Reality Of Sports

Sunday, 5 July 2020

West Indies Set To Unleash Latest 'Fab Four' In England

The likes of Shannon Gabriel, Kemar Roach, captain Jason Holder and Alzarri Joseph will be vying to make an impact when West Indies take on England in the first Test.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/3iBjQPs

मूसा जुवारा के निर्णायक गोल से बोलोग्ना ने इंटर मिलान को 2-1 से हराया

Musa Juwara Image Source : GETTY

सब्सिट्यूट खिलाड़ी के तौर पर मैदान पर उतरे युवा खिलाड़ी मूसा जुवारा के गोल से बोलोग्ना ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए इटालियन फुटबाल लीग सेरी ए में इंटर मिलान को 2-1 से हराया। इस मैच के आखिर में दोनों टीमें दस दस खिलाड़ियों से खेल रही थी। 

मिलान की तरफ से रोमेलु लुकाकु ने 22वें मिनट में ही गोल दाग दिया था। जुवारा ने 74वें मिनट में बराबरी का गोल किया जबकि मूसा बोरो ने 80वें मिनट में बोलोग्ना की तरफ से दूसरा गोल दागा जो निर्णायक साबित हुआ। 

इस बीच अटलांटा ने लुई मुरियल के 27वें मिनट में पेनल्टी पर किये गये गोल से कैगलियारी को 1-0 से हराया जो उसकी लीग में लगातार आठवीं जीत है।

अन्य मैचों में नैपोली ने रोमा को 2-1 से, ब्रेसिया ने हेलास वेरोना को 2-0 और स्पॉल ने सैम्पडोरिया को 3-0 से हराया जबकि जेनोआ और उडिनीस के बीच मैच 2-2 से बराबर रहा। 



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/2Z31PSM

रोमांचक मुकाबले में साउथम्पटन ने मैनचेस्टर सिटी को 1-0 से हराया

Southampton beat Manchester City 1-0 in a thrilling match Image Source : AP

साउथम्पटन। चे एडम्स के दर्शनीय गोल की मदद से साउथम्पटन ने इंग्लिश प्रीमियर लीग के रोमांच से भरे मैच में मैनचेस्टर सिटी को 1-0 से हराया। साउथम्पटन की तरफ से पहले सत्र में निराशाजनक प्रदर्शन करने वाले एडम्स ने खेल 16वें मिनट में लगभग 40 मीटर की दूरी से शॉट जमाया जो सिटी के गोलकीपर एडरसन मोरेस के ऊपर से गोल में समा गया। 

इसके बाद साउथम्पटन के गोलकीपर अलेक्स मैकार्थी ने कई अच्छे बचाव किये जिससे सिटी को लीग में अपने मैदान से इतर लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा। 

सिटी के खिलाड़ियों ने गोल में 26 शॉट जमाये लेकिन आखिरी क्षणों की चूक टीम पर भारी पड़ी। सिटी के अब 33 मैचों में 66 अंक हैं और वह दूसरे स्थान पर बना हुआ है।

ये भी पढ़ें - लिवरपूल ने चैंपियंस के रूप में घरेलू मैदान पर पहली जीत दर्ज की  

इस हार से सिटी और पहले ही खिताब अपने नाम कर चुके लिवरपूल के बीच 23 अंकों का अंतर हो गया है। 

साउथम्पटन के 33 मैचों में 43 अंक हैं और वह 13वें स्थान पर पहुंच गया है। उसने प्रीमियर लीग के अगले सत्र में अपना स्थान पक्का कर दिया है।



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3e0bkpJ

लिवरपूल ने चैंपियंस के रूप में घरेलू मैदान पर पहली जीत दर्ज की

Liverpool register first win at home ground as champions Image Source : GETTY IMAGES

लंदन। इंग्लिश प्रीमियर लीग फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम पर पक्का करने के बाद पहली बार अपने घरेलू मैदान एनफील्ड में खेल रहे लिवरपूल ने रविवार को यहां एस्टन विल्ला पर 2-0 से शानदार जीत दर्ज की। लिवरपूल 1990 के बाद पहली बार चैंपियन बना है लेकिन खिताब सुनिश्चित करने के बाद यह उसका अपने घरेलू मैदान पर पहला मैच था। 

इस जीत से उसने लीग में कुछ रिकार्डों को अपने नाम करने की तरफ भी कदम बढ़ाये। सैडियो माने और कुर्टिस जोन्स के दूसरे हाफ में किये गये गोल से लिवरपूल ने एनफील्ड में लगातार 17वीं जीत दर्ज की। 

उसे अब प्रीमियर लीग में घरेलू मैदान पर शत प्रतिशत जीत का रिकॉर्ड बनाने के लिये बर्नले और चेल्सी के खिलाफ जीत हासिल करनी होगी। 

