी करने जा रहे थे, वह इसके लिए कड़ी मेहनत भी कर रहे थे। लेकिन कोरोनावायरस के कहर की वजह से आईपीएल अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया है और फैन्स का धोनी को मैदान पर देखने का इंतजार और लंबा हो गया है।

धोनी के जन्मदिन पर उनके रिकॉर्ड्स की खूब चर्चा हो रही है। महेंद्र सिंह धोनी दुनिया के इकलौते कप्तान है जिन्होंने आईसीसी के तीनों बड़े टूर्नामेंट अपने नाम किए हैं। धोनी की अगुवाई में भारतीय टीम ने साल 2007 में वर्ल्ड T20, आईसीसी वर्ल्ड कप 2011 और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी।

क्रिकेट के इतिहास में धोनी सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाले कप्तान हैं। धोनी ने 2007 से 2018 के बीच कुल 332 मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी की है जिसमें टीम को 178 बार जीत मिली है जबकि 120 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। 

टीम इंडिया की ओर से सबसे ज्यादा टेस्ट (60), वनडे (200) और T20I (72) में कप्तानी का रिकॉर्ड भी माही के ही नाम दर्ज है। यही नहीं, वह भारत की के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट वनडे (110) और T20I (41) जीतने वाले कप्तान भी हैं। टेस्ट में वह कोहली के बाद भारत के दूसरे सबसे सफल कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने 27 टेस्ट मैच अपने नाम किए।

एमएस धोनी ने भारत के लिए 350 वनडे मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 50.57 की औसत से 10,773 रन बनाए हैं। धोनी भारत की ओर से वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5वें क्रिकेटर हैं।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2NZMifR

जन्मदिन के मौके पर गांगुली ने धोनी को बताया महान खिलाड़ी कहा, दवाब में हमेशा किया खुद को साबित

जन्मदिन के मौके पर गांगुली ने धोनी को बताया महान खिलाड़ी कहा, दवाब में हमेशा किया खुद को साबित Image Source : GETTY IMAGES

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी आज यानी 7 जुलाई को अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर धोनी को दुनियाभर के फैंस की तरफ से जन्मदिन की शुभकामनाएं मिल रही हैं जिसमें टीम इंडिया के पूर्व और मौजूदा क्रिकेटर भी शामिल हैं।

इस खास मौके पर भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भी एमएस धोनी की जमकर तारीफ की है। गांगुली ने सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल के साथ लाइव चैट में धोनी को एक शानदार खिलाड़ी करार दिया।

गांगुली ने कहा, "मुझे खुशी है कि भारतीय क्रिकेट टीम को महेंद्र सिंह धोनी जैसा खिलाड़ी मिला क्योंकि वह अविश्वसनीय हैं। वह क्रिकेट के महान फिनिशर ही नहीं बल्कि महान खिलाड़ियों मे से एक हैं। मेरी कप्तानी में उन्होंने नंबर 3 पर खेलते हुए वाइजेग में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार 148 रन की पारी खेली थी। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी दवाब में हमेशा शानदार प्रदर्शन करता है और धोनी उनमें से एक हैं।"

गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी ने तत्कालीन कप्तान सौरव गांगुली की कप्तानी में अपना डेब्यू किया था। शुरूआती पारियों में असफल रहने के बावजूद गांगुली ने उनमें पूरा विश्वास जताया और यही कारण है कि धोनी आगे जाकर भारत के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर बने। धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने पहली बार नंबर एक टेस्ट टीम का ताज अपने सिर पर पहना और आईसीसी के तीन बड़े टूर्नामेंट अपने नाम किए।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2VThd25

MS Dhoni Birthday: Chennai Super Kings Release Video Of Kids Playing Helicopter Shot

MS Dhoni's birthday was celebrated on Tuesday by Chennai Super Kings and many others.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/3iCeXFU

142 साल में पहली बार हुआ ऐसा, पहला टेस्ट हारने के बाद न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड में रचा इतिहास

न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 160 रन से हराकर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 2-1 से जीत ली। पहला टेस्ट हारने के बावजूद न्यूजीलैंड 142 साल में इंग...