लिवरपूल के अब पांच मैच बचे हुए हैं और इनमें से चार में जीत पर वह मैनचेस्टर सिटी के 2017-18 में एक सत्र में 100 अंक हासिल करने के रिकॉर्ड को भी पार कर देगा। 

लिवरपूल के अभी 33 मैचों 89 अंक हैं। प्रीमियर लीग के अन्य मैचों में वेस्ट हैम ने न्यूकास्टल से 2-2 से ड्रा खेला जबकि बर्नले और शैफील्ड यूनाईटेड का मैच भी 1-1 से बराबरी पर छूटा। 



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/3e1OxtY

आज ही के दिन रोहित शर्मा ने तोड़ा था वर्ल्ड कप का ये खास रिकॉर्ड, साथ ही की थी सचिन की बराबरी

Rohit Sharma Kumar Sangakkara Sachin Tendulkar World Cup 2019 India vs Sri Lanka Image Source : GETTY IMAGES

भारतीय टीम के उप-कप्तान रोहित शर्मा ने आज ही के दिन वर्ल्ड कप 2019 में श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाते हुए वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। यह रोहित का वर्ल्ड कप 2019 में पांचवा शतक था और इसी के साथ उन्होंने श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगाकारा का एक ही वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड तोड़ा था। बता दें, कुमार संगाकारा ने इससे पिछले ही वर्ल्ड कप में 4 शतक लगाए थे।

रोहित शर्मा ने इस मैच में 103 रन की शानदार पारी खेली थी और भारत यह मैच 7 विकेट से जीतने में सफल रहा था। रोहित के अलावा उनके साथी सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने भी इस मैच में शतक जड़ा था। दोनों खिलाड़ियों के बीच इस दौरान पहले विकेट के लिए 189 रनों की साझेदारी हुई थी।

रोहित अपनी इस धमाकेदार पारी से उस समय टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में टॉप पर पहुंचे थे और उन्होंने अपने इस सफर का अंत भी उसी स्थान पर किया था। रोहित ने पूरे टूर्नामेंट में सबसे अधिक 648 रन बनाए थे। इसी शतक के साथ रोहित शर्मा ने सचिन तेंदुलकर के खास रिकॉर्ड की भी बराबरी की थी।

ये भी पढ़ें - विराट कोहली और पैट कमिंस के बीच मुकाबला देखने को तरस रहे हैं फैन्स - जस्टिन लैंगर

सचिन के नाम वर्ल्ड कप में कुल 6 शतक दर्ज हैं और रोहित शर्मा का भी यह वर्ल्ड कप में छठां शतक था। 

भारत का ग्रुप स्टेज का यह आखिरी मुकाबला था। इस मैच में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 264 रन बनाए थे। श्रीलंका की ओर से मैथ्यूज ने 113 रन की शानदार पारी खेली थी, वहीं भारत की ओर से बुमराह ने सबसे अधिक 3 विकेट चटकाए थे।

265 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत धाकड़ रही थी। रोहित शर्मा और केएल राहुल की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 189 रनों की साझेदारी कर लंका को बैकफुट पर धकेल दिया था। केएल राहुल ने इस मैच में 111 रन बनाए थे। वहीं अंत में विराट कोहली ने 34 रनों की नाबाद पारी खेली थी।

ग्रुप स्टेज का अंत जीत के साथ करने वाली टीम इंडिया को सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा और एक बार फिर भारत वर्ल्ड कप जीतने में नाकाम रहा। बता दें, 2015 में भी भारत सेमीफाइनल से ही बाहर हुआ था। 



from India TV Hindi: sports Feed https://ift.tt/31NIJli

Serie A: Inter Milan's Title Hopes All But Over After Loss To Bologna

Inter Milan are now 11 points off the pace with only eight matches of the season remaining and just one point ahead of fourth-placed Atalanta.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2ZIMYfh

La Liga: Antoine Griezmann Stars Against Villarreal As Barcelona Keep Title Hopes Alive

Antoine Griezmann returned to Barcelona's starting line-up at La Ceramica and repaid the faith with a stunning goal, teed up by Lionel Messi.

from Latest All News, All Info, Sports News Updates - NDTVSports.com https://ift.tt/2C8uMn4

हैदराबाद क्रिकेट टीम के मेंटोर बने वसीम जाफर, अगले 2 साल तक संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी

भारत के पूर्व ओपनर वसीम जाफर हैदराबाद क्रिकेट टीम के मेंटोर बन गए हैं। अब वह टीम के खिलाड़ियों को खेल सुधारने में मदद करते और उन्हें सि